Nagar Nigam Greater - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निगम ग्रेटर के सभी वार्डों में ओआईसी डेढ़ घंटे रहेंगे फील्ड में : शहर में सफाई के लिए सभी 150 वार्डों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के बीच नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी सहित अन्य अधिकारियों ने सभी 150 वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निगम गे्रटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सोमवार को विद्याधर नगर जोन के वार्ड नं. 31, 33, 34, 37 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर ही गंदगी फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों से चालान वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कार्य है। तकनीक का उपयोग, प्रभावी मॉनिटरिंग, आमजन को समझाइश, धरातल पर सफाई, जन भागीदारी और जन जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी 150 वाडार्े में 150 वार्ड ओआईसी सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था को परखने फील्ड पर उतरें।

सीएसआई, एसआई, सफाई कर्मचारी, जोन उपायुक्तों के साथ ही नवाचार के तहत सोमवार को वित्तीय सलाहकार, उप विधि परामर्शी, उप नगर नियोजक, रजिस्ट्रार, एसीपी, पीआरओ, जेईएन, एईएन, एक्सईएन, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक सहित 150 अधिकारी-कर्मचारी वार्डाे की सफाई की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड में उतरे। इस दौरान अधिकारियों ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के बारे में आमजन से भी फीडबैक लिया और सफाई के लिए लोगों को जागरुक किया।

मौके पर कार्रवाई
सांगानेर के वार्ड 99 में गंदगी फैलाने वालों से पांच हजार रूपए कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। महेश नगर के वार्ड 136 में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषी व्यक्तियों पर 1700 रुपए का चालान किया गया।

मन में ठान लें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं : रुक्मणी रियाड़
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की ओर से शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्र हुए। ‘चेंजमेकर द रियल वुमन’ सत्र के तहत आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड़, स्क्वाड्रन लीडर विभूति मंगल ने भाग लिया और अपनी बात मजबूती के साथ रखी।

आयुक्त रियाड़ ने बताया कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है, यदि ठान लिया जाए तो वह आसान बन जाता है। साथ ही यदि वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ को पर्सनल स्किल और मैनेजमेंट से बैलेंस किया जा सकता है। आरटीडीसी एमडी अरोड़ा ने बताया कि कोई भी योजना बिना टीम के सफल नहीं हो सकती, टीम वर्क बहुत जरूरी होता है। खुद पर भरोसा हो तो हर कार्य सफल होता है।

दूसरा सत्र देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन वृतांत पर आधारित था, जिसमें पैनलिस्ट के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। होलकर के जीवन को सुनकर जवाहर कला केन्द्र का प्रांगण तालियों से गूंज उठा और हर महिला का चेहरा आत्मविश्वास से दमक उठा।

आवारा पशुओं की धरपकड़, निगम की टीम देख नाले में धकेला
जयपुर। शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों व पार्कों के आस-पास खुले में घूमने वाले बेसहारा पशुओं के साथ ही अवैध रूप से संचालित पशु डेयरियों पर नगर निगम की टीम ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम को देखते ही अवैध डेयरी में बंधी गायों को अमानीशाह नाले में धकेला लेकिन दस्ते ने उनको पकड़ कर हिंगोनियां गौ-पुनर्वास केन्द्र पहुंचाया।

उपायुक्त पशु प्रबंधन रजनी माधीवाल ने बताया कि पशु प्रबंधन शाखा ने विद्याधर नगर एवं शास्त्री नगर इलाके में शनिवार को अवैध पशु डेयरी के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से पकड़े गए 105 गौवंश को हिंगोनिया गौशाला में पहुंचाया है। विद्याधर नगर इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध डेयरी संचालक ने निगम की टीम को देख गौवंश को अमानीशाह नाले में धकेल दिया था। इसके बाद पशु प्रबंधन शाखा के कर्मचारी और सतर्कता दस्ते के जवानों में नाले में उतर कर गोवंश को पकड़ा।

