UPSC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 : यूपीएससी ने घोषित किए नतीजे, बसवराज केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिये हैं। यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित नतीजों में कुल 148 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बसवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंशुमान कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे और सिद्धार्थ को तीसरा स्थान मिला। करण कुमार सिंह को चौथा और आंचल शर्मा को पांचवां स्थान मिला है। आयोग ने बताया है कि गत वर्ष 16 से 23 नवंबर तक यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिखित भाग के नतीजों और छह से 15 अप्रैल तक आयोजित हुए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर 148 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गयी है।

यूपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिला के बिरपुर के निवासी अश्वनी कुमार राय ने 10वां स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गांव और पूरे क्षेत्र खुशी का माहौल है। अश्वनी कुमार अपनी इस सफलता से खुश हैं और उन्होंने यूनीवार्ता से बातचीत में अपनी सफलता श्रेय अपने पिता रामप्रवेश राय और माता मंजू राय को दिया। उन्होंने बताया कि विज्ञान पृष्ठभूमि होने की वजह से उन्हें इस परीक्षा तैयारी में थोड़ी कम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए किसी तरह की कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। नियमित रूप से सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। अश्वनी कुमार मौजूदा समय में हरियाणा के अंबाला में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

अश्वनी के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि वह (अश्वनी) बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी मेहनती रहा है। मौजूदा समय में वह हरियाणा के अंबाला में बीडीओ के पद पर कार्यरत है और उसकी इस सफलता से हम काफी खुश हैं। अश्वनी की सफलता पर उनके गांव उत्साह का माहौल है। गांव के लोग उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। आयोग ने सामान्य वर्ग के 42, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 52, अनुसूचित जाति (एससी) के 22 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 11 उम्मीदवारों की नियुक्त की सिफारिश की है।

UPSC ने सिविल सर्विसेज के लिए मेन्स एग्जाम का रिजल्ट किया जारी
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा 2023 के मेन्स एग्जामों के परिणाम जारी कर दिए है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा के लिए मेन्स एग्जाम के परिणाम जारी कर दिए है।

गौरतलब है कि यूपीएससी द्वारा तीन फेज में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा के लिए तीन फेज में एग्जाम करवाता है। जिसमें प्री, मेन्स और साक्षात्कार होते है।

यूपीएससी परीक्षा में हिन्दी ने लहराया परचम!
हाल ही में यूपीएससी यानी कि संघ लोक सेवा आयोग के इतिहास में हिन्दी मीडियम के सर्वश्रेष्ठ नतीजे आए हैं। यह दर्शाता है कि हिन्दी लगातार आगे बढ़ रही है। कुल मिलाकर हम यह बात कह सकते हैं कि हिन्दी की धमक अपने पूरे परवान पर है और अब यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी हिन्दी अपना परचम लहरा रही है। यहां जानकारी देना चाहूंगा कि इस बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे अपने आप में काफी खास और विश्व है। इसकी वजह यह है कि 2022 बैच में हिन्दी माध्यम से 54 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जो कि बहुत बड़ी बात इसलिए है, क्योंकि अब तक यह समझा जाता था कि यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अंग्रेजी भाषा का अधिक महत्व है।
अब हिन्दी ने यह साबित कर दिया है कि भाषा कोई भी हो, कभी कोई भी भाषा कमजोर नहीं होती है और सभी भाषाओं का अपना-अपना अलग अलग महत्व व महत्ता है। जानकारी देना चाहूंगा कि हाल ही में यूपीएससी का जो परिणाम आया है, यूपीएससी के इतिहास में हिन्दी का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बताता चलूं कि पिछले साल आए 2021 बैच के रिजल्ट में हिन्दी के 24 उम्मीदवार सफल हुए थे और इस बार यह आंकड़ा 54 के आंकड़े को छू गया है, यानी कि पिछली बार की तुलना में इस बार दुगने से अधिक कैंडिडेट हिन्दी के साथ सफल हुए हैं, यह हिन्दी का बहुत ही शानदार व अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है।

