CM Bhajan lal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज : सीएम भजनलाल और भाजपा अध्यक्ष राठौड़ ने चलाया सफाई अभियान, चाय बनाकर कार्यकर्ताओं को पिलाई
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को पूरे राजस्थान में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में सफाई अभियान चलाया। थडियों पर चाय बनाकर कार्यकर्ताओं के बीच सेवा और सादगी का संदेश दिया।

सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सफाई अभियान में भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वे सड़क किनारे एक चाय की थड़ी पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्वयं चाय बनाकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को पिलाई। यूपीआई से अपनी चाय का पेमेंट भी किया।

सीएम शर्मा ने इस मौके पर कहा कि, राजस्थान में स्वच्छता को लेकर अच्छा काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश की दशा और दिशा दोनों को बदलने का काम किया है। आज भारत को दुनिया में सम्मान की नजरों से देखा जाता है।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हवामहल के बाहर सफाई अभियान चलाकर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। उन्होंने भी एक चाय की दुकान पर चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को पिलाई। राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

राठौड़ ने बताया कि पौधारोपण को लेकर हमने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान अब जन-जन का मिशन बन गया है।"उन्होंने जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों के साथ पूरे राज्य में मनाया जाएगा।

26 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण, सीएम भजनलाल आज केरेंगे निरामय राजस्थान अभियान का शुभारंभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर में राज्यस्तरीय समारोह में निरामय राजस्थान अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सीएम ईट राइट राजस्थान अभियान, मिशन मधुहारी, मिशन लीवर स्माइल अभियान एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना की मोबाइल ऐप व आयुष पैकेज, एआई आधारित एकीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, 29 स्तनपान प्रबंधन इकाइयों (एलएमयू) व 50 चिकित्सा संस्थानों में हीमोडायलिसिस वार्ड का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर 26 करोड़ की लागत की स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के नेशनल इमरजेंसी लाइफसपोर्ट स्किल सेंटर, जेके लॉन अस्पताल मेडिकल कॉलेज जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मेडिकल जेनेटिक्स, महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट, जयपुर में गर्ल्स हॉस्टल तथा रिप्रोडेक्टिव मेडिसिन व सर्जरी विभाग का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही 22 रामरथ (मोबाइल मेडिकल यूनिट) व 10 एम्बुलेन्स (108) का फ्लेग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य क्षय यूनिट को सम्मानित करते हुए टीबी चैंपियंस से संवाद भी करेंगे। वहीं इस अवसर पर अधिकतम टीबी मुक्त ग्राम पंचायत वाले उत्कृष्ट जिलों तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारिगणों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान उपचुनाव: चुनाव में अब 2 दिन भाजपा झोकेगी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री ने दौसा में किया रोड शो
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब 2 दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोकने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री का दौसा में रोड शो होने जा रहा है। दौसा की सीट कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, क्योंकि यहां उनके भाई जगमोहन मीणा चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं उपचुनाव में जीत में भारतीय जनता पार्टी अपना परफॉर्मेंस साबित करना चाहती है।  ऐसे में एक-एक सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है।  मुख्यमंत्री इसके बाद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे पर गए। सोमवार को भी मुख्यमंत्री का उपचुनाव क्षेत्र में चुनावी प्रचार का कार्यक्रम बन रहेगा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी तूफानी दौरे कर रहे हैं । मुख्यमंत्री के साथ दौसा में मौजूद रहें। इन दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी बड़े चेहरों को चुनावी प्रचार में झोंका जा रहा है। जिसका कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बन रहा है। बताया जा रहा है कि हर उप चुनाव वाली विधानसभा क्षेत्र में शेष बचे चुनावी प्रचार कार्यक्रम में 2 से 3 जनसभाएं करने की तैयारी है। 13 नवंबर को यहां सीटों पर चुनाव होने हैं जिसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