संयुक्त अभियान चलाया
आवारा पशुओं एवं अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान निगम ग्रेटर एवं निगम हैरिटेज की सीमाओं का मामला आने से कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जाता था, लेकिन इस बाद संयुक्त रूप से दोनों निगमों ने कार्रवाई की। उपायुक्त पशु प्रबंधन माधीवाल ने बताया कि विद्याधर नगर इलाके में अवैध डेयरी में 100 से अधिक गौवंश बंधे हुए थे। सूचना पर निगम टीम जाती थी लेकिन कार्रवाई की भनक लगने पर वे गायों को अमानीशाह नाले में उतार देते, जो कि निगम हेरिटेज क्षेत्र में आता है। दोनों निगम की टीम को अलर्ट किया और घेराबंदी कर गोवंश को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में सतर्कता शाखा के जवान भी मौजूद रहे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान: सफाई से आमजन को जोड़ने की कवायद एनजीओ बना रहे ब्लैक स्पॉटों पर रंगोली
जयपुर। शहर में ऐसे स्थान जहां लोग कचरा डालकर आस-पास के क्षेत्र को गंदा करते हैं, ऐसे स्थानों को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया है। यह एनजीओ मौके से कचरा हटाने के साथ ही टीमें ब्लैक स्पॉट का सौन्दर्यकरण कर ऐसे स्थानों का कायापलट कर रही है।

आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा सर्वप्रथम ऐसे ऐसे स्थानों ब्लैक स्पॉट का चयन किया गया जहां कचरा बहुत अधिक मात्रा में इकट्ठा हो गया था। ऐसे स्थानों के चिन्हिकरण के बाद स्वच्छता पखवाडे के तहत टीमों द्वारा स्थानीय लोगों का सहयोग लेकर ऐसे स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कर उनका सौन्दर्यकरण किया जा रहा है, जिससे ऐसे स्थानों पर कोई भी आमजन कचरा ना डाले।

निगम ने इस अभियान के तहत प्राथमिक तौर पर 27 ऐसे विशेष स्थानों का चयन किया गया है। वार्ड 81 में दुर्गापुरा पुलिया के नीचे ऐसे ही एक ब्लैक स्पॉट था जिसको स्थानीय निवासियों के सहयोग से हटाया गया और उस स्थान को पक्का करवाकर वहां पर पेंटिंग कर उस स्थान को सुन्दर बनाया गया और वह पर सामुदायिक कम्पोस्ट पिट का भी निर्माण करवाया गया जिससे उस जगह का उपयोग भी लिया जा सके।

विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता प्रतियोगिता
स्कूली विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ने के लिए राजकीय महात्मा गांधी विद्यालयों में कचरा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

अब एक कॉल करने पर सीवर की समस्या का होगा समाधान, निगम ग्रेटर ने शुरू किया टोल फ्री नंबर
जयपुर। शहर में सीवर जाम की समस्या हो या फिर ओवर फ्लो होने से रास्ते में गंदगी होने पर अब आम आदमी को नगर निगम जयपुर ग्रेटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए निगम ग्रेटर प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 14420 शुरू किया है।

निगम ग्रेटर आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने बताया कि शहर में सीवरेज जाम हो या फिर ओवर फ्लो की समस्या हो आम आदमी निगम गे्रटर के टोल फ्री नंबर 14420 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। इस नंबर पर शिकायत दर्ज होने के बाद कम्पलेंड संबंधित अधिकारियों को भिजवा दी जाएगी और उस समस्या का समाधान हो सकेगा। इस टोल फ्री नंबर के जारी होने से अब लोगों को निगम कार्यालयों एवं अधिकारियों के यहां चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

आयुक्त रियाड़ ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ  हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के सफाई मित्र सुरक्षा अभियान के तहत यह टोल फ्री नंबर 14420 जारी किया है, जिससे घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरवासियों को सीवर और सैप्टिक टैंकों की सफाई के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस हेल्पलाइन नंबर पर सैप्टिक टैंक की सफाई को लेकर शिकायत, किसी व्यक्ति को सैप्टिक टैंक या सीवर में उतारकर सफाई करवाने को लेकर शिकायत करने के साथ ही सीवर संबंधी कोई भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी।