दूसरे शब्दों में हम यह बात भी कह सकते हैं कि अब हिन्दी का ग्राफ  लगातार सुधर रहा है। इस बार टॉप-100 में 66वीं, 85वीं व 89वीं रैंक पर तीन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। यह भी बताता चलूं कि हिन्दी माध्यम की टॉपर 66वीं रैंक हासिल करने वाली कृतिका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं तथा दिव्या तंवर ने इस बार परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल की है। यहां पाठकों को यह भी जानकारी देना चाहूंगा कि 2021 बैच में भी दिव्या ने 438वीं रैंक हासिल की थी और तब वह सबसे कम उम्र (महज 22 साल) की आईपीएस चुनी गई थीं। अब वह आईएएस हो गई हैं। इन नतीजों में सबसे खास बात यह है कि 54 उम्मीदवारों में से 29 उम्मीदवारों ने वैकल्पिक विषय के रूप में हिन्दी साहित्य लेकर यह कामयाबी हासिल की है। दो छात्रों ने गणित विषय लेकर हिन्दी माध्यम से सफलता हासिल की, जिनमें से एक ने 120वीं रैंक हासिल की है। बहरहाल, हिन्दी को आज यदि हम विश्व भाषा कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, क्यों कि आज के समय में हिन्दी के बोलने, समझने वालों की संख्या विश्व में तीसरी है।

कितनी बड़ी बात है कि विश्व के 132 देशों में जा बसे भारतीय मूल के लगभग 2 करोड़ लोग हिन्दी माध्यम से ही अपना कार्य निष्पादित करते हैं। लेकिन विडंबना की बात तो यह है कि आज भी बहुत से लोग हिन्दी की तुलना में अंग्रेजी भाषा को ही अधिक तवज्जो या महत्व देते हैं और वे समझते हैं कि आज अंग्रेजी भाषा के बिना काम नहीं चलाया जा सकता है। बहुत से लोग अंग्रेजी भाषा सीखने, बोलने को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हैं और वे यह सोचते हैं कि यदि वे हिन्दी बोलेंगे, पढ़ेंगे, लिखेंगे या सुनेंगे तो उन्हें दूसरे लोग अधिक महत्व नहीं देंगे। जबकि ऐसा नहीं है। अंग्रेजी भाषा भी बुरी नहीं है, कोई भी भाषा कभी भी अच्छी या बुरी नहीं होती है, हम सभी को विश्व की अनेकानेक भाषाएं सीखने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन अपनी मां बोली, अपनी मातृभाषा को छोड़कर दूसरी भाषा को नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि यदि हम स्वयं ही अपनी भाषा को, भाषाओं को महत्व नहीं देंगे तो हमारी भाषा, भाषाएं आखिरकार कैसे पनपेगी? सबसे पहले हमें अपनी भाषा को महत्व देना चाहिए, क्योंकि अपनी मां बोली, अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति हमेशा सहज, सरल व सुबोध होती है।

कोई भी व्यक्ति जितनी सहज अभिव्यक्ति अपनी मातृभाषा, अपनी मां बोली में दे सकता है, उतनी सहजता, सरलता से वह दूसरी भाषा में अपनी अभिव्यक्ति कभी भी नहीं दे सकता है। यहां जानकारी देना चाहूंगा कि एशियाई संस्कृति में अपनी विशिष्ट भूमिका के कारण हिन्दी एशियाई भाषाओं से अधिक एशिया की प्रतिनिधि भाषा है। एक भाषा के रूप में हिन्दी न सिर्फ  भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है। यह भारत की एकता व अखंडता की प्रतीक है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिन्दी विश्व की संभवत: सबसे वैज्ञानिक भाषा है जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हिन्दी की शब्दावली वैज्ञानिक है और यह हमारे पारम्परिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। हिन्दी भारत संघ की राजभाषा (आफिशियल लेंग्वेज) होने के साथ ही ग्यारह राज्यों और तीन संघ शासित क्षेत्रों की भी प्रमुख राजभाषा है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य इक्कीस भाषाओं के साथ हिन्दी का एक विशेष स्थान है। जानकारी देना चाहूंगा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में क्रमश: असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी,कोंकणी, गुजराती,डोगरी, तमिल, तेलगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोडो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत व सिंधी को शामिल किया गया है।