विदेश दौरे से लौटे सीएम भजनलाल, कहा कांग्रेस डायरी-पैन लेकर हिसाब लिख ले, जो वादे किए हैं वह सब करेंगे पूरा
जयपुर। राजस्थान में निवेश को लेकर चल रहे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत मुख्यमंत्री जर्मनी और लंदन के दौरे से जयपुर लौट आए हैं। जयपुर आने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले उनका एयरपोर्ट पर और उसके बाद एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक भव्य स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें कई विधायक, सांसद और सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।  इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था। जिसके सभी वादे सरकार पूरा करेगी। मैं इसका सभी को भरोसा दिलाता हूं ,कहा कि कांग्रेस डायरी पेन लेकर हिसाब लिख ले, जनता की हर वायदे और भरोसे पर सरकार काम करेगी । सरकार बनते ही राजस्थान की पहली जरूरत पानी को लेकर काम शुरू किया और ईआरसीपी का एमओयू हुआ। अब इसकी डीपीआर बनकर तैयार है। जल्दी ही इसका उद्घाटन होने वाला है। शेखावाटी में बरसों से इंतजार कर रहे हैं लोगों को यमुना समझौता कर पानी लाने का काम शुरू किया गया है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि उन्होंने हरियाणा को पत्र लिखा लेकिन एक भी पत्र कांग्रेस के नेताओं ने सरकार में रहते नहीं लिखा। बल्कि हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो पानी राजस्थान को नहीं देंगे। इससे उनकी भावनाओं का पता चल जाता है। बिजली को लेकर 240000 करोड़ के प्रोजेक्ट लेकर आए हैं । 2027 तक राजस्थान में सभी किसानों को दिन मे पूरी बिजली मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहली बार हुआ है कि कैबिनेट में मंजूरी देकर एक साथ 90,000 भर्ती निकाली गई है। हमने वादा किया है कि 5 साल में 5 लाख सरकारी नौकरियों और 6 लाख 50 हजार प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां देंगे। कहां की राइजिंग राजस्थान सरकार बनते ही पहले साल में ही आयोजित किया गया है ताकि 5 साल में जितने भी निवेश आए उनको जमीन पर उतर जा सके। हमारा पूरा प्रयास है कि राजस्थान को पानी, बिजली, रोजगार ,उद्योग, पर्यटन में अग्रिम राज्यों में लाया जाए और विकसित राजस्थान के सपने को पूरा किया जा सके मुख्यमंत्री ने जर्मनी और लंदन में हुए निवेशों के बारे में भी जानकारी दी।

जर्मनी की कंपनियों के लिए राजस्थान विशेष निवेश क्षेत्र बनाने को तैयार
ज्यूनिख। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत राज्य में निवेश बढ़ाने हेतु यूरोप के निवेशकों और कंपनियों से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से जर्मनी के दौरे पर है। अपने दौरे की शुरूआत में प्रतिनिधिमंडल ने बवेरिया राज्य चांसलरी के प्रमुख और संघीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. फ्लोरियन हरमन के साथ म्यूनिख में मुलाकात की और इस बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री शर्मा ने जर्मनी को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का ‘पार्टनर कंट्री’ बनने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नीमराणा जापानी निवेश क्षेत्र की तर्ज पर राजस्थान में जर्मन निवेशकों के लिए एक विशेष निवेश क्षेत्र स्थापित करने की भी पेशकश की।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जर्मनी के बवेरिया राज्य और राजस्थान के बीच एक गसिस्टर पार्टनरशिपग स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें अक्षय ऊर्जा पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में राजस्थान में बवेरिया का एक कार्यालय स्थापित करने का भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया और राज्य में निवेश आकर्षित करने में जर्मन सरकार से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस बैठक के दौरान बावरिया और राजस्थान के बीच स्किल्ड मैनपावर की जरुरतों को पूरा करने के लिए लिए आपसी साझेदारी पर भी चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, म्यूनिख में भारत के महावाणिज्यदूत शत्रुघ्न सिन्हा, राजस्थान के डिस्कॉम्स की अध्यक्ष और जयपुर डिस्कॉम की एमडी आरती डोगरा, उद्योग विभाग और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट्स (बीआईपी) के आयुक्त रोहित गुप्ता शामिल  थे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, जर्मनी भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारों में से एक है। मुलाकात के दौरान, हमने उनसे तकनीकी सहयोग और राजस्थान में निवेश बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। जापानी निवेशकों के लिए नीमराणा जोन की तरह ही, राजस्थान में जर्मन निवेशकों के लिए भी हम एक विशेष निवेश जोन स्थापित करने के लिए तैयार हैं।

इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने म्यूनिख स्थित डॉयचेस म्यूजियम का भी दौरा किया, जो 1903 में स्थापित एक प्रमुख विज्ञान एवं उद्योग संग्रहालय है। डॉयचेस म्यूजियम के दौरे में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने डॉयचेस म्यूजियम और जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा की, जिसमें दोनों संग्रहालयों द्वारा संयुक्त प्रदर्शनियों का आयोजन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा देना, स्टेम के तहत अनुसंधान कार्यक्रमों में आपसी सहयोग, डॉयचेस संग्रहालय में राजस्थानी युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर पैदा करना और राजस्थान में अन्य ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना शामिल है।

इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने हाइड्रोजन और डायरेक्ट मेथनॉल फ्यूल सेल्स की अग्रणी कंपनी एसएफसी एनर्जी एजी के परिसर का भी दौरा किया और इस दौरान एसएफसी एनर्जी को राजस्थान में निवेश करने हेतु आमंत्रित किया। बैठक के दौरान एसएफसी एनर्जी ने राज्य के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखाई।

इससे पहले, म्यूनिख (जर्मनी) पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का राजस्थान एसोसिएशन जर्मनी (आरएजी) के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान, आरएजी के हरगोविंद सिंह राणा, शांतनु दवे और एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान हुई बातचीत में मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान मूल के लोगों से अपनी जन्मभूमि से संबंधों को मजबूत बनाने का आह्वान किया और उन्हें प्रदेश में व्यवसाय करने के लिए आमंत्रित किया।

सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा जैन समाज हैं सेवा में अग्रणी
जयपुर। जैन धर्म में क्षमा याचना का बहुत बड़ा महत्व है। क्षमा मांगने एवं क्षमा करने से आपसी सम्बन्धों में मधुरता आती है। क्षमा याचना से मानसिक शांति मिलती है। आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। समाज में सदभावना फैलती है। ये विचार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महावीर स्कूल में राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में आयोजित सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में व्यक्त किये।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, सहायता, मानव व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जैन समाज की प्रशंसा की। उन्होंने सभी मुनिराजों को नमन वन्दन करते हुए पूरे समाज से गत वर्ष की गलतियों के लिए क्षमा याचना की। आचार्य शशांक सागर महाराज के मुख्यमंत्री निवास में सामूहिक क्षमापना समारोह मनाने के आव्हान पर उन्होंने सभी संतों को मुख्यमंत्री निवास में पधारने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर समाज की मांग पर सामाजिक कार्यों एवं छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। सभी साधु संतों को विहार में सुरक्षा एवं राजकीय अतिथि घोषित करने के आदेशों की भी जानकारी दी।

सकल दिगम्बर जैन समाज का सामूहिक क्षमापना समारोह आचार्य शशांक सागर महाराज, मुनि पावन सागर महाराज, मुनि समत्व सागर महाराज, मुनि अर्चित सागर महाराज सहित 7 दिगम्बर जैन संतों के सानिध्य में महावीर स्कूल में सम्पन्न हुआ । इस मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक काली चरण सराफ सहित बडी संख्या में जैन बन्धु शामिल हुए।

राजस्थान जैन सभा द्वारा सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल में आयोजित इस अभिनन्दन समारोह में दस दिन एवं उससे अधिक दिनों के उपवास करनेवाले 125 त्यागी व्रती तपस्वियों का अभिनन्दन किया गया। आचार्य शशांक सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि क्षमा तो दिल की वसीयत है हर दिल की नसीयत है। जीवन में सबसे बडी त्याग तपस्या के लिए जैन धर्म का ही नाम सर्व प्रथम आता है। मुनि पावन सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि क्षमा कायरों का नहीं वीरों का आभूषण है। देश का उद्धार चाहते हैं तो हमें एक होना पडे़गा। हिन्दू शब्द की परिभाषा बताते हुए कहा कि जो हिंसा से दूर रहता है वह ही हिन्दू है।