अनुपयोगी सामान को जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा ग्रेटर निगम
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं कचरे को कम करने के साथ साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने गे्रटर मुख्यालय के साथ ही जोन कार्यालयों में रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल (आरआरआर) केन्द्र की स्थापना की है। इस केन्द्र पर निगम में कार्यरत निगम के अधिकारी कर्मचारी रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल होने वाली सामग्री को जमा करवाएंगे।

निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि लोगों के घरों में कई तरह की ऐसी सामग्री होती है जिसका वह उपयोग नहीं करते है और वह घरों में पड़ा रहता है या फिर उसे सड़कों पर फेंक दिया जाता है। अब निगम ने ऐसी सामग्री को एकत्रित करने के लिए निगम ग्रेटर मुख्यालय में आरआरआर केन्द्र बनाया है। इस केन्द्र में सामग्री लाने की पहल निगम के अधिकारी कर्मचारियों से की गई है। आयुक्त रियाड़ ने कहा कि निगम अधिकारी कर्मचारी अपने घर से अनुपयोगी सामान जैसे कपड़े, खिलौने, जूते चप्पल केंद्र पर जमा करवा सकेंगे। इसके बाद आमजन को भी अनुपयोगी सामग्री को केन्द्र में जमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र में एकत्रित सामग्री का उपयोग किसी जरूरतमंद के लिए किया जा सकेगा। इससे हमारी यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कचरे को कम करने करने में सहायक हो सकेगा।

सिर्फ एक बार ही नहीं, लगातार हों नालों की सफाई: महापौर मुनेश
जयपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री होने वाली है। ऐसे में जयपुर शहर की सड़कें दरिया नहीं बनें, इसके लिए राजधानी की हेरिटेज निगम महापौर मुनेश गुर्जर शहर में चल रही नालों की सफाई के औचक निरीक्षण पर निकली।

महापौर के साथ में हेरिटेज निगम के अधीक्षण अभियंता श्रवण कुमार वर्मा सहित चारों जोन के एक्सईएन, जेईएन और निगम मुख्यालय के अधिकारी भी साथ रहे। महापौर ने चांदी की टकसाल, सुभाष चोक, ब्रहमपुरी, कागदीवाडा, रामगढ़ मोड, काले हनुमान जी, तमिल कॉलोनी, गुर्जर घाटी, जलमहल, नागतलाई, आरएसी कॉलोनी, पहाडगंज इलाके में नालों की सफाई का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर नालों में सफाई को लेकर मुनेश गुर्जर संतुष्ट हुई तो कुछ जगहों पर नाले पूरी तरह से साफ नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। अधिकारियों से नाले पूरे साफ नहीं होने पर उन्होंने लगातार सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए।

रामगढ़ मोड पर नाले के पानी के निकास बंद होने पर हुई नाराज
निरीक्षण के दौरान महापौर मुनेश गुर्जर ने सबसे पहले आमेर रोड पर रेन्बो रेस्टोरेंट के पास नाले का निरीक्षण किया। नाले के एक तरफ कचरा जमा होने पर महापौर ने निगम अधिकारियों से नाला साफ नहीं होने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने नाला गहरा होने के कारण मशीन नीचे नहीं जाना बताया। इस पर महापौर ने नाले के निकास पूरे खुलवाने के निर्देश दिए, जिससे नाला ओवर फ्लो नहीं हों और पानी सड़क पर नहीं आएं।

Single Use Plastic Seizure Campaign: 1 लाख 35 हजार रूपये से अधिक जुर्माने के साथ 109 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
जयपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान के अन्तर्गत 109 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम ग्रेटर द्वारा जब्त किया गया। 1 लाख 35 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना किया। जोनों द्वारा टीमें बनाकर खुले में कचरा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है।

नगर निगम ग्रेटर द्वारा पांच दिवसीय 6 से 10 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी जोनों द्वारा वार्ड़ों में सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज ने बताया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले दुकानदारों, विक्रेताओं, व्यापारियों, स्ट्रीट वेन्डर्स के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 109 किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त की गयी साथ ही 1 लाख 35 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

मालवीय नगर जोन की टीम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया एवं 5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री डालने वाले 13 मकान, प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 47 हजार 900 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई।

झोटवाड़ा जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 12 हजार 500 रूपये जुर्माना वसूल कर 14 किलो से भी अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई।