-सुनील कुमार महला

यूपीएससी करेगा दो उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई, फर्जी डॉक्युमेंट्स बना किया चयन का दावा
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा में कथित रुप से चयन में गड़बड़ी को लेकर दो उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई का विचार कर रहा है। दरअसल, फिलहाल आये सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में दो उम्मीदवार आयशा मकरानी और तुषार ने फर्जी तरीके से चयन का दावा किया। दरअसल हरियाणा और बिहार के रहने वाले तुषार कुमार जो कि एक ही नाम के दो शख्स है  ने 44वीं रैंक हासिल करने का दावा किया। दोनों ने एक ही रोल नंबर के दो एडमिट कार्ड भी दिखाए थे।

इस पर बयान जारी करते हुए यूपीएससी ने कहा कि यह  केंद्र सरकार (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) द्वारा अधिसूचित सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

UPSC CSE Final Result 2022: राजस्थान के युवाओं का बढ़ा प्रतिशत
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है, इसमें राजस्थान के कई होनहारों ने बाजी मारी है। जयपुर सहित प्रदेशभर के सफल अभ्यर्थियों को परिणाम आने के बाद बधाईयों का तांता लगा रहा। यूपीएससी परीक्षा में बीते कुछ बरसों में राजस्थान के युवाओं की सफलता का प्रतिशत खासा बढ़ा है। हमेशा की तरह इस बार भी राजस्थान के कई होनहारों ने देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीते कुछ बरसों में यूपीएससी परीक्षा में राजस्थान के युवाओं की सफलता का प्रतिशत खासा बढ़ा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों से इस परीक्षा में कई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इस बार भी पश्चिमी राजस्थान के युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

युवाओं ने किया जिले का नाम रोशन
भाडौती गांव की पूजा बारवाल 806वीं और बौंली के मतेन्द्र कुमार मीणा ने सफलता प्राप्त की है। मतेन्द्र ने पिछले साल भी यूपीएससी के परिणामों में 640वीं आॅल इंडिया रैंक प्राप्त की थी। सात बार असफल रहने के बाद आठवीं बार में यूपीएससी परीक्षा पास की। वहीं इस साल भी मतेन्द्र मीणा ने यूपीएससी के परीक्षा परिणामों में बाजी मारी।

ऋतु ने  541 वीं रैंक बनाई
ग्राम धरणवास निवासी ऋतु मीणा का भी सिविल सेवा में चयन हुआ है। ऋतु ने 541 वीं रैंक हासिल की है। ऋतु के पिता मोतीलाल मीणा दिल्ली में बिजली विभाग में जेईएन के पद पर कार्यरत हैं।

साहिल को मिली 817वी रैंक
सिकराय के ब्रह्मबाद गांव के रहने वाले साहिल मीणा ने 817वी रैंक प्राप्त की है। पिता बजरंग सहाय मीणा इंजीनियर हैं, जबकि मां साबोदेवी बाल कल्याण समिति की सदस्य है। साबोदेवी सिकराय पंचायत समिति की प्रधान भी रह चुकी है।

रवि की रही 421वी रैंक
सिकराय निवासी रवि कुमार मीणा ने भी सिविल सेवा में 421वी रैंक प्राप्त की है। रवि कुमार का चयन होने के साथ ही सिकराय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

कांस्टेबल रामभजन ने बनाई 667 वीं रैंक
सिविल सेवा परीक्षा 2022 ग्राम बापी निवासी रामभजन कुम्हार का चयन हुआ है, रामभजन वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है। उसने 667 वीं रैंक हासिल की है। रामभजन के पिता मजदूरी करते हैं।