मुनि समत्व सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाना होगा, तब ही वैचारिक विकास एवं राष्ट्रीय विकास होगा। जीओ और जीने दो सहित अहिंसा, शाकाहार के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान करनी होगी। भगवान महावीर ने तो एक ही बात कही है कि किसी का बुरा मत सोचो। मुनि अर्चित सागर महाराज ने कहा कि क्षमा आज से नहीं अनन्तकाल से चली आ रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं अन्य सभी अतिथियों ने श्रीफल भेट कर सभी संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों को साथ लेकर भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर औपचारिक रूप से समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री का राजस्थान जैन सभा की ओर से तिलक, माला, शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ।

मुख्यमंत्री भजनलाल पीडियाट्रिक ब्लॉक और स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन
अजमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 सितंबर को स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर में बनाए गए पीडियाट्रिक ब्लॉक का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह पटेल मैदान में तैयार स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे।

पटेल मैदान में 42.95 करोड रुपए की लागत से स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित की गई है। जहां बने मल्टीलेवल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती की प्रतियोगिताएं हो सकेगी, साथ यहां जिम भी बनाया गया है। फुटबॉल मैदान विकसित किया गया है। इंटरनेशनल साइज का स्विमिंग पूल तैयार हो चुका है। वॉलीबॉल कोर्ट, एथलेटिक ट्रैक, दो टेनिस कोर्ट, सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट भी यहां बनाया गया है।

इसी तरह जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर में बनाए गए पीडियाट्रिक ब्लॉक व मल्टी लेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट पर 28.08 करोड रुपए की लागत आई है। पीडियाट्रिक ब्लॉक में 244 पलंग की क्षमता का भवन बनाया गया है। प्रथम तल पर पीआईसीयू 35 पलंग की क्षमता का, तृतीय तल पर एसएनसीयू 70 पलंग की क्षमता का और तृतीय तल पर एनआईसीयू 56 पलंग की क्षमता का है। यहां एक स्ट्रेचर लिफ्ट इंडोर रोगियों के लिए बनाई गई है। पीडियाट्रिक ब्लॉक की मल्टी लेवल पार्किंग में 91 फोर व्हीलर और 592 टू व्हीलर पार्क किए जा सकेंगे।

भाजपा के सदस्य अभियान: शुरुआत सोमवार को पीएम मोदी करेंगे फिर सीएम भजनलाल बनेंगे सदस्य
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पार्टी के सदस्य बनकर करेंगे। राजस्थान में इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो या तीन सितंबर को पार्टी की सदस्यता लेंगे। उसके बाद बूथ स्तर तक अभियान की शुरुआत होगी।

अभियान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में एक करोड़ पार सदस्य बनाने का टारगेट लेकर चल रही है। मोबाइल पर मिस कॉल के जरिए ,नमो अप के माध्यम से, वेबसाइट के मार्फत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। एक मोबाइल से एक ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। डुप्लीकेशन रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।

राघवाचार्य महाराज का देवलोकगमन से मन बहुत व्यथित है, सनातन धर्म के लिए एक अपूरणीय क्षति: CM भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रैवासा पीठाधीश्वर पूज्य संत  श्री श्री 1008 राघवाचार्य महाराज के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने कहा कि रैवासा पीठाधीश्वर पूज्य संत  श्री श्री 1008 राघवाचार्य जी महाराज के देवलोकगमन का दुखद समाचार मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं है, यह सोचकर ही मन बहुत व्यथित है। उनका जाना सनातन धर्म के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चले आंदोलन से उनका गहरा जुड़ाव रहा। इस निमित्त वे जेल भी गए।संस्कृत भाषा और वेद-वेदांग के वे उच्च कोटि के विद्वान थे । धर्म-अध्यात्म के साथ-साथ समाज हित से जुड़े कार्यों के लिए  आजीवन समर्पित रहे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों के जागरण और सांस्कृतिक शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान रहा।महाराज श्री का त्याग, तपस्या और धर्म के प्रति समर्पण सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। मैं शोक की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने धाम में स्थान दें। उनके अनुयायियों को संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने SMS Hospital पहुंच कराई रूटीन जांचें
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह अचानक सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां अपनी रूटीन जांच के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डॉक्टरों से चर्चा की। उसके बाद बांगड़ परिसर स्थित एमआरआई सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने हार्ट की जांच के लिए सिटी एंजियोग्राफी करवाई। बांगड़ परिसर में ही जांच करवाने के बाद मुख्यमंत्री चरक भवन भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आंखों के विजन को लेकर आई साइट की जांच करवाई।

