Naredndra Modi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित की है फिर नापाक हरकत की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे : मोदी
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के विरुद्ध सैन्य अभियान-ऑपरेशन सिन्दूर के बाद सोमवार को पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए सोमवार को दो टूक शब्दों में कहा कि भारत पाकिस्तान से परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होगा और यदि उसे बचना है तो आतंकवादी ढांचे का सफाया करना ही होगा। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी साफ तौर कहा कि भारत की नीति में अब आतंक के आकाओं और आतंकवाद की सरपस्त सरकार को अलग अलग नहीं देखा जाएगा तथा पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के बारे में ही होगी। मोदी ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति को लेकर स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई अभी केवल स्थगित की गयी है और पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है।

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
1: पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते

2: परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होंगे

3: पाक को बचना है तो आतंकी ढांचे का सफाया करना होगा

4: अब बात आतंकवाद और पीओके के बारे में ही होगी

5: आतंकियों ने देख लिया हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम ?

आतंकियों के जनाजे में पाक के सैन्य अधिकारी पहुंचे
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। दुनिया ने, पाकिस्तान का वो घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने, पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। ‘स्टेट स्पॉन्सरड टेरेरिज्म’ का ये बहुत बड़ा सबूत है। टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है। टैररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।

पाक ने गुहार लगाई तो भारत ने सीजफायर पर विचार किया
मोदी ने कहा कि छह एवं सात मई की रात में भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। पाकिस्तान, दुनिया भर में तनाव कम करने की गुहार लगा रहा था। पाकिस्तानी सेना ने बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई की दोपहर को हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के ढांचे को तबाह कर चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था, पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया, कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा। तो भारत ने भी उस पर विचार किया।

एक दिन आतंकवाद ही पाक को खत्म कर देगा
मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार, जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे है, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने आतंकी ढांचे का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है। भारत का मत एकदम स्पष्ट है, आतंक और बातचीत, एक साथ नहीं हो सकते, आतंक और व्यापार, एक साथ नहीं चल सकते तथा पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।’’

हमने सेना को खुली छूट दी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष-मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने, बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। ये देश के सछ्वाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ये सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है।

उन्होंने सिंदूर उजाड़ा हमने उनके मुख्यालय उजाड़े

मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोन्स ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, बल्कि उनका हौसला भी थर्रा गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने, एक प्रकार से वैश्विक आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के मुख्यालय उजाड़ दिए। भारत के इन हमलों में 100 से अधिक खूंखार आतंकी मारे गए। आतंक के बहुत सारे आका, बीते तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे, जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे, उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान हताशा में घिर गया था और बौखलाहट में उसने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने हमारे स्कूलों-कॉलेजों, गुरुद्वारों, मंदिरों, सामान्य नागरिकों के घरों और हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। लेकिन इसमें भी पाकिस्तान खुद बेनकाब हो गया।

मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना
महाकुंभ नगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ के अवसर गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायी। मोदी पूर्वान्ह करीब साढ़े 10 बजे प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डा पहुंचें, जहां से वह हेलीकाप्टर के जरिये अरैल स्थित डीपीएस के हेलीपैड पर उतरे। प्रधानमंत्री करीब 11.10 बजे मोटर बोट से संगम नोज पहुंचें और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच त्रिवेणी में स्नान किया। उन्होंने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य भी दिया और देश में समृद्धि शांति की कामना की। संगम स्नान के बाद मोदी प्रधानमंत्री ने लेटे हनुमान और अक्षयवट का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके अखाड़ों के प्रमुख और संतों से मुलाकात की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।

प्रधानमंत्री इससे पहले 2019 में 24 फरवरी को कुंभ के मौके पर यहां आये थे और स्नान ध्यान के बाद उन्होने सफाई कर्मियों के पांव पखारे थे। मोदी पिछले साल 13 दिसंबर को प्रयागराज आये थे और 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओ का उद्घाटन किया था। इस बीच महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अधिकृत जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे, जिन्हें मिलाकर अब तक महाकुंभ में 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

