buffet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

माइंडमाइन सम्मेलन 2026 : सीतारमण ने कहा- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू मांग से मिल रहा अर्थव्यवस्था को समर्थन, वित्त मंत्री ने जताई स्थिरता की उम्मीद
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि इस समय वैश्विक स्तर पर व्यापार और आपूर्ति को लेकर कई प्रकार की अनिश्चतताएं भारतीय अर्थव्यस्था के लिए चुनौती पेश कर रही हैं, हालांकि घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है। सीतारमण ने यहां "माइंडमाइन सम्मेलन 2026" के एक संवाद सत्र के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वर्तमान में वैश्विक व्यापार में काफी अनिश्चितताएं हैं। हमारा निर्यात मजबूत है लेकिन अचानक आयात शुल्क बढ़ा दिया जाता है। हम जिन तीन वस्तुओं का सबसे अधिक आयात करते हैं उनकी कीमत और आपूर्ति दोनों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके लिए विदेशी मुद्रा का भंडार मजबूत होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि इन सबके बीच भारत के लिए राहत की बात हमारा घरेलू बाजार है, जो काफी बड़ा है। घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। हालांकि विनिर्माताओं के समक्ष आयातित कच्चे माल की ऊंची कीमत की चुनौती भी है। घरेलू स्तर पर मानसून की चुनौती को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण कम बारिश होने का अनुमान है। देश के पास अनाज का काफी बफर भंडार है, इसलिए खाद्यान्न की कमी जैसी स्थिति तो नहीं होगी, लेकिन किसानों की आमदनी पर कम मानसून का असर जरूर होगा। उर्वरकों की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ सत्र के लिए उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। रबी सत्र को लेकर चिंता थी लेकिन अब चीन से उर्वरक आने से वह चिंता भी दूर हो गयी है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और उससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ मिलकर विदेशी मुद्रा जुटाने के उपाय किये हैं। बॉन्ड बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कदम उठाये गये हैं। साथ ही बैंकों और सार्वजनिक कंपनियों को विदेशों से पूंजी जुटाने की अनुमति दी गयी है और इसके लिए जोखिम को कम करने की रणनीति की जिम्मेदारी रिजर्व बैंक उठायेगा। इससे बैंक विदेशों से पूंजी जुटाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना, लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते : बफे
नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे ने भारत में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्सुकता जाहिर की हैं। कंपनी की वार्षिक बैठक में उन्होंने कहा कि भारत में अवसर की भरमार है। भारत में निवेश को लेकर बफे ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में निवेश के अवसरों की तलाश कर रही है। भारत में ऐसे क्षेत्र है, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया है। बैठक में बफे ने कहा कि भारत में निवेश के काफी मौके हैं। बर्कशायर हैथवे के दुनिया में सबसे महंगे शेयर है। यह कंपनी कई क्षेत्रों के उद्योगों को खरीदती है। इसके अलावा कंपनी निवेश करके भी हिस्सेदारी लेती है। बफे ने संकेत दिया कि उनकी कंपनी भारत में निवेश कर सकती है। हालांकि भारत में निवेश को लेकर फैसला बर्कशायर का नया मैनेजमेंट करेगा।

बफे ने एआई द्वारा उत्पन्न किए गए स्कैम की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय बढ़ोतरी की संभावनाओं से लैस एक फलता-फूलता उद्योग है। जब आप स्कैम की संभावनाओं के बारे में सोचते है, तो आप समझ लीजिए कि यह अच्छे और बुरे एवं नुकसान पहुंचाने की महान संभावनओं से युक्त है। बफे ने बैठक में कहा कि जाहिर है कि एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना है, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं कुछ लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते। इसमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की प्रबल संभावनाएं है।