मेड़ता की मुदिता ने हासिल की 381 रैंक
मीरांबाई एवं श्री चारभुजानाथ मंदिर मेड़ता सिटी के पुजारी भगवतीलाल शर्मा की पुत्री डॉ. मुदिता शर्मा ने यूपीएससी जनरल कैटेगिरी में 381 रैंक हासिल की है। एमबीबीएस कर चुकी मुदिता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा परीक्षा में प्रदेश की मैरिट में जगह बना चुकी है।

किसान की बेटी मैना खुड़खुड़िया की 613वीं रैंक
नागौर जिले के मूंडवा शहर के निकटवर्ती खुड़खुड़ा कलां गांव के एक साधारण से किसान परिवार की मैना खुड़खुड़िया ने यूपीएससी में 613 वीं रैंक प्राप्त की है। पिछले वर्ष ही मैना का चयन सहायक वन संरक्षक के तौर पर 62वीं रैंक के साथ हुआ था। मैना अभी उसी के प्रशिक्षण ले रही थी।

वेदिका बिहाणी थर्ड अटेम्प्ट में हुई कामयाब
जयपुर की मानसरोवर निवासी वेदिका बिहाणी ने 213वीं रैंक हासिल की है। वेदिका ने कहा कि एग्जाम क्लीयर कर काफी खुश हूं। एक बार और प्रीलिम्स का एग्जाम दूंगी। ताकि अपनी रैंक में सुधार ला सकूं। वेदिका ने बताया मैंने ग्रेजुएशन के दौरान साल 2019 में आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके बाद फर्स्ट अटेम्प्ट में इंटरव्यू तक पहुंच गई थी। इंटरव्यू राउंड क्लियर नहीं हो पाया। फिर मैंने सेकेंड अटेम्प्ट भी दिया। इसमें मैं सेलेक्ट नहीं हो पाई। मैंने हिम्मत नहीं हारी। फिर से तैयारी शुरू की। इसके बाद मैंने थर्ड अटेंप्ट दिया। इसमें मुझे 213वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने कहा यूपीएससी की तैयारी शुरू करने के साथ ही मैंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। मैं वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर नहीं हूं।

हिमांशु 288, गगन 120 और भरत जयप्रकाश ने 85वीं रैंक हासिल की
गंगापुर सिटी के रहने वाले हिमांशु मंगल ने 288वीं रैंक हासिल की है। हिमांशु मंगल के पिता बालमुकुंद मंगल की गंगापुर सिटी में अस्पताल रोड पर मेडिकल शॉप है। मीना बडौदा के रहने वाले गगन सिंह मीणा पुत्र चरणसिंह मीणा की यूपीएससी में 120वीं रैंक आई है। इससे पहले भी गगनसिंह ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। इसमें उनकी 592वीं रैंक आई थी। आईपीएस में गगन का सिलेक्शन होने के बाद हरियाणा कैडर दिया गया था। ट्रेनिंग से पहले ही गगन ने यूपीएससी के लिए दूसरी बार प्रयास किया। भरत जयप्रकाश सिंह ने 85वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने झारखंड के धनबाद से आईआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल की। भरत के पिता टीचर हैं।

पहले ही प्रयास में दीपक का चयन
दीपक मीना पुत्र देवीलाल मीना वर्तमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी का आईआईटी दिल्ली से पूर्ण करने के बाद अपने पहले ही प्रयास में आईएएएस में चयन हुआ है।

UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सर्विस एग्‍जाम 2022 का फाइनल रिजल्‍ट घोषित, इशिता किशोर ने किया टॉप, राजस्थान से ये बने इतने आईएएस
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सर्विस एग्‍जाम 2022 का फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। इसमें इशिता किशोर ने ऑल इंडिया टॉप किया हैं। इसके साथ ही दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। आईएएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट देख सकते हैं।

