panchayat administration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : हरकत में आया घाटोली पंचायत प्रशासन, गौ माता का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी क्षेत्र की घांटोली पंचायत में दैनिक नवज्योति अखबार में 29 जनवरी को खबर, प्रकाशित होने के बाद पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया। सोशल मीडिया पर मृत गौ माता को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल होने और इस संवेदनशील मुद्दे को नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरूवार को मृत गौ माता को सम्मानपूर्वक अंतिम

संस्कार स्थल तक पहुंचाया। घाटोली पंचायत सचिव ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी गौ माता की मृत्यु होने पर इसकी सूचना तुरंत पंचायत को देना अनिवार्य है। बिना पंचायत को सूचित किए यदि कोई व्यक्ति मृत गौ माता को घसीटते हुए या अमर्यादित तरीके से ले जाता है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

पंचायत सचिव ने पशुपालकों से अपील की कि मृत मवेशी की सूचना समय पर पंचायत को दें, ताकि नियमानुसार और पूरी श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा गौ माता के साथ अमानवीय या अनुचित व्यवहार किया गया, तो पंचायत स्तर पर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को दैनिक नवज्योति अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का व्यापक असर देखने को मिला और गुरूवार को घाटोली पंचायत क्षेत्र में गौ माता की मृत्यु होने पर ग्राम पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित की।

असर खबर का - गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ एवं गंदे पानी की निकासी करवाई
केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे थे तथा नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही थी। जिससे आम रास्ते पर   कीचड़ व गन्दगी फैल रही थी। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान हो रहे थे। इस समस्या को लेकर  दैनिक नवज्योति के 9 जुलाई के अंक में गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदगी से जनता परेशान शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था।  उसके बाद पंचायत प्रशासन हरकत में आया तथा पानी की निकासी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य रास्ते पर कीचड़ फैल रहा था जिससे छात्रों व ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी तथा लोग गंदगी से गुजरने को मजबूर हो रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव पथ निर्माण के समय नालियां नहीं बनाई गई। जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो रही थी तथा घरों से बहता पानी सड़क पर फैल रहा था। जिससे लोग गंदगी के बीच से गुजर रहे थे। वहीं कुछ वर्ष पूर्व हाट बाजार से आलनिया नदी तक गौरव पथ का निर्माण तो करवाया गया परंतु नाली निर्माण नहीं करवाया गया। जिससे घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर फैल रहा था। वही दुर्गंध के चलते बस्तीवासियों का जीना दुश्वार हो रहा था। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से गौरव पथ पर नालियां बनवाने की मांग की है।

गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से जनता परेशान
केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर  फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही है। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गंदगी फैल रही है। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाती तथा समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं तो समस्या का समाधान भी नहीं होता। ऐसी स्थिति के चलते लोग गंदगी से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव पथ निर्माण के समय नालियां नहीं बनाई गई। जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो रही है तथा घरों से बहता पानी सड़क पर फैल रहा है।

गंदगी के बीच से गुजर रहे लोग.....
वहीं लोग गंदगी के बीच से गुजर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व हाट बाजार से आलनिया नदी तक गौरव पथ का निर्माण तो करवाया गया परंतु नाली निर्माण नहीं करवाया गया। जिससे घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर फैल रहा है। वहीं दुर्गंध के चलते बस्तीवासियों के जीना दुश्वार हो  रहा है। वही अभी बरसात का समय है। ऐसे में तेज बरसात होने पर पानी की निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में पानी भरने की समस्या से भी जूझना पड़ेगा।

पनप रहे मच्छर, बीमारियों का बना खतरा....
वहीं इस गंदे पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही विद्यालय का मुख्य रास्ता होने से बड़ी संख्या में छात्र इसी रास्ते से गुजरते हैं परंतु रास्ते में कीचड़ फैलने से  उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं फिसलन के चलते कई बार छोटे बालक इनमें गिर जाते हैं। जिससे उनके कपड़े व पाठ्य सामग्री भी खराब हो जाती है तथा उन्हें वापस अपने घरों को लौटना पड़ता है।

