demarcation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मालवीय नगर अग्निकांड में गरीब शेफ पर इल्जाम डालकर बड़े लोगों को बचा रही सरकार, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के शेफ की गिरफ्तारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में गरीब शेफ पर सारा इल्जाम डालकर बड़े लोगों को बचा रही है। आप के वरिष्ठ नेता एवं बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार इस अग्निकांड मामले में गरीब शेफ पर सारा इल्जाम डालकर बड़े लोगों को बचा रही है। ऐसा बताया जा रहा, जैसे शेफ ही अवैध होटल चला रहा था और उसके कारण ही एमसीडी या पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के चंद दिन बाद ही भाजपा सरकार की गहन जांच और जिम्मेदार बड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की पोल खुल गई है। अगर सरकार निष्पक्ष है तो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई करे। सिर्फ प्रवासी होने के कारण सेफ को फंसाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी उसके साथ अन्याय नहीं होने देगी।

उन्होंने बताया कि जांच के नाम पर कार्रवाई किस पर हो रही है, यह देखने वाली बात है। केशव नेगी, जो उत्तराखंड के पहाड़ों से आते हैं और उस होटल में शेफ हैं, सारा इल्जाम उन पर डाल दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है जैसे सारी जिम्मेदारी उन्हीं की है, उन्हीं के कारण यह अवैध इमारत बनी और अवैध होटल चल रहा था। मानो उन्हीं की गलती के कारण पुलिस और एमसीडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह सब एक भद्दा मजाक चल रहा है।

आप नेता ने कहा , "जांच के नाम पर फिर से एक गरीब को फंसाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि वह उत्तराखंड से आए एक प्रवासी हैं। सरकार को लगता है कि उनका साथ देने वाला कोई नहीं है, लेकिन हम यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसा होने नहीं देंगे। उम्मीद है कि रेखा गुप्ता की सरकार और उनका पूरा प्रशासन केशव नेगी के साथ न्याय करेगा और उनके साथ अन्याय नहीं होने देगा। अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो न केवल दिल्ली, बल्कि उत्तराखंड के लोग भी उनके साथ खड़े होंगे और न्याय की मांग करेंगे।"

नए जिलों में पंचायत चुनाव से पहले सीमांकन को लेकर चल रही है कवायद
जयपुर। प्रदेश के 15 जिलों में इसी वर्ष पंचायतों और जिला परिषदों के चुनाव राज्य सरकार कराएगी। इसी बीच नए जिलों में भी पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर कवायद चल रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में गठित 19 जिलों में भी पहली बार पंचायत और जिला परिषदों के चुनाव होने हैं। ऐसे में पंचायत राज विभाग ने इन जिलों में नई पंचायतों और जिला परिषदों के सीमांकन लेकर कवायद शुरू कर दी थी। फिलहाल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते कवायद पर विराम लग गया है।

समय पर सीमांकन से समय पर होंगे चुनाव
नए जिलों में पंचायतों, पंचायत समितियां और जिला परिषदों के गठन से पहले कौन-कौनसे क्षेत्र शामिल किए जाएंगे, उसका सीमांकन होंगा। नोटिफेशन जारी होगा। अगर सीमांकन समय पर हो जाता है कि तो पुराने जिलों के साथ ही नए जिलों में जिला परिषदों और पंचायतों के चुनाव कराए जा सकते हैं और सीमांकन के कार्य में देरी होती है, तो फिर अगले साल ही चुनाव होंगे।

दिसंबर में इन जिला परिषदों में होने हैं चुनाव
दिसंबर माह में जिन जिला परिषदों में चुनाव होने हैं। उनमें अलवर, भिवाड़ी, बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, चूरू, श्रीगंगानगर,  हनुमानगढ़,  जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, पाली, सीकर, सिरोही और टोंक नगर परिषद के चुनाव संपन्न होंगे।