परीक्षार्थियों के मार्क्स लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। दरअसल, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 18 अप्रैल तक चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मेन्‍स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

इससे पहले यूपीएससी सीएसई की प्रारंभिक परीक्षा 05 जून-2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किये गये थे।

ये बने हैं टॉपर्स

1) इशिता किशोर
2) गरिमा लोहिया
3) उमा हरति एन
4) स्मृति मिश्रा
5) मयूर हजारिका
6) गहना नव्या जेम्स
7) वसीम अहमद भट
8) अनिरुद्ध यादव
9) कनिका गोयल
10) राहुल श्रीवास्तव

राजस्थान के बाड़मेर से आशीष पूनियां 557वीं रैंक, चंद्रप्रकाश 562वीं रैंक और मोहनदास ने 710 वीं रैंक हासिल की है। बीकानेर की ही अनुप्रिया चौधरी ने 239वीं रैंक, नागौर की मुदिता शर्मा 361वीं रैंक,जयपुर के अभिजीत यादव 440वीं रैंक, कार्तिकेय वर्मा 767वीं रैंक और फुटाला के गणपतराम यादव ने 665वीं रैक हासिल की है।

बता दें कि यूपीएससी 28 मई को सीएसई-2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये गये हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी यूपीएससी परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में अतिरिक्त प्रयास देने की मांग को लेकर देर रात प्रदर्शन कर रहे करीब 40 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। अभ्यार्थी यूपीएससी परीक्षा के लिए अतिरिक्त मौका और कोरोना का हवाला देते हुए उम्र की सीमा में छूट देने की मांग कर रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओल्ड राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार में लगभग 70 अभ्यर्थी इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, और यह कहते हुए कि कोविड महामारी ने पिछले दो वर्षों में उनकी संभावनाओं को बाधित किया है वह यूपीएससी परीक्षा में अतिरिक्त प्रयास देने की मांग कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यूपीएससी उम्मीदवारों का एक समूह मंगलवार शाम सात बजे बड़ा बाजार में बैनर और पोस्टर के साथ एकत्रित हुआ और ज्यादा प्रयासों को मंजूरी देने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगा।

पुलिस ने कहा कि वह समूह वहां प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन किया था लेकिन इसके लिए मना कर दिया गया था। प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने और जगह खाली करने के लिए कहा लेकिन अभ्यार्थियों का समूह आक्रामक हो गया और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बार-बार शांत करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

जिसके बाद स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में 65 डीपी एक्ट के अंतर्गत लगभग 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

कन्हैयालाल के दोनों पुत्रों को एक साथ दी ज्वाइनिंग
उदयपुर। उदयपुर की मालदास स्ट्रीट में कन्हैयालाल साहू की हत्या के बाद राज्य सरकार ने गत दिनों उनके दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया था। साहू के पुत्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बड़े बेटे तरुण ने कनिष्ठ सहायक शहर तथा छोटे बेट यश ने कनिष्ठ सहायक ग्रामीण के पद पर एक साथ पदभार संभाला।

उल्लेखनीय है कि मामले में राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लेकर आदेश जारी किए थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान की सज्जन कटारा की मौजूदगी में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने दोनों को पदस्थापित किया। इस अवसर पर तरुण ने कहा कि वे उनके पिता स्व. कन्हैयालाल साहू की हत्या के मामले में एनआईए स्तर पर हो रही जांच से सतुष्ट है, लेकिन सिर्फ इसी बात का इंतजार है कि उनके हत्यारों को फांसी की सजा के आदेश कब जारी होते हैं। इससे पूर्व दोनों पुत्रों ने सुबह पिता स्व. कन्हैयालाल की तस्वीर को प्रणाम किया। बाद में मां ने दही-शक्कर खिलाकर उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर मां ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की सीख दी। तरुण ने बताया कि जॉब के साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी भी करेगा तथा पिता का सपना पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगा।