ग्रामीणों का यह है पीड़ा
ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-  मानाराम गुर्जर, ग्रामीण।

मुख्य रास्ते पर कीचड़ फैलने से स्कूल जाने वाले छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा बच्चे गंदगी में गिर रहे हैं।
- रतन गुर्जर,  ग्रामीण।

घरों के आगे गन्दला पानी भरा हुआ है। जिससे उठती दुर्गंध के चलते रहना दुश्वार हो रहा है।
- हेमराज गुर्जर, ग्रामीण।

कई बार ग्राम विकास अधिकारी को अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। वहीं समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं तो पंचायत प्रशासन से कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता।
- सुवालाल गुर्जर, ग्रामीण।

इनका कहना है
समस्या को दिखवाया जाएगा तथा जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- शैलेश रंजन, विकास अधिकारी, पंचायत समिति लाडपुरा।

प्राचीन अखलेश्वर महादेव स्थल की अनदेखी, पानी का संकट
नैनवां। बैशाख के माह में अक्सर लोग सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते है। भीष्ण गर्मी से राहत के लिए प्याऊ लगाते है। सार्वजनिक स्थल पर मवेशियों के लिए खेल में पानी भरते है। लेकिन खानपुरा पंचायत के केवट नगर में सबसे प्राचाीन अखलेश्वर महादेव स्थल पर संसाधान होने के बावजूद पंचायत पंचायत प्रशासन की अनदेखी सामने आ रही है। प्राचीन अखलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पानी की टंकी बनी हुई है। पास में लावारिस मवेशियों के लिए खेळ भी है। बिजली की मोटर लगी हुई है। लेकिन पिछले 6 माह से बिजली कनेक्शन के लिए रखा हुआ ट्रांसफार्मर जला हुआ है। प्राचीन स्थल से जुड़े लोगों ने अखलेश्वर महादेव स्थल पर जली हुई डीपी के स्थान पर नई डीपी रखी जाने के लिए कई बार डिस्कॉम विभाग एवं पंचायत प्रशासन को अवगत करवा दिया है। डिस्कॉम विभाग द्वारा नलकूप के लिए जारी हुआ बिजली कनेक्शन का बकाया बिल जमा नहीं होने से दूसरी डीपी नहीं रख पा रहे है। वहीं पंचायत प्रशासन का कहना है कि बकाया बिजली बिल जमा करवा रखा है,ऐसे में पिछले 6 माह से अधिक समय के लिए मंदिर परिसर में न उजाला हो रहा है और न ही विधुत मोटर चालू होने से पानी का संकट बना हुआ है। मंदिर की सेवा पूजा करने वाले पुजारी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि अखलेश्वर महादेव यहां चमत्कारी पुराना स्थल है। यहां संसाधान होने के बाद भी पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते संसाधन बेकार पड़े है। जिससे यहां आने वाले जातरूओं के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने कई बार बिजली विभाग को भी अवगत करवा दिया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। महादेव स्थल से जुड़े हुए किशन गोपाल मीणा ने बताया कि अखलेश्वर महादेव एक प्राचीन स्थल है। जहां कई श्रद्वालुओं का जुड़ाव है,लेकिन पंचायत प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इस स्थान की अनदेखी की जा रही है। प्रशासन की अनदेखी के चलते इस स्थान पर चारो ओर अतिक्रमण भी हो गये है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है,कि वे इस स्थल की जांच करवा कर संसाधनों को शुरू करवाया जावे एंव अखलेश्वर महादेव स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को हटावाया जाना चाहिए।

अखलेश्वर महादेव स्थल पर पंचायत की ओर से नलकूप कनेक्शन है। जिसका पुराना बिल जमा है। एक बार फिर डिस्कॉम विभाग के जेईन से वार्ता करके नया बिल होता तो इसको जमा करवाकर कनेक्शन को चालू करवाया जायेगा।
- माया नागर, सरपंच खानपुरा