cow shelter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गौशाला अनुदान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर बहस
जयपुर। प्रदेश में गौशालाओं के लिए अनुदान राशि को लेकर विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। विधायक कैलाश चंद्र वर्मा के प्रश्न पर गोपालन मंत्री ने जवाब दिया कि सरकार की मंशा है कि पंचायत स्तर पर भी गौशाला खुले। नियम के अनुसार उसके लिए अनुदान दिया जाएगा। अगर कोई गौशाला खोली जाती है, तो सरकार सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

इस बीच विधायक वर्मा के पिछली सरकार में लम्पी बीमारी में मृत गायों और राशि देने का मुद्दा उठाया, तो सदन में पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष की तरफ से पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाने के बाद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन में हंगामा जारी रहा और पक्ष-विपक्ष के सदस्य आमने-सामने हुए।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए स्पीकर को कहा कि मंत्रियों को मत बचाओ। हमें सवाल का जवाब चाहिए। मंत्री को जवाब नहीं पता है। मैं आपकी अनुमति से बोल रहा हूं लेकिन सत्ता पक्ष के सदस्य गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इस विषय पर चर्चा भी चाहते हैं सरकार चर्चा कर ले पता लग जाएगा।

डेढ़ साल से सिर्फ पत्राचार, नहीं हुआ गौशाला विस्तार
कोटा। शहर में एक ओर जहां हर तरफ मुख्य मार्गों व चौराहों पर लावारिस पशुओं का जमघट लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ उन पशुओं को रखने के लिए गौशाला में जगक की कमी होने से उसके विस्तार के लिए जमीन तक नहीं मिल पा रही है। नगर निगम व नगर विकास न्यास के माध्यम से करीब डेढ़ साल से जमीन के लिए पत्राचार  ही किया जा रहा है। शहर में वर्तमान में कोई सड़क, मेन रोड या चौराहा और गली मौहल्ला ऐसा नहीं है जहां पशुओं का जमघट नजर नहीं आ रहा है। यहां तक की धानमंडी के सामने मेन रोड हो या कोटड़ी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर के पास, गुमानपुरा चौराहा हो या नयापुरा चम्बल की पुलिया। हर तरफ गौवंश झुंड में देखे जा सकते हैं। ये न केवल आमजन के लिए खतरा बन रहे हैं वरन् यातायात में भी बाधक होने से हादसों का कारण बन रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी नगर निगम उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। वहीं दूसरी तरफ  पिछली कांग्रेस सरकार में शहर को कैटल फ्री बनाने का दावा किया गया था वह भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। शहर में पशुओं का जमकर उस दावे की हकीकत बयां कर रही है। शहर में वैसे तो कई निजी गौशालाएं है लेकिन सरकारी स्तर पर नगर निगम की गौशाला बंधा धर्मपुरा में है। यह गौशाला बरसों पुरानी है। जहां शहर से लावारिस हालत में घूमने वाली गाय, बैल व बछड़ों को पकड़कर रखा जाता है। हालत यह है कि उस गौशाला में गौवंश को रखने की  पर्याप्त जगह तक नहीं है। लेकिन अधिकारी उस गौशाला के विस्तार के लिए जमीन की व्यवस्था तक नहीं कर पा रहे हैं।

25 बीघा जमीन की दरकार
बंधा धर्मपुरा गौशाला के पास ही नगर विकास न्यास की जमीन है। जिसे गौशाला विस्तार के लिए नगर निगम द्वारा चाही गई है। करीब 25 बीघा जमीन निगम की गौशाला विस्तार के लिए देने के सबनध में निगम अधिकारियों द्वारा नगर विकास न्यास को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। न्यास अधिकारी भी जयपुर मुख्यालय को पत्र लिखकर इतिश्री कर रहे हैं। लेकिन अभी तक भी जयपुर से कोई जवाब नहीं मिलने से यह मामला अधर में ही अटका हुआ है।  नगर निगम की ओर से दिसम्बर 2022 से नगर विकास न्यास सचिव को जमीन आवंटन के संबंध में पत्राचार किया जा रहा है। कोटा दक्षिण महापौर से लेकर तत्कालीन आयुक्त व गौशाला प्रभारी तक न्यास सचिव को कई पत्र लिख चुके हैं।

