RJD - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की राजनीति में निशांत कुमार के उतरने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर लिखने के मामले में अशांत हो गए हैं। नीरज कुमार ने कहा कि जदयू में निशांत की एंट्री के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है और उसी कुंठा में वह ट्विटर पर लिख कर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार के पास नीतीश कुमार की विरासत है, जिन्होने पद पर रहते हुए स्वेच्छा से उसका त्याग किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के अंदर अपने पिता की ईमानदारी और त्याग की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि निशांत ने प्रदेश की सरकार में बड़ा पद छोड़ कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है और उसी क्रम में वह 03 मई को महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण अपनी सद्भाव यात्रा के लिए जा रहे हैं, जहाँ वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल कर उनके अंदर उत्साह का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती नीतीश कुमार को भी बहुत भाती है और अब पिता के नक्शेकदम निशांत भी वहीं से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समय समय पर जदयू के बिखरने की अफवाह फैलाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भी ऐसी ही अफवाह फैलाई जा रही थी, लेकिन निशांत कुमार के पार्टी में प्रवेश के बाद सभी आलोचकों का मुंह बंद हो गया है। उन्होंने खास तौर पर तेजस्वी यादव की तरफ इशारा किया और कहा कि उनकी राजनीति धूमिल हो चली है और उनके अंदर की बौखलाहट बार बार परिलक्षित हो रही है।

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला : “बिहारी होना” सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह, भेदभाव का लगाया आरोप
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा व्यवस्था में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की कथित तौर पर सिर्फ ‘बिहारी’ होने की वजह से गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त कृष्ण गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में जहां यह घटना हुई, वहां से लेकर केंद्र तक सभी स्तरों पर सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार है, इसके बावजूद एक मेहनतकश बिहारी युवक की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार के किसी नेता में इतनी हिम्मत है कि आरोपी पुलिसकर्मी को सख्त सजा दिला सके। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीते 21 वर्षों की नीतीश-केंद्र की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों में उन्हें सम्मान के बजाय भेदभाव, संदेह और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी, इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है। तेजस्वी यादव ने मांग की, कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने इस घटना को बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय मिलना चाहिए।

फैकल्टी और कर्मचारियों की कमी के आंकड़े जारी करते हुए राज्यसभा में उठा एम्स रायबरेली की अनदेखी का मुद्दा, मेडिकल गरीबी के कुचक्र में फंसने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को एम्स रायबरेली की अनेदखी और एम्स दिल्ली पर अत्यधिक बोझ के मुद्दे उठे। सदन में शून्यकाल के दौरान राजस्थान से कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 12 साल पहले एम्स की नींव रखी गयी थी, लेकिन आज भी वहां पूर्ण परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने फैकल्टी और कर्मचारियों की कमी के आंकड़े रखते हुए राजनीतिक कारणों से अस्पताल की अनदेखी का मुद्दा उठाया।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि एम्स रायबरेली में 200 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सीट है जिनमें सिर्फ 37 की नियुक्ति है। प्रोफेसर के 33 पद हैं जिनमें सिर्फ तीन पर नियुक्ति है। एडिशनल प्रोफेसर से 26 पदों पर मात्र छह की नियुक्ति है। कुल मिलाकर 201 फैकल्टी पदों में से 85 रिक्त हैं।

बिहार से राजद के मनोज कुमार झा ने कहा कि एम्स दिल्ली में निजी कारणों से उन्हें चार महीने रहना पड़ा। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां काफी डॉक्टरों, कर्मचारियों पर काफी बोझ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों में जो क्षेत्रीय एम्स बनाये गये हैं वहां का अनुसंधान और इलाज का स्तर भी एम्स दिल्ली जैसा ही होना चाहिए। लोग दूसरे एम्स से दिल्ली आने के लिए मजबूर होते हैं। मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी लंबे समय के लिए यहां रहना होता है और वे मेडिकल गरीबी के कुचक्र में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर का झुकाव निजी क्षेत्र की तरफ है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में भी इलाज की बेहतर सुविधा होनी चाहिए।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट में पेश हुई मीसा भारती और हेमा यादव, जानें पूरा मामला
पटना। लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि आज कोर्ट में आरजेडी नेता सप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव पेश हुए थे और इन सभी को कोर्ट ने एक फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच आरोप तय होने के लिए पेश होने की छूट मिली है। इसके साथ ही आज कोर्ट में मीसा भारती और हेमा यादव भी पेश हुई थी ​इन दोनों ने कोर्ट में चार्ज से इंकार किया। जानकारी के अनुसार, लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 मार्च से रोजाना ट्रायल और प्रॉसिक्यूशन के सबूत रिकॉर्ड करने के आदेश जारी किए है।

