trash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सफाई को लेकर निगम हेरिटेज एक्शन मोड में, गंदगी फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना
जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी एवं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान निगम प्रशासन अब गंदगी फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। निगम प्रशासन के गंदगी फैलाने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाने के साथ ही खुले मेंपेशाब करने, नहाने और गोबर डालने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम जयपुर हेरिटेज सफाई को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। निगम हैरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि गंदगी और कचरे के निस्तारण को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। खुले में थूकने, नहाने और पेशाब करने के साथ ही गोबर डालने पर जुर्माना वसूलने के आदेश जारी किए है। प्रतिदिन 100 किलो से ज्यादा कचरा उत्पन्न करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को अब स्वयं के स्तर पर कचरे का निष्पादन करना होगा।

रोजाना 90 हजार के चालान
आयुक्त सुराणा ने बताया कि आमजन के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए अब चालान एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए निगम हेरिटेज ने एप तैयार कर दिया है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 80 से 90 हजार रुपए के चालान किए जा रहे है और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

यह होगा जुर्माना

खुले में नहाने पर 300 रुपए का जुर्माना

सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर 200 रुपए का जुर्माना

खुले में पेशाब करने पर 200 रुपए का जुर्माना

पालतू जानवरों द्वारा खुले में गंदगी करने पर 1000 रुपए का जुर्माना

रोड पर कचरा फैलाने पर 100 रुपए का जुर्माना

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दुकानदारों, रेस्टोरेंट द्वारा कचरा डालने पर 1000 रुपए का जुर्माना

सैलून की गंदगी फैलाने पर 500 रुपए का जुर्माना

खुले में शौच करने पर 500 रुपए का जुर्माना

सार्वजनिक स्थानों पर गोबर डालने पर 5000 रुपए का जुर्माना

खुले में कचरा जलाने पर 500 रुपए का जुर्माना

दुकानों पर कचरा पात्र नहीं होने पर 5000 रुपए का जुर्माना

होटल मालिकों द्वारा खुला कचरा डालने पर 2000 रुपए का जुर्माना

सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर, बैनर लगाकर शहर को बदरंग कर करने पर प्रत्येक पोस्टर और बैनर के लिए 2000 रुपए का जुर्माना

बिना अनुमति रोड कट करने पर 5000 रुपए का जुर्माना

मीट की दुकानों की गंदगी सड़क पर फैलाने पर 4000 रुपए का जुर्माना

विवाह स्थलों द्वारा कचरा फैलाने पर 5000 रुपए का जुर्माना

खुले में मांस मछली पकाने पर 3000 रुपए प्रतिदिन जुर्माना

मावठा में सफाई अभियान : 2 घंटे में किया 8 टन से अधिक कचरा एकत्रित
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के जागो जयपुर, जगमग जयपुर अभियान के तहत आमेर मावठा में सफाई अभियान चलाकर निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित व्यापार मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित शहरवासियों ने करीब दो घंटे तक श्रमदान कर करीब आठ टन कचरा एकत्रित किया। निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि सुबह 7 से 9 बजे तक आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने भी अपनी टीम के साथ श्रमदान किया। इस दौरान शहर को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी ने बताया कि इस दौरान निगम हेरिटेज के ब्राण्ड एम्बेसडर सिंगर रविन्द्र उपाध्याय और कनिका भी मौजूद रही।

इन संस्थाओं ने श्रमदान में सहभागिता निभाई
जयपुर व्यापार महासंघ, गोपालजी का रास्ता व्यापार मण्डल, मनिहारों का रास्ता व्यापार मण्डल, जलमहल व्यापार मण्डल, आमेर व्यापार मण्डल, रामगढ़ रोड व्यापार मण्डल, सी फॉर एनजीओ, होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान, क्लब महिन्द्रा, सुबोध स्कूल, भूमि एनजीओ, ग्राम भारती समिति आमेर, नई उमंग एनजीओ, जलमहल के वेंडर्स, सुबोध कॉलेज एनएसएस टीम, कदम्ब कुण्ड एवं ताल कटोरा विकास समिति, महावीर इंटरनेशनल एनजीओ, जय भारत जन चेतना मंच, माधवी शिक्षा संस्था, जयपुर ग्राफर्स इंस्टाग्राम, एजुकेशन और कर्मचारी ग्रुप आदि निजी संस्थाओं और स्कूलों का सहयोग रहा।