Sunil Jakhar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, जाखड़ बोले- बीजेपी को अपने दम पर मिलेगी पंजाब में सफलता
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला लोगों की राय, कार्यकर्ताओं की राय के बाद किया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जो काम किया है, भाजपा को अपने बूते ही पंजाब में सफलता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को लेकर शिअद ने किसान आंदोलन-1 के दौरान भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों पार्टियों की बुरी हार हुई थी। पिछले साल शिअद के संरक्षक प्रकाश ङ्क्षसह बादल के निधन के बाद फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातें होने लगी थीं, हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों दलों के नेता इससे इनकार करते रहे।

इन अटकलों ने इधर जोर पकड़ा जब लोकसभा चुनाव के निकट आने पर दोनों पार्टियों में नजदीकियाँ बढ़ीं। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों में विभिन्न चैनलों के जरिए बातचीत चल भी रही थी और शिअद के आठ व भाजपा के पाँच सीटों पर लड़ने पर सहमति लगभग बन गई है, ऐसी अटकलें थीं।

राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
जयपुर। राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है। वह तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को राजस्थान से अपना प्रत्याशी बना सकती है। करीब 68 साल के सुनील जाखड़ 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। जाखड़ का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ सीकर से दो बार सांसद रह चुके हैं। जाखड़ का गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की 11 सीटों पर तो सीधा असर है ही, बीकानेर और शेखावाटी में भी प्रभाव माना जाता है। राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार खड़ा करे तो चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होगा।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर: जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के पंचकोसी के हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह यहां से तीन बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद मुख्यमंत्री बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुनील जाखड़
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जाखड़ ने कांग्रेस नेतृत्व की शैली पर सवाल उठाते हुए पिछले दिनों पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जाखड़ ने कहा कि वह निजी स्वार्थ की राजनीति नहीं करते, लेकिन जिस तरह उनकी पिछली पार्टी कांग्रेस ने पंजाब को वहां की आबादी में, जात-पात और धर्म के प्रतिशत (अनुपात) के नाम पर बांटने की कोशिश की। वह उनके लिये पीड़ादायक था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह की राजनीति का विरोध किया और इसलिये उन्हें कांग्रेस छोडऩा पड़ा।

देश की सेवा में पंजाब ने अपना नाम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने उसूलों से हट चुकी है। इसलिये उन्होंने सोचा कि अब 50 साल पुराने संबंध को तोडऩे का समय आ गया है। सुनील को पद से हटाया जा सकता है, उसकी आवाज को बंद नहीं किया जा सकता। जाखड़ ने कहा कि पंजाब गुरु और संतों की धरती है और राष्ट्रीयता की भावना परस्पर एकता के भाव से पनपती है। पंजाब राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे के लिये खड़ा रहा है।

चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को झटका:सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस
नई दिल्ली। चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है। पार्टी को छोड़ते वक़्त उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड लक और गुडबाय कांग्रेस लिखा। कांग्रेस ने पंजाब में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पिछले महीने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ ने यह निर्णय तब लिया है, जब उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय महा चिंतन शिविर चल रहा है। जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले की घोषणा की है। जाखड़ ने कहा कि पार्टी के लिए मेरी विदाई उपहार है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस।

जाखड़ 11 अप्रैल को उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस को लेकर कांग्रेस से नाराज थे। पूर्व सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और उन्हें पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद, पार्टी के लिए बोझ बताया था।

नवजोत सिंह सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, बोले- आज पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए
चंडीगढ़। पंजाब के लोगों को न्याय दिलाने की हुंकार के साथ शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने विधिवत तौर पर पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल ली। पद संभालते ही सिद्धू ने हुंकार भरी और कहा कि उनका मिशन पंजाब को जिताना है। सिद्धू ने कहा कि आज देश का किसान दिल्ली की सड़कों पर धरना दे रहा है, सबसे बड़ा मसला यही है। कार्यकर्ता के विश्वास में भगवान की आवाज है, हम कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनेंगे। आज पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए हैं। सिद्धू ने कहा कि क्यों चोरों की चोरी पकड़ी ना जाए और क्यों महंगी बिजली खरीदी जाए। उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानी का सबसे बड़ा मिशन किसानों को ताकत देना ही है। उन्होंने कहा कि मैं किसानों से मिलना चाहता हूं। सिद्धू के साथ 4 नए कार्यकारी अध्यक्षों ने भी पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई टीम को आर्शीवाद देने पहुंचे। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड, राजिंदर कौर भट्टल, सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं सहित भारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिद्धू तथा नई टीम को मेरा साथ हमेशा मिलेगा: अमरिंदर
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की नई टीम को आर्शीवाद देते हुए कहा कि आलाकमान ने नई पीढ़ी के कंधों पर जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मिलकर पूरा करेंगे तथा पंजाब और राष्ट्र को बचाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तथा उनकी टीम के पदभार ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है तथा सरकार तथा संगठन के बीच सामंजस्य बरकरार रखते हुए अगले चुनाव में भी जीत की ओर बढ़ेंगे। हम सभी को मिलकर देश तथा प्रदेश विरोधी ताकतों से बचाना है। उन्होंने कहा कि मेरा शिरोमणि अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी पर कतई भरोसा नहीं है। इनसे प्रदेश को बचाना होगा।

कैप्टन ने सिद्धू को बधाई देते हुए कहा कि उनका साथ सिद्धू को पूरा मिलेगा। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मैंने मिलकर 4 साल काम किया और कभी किसी बात के लिए मना नहीं किया। कोरोना काल में हमारी सरकार ने अच्छा काम किया। फसल खरीद हो या शिक्षा सुधार पंजाब अव्वल रहा। उन्होंने कहा कि जहां तक बेअदबी मामले की बात है तो वह इतना ही कहेंगे कि इन कामों में समय लगता है। हम चालान पेश कर रहे हैं। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बादल या मजीठिया दिखेंगे भी नहीं। जनता सब जानती है। उन्होंने सिद्धू परिवार के साथ अपनी निकटता गिनाते हुए कहा कि सिद्धू के पिता ही उन्हें राजनीति में लेकर आए थे। अब हम दोनों मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमें पंजाब ही नहीं पूरे देश के बारे में सोचना होगा। पाकिस्तान से हमारी सीमा लगती है। हम पर दोहरी जिम्मेदारी है। हुकुमतें आती जाती रहती हैं, लेकिन पार्टी हमेशा रहेगी।

मुख्यमंत्री की चाय पार्टी में शरीक हुए सिद्धू
इससे पहले सिद्धू मुख्यमंत्री की चाय पार्टी में शरीक हुए, लेकिन दोनों के हावभाव सहज दिखाई नहीं दिए। हालांकि समय की नजाकत को भांप मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण समारोह में कुछ सहज नजर आए, लेकिन सिद्धू और कैप्टन के चेहरों पर एक दूसरे को लेकर खुशी दिखाई नहीं दी। कैप्टन की चाय पार्टी में सभी मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए, लेकिन सिद्धू और मुख्यमंत्री के बीच आपसी दूरियां कम नहीं हुई। सिद्धू पंजाब भवन से जल्द ही कांग्रेस भवन के लिए निकल गए, जहां ताजपोशी होनी थी।