इस दौरान सीएम के साथ एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी भी मौजूद थे। डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि सीएम की सिटी एंजियोग्राफी की रिपोर्ट बिल्कुल नॉर्मल है। आंखों की भी कुछ जांचें की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। वहीं इस दौरान सीएम ने वहां मौजूद मरीजों और परिजनों से भी बातचीत की।

भजनलाल शर्मा ने किया 2 दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस, 'पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड' का शुभारम्भ किया गया।

आरम्भ में स्वागत करते हुए पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने कहा कि जयपुर में इस साल की शुरूआत में जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय स्तर की डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में लिए गए निर्णय के क्रम में इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भाग ले रहे है।

साहू ने बताया कि एडीजी कांफ्रेंस में दो दिन की अवधि में राज्य में बेहतर पुलिसिंग पर केन्द्रित मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ दर्जन भर सेशंस में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। 6-6 विषयों पर एडीजी और आईजी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों के ग्रुप द्वारा प्रजेंटेशंस दिए जाऐंगे। इन सेशंस से विषय विशेषज्ञ भी जुड़कर सम्बंधित सब्जेक्ट पर अपना महत्वपूर्ण इनपुट देंगे। वहीं अलग-अलग विषयों पर एडीजी, रेंज आईजी एवं डीआईजी के अलावा चयनित एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ‘ब्रेन स्टॉर्मिंग‘ करेंगे, इनमें क्वेश्चन-आंसर का दौर भी होगा।

भजनलाल शर्मा को दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों से करनी चाहिए मुलाकात, उनके इलाज की करे पूरी व्यवस्था : खाचरियावास
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जोधपुर में 15 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ वहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी दुष्कर्म करते हैं। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में चार बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जोधपुर पहुंचकर पीड़ित बच्चियों से मिलना चाहिए और उनके परिवारजनों से मिलकर बच्चियों के इलाज की पूरी व्यवस्था करते हुए सख्त से कार्रवाई करनी चाहिए। खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जिस तरह से काम कर रहे हैं उससे लगता है कि सरकार चलाने की बजाय सर्कस चल रहा है। किसी को जनता की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। चौराहों पर खड़े होकर पुलिस जितनी चौथ वसूली कर रही है, जनता के बेवजह चालान काट रही है, उनकी ड्यूटी अस्पतालों के बाहर उन्हें बच्चियों की सुरक्षा में लगाना चाहिए।

खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है। इसके बाद पूरे प्रदेश में रोजाना रेप एवं दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। राजस्थान मे सबसे ज्यादा बलात्कार लूट हत्या अपहरण डकैती जैसी घटनाएं बढ़ गई है। कानून व्यवस्था ठीक करने को लेकर सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। मुख्यमंत्री एवं मंत्री पिछले 8 महीने से सिर्फ पुरानी कांग्रेस सरकार को कोसने में लगे हुए है। किसी को समझ नहीं आ रहा किसके मिलने से कौन सा काम हो सकता है। खाचरियावास ने बलात्कार की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा दुष्कर्म की घटना को लेकर आंदोलन कर रही है और यहां राज्य की भाजपा की सरकार के मुखिया और नेताओं के पास दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों एवं उनके परिवारजनों से मिलने का समय तक नहीं है।