JDU - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की राजनीति में निशांत कुमार के उतरने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर लिखने के मामले में अशांत हो गए हैं। नीरज कुमार ने कहा कि जदयू में निशांत की एंट्री के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है और उसी कुंठा में वह ट्विटर पर लिख कर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार के पास नीतीश कुमार की विरासत है, जिन्होने पद पर रहते हुए स्वेच्छा से उसका त्याग किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के अंदर अपने पिता की ईमानदारी और त्याग की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि निशांत ने प्रदेश की सरकार में बड़ा पद छोड़ कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है और उसी क्रम में वह 03 मई को महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण अपनी सद्भाव यात्रा के लिए जा रहे हैं, जहाँ वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल कर उनके अंदर उत्साह का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती नीतीश कुमार को भी बहुत भाती है और अब पिता के नक्शेकदम निशांत भी वहीं से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समय समय पर जदयू के बिखरने की अफवाह फैलाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भी ऐसी ही अफवाह फैलाई जा रही थी, लेकिन निशांत कुमार के पार्टी में प्रवेश के बाद सभी आलोचकों का मुंह बंद हो गया है। उन्होंने खास तौर पर तेजस्वी यादव की तरफ इशारा किया और कहा कि उनकी राजनीति धूमिल हो चली है और उनके अंदर की बौखलाहट बार बार परिलक्षित हो रही है।

नीतीश शासन में ऊर्जा क्रांति का असर, ग्लोबल नाइट मैप पर चमक बिखेर रहा बिहार : उमेश सिंह कुशवाहा
पटना। बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य में ऊर्जा अवसंरचना के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन एवं अभूतपूर्व प्रगति का परिणाम है कि नासा की ओर से जारी सैटेलाइट इमेज में बिहार आज ग्लोबल नाइट मैप पर सर्वाधिक रोशनी बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है, जो पूरे बिहारवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2005 से पहले गरीबों की झोपड़ियों तक बिजली पहुंचना मात्र कपोल-कल्पना माना जाता था, लेकिन आज नीतीश सरकार के शासन काल में ‘हर घर बिजली’ योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय बिजली का आना किसी उत्सव से कम नहीं होता था, जबकि आज बिहार 24 घंटे बिजली आपूर्ति की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को लालटेन युग से निकालकर एलईडी युग में परिवर्तित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है, जिसकी झलक आज विश्व मानचित्र पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। कुशवाहा ने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2005 तक राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या महज 17 लाख थी, जो अब बढ़़कर दो करोड़़ 14 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं, राज्य की कुल बिजली खपत 700 मेगावाट से बढ़़कर अब 8700 मेगावाट से अधिक हो गई है।

उमेश कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 23 से 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 21 से 22 घंटे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रति व्यक्ति बिजली खपत भी 70 यूनिट से बढ़़कर लगभग 363 यूनिट से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्य न केवल देश, बल्कि दुनिया के लिए मिसाल बन चुके हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार की इस उल्लेखनीय प्रगति के कारण अब निवेशक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं, नए उद्योग-धंधों की स्थापना हो रही है और बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री : विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने डिप्टी सीएम, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग )विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने आज यहां राज्य के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा राज्यपाल ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को राज्य के काबीना मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद विधायक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

भाजपा ने 2023 में सम्राट चौधरी को पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बना कर जो राजनीतिक निवेश किया था, तीन साल बाद उसकी ब्याज के साथ वसूली हो गयी है। 46 साल पुरानी इस पार्टी को लंबे जद्दोजहद के बाद बिहार में उसका पहला मुख्यमंत्री मिल गया है। बिहार में नीतीश कुमार जब 26 साल पहले महज सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे, तब सम्राट चौधरी विरोधी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुन कर आये थे। इस चुनाव में चौधरी के पिता और नीतीश कुमार की पुरानी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक शकुनी चौधरी भी विरोधी खेमे में थे। सन 2000 के चुनाव में नीतीश की पार्टी को सिर्फ 34 सीटें मिली थी, जबकि भाजपा ने 67 सीटें जीती थीं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी ही कैबिनेट में शामिल गठबंधन के एक घटक दल के नेता नीतीश कुमार को प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में उतार दिया था। वाजपेयी की यह उदारता गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रति उनकी उदारता के रूप में देखी गयी। इस प्रयोग में नीतीश भले सात दिन मुख्यमंत्री रहे, लेकिन बिहारवासियों को भविष्य के लिए मुख्यमंत्री का एक नया चेहरा मिल गया। बाद में नवंबर 2005 में नीतीश मुख्यमंत्री बने और 16 जून 2013 तक भाजपा के सहयोग से इस पद पर बने रहे।

