Baba Kedarnath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हेलिकॉप्टर दुर्घटना : हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मौसम खराब फिर भी हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन क्यों किया जा रहा है?
नैनीताल। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही हेलिकॉप्टर दुर्घटना का सोमवार को उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया तथा  सरकार को कड़े कदम उठाने का मौखिक आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेन्दर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सोमवार की कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले इस मामले का संज्ञान लिया। खंडपीठ ने मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत से इस मामले में संबंध में सवाल पूछा। अदालत ने यह भी कहा कि चारधाम क्षेत्र में मौसम खराब है। ऐसे में हेली सेवाओं का संचालन क्यों किया जा रहा है?

प्रदेश सरकार गंभीर : सीएससी
सीएससी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए हेली सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। यह भी कहा कि सरकार की ओर से नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने की बात कही गई है।

डीजीसीए की गाइडलाइन पर हेली सेवाओं का संचालन
रावत ने आगे कहा कि नागर उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की गाइड लाइन पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। खंडपीठ ने सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने को कहा है। अदालत ने हालांकि, इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया।

एक दिन पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर
गौरतलब है कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी है। इस सीजन में चारधाम यात्रा के दौरान पांच हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो चुकी है। इनमें कई लोगों की जान चली गई है। रविवार को भी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक हेलिकॉप्टर मौसम की खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

चारधाम यात्रा शुरू : गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुले, कल केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के पट खुलेंगे
देहरादून। अक्षय तृतीया पर बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरूआत हो गई। मां गंगा और यमुना की जय-जयकार के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में करीब 1100 और और यमुनोत्री में 3100 से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई।

हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

बाबा केदार के कपाट कल खुलेंगे, बाबा की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से हुई केदारनाथ प्रस्थान
उत्तराखण्ड । गौरीकुंड  भगवान श्रीकेदारनाथ की पंचमुखी डोली ने गुरुवार सुबह साढे 8 बजे अपने तीसरे रात्रि पड़ाव गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड से श्रीकेदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। आज शाम को डोली धाम पहुंचेगी। जहां शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में कपाटोद्घटन पश्चात ग्रीष्म काल के लिए बाबा केदार स्थापित रहेंगे।

आज  पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान होते समय श्रद्दालुजनों तथा गौरीगांव के स्कूली बच्चों ने बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा की। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल रहे है। भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को कई दशकों से श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्रीओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से श्रीकेदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।