इस केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने करीब 55 लोगो को बरी कर दिया है और लालू परिवार सहित करीब 41 लोगों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत मौजूद है। इससे पहले कोर्ट ने इस केस में टिप्पणी जारी करते हएु कहा था कि लालू यादव और उनका परिवार एक आपराधिक गिरोह के जैसे का कर रहा था। फिलहाल, इस केस में सीबीआई की जांच जारी है।

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बोलें संगठनात्मक मुद्दों पर तुंरत होंगे फैसले
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था।

कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी, साथ ही अब संगठनात्मक मुद्दों पर फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की खराब सेहत के कारण पहले कुछ निर्णयों में देरी हो जाती थी।

इस अवसर पर तेजस्वी यादव के पिता और पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

बिहार में 10 दिनों में 50 से अधिक हत्याएं: आरजेडी ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला, कहा-फेल है सरकार
पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राज्य भर में अपराध की गति में तेज वृद्धि का आरोप लगाया है, इस दावे के साथ कि आपराधिक घटनाओं को रोकने में एनडीए सरकार पूरी तरह विफल है। सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद 21 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक यानी कि 10 दिनों के अंदर बिहार में मात्र हत्या की 50 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

हत्या के अलावा भी कई आपराधिक घटनाएं:

चोरी, डकैती, दुष्कर्म आदि घटनाएं इसके अतिरिक्त हैं। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का सहज आकलन किया जा सकता है। नवादा में फेरी लगाने वाले अतहर हुसैन की हत्या क्रुद्ध भीड़ ने कर दी। मधुबनी जिला में सुपौल निवासी नूरशेद आलम को अधमरा कर दिया। पटना के बाढ़ थानान्तर्गत जलगोविंद गांव में शनिवार रात घर में घुसकर अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

तेजस्वी के लौटने की सुगबुगाहट से रिचार्ज हुए कार्यकर्ता:

तेजस्वी यादव के बिहार आने की सुगबुहाहट के बीच राजद के नेता-कार्यकर्ता एक बार फिर पूरे जोश में हैं। अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मंत्री पति के बयान के विरोध में राजद की महिला कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले पटना में जोरदार प्रदर्शन किया।

मामले में तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर मंत्री पति के बयान का वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव पांच या छह को देश लौट सकते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है। पिता लालू प्रसाद से भी उनकी मुलाकात होनी है।

नया साल..नया घर...,आखिरकार नीतीश के आगे राबड़ी देवी की जिद ने टेके घुटने, खाली करना पड़ा अपना घर, जानें अब क्या होगा लालू परिवार का नया पता?
पटना। बिहर के 10 सर्कुलर रोड़ बंगले को अभी तक लालू परिवार का घर माना जाता रहा हैं, लेकिन अब नए साल में लालू परिवार का पता बदलने वाला है और लालू परिवार को ये घर खाली करना पड़ रहा है। इसके साथ ही राबड़ी देवी की वो जिद भी टूट गई जिसके चलते वो इस घर को खाली नहीं कर रही थी। खबरों की मानें तो लालू परिवार रात के अंधेरे में इस घर से अपना सामान शिफ्ट कर रहा है।

बता दें कि हाल ही में, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी मतों से जीत हासिल हुई है जिसके बाद 25 नवंबर को राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड़ बंगले को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था मगर राबड़ी देवी ने इस नोटिस को मानने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वो इस बंगले को कभी भी खाली नहीं करेंगी, लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि राबड़ी देवी ने कल यानी 25 दिसंबर से इस बंगले को खाली करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि साल 2006 से लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड़ बंगले पर अपना अधिकार जमाए हुए था, लेकिन अब इस बंगले का खाली करना ही पड़ेगा। राबड़ी देवी की ये बंगला बतौर विधान परिषद सदस्य मिला हुआ था लेकिन नीतीश सरकार ने अधिकतर विधायकों और विधान परिषदों को नए बंगले आवंटित कर दिए है, जिसके कारण राबड़ी देवी को अब 39 हॉर्डिंग रोड पर बंगला दिया गया है और इसी बंगले पर राबड़ी देवी के समर्थक उनसे मिलने आएंगे।

लालू परिवार के बारे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की राजधानी पटना के महुआबाग में लालू और राबड़ी देवी का नया बंगला तैयार हो रहा है। आरजेडी के कुछ विधायकों के अनुसार, लालू परिवार अब 39 हॉडिंग के सरकारी आवास में नहीं, बल्कि अपने खुद के बंगले में शिफ्ट होंगे। हालांकि, अभी तक लालू परिवार का खुद का बंगला पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है तो अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि लालू परिवार कहां शिफ्ट होगा और अब नए साल में लालू परिवार का नया ठिकाना क्या होगा।

नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट को गृह तो मंगल पांडे को स्वास्थ्य... जानें किसे क्या मिला?
पटना। गुरूवार को नीतीश कुमार ने बिहार में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी और उसके बाद से ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, ​किसको क्या मिलेगा, लेकिन अब बिल्कुल साफ हो