Jaipur Yoga Festival-2024 : योग महोत्सव का हुआ आगाज, आगामी 21 जून तक जयपुरवासी होगे योगमय
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2024 का आगाज 10 जून से हो गया है। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर द्वारा शहरवासियों को योगमय करने के लिये सोमवार सुबह प्रातः 6 बजे से योग भवन गौत्तम मार्ग शिवज्ञान एनक्लेव बिल्डिंग के सामने, किंग्स रोड, निर्माण नगर से योग महोत्सव-2024 की शुरूआत की। महापौर ने इस अवसर पर योग साधकों को कहा कि योग से मन व शरीर स्वस्थ होते है और मन व शरीर स्वस्थ होगे तो शहरवासी पूरी तन्मयता के साथ शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे पायेगे। उन्होंने सभी से शहर को स्वच्छ रखने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील भी की।

21 जून तक चलने वाले योग शिविरों में प्रत्येक शिविर की शुरूआत गायत्री सूक्ष्म नैनो यज्ञ से की जायेगी। जिसका आयोजन गायत्री परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। सभी योग साधकों द्वारा यज्ञ में आहूती दी जायेगी और पर्यावरण सरंक्षण संर्वधन, मानव कल्याण की प्रार्थना की जायेगी। योग शिविर में साधकों को सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्रायाणाम करवाया गया। जिसके अन्तर्गत 300 से भी अधिक योग साधकों ने भाग लिया योग शिविर में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

Nagar Nigam Greater की महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने किया हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में गायों की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को पर्याप्त छाया पानी व्यवस्था करने के साथ ही चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां छाया पानी नहीं है, वहां त्रिपाल लगाकर गायों को धूप से बचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने गायों को हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने थमाया नोटिस, जुर्माना वसूला
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं आमजन के प्रति सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। झोटवाड़ा जोन के बाजारों में दुकानदारों को कचरा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं डालने एवं उत्पन्न होने वाले कचरे को निगम के हूपर्स में डालने के लिए व्यक्तिगत रूप से समझाइश की गई। झोटवाड़ा जोन की टीम ने सड़क पर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम-2009 के तहत नोटिस जारी कर मौके पर ही 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।

आयुक्त रुक्मणी रियाड ने बताया कि यदि प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट, ढाबा, मैरिज गार्डन, होटल, प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी पाई जाती है या भवन निर्माण सामग्री या पानी भरा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सांगानेर जोन के वार्ड-86 में कचरा डिपो को हटाकर वहां पेंटिंग कराई गई। वहीं वार्ड-134 में कचरा फेंकते एक व्यक्ति को पकड़कर समझाइश की। वहीं वार्ड-81 में शांति नगर में कचरा फेंकते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला।

कचरा डिपो को हटाकर बनाया ऑटो टैक्सी स्टैंड
जयपुर। वार्ड नंबर 81 जयपुर नगर निगम ग्रेटर को आदर्श एवं मॉडल वार्ड बनाने के लिए एक नई पहल की गई। जिसमें वार्ड में स्थित कचरा डिपो को बना दिया गया, जिसे हटाकर ऑटो टैक्सी स्टैंड बनाया गया।

वार्ड नंबर 81 जयपुर नगर निगम ग्रेटर को एक आदर्श एवं मॉडल वार्ड बनाने के लिए दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार नम्बर 2, रघु विहार पार्क के बाहर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक बड़े कचरा डिपो को हटाकर उस स्थान पर वार्ड नंबर 81 का एक ऑटो टैक्सी स्टैंड बना दिया गया और टैक्सी ड्राइवरों को ही उस स्थान की साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी सौंप दी। ऑटो टैक्सी स्टैंड का विधि-विधान से पूजन कर किया गया। इसके साथ साथ ही नगर निगम के अधिकारियों , कर्मचारियों , फिनिलूप संस्था और नेचर ग्रीन कंपनी की पूरी टीम के साथ वार्डवासियों से घर घर जाकर वार्ड नंबर 81 को स्वच्छ,  साफ-सुथरा, सुंदर और एक आदर्श एवं मॉडल वार्ड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने और सूखा गीला कचरा अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में ही डालने की अपील की गई।