यह वही दौर था जब सम्राट चौधरी राजनीति के विद्यार्थी के रूप में विकसित हो रहे थे। सन 2000 में परबत्ता विधानसभा सीट से पहली बार राष्ट्रीय जनता दल से विधायक बनने के बाद 2005 का विधानसभा चुनाव वह हार गये थे और 2010 में वापसी करते हुए एक बार फिर परबत्ता सीट से जीत कर विधानसभा में पहुंचे। 2014 में श्री चौधरी ने राजद के साथ अपनी लंबी राजनीतिक पारी का पटाक्षेप किया और नीतीश कुमार की जदयू का हिस्सा बन गए। उन्हें उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की कैबिनेट में नगर विकास और आवास मंत्री का पद हासिल हुआ। इससे पहले 1999 में श्री चौधरी राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए थे, लेकिन वह चांदनी थोड़े समय की थी।

सम्राट चौधरी जब जदयू में आये, बिहार की राजनीति प्रयोग के दौर से गुजर रही थी। सन 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित किया तो नीतीश इसके विरोध में 2013 में ही गठबंधन से बाहर निकल गए थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और यहीं से भाजपा ने बिहार में अपने लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा तलाशना शुरू क़िया। इस क्रम में भाजपा ने पुराने चावल सुशील मोदी पर दांव लगाया, लेकिन नीतीश कुमार के पुनः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) में लौट आने के बाद बिहार मंत्रिमंडल में उनकी हैसियत नंबर दो पर स्थिर हो गयी। जिस भाजपा ने सन 2000 से 2013 तक चट्टान बन कर नीतीश का साथ दिया था, वही अब लगातार ऐसे विकल्प ढूंढ रही थी, जो बिहार में उनके मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो और श्री कुमार को गद्दी से उतारने के लिए जनाधार बनाये। इन्ही परिस्थितियों में सम्राट चौधरी ने 2018 में जदयू का दमन छोड़ा और भाजपा का केसरिया अपने कंधे पर ओढ़ लिया। उसी वर्ष भाजपा ने बिहार में उनको पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया।

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए सीएम : विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह
पटना। ​बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी अहम रहा, क्योंकि एक तो नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और दूसरा बिहार को अब नया सीएम मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, बिहार के नए सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम बनने के लिए बधाई तक दे दी है। बता दें कि बिहार की राजनीति में कई नामों पर चर्चा हो रही थी लेकिन आज सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम चुना गया है।

इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा था लेकिन अब इन नामों से भी पर्दा हट गया है और अब विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही, बता दें कि बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोक भवन में होगा। बुधवार को केवल ये तीन लोग ही शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए लोकभवन ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब​ थोड़ी देर में सम्राट चौधरी राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सम्राट चौधरी के सीएम बनने को लेकर भाजपा की बैठक में मुहूर भी लग चुकी है। सम्राट चौधरी अब सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन हासिल रहेगा। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की जानकारी देते हुये लिखा, 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद से राज्य में कानून का राज है और राजग सरकार लगातार विकास के काम में लगी हुयी है।

नीतीश कुमार ने बताया कि राजग सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू हो, मुस्लिम, अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित हो- सभी के लिए सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क बिजली,कृषि हर क्षेत्र में विकास को गति दी गई। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी अवसर तलाशे गए। सीएम कुमार ने कहा कि अगले पाँच वर्षों ,2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इसके माध्यम से बिहार काफी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन करते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों के बेहतर जीवन के लिया सरकार ने लगतार काम किया है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के निर्णय के साथ उन्होंने आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कामकाज अब नई सरकार देखेगी और उसे उनका पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन हासिल रहेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी और कहा कि आगे भी राज्य विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार : सम्राट और विजय चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सम्राट का सीएम बनना तय
पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंच चुके हैं और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। इस मौके पर उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे। इसके साथ ही एक बात साफ हो गई है अब बिहार में चलेगा सम्राट चौधरी का राज, अब मीटिंग में सिर्फ उनके नाम पर मुहूर लगाना ही बाकी है। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार को मेरा पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। मैने बिहार के लिए बहुत काम किया है अब नई सरकार बिहार के विकास के लिए काम करेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए आज पटना पहुंच गाए हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह को भाजपा आलाकमान ने पर्यवेक्षक बना कर बिहार भेजा है। उन्ही की देखरेख में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में गठबंधन के का नेता चुना जाना है।

इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद रामकृपाल यादव, लेसी सिंह बहुत से मंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजग विधायक दल के नये नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 15 अप्रैल को लोकभवन में उनकी ताजपोशी की संभावना है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संक्षिप्त लेकिन अहम कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की आंखों में आंसू नजर आए। नीतीश कुमार ने लगभग 17 मिनट तक चली बैठक में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज्यसभा जाने के निर्णय और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जब बैठक में अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तो उपस्थित सभी मंत्री भावुक हो गए।

इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए बिहार में लगभग दो दशकों तक शासन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। बैठक में कैबिनेट के समक्ष कोई आधिकारिक एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक का समापन एक समूह फोटो के साथ हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए।

बिहार राजनीति के इतिहास में आज का दिन सबसे अहम होगा क्योंकि आज नीतीश कुमार अपने सीएम से इस्तीफा देंगे और उससे भी जरूरी ये है कि आज बिहार को नया सीएम मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से पहले सीएम आवास पर हलचल शुरू हो गई। जदयू के बड़े नेताओं का सीएम आवास पर आना जाना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले संजय झा सीएम आवास पर नजर आए। नीतीश कुमार JDU विधायक दल की मीटिंग नहीं लेंगे, लेकिन कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

इसके साथ ही आज दोपहर 3 बजे BJP विधायक दल और शाम 4 बजे होगी NDA विधायक दल की अहम बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर निर्णय होगा। राजनीतिक गलियारों में खबरें है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवराज चौहान एक साथ पटना पहुंच सकते हैं। आज दोपहर 2 बजे होने वाली विधायक दल की अहम बैठक में सभी प्रमुख सदस्यों को उपस्थित होने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

बदलने वाला है बिहार का निज़ाम, बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात
पटना। बिहार में नई सरकार की कवायद, राज्य की राजधानी पटना में उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला और प्रशासनिक तैयारियां कह रही हैं कि प्रदेश का निजाम बदलने वाला है। इन सियासी हलचलों के बीच एक प्रतीकात्मक बदलाव भी देखने को मिला। नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जदयू कार्यालय से 25 से 30, फिर से नीतीश के पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन अब उन्हें उतारा जा रहा है। इन पोस्टरों की भी एक भाषा है, जो प्रदेश में नीतीश युग की समाप्ति के संकेत दे रहे हैं। इन्हीं संकेतों के बीच राज्यपाल के सचिव ने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई, जिससे राजनीतिक पंडितों को आने वाले दिनों में प्रदेश के सियासी परिदृश्य पर होने वाले बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश : 14 अप्रैल का दिन बिहार के राजनीतिक गलियारे में बेहद अहम है। सुबह 11 बजे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अंतिम कैबिनेट बैठक होगी, जिसके बाद वह इस्तीफा दे सकते हैं और इसके साथ हीं मौजूदा सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।

सम्राट से मिले ललन सिंह

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी चौधरी से मुलाकात की। इस बात की चर्चा है कि इस मुलाकात में नई सरकार में जदयू के संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

इसी बीच शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्यपाल के सचिव ने लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। पटना के जिलाधिकारी टी. त्यागराजन ने भी लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को तैयारियों की जानकारी दी।

नीतीश ने भी की मंत्रणा

उधर जदयू के भीतर नई कैबिनेट के आकार और नए व अनुभवी चेहरों के संतुलन को लेकर गहन मंथन जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर करीब दो घंटे तक बैठक हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर जनता में जोरदार उत्साह
पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि आगामी 16 जनवरी से प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' को लेकर प्रदेश की जनता में खासा उत्साह है। कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार का दौरा कर प्रगति यात्रा, सात निश्चय सहित अन्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा जनता से सीधे संवाद करेंगे।

इसके आगे उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद करना, उनकी समस्याओं को जानना और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है। यही उनकी अनूठी शैली उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने पहली बार 'न्याय यात्रा' के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा था। वर्ष 2005 से 2026 के अंतराल में नीतीश कुमार अब तक 15 राज्यव्यापी यात्राएँ कर चुके हैं और 16 जनवरी से अपनी 16वीं यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। जनसेवा के क्षेत्र में यह एक ऐसा अनूठा कीर्तिमान है, जो देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के नाम दर्ज नहीं हो पाया है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से करीब 430 नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी, जिनमें से 21 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं पर तेज गति से कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सीएम नीतीश कुमार की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। इसी कारण वे सीधे जनता से संवाद स्थापित करते हैं, जिससे आम लोगों की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को गहराई से समझा जा सके और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ''समृद्धि यात्रा'' के क्रम में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह यात्रा बिहार की विकास यात्रा को नया आयाम देगी और विकसित बिहार के निर्माण की मजबूत नींव साबित होगी।

