Amritsar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब में पहुंचाने का काम कर रहा था। आरोपी उसके निर्देशों पर निर्धारित स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और बाद में उसे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के संपर्कों का पता लगाने, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने तथा संभावित हवाला नेटवर्क से जुड़े संबंधों को खंगालने में जुटी हुई हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ऐसे संगठित अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

International Drug Cartel का भंडाफोड़, तीन किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
अमृतसर। सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया और तीन किलोग्राम हेरोइन तथा एक किलोग्राम आइस (मेथामेटाफिन) जब्त करने के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव नेबताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के संपर्क में थे और हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे। उन्होने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में  एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।