किसानों की समृद्धि के लिये लगातार हो रहे हैं काम : योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की समृद्धि के लिये अन्नदाता किसान को समृद्ध हो जरुरी है, और इसे ध्यान में रखते हुये डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानो के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये योगी ने कहा चौधरी साहब कहा करते थे कि किसान गरीब होगा तो भारत अमीर नहीं हो सकता। भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों के लिए 2014 से जो प्रयास प्रारंभ हुआ दुनिया उसे मॉडल के रूप में ले रही है। मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 11कृषकों को ट्रैक्टर की चाबी दी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होने कहा कि आजादी के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर चौधरी चरण सिंह का कांग्रेस के साथ मतभेद हुआ था, लेकिन श्री मोदी ने पहली बार किसानों को भारत के राजनीतिक एजेंडे व सरकार की प्राथमिकता बनाने का कार्य किया।स्वॉयल हेल्थ कॉर्ड, उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने, खेती को तकनीक से जोडऩे, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से किसानों की उन्नति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। योगी ने कहा कि 2014 में पीएम ने कहा था कि हमें किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। प्रदेश में 1996 से 2017 तक (22 वर्ष) में कुल 95 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में गया था, लेकिन 2017 से अब तक 2 लाख 61 हजार करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। पीएम मोदी का जोर है कि लागत को कम करना व उत्पादन को बढ़ाना है और इसी के माध्यम से किसान को समृद्ध व खुशहाल कर सकते हैं। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने साढ़े सात वर्ष में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी। 14 लाख निजी नलकूपों को प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में विद्युत उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके एवज में दो से ढाई हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष सरकार अपने पास से पैसा दे रही है। पहले से लगे ट्यूबवेल को सोलर पैनल से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकें, इसके लिए भी केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से कई पहल की गई है।

योगी ने सम्मानित होने वाले किसानों के कार्यों की तारीफ की और कहा कि इन किसानों का पुरुषार्थ प्रेरणादायी है। खेती घाटे का सौदा नहीं है, बल्कि ईमानदारी से कार्य करने पर इसके सुखद परिणाम आएंगे। सीएम ने एक हेक्टेयर में उच्चतम फसल उगाने वाले सफल किसानों की कहानी बताई। गोरखपुर के किसान श्याम दुलारे यादव ने एक हेक्टेयर खेती में 79 कुंतल गेहूं, रायबरेली के फूलचंद ने 44.12 कुंतल का उत्पादन किया है। जालौन के हेमंत कुमार ने 45 कुंतल मटर, सिगार सिंह (पीलीभीत) ने 28.40 कुंतल, राजीव कुमार (औरैया) ने 44.40 कुंतल सरसो, नंदलाल (पीलीभीत) ने 90.20 कुंतल धान, श्रीरामबचन (बहराइच) ने एक हेक्टेयर में 80.64 कुंतल मक्का, श्रीरामलगन (आजमगढ़) ने 28.40 कुंतल उड़द, मथुरा के महेश चंद ने 32.20 कुंतल उत्पादन किया है। चरण सिंह (फिरोजाबाद) ने 13 कुंतल तिल, काशी प्रसाद (जालौन) ने 13 कुंतल का उत्पादन किया है। उन्होने उद्यमिता की तरफ कदम बढ़ाने वाले किसानों को बधाई दी और कृषि विभाग से कहा कि इनकी पद्धति को कृषि विज्ञान केंद्रों तक पहुंचाइए। इनके कार्यों को जानने का अवसर अन्य किसानों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लागत को कम करने के लिए विषमुक्त खेती की तरफ जाने की आवश्यकता है। धरती को मां कहते हैं, लेकिन इसकी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। हमें इसके लिए तकनीक अपनानी चाहिए प्रशिक्षण व जानकारी लेनी चाहिए। प्रदेश में लगभग सवा लाख एकड़ क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती हो रही है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य़ उज्ज्वल व सुरक्षित कर पाएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जय देवी, देवेंद्र निम, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राइजिंग राजस्थान में तैनात होंगे 11 आईपीएस, 4000 पुलिसकर्मी
जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हो रही राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एक आईपीएस के नेतृत्व में 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। पुलिस ने अभी से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

एडिशनल कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने कमिश्नरेट के सभी थानाप्रभारियों को आदेश देकर सभी होटल, धर्माशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड समेत उन सभी स्थानों की चेकिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही थानों की स्पेशल टीमें अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों पर निगरानी रख रही है। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के लिए 9 से 11 दिसंबर तक 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, 67 डिप्टी एसपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआई-एएसआई, 2750 जवान और 4 कम्पनी आरएसी की लगेंगी।

संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चाहते हैं मोदी, कांग्रेस-इंडिया गठबंधन करेगा रक्षा - राहुल
मध्यप्रदेश। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन की शुरुआत से ही गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। उसी को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे खत्म कर देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी-इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आदिवासियों, दलितों को जो जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिला है, इसी संविधान ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे कर दें और बस उनका पूरी तरह राज हो।

उन्होंने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकार छीनना उनका (भाजपा का) लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लोग आरक्षण और संविधान दोनों छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों को विभिन्न अधिकार दिए। भाजपा सरकार आते ही उसे 'रिवर्स' कर देती है।

गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग अस्पताल, कॉलेज जैसा कोई संस्थान चलाते नहीं दिखते। आदिवासी दलितों और पिछड़ों की देश में कोई भागीदारी नहीं, कांग्रेस इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जगह आपके लोगों को लाना चाहती है, इसलिए जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया साल का दिया जाएगा, ये तब तक होगा, जब तक परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता। किसानों का कर्ज माफ होगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सीधी कांड का संदर्भ देते हुए भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया के खिलाफ जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनके रिश्तेदार ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

भाजपा ने यहां से राज्य सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।