Naxalism - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को​ मिली बड़ी सफलता, 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के बढ़ते प्रभाव और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन के कुल 22 सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में आयोजित एक समारोह में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला सहित जीआरडी मिलिशिया कमांडर, आरपीसी मिलिशिया सदस्य, जंगल कमेटी अध्यक्ष और केएएमएस सदस्या सहित संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यरत कैडर शामिल हैं। ये सभी सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के निवासी हैं। सुकमा पुलिस द्वारा संचालित पूना मारगेम अभियान के तहत इन नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास किया गया। यह अभियान छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीडि़त राहत पुनर्वास नीति-2025 के तहत चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार सफल सुरक्षा अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सड़क संपर्क के विस्तार से माओवादियों का मनोबल टूटा है। विकास कार्यों की सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच और पुलिस के बढ़ते प्रभाव ने उनके संगठन को कमजोर किया है, जिससे प्रभावित होकर यह निर्णय लिया गया।

आत्मसमर्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (आईपीएस), डीआईजी सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर एस अरूल कुमार, कमांडेंट 227 वाहिनी सीआरपीएफ गोपाल कुमार गुप्ता, रोहित शाह (आईपीएस), नवीन कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा अमरजीत कुमार गुप्ता, उप कमांडेन्ट सूचना शाखा रेंज फिल्ड टीम जगदलपुर गणवीर रवि बसंताराव, उप कमांडेंट 74 वाहिनी सीआरपीएफ मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा रविकांत सहारे, सहायक कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ सुखविंदर सिंह एवं सहायक कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ अजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में गोंचे हुंगा ग्राम एलमपल्ली जीआरडी मिलिशिया कमांडर, निवासी एलम्मपल्ली (बेडमा) थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , मड़कम बण्डी , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, माड़वी हांदा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, मड़कम नन्दा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा,  मड़कम रामा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा,  मड़कम सोमड़ा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा,  मिडियाम आयता , बेड़मा आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ,  मड़कम चैतु , बेड़मा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , माड़वी हुंगा , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल करकापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , लक्ष्मी मुचाकी - रेवाली/पोदेम पंचायत केएएमएस सदस्या, निवासी पोरदेम गोटगुड़ेम थाना गादीरास जिला सुकमा , गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी तिम्मापुरम पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , माड़वी दूला , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल थाना चिंतलनार जिला सुकमा , कुंजाम केसा , बैयमपल्ली आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष, निवासी उरसांगल इत्तापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , वेको विज्जा , गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा , वेको हड़मा , गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, मुचाकी सुक्का , गोगुण्डा पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष, निवासी गोगुण्डा उसकोनपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा , माड़वी जोगा , पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , मड़कम पाण्डू , पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, निवासी करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , नुप्पो देवा , आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी कुमोड़तोंग पेरमापारा थाना पामेड़ जिला सुकमा,  भोगाम दसरू उर्फ सोना , बैयमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी उरसांगल बक्कापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , सलवम लखमा , जोनागुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी जोन्नागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, जगत उर्फ मुचाकी बेड़मा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी दुरमा नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा शामिल है।

आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा उन्हें सरकार द्वारा संचालित अन्य पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास में डीआरजी सुकमा, जिला बल सुकमा, रेंज फील्ड टीम (आरएफटी) जगदलपुर और सीआरपीएफ की 02, 74, 111, 223, 227 वाहिनी एवं कोबरा 201 वाहिनी की आसूचना शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास; आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। वे 9 फरवरी तक राज्य में प्रवास करेंगे। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की स्थिति, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे अपने निर्धारित प्रवास स्थल जाएंगे। इसके पश्चात रात करीब 8 बजे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें आंतरिक सुरक्षा को लेकर वर्तमान हालात की विस्तृत समीक्षा किए जाने की संभावना है।

आठ फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक सहित सीआरपीएफ ,बीएसएफ,आईटीबीवी़ और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सुरक्षा अभियानों की प्रगति, बलों की रणनीति, खुफिया सूचनाओं की स्थिति और जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर भी मंथन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री राज्य सरकार के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। विशेष रूप से बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जाएगा।

अपने प्रवास के अंतिम दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककला को मंच प्रदान करता है।

समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टिकोण से अमित शाह का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बीजापुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: 54 लाख रुपये का ईनाम था घोषित, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पूना मारगेम पुनर्वास नीति के गुरुवार को साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन सभी पर उनके पद और संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में आठ महिला और चार पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने आत्मसमर्पण करते समय तीन स्वचालित हथियार और अन्य सामग्री सुरक्षा बलों को सौंपी। यह कदम राज्य की नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद तथा विकास पर केंद्रित प्रयासों का सीधा परिणाम बताया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, इन कैडरों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की, जिसमें 250 जिलेटीन स्टिक, 400 डेटोनेटर, एक प्लास्टिक ड्रम गन पाउडर और एक बंडल कार्डेक्स वायर शामिल है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 888 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जबकि 1163 गिरफ्तार और 231 विभिन्न मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति को दर्शाता है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पूना मारगेम नीति लौटने वाले कैडरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुंदरराज पी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि माओवादी संगठन लगातार सिमट रहा है। उन्होंने शेष माओवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और शांति के मार्ग पर चलने की अपील की।