न्यास ने एक साल पहले लिखा था पत्र
नगर निगम से प्राप्त पत्र के आधार पर न्यास सचिव ने 8 जून 2023 को  नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि  नगर निगम कोटा दक्षिण को गौशाला विस्तार के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटित की जानी है। ग्राम बंधा तहसील लाड़पुरा में खसरा नम्बर 226 व 227 रकबा 4.82 हैक्टेयर में से 4 हैक्टेयर भूमि गौशाला विस्तार के लिए नि:शुल्क आवंटित किया जाना प्रस्तावित है।  इसका प्रस्ताव प्रेषित है। उस पत्र को भेजे हुए एक साल होने वाला है। लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया।

गौशाला में 2500 से अधिक गोवंश
निगम की बंधा धर्मपुरवा गौशाला में वर्तमान में करीब 25 सौ से अधिक गौवंश है। साथ ही किशोरपुरा स्थित कायन हाउस में 250 से 300 गौवंश है। हालत यह है कि गौशाला में इतने अधिक गौवंश होने से उन्हें रखने की पर्याप्त जगह ही नहीं है। जिससे काफी समय से सड़कों पर लावारिस हालत में घूमने वाले गौवंश को पकड़ा ही नहीं जा रहा है। देव नारायण आवासीय योजना बनाई: शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए नगर विकास न्यास की ओर से करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से बंधा धर्मपुरा में देव नाराजण आवासीय योजना बनाई गई। इस योजना में शहर के पशु पालकों व पशुओं को शिफ्ट किया गया। आनन-फानन में आवंटन कर उन्हें शिफ्ट तो कर दिया लेकिन अभी भी पूरे पशु पालक व पशु शिफ्ट नहीं होने से उनके बाड़े शहर में ही बने हुए हैं।

अधिकारियों को ध्यान ही नहीं
नगर निगम की गौशाला में पशुओं को रखने की पर्याप्त जगह ही नहीं है। पहले अधिक संख्या में पशु रखने से उनकी मृत्यु दर अधिक हो गई थी। उसे देखते हुए पिछले काफी समय से पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। सिर्फ शिकायत आने पर सांड, घायल व बीमार पशुओं को ही लाया जा रहा है। गौशाला विस्तार के लिए जमीन के संबंध में अधिकारियों का ध्यान ही नहीं है। निगम व न्यास के स्तर पर कई पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अभी तक गौशाला विस्तार के लिए जमीन का आवंटन तक नहीं किया जा सका है।
- जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष गौशाला समिति, नगर निगम

न्यास सचिव को पत्र लिख चुके
शहर में लावारिस पशुओं की संख्या काफी अधिक है। जबकि निगम की गौशाला में उन्हें रखने की जगह कम है। ऐसे में गौशाला विस्तार के लिए पूर्व में ही नगर विकास न्यास को जमीन आवंटित करने के संबंध में पत्र लिखे जा  चुके हैं। लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस संबंध  में फिर से जानकारी की जाएगी।
- राजीव अग्रवाल, महापौर नगर निगम कोटा दक्षिण

गौशाला विस्तार के लिए नगर निगम से प्राप्त पत्र के संबंध में नगरीेय विकास निकाय के संयुक्त सचिव को पूर्व में ही पत्र लिखा जा चुका है। लेकनि अभी तक वहां से स्वीकृति के संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। लोकसभा चुनाव में व्यस्ततता व आचार संहिता लागू होने से फिलहाल कोई जवाब आने की संभावना भी नहीं है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इस संबंध में जानकारी की जाएगी।
- कुशल कोठारी,सचिव नगर विकास न्यास