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाज जारी कर दिया है। इस बार श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल को दूसरा और गामिनी सिंघला को तीसरे स्थान पर रही। इस परिणाम में 685 अभ्यर्थियों का को चयनित घोषित किया गया है।

अभी परीक्षार्थियों के नंबर जारी नहीं किए गएए है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होता है।

JOB Alert : विभिन्न पदों पर 250 से ज्यादा भर्तियां
जयपुर। महाराष्ट्र सर्कल में डाक विभाग ने 250 से अधिक रिक्तियों की घोषणा की है और योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल में वर्ष 2020 तक के रिक्त पदों को भरने के लिए स्पोर्ट्स कोटा  के तहत मेधावी खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो रही है।

इस स्पोर्ट्स कोटे के तहत पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ की सीधी भर्ती के लिए 257 रिक्तियों की घोषणा की है। यदि कोई अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकता है

इन पदों के लिए
डाकघरों/एसबीसीओ/प्रशासनिक कार्यालयों/सब ऑर्डिनेट कार्यालयों में डाक सहायक पीए
रेलवे मेल सेवा कार्यालयों में छंटनी सहायक एसए
डाकघरों में डाकिया पीएम मेल सेवा कार्यालयों में मेल गार्ड
प्रशासनिक कार्यालयों /डाकघरों /रेलवे मेल सेवा कार्यालयों में मल्टी.टास्किंग स्टाफ एमटीएस
डाक सहायक - 93 पद
छंटाई सहायक -09 पद
डाकिया- 113 पद
मल्टी.टास्किंग स्टाफ - 42 पद

आयु सीमा
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद के लिए 27 नवंबर 2021 को उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। डाकिया पद के लिए 27 नवंबर 2021 को उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं मल्टी.टास्किंग स्टाफ पद के लिए 27 नवंबर 2021 को उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यूपीएससी ने फैकल्टी व अन्य सीनियर पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने फैकल्टी व अन्य सीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन डिटेल्स देख सकते हैं। यूपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 36 पदों को भरा जाना है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2021 है।
कम्प्लीट आवेदन फॉर्म 03 दिसंबर 2021 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को यूपीएससी की वेबसाइट   से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
रिक्तियों का विवरण
प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर 6 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर 12 पद
संयुक्त सहायक निदेशक 3 पद
डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एम्प्लॉयमेंट 6 पद
सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर 8 पद
आवेदन शुल्क
यूपीएससी की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मात्र 25 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में एसबीआई के जरिए जमा कराने होंगे।

JOB Alert : विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, कैसे करना है आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग  डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट,  प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर ग्रेड, जूनियर टाइम स्केल जेटीएस ग्रेड और यूथ ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। यूपीएससी विभिन्न पदों के लिए 56 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है।

इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट   पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2021 है।

डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट - 01
प्राइवेट सेक्रेटरी - 01
सीनियर ग्रेड- 20
जूनियर टाइम स्केल जेटीएस ग्रेड - 29
यूथ ऑफिसर- 05

उम्र सीमा
डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर ग्रेड,और यूथ ऑफिसर के लिए उम्र सीमा 30 साल और जूनियर टाइम स्केल जेटीएस  ग्रेड  के लिए उम्र सीमा 35 साल होनी चाहिए।

कोरोना का असर: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई, अब 10 अक्टूबर को होगी
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोविड-19 संक्रमण के चलते सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 की तिथि आगे बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा आगामी 27 जून होने वाली थी। जिसकी तारीख अब आगे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। यूपीएससी की ओर से गुरुवार को बताया कि कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। ऐसे में आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को टाल दिया है। इसे 27 जून को आयोजित किया जाना था। लेकिन अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। बीते साल भी देश की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा 31 मई से 4 अक्टूबर तक पुनर्निर्धारित की गई थी। इसी प्रकार यूपीएससी ने हाल ही में देशभर में जारी कोरोना संक्रमण के संकट के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसमें एसएससी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।