ओडिशा पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी: माओवादी कमांडर सुखराम मरकाम ने किया आत्मसमर्पण, 25 लाख का ईनाम था घोषित
मलकानगिरि। मलकानगिरि पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य एवं कांगेरघाटी क्षेत्र के कमांडर सुखराम मरकाम ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने एक एसएलआर राइफल, 12 राउंड गोला-बारूद, दो आईईडी डिवाइस, विस्फोटक वायर, माओवादी वर्दी और प्रचार साहित्य सहित कुल 15 प्रकार की सामग्री पुलिस को सौंपी है। यह एकल आत्मसमर्पण में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक मानी जा रही है।

सुखराम मरकाम का संगठन से सफर 15 साल पुराना है। वह जून 2010 में बालसभा गठन के सदस्य के रूप में शामिल हुआ और धीरे-धीरे कांगेरघाटी क्षेत्र का कमांडर बना। उसे अगस्त 2014 में 15 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण और जून 2019 से जनवरी 2020 तक माओवादी विचारधारा, मानचित्र पठन आदि का उन्नत प्रशिक्षण मिला। बाद में उसे दुर्भा डिवीजन की मोबाइल अकादमिक स्कूल टीम में ग्रामीणों को भर्ती करने का जिम्मा दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुखराम पिछले एक दशक में कम से कम 12 गंभीर घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। इनमें 11 अप्रैल 2015 को माथिली थानांतर्गत बारा गांव के ग्रामीणों पर हमला, 23 नवंबर 2015 को बेंगपाल मोड़ पर पुलिस के साथ मुठभेड़, 4 मार्च 2016 को कुमाकोलेंग क्षेत्र में सशस्त्र डकैती, 4 नवंबर 2016 को सौतानार गांव में एक नागरिक की हत्या और सितंबर 2017 में दलदली गांव के पास आईईडी विस्फोट शामिल हैं। इसके अलावा 5 जुलाई 2018 को दामनकोंटा गांव के पास नागरिक हत्या, नवंबर 2018 में दंतेवाड़ा में पुलिस मुठभेड़, 2 अक्टूबर 2019 को दंदीपदार जंगल में पुलिस गश्ती दल पर विस्फोट, 14 सितंबर 2021 को नयापारा क्षेत्र में अपहरण व हत्या, 17 जनवरी 2022 को दलदली क्षेत्र में नागरिक हत्या और मार्च 2023 में सुकमा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता बताई गई है।

इस आत्मसमर्पण के पीछे ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पुलिस प्रशासन की लगातार अपील, सुरक्षा बलों का बढ़ा दबाव, संगठन की विचारधारा से मोहभंग, स्थानीय समर्थन में कमी और राज्य सरकार की आकर्षक आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति को प्रमुख कारण माना जा रहा है। ओडिशा सरकार की नीति के तहत सुखराम मारकम को कुल 21 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। उसे पहले ही 25,000 रुपये की तात्कालिक राहत राशि दी जा चुकी है। भविष्य में अंत्योदय गृह योजना के तहत आवास, 25,000 रुपये का विवाह प्रोत्साहन, नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ 36 माह तक 10,000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य बीमा और सब्सिडी वाला राशन जैसे लाभ भी मिलेंगे।

ओडिशा पुलिस के महानिदेशक ने इस अवसर पर अन्य भूमिगत माओवादियों से भी शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण सुरक्षा और पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस आत्मसमर्पण को मलकानगिरि जिले को नक्सल-मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मार्च-2026 तक देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में शनिवार को वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा की। शाह ने कहा किए मार्च-2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। मैं मानता हूं कि अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत रणनीति के साथ रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए। वामपंथी उग्रवाद लोकतंत्र व्यवस्था के लिए चैलेंज है। मुझे विश्वास है कि हमारी लड़ाई अंतिम चरण पर पहुंच गई है। हम देश को 2026 तक पूरी तरह नक्सल समस्या से मुक्त कर पाएंगे। नक्सल प्रभावित जिलों में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजना का सौ फीसदी काम हो इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई। बैठक में 7 राज्यों के अफसरों के साथ करीब 4 घंटे तक बातचीत की गई। मीटिंग में अलग-अलग राज्यों के डीजीपी, पैरा मिलिट्री फोर्स के चीफ और राज्य सरकार के सचिवों को बुलाया गया।

सरकार बीजापुर और दंतेवाड़ा के विकास के लिए कटिबद्ध
उन्होंने कहा कि हम सब का मानना है कि वामपंथी उग्रवाद हमारे देश की लोकतंत्र व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। भारत सरकार बस्तर से बीजापुर और दंतेवाड़ा से लेकर धमतरी तक कुरुक्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के लिए कई अचीवमेंट हुए हैं, 2022 में 1 साल ऐसा आया कि जिसमें चार दशक में पहली बार मृत्यु की संख्या 100 से नीचे गई। 2014 से 24 तक सबसे कम वामपंथी उग्रवाद की घटना दर्ज की गई। टॉप-14 नक्सली लीडर को न्यूट्रलाइज किया गया है।

कांग्रेस क्षेत्र, धर्म के बाद अब नक्सलवाद की राजनीति करके देश को तोड़ना चाहती है : घनश्याम तिवारी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कांग्रेस के थिंक टैंक रहे सैम पित्रोदा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने देश में पहले क्षेत्रवाद की राजनीति, उसके बाद धर्म की राजनीति की है और अब वह नक्सलवाद की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पित्रोदा कांग्रेस के थिंक टैंक है और उनका बयान कांग्रेस की सोच को दिखाता है। कांग्रेस भारत को तोड़ना चाहती है। उनका यह षड्यंत्र भारतीय जनता पार्टी कभी कामयाब नहीं होने देगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति की नीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि उनके रहते भारत की संस्कृति को बांटने का षड्यंत्र कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।