NEET paper leak news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NEET UG 2026 पर उठे सवाल : NTA ने स्वीकार की गड़बड़ी की शिकायतें, राजस्थान SOG की बड़ी जांच शुरू
जयपुर। NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी गंभीर माना है। एजेंसी ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़े कुछ मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिसके बाद जांच एजेंसियों को सक्रिय किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच अपने हाथ में ले ली है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी पूरे नेटवर्क और संभावित धांधली के एंगल की पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती जांच में कुछ परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों से जुड़े इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। एनटीए का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही थी। एजेंसी के अनुसार, जहां भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका सामने आई, वहां तुरंत जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का दावा है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है। कई छात्र संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

Rahul Gandhi ने नीट यूजी परीक्षा पेपरलीक मामले को उठाया, बोले- यह 23 लाख परिवारों के साथ धोखा
नई दिल्ली। एनटीए द्वारा 5 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपरलीक के मामले को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने उठाया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह पेपरलीक होना 23 लाख परिवारों के साथ धोखा है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है। 12वीं पास कर कॉलेज में दाखिले का सपना संजोए छात्र हों या सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे होनहार युवा, हर किसी के लिये मोदी सरकार अभिशाप बन चुकी है। 10 वर्षों से भाजपा सरकार के निकम्मेपन की कीमत अपने भविष्य की बर्बादी से चुका रहा युवा और उसका परिवार अब समझ चुका है कि ज़ुबान चलाने और सरकार चलाने में फर्क होता है। कांग्रेस ने सख्त कानून बनाकर युवाओं को पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। छात्रों को स्वस्थ और पारदर्शी माहौल हमारी गारंटी है।