बिहार हिजाब विवाद: नुसरत परवीन ज्वॉइन करेगी सरकारी नौकरी, प्रिंसिपल ने की पुष्टि
पटना। बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़े हिजाब विवाद पर अब नया मोड़ सामने आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल महफजुर रहमान ने मीडिया से रूबरू होते हुए दावा किया है कि नुसरत परवीन सरकारी नौकरी ज्वाइन करेंगी और विवाद अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि नुसरत फिलहाल पटना में हैं और जल्द ही सदर अस्पताल में अपनी सेवा शुरू करेंगी। इससे पहले नुसरत के नौकरी ज्वॉइन नहीं करने की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब इन सभी खबरों का खंड़न कर दिया है। इस विवाद के बाद प्रिंसिपल महफजुर रहमान ने कहा, “लड़की खुश है, परिवार खुश है। वह नौकरी ज्वाइन करेंगी। जिसके साथ घटना हुई, वह संतुष्ट है, लेकिन दुनिया फालतू में पागल हो रही है।” उन्होंने दावा किया कि मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया है।

दरअसल, यह विवाद 15 दिसंबर को उस समय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब खींचते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुख्यमंत्री तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। इसके बाद विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों ने इसे महिला की धार्मिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया।

इस बीच विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी की मांग तेज कर दी। कई स्थानों पर नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं। इतना ही नहीं, इस मामले में जम्मू-कश्मीर की पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए औपचारिक शिकायत दी। वहीं, सत्तारूढ़ जेडीयू ने मुख्यमंत्री का बचाव किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने पितातुल्य भावना में ऐसा किया और एक घटना के आधार पर उनके पूरे चरित्र पर सवाल उठाना गलत है। पटना में माले की महिला विंग ऐपवा ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो वे अदालत का रुख करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच नुसरत परवीन का नौकरी ज्वाइन करने का फैसला फिलहाल विवाद को शांत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट को गृह तो मंगल पांडे को स्वास्थ्य... जानें किसे क्या मिला?
पटना। गुरूवार को नीतीश कुमार ने बिहार में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी और उसके बाद से ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, ​किसको क्या मिलेगा, लेकिन अब बिल्कुल साफ हो गया है कि, किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इससे पहले आज सुबह सम्राट चौधरी सीएम नी​तीश के पास भाजपा के 14 मंत्रियों की सूची लेकर आए थे लेकिन उस सूची को नीतीश ने सहमती नहीं दी थी , जिसके बाद उस सूची को अमित शाह के पास फाइनल करने के लिए भेजा गया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही हैं कि, नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों का बंटवारा हो चुका है और किस को क्या मिला है।

बता दें कि, सम्राट चौधरी को इस बार गृह विभाग दिया है, जो कि पहले नीतीश कुमार के पास था। संजय टाइगर को श्रम संसाधन, मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन और नितिन नवीन को पथ निर्माण, विजय कुमार सिन्हा को खान एवं भूत तत्व, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, श्रेयसी सिंह को खेल एवं युवा विभाग इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला विभाग का मंत्री बनाया गया है।

विभागों के बंटवारे के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीति हलचल तेज हो चुकी है और हो सकता है कि कल यानी शनिवार को नीतीश कुमार केबिनेट की पहली बैठक हो जाए।

जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

सम्राट चौधरी – गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा – भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग

मंगल पांडे – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

दिलिप जयसवाल – उद्योग विभाग

नीतीन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामकृत्यात यादव – कृषि विभाग

संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेन्द्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग

श्रीमती रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लखेन्द्र पासवान – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह – सूचना प्राविधिकी विभाग, खेल विभाग

प्रमोद चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

LJP (R) – गन्ना उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

HAM – लघु जल संसाधन विभाग

RLM – पंचायती राज विभाग

जेडीयू कोटे के मंत्री के नाम:-

समाज कल्याण - मदन सहनी

ग्रामीण कार्य - अशोक चौधरी

खाद उपभोक्ता -लेसी सिंह

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास विभाग , परिवहन

विजय चौधरी -जल संसाधन , भवन निर्माण

विजेंद्र यादव -ऊर्जा विभाग

जमा ख़ान - अल्पसंख्यक

सुनील कुमार - शिक्षा विभाग

बिहार की नई सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें है। अब देखना है कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मोर्चे पर यह टीम कितना खरा उतरती है।

नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, कह दी इतनी बड़ी बात की..., जानें पूरा मामला
पटना। नीतीश कुमार ने बिहार सीएम की 10वीं बार शपथ लेकर एक नया ही कीर्तिमान स्थापित कर किया है। बता दें कि, गुरूवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने उनको सीएम पद की शपथ दिलवाई। इसके साथ ही एनडीन इस भव्य समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए विपक्ष के मुंह पर एक करारा तमाचा मारा है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमार और प्रेमचंद बैरवा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आदि मौजूद रहे।

इसी बीच बिहार के विपक्षी दल राजद के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।

जानेें नई सरकार में होंगे कितने मंत्री?

बिहार में नीतीश कुमार के बाद आज सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत और अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। सूत्रों की मानें तो, बिहार मंत्रीमंडल में भाजपा के 14 मंत्री, जदयू के 8, रालोमो के 2 हम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक-एक मंत्री ने भी शपथ ग्रहण की।

जदयू की बड़ी कारवाई : पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, कहा- संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से की कार्रवाई
पटना। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश के अनुसार संगठनात्मक आचरण के विरुद्ध काम करने और पार्टी अनुशासन तोडऩे के आरोप में कई नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, सुदर्शन कुमार समेत अमर कुमार सिंह, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुये जदयू से निष्कासित कर दिया गया है। जदयू नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी अनुशासनहीनता और संगठन के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त किसी भी नेता या कार्यकर्ता के प्रति कोई नरमी नहीं की जायेगी। पार्टी ने कहा है कि यह कार्रवाई संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से की गई है। सूत्रों के अनुसार कुछ निष्कासित नेताओं पर विपक्षी दलों से संपर्क रखने और पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने के आरोप भी लगे थे।

जदयू ने जारी की 101 प्रत्याशियों की सूची : जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति, कुर्मी और कुशवाहा पर जताया भरोसा
पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 101 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।पार्टी ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति के तहत कुशवाहा और कुर्मी जातियों पर सर्वाधिक भरोसा जताया है, जो जदयू का परंपरागत सामाजिक आधार माने जाते हैं।

जारी सूची के अनुसार, 13 उम्मीदवार कुशवाहा समाज से जबकि 12 प्रत्याशी कुर्मी जाति से आते हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि जदयू अपनी राजनीतिक जड़ें मजबूत करने के लिए अपने सबसे विश्वसनीय सामाजिक समूहों को एक बार फिर से केंद्र में रखकर चुनावी रणभूमि में उतर रही है।

पार्टी ने 13 महिलाओं को टिकट दिया है, जो कुल प्रत्याशियों का लगभग 13 प्रतिशत है। यह जदयू की महिला सशक्तिकरण की नीति के अनुरूप कदम माना जा रहा है।

पार्टी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्गों पर फोकस रखते हुए पिछड़ा वर्ग से सबसे अधिक 37 प्रत्याशी उतारे हैं। अति पिछड़ा और सामान्य वर्ग से 22 उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति से 15 उम्मीदवार, जिनमें ऋषिदेव, मांझी और रविदास समाज से 5- 5 प्रत्याशी शामिल हैं और अनुसूचित जनजाति से 1 प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।

अल्पसंख्यक और यादव समुदाय का प्रतिनिधित्व भी संतुलित है। अल्पसंख्यक समुदाय (सामान्य और अति पिछड़ा वर्ग) से 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यादव जाति के 8 प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है जो पारंपरिक रूप से विपक्षी दलों का आधार माने जाते रहे हैं।

वहीं, सवर्ण जातियों में जदयू ने राजपूत समाज पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। पार्टी ने 10 राजपूत, 9 भूमिहार, 2 ब्राह्मण और 1 कायस्थ को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह संकेत है कि पार्टी सवर्ण समाज को भी अपने साथ जोडऩे की कोशिश में है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां इन जातियों का निर्णायक प्रभाव है।

अन्य जातियों से धानुक जाति से 8 उम्मीदवार, मल्लाह जाति से 3 प्रत्याशी, गंगौत, कामत, तेली, पासी और कलवार जातियों से 2- 2 उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि, हलवाई, कानू, अग्रहरी, सूधि, पासवान, धोबी, सरदार/बांसफोर, खरवार और गोस्वामी समाज से 1- 1 उम्मीदवार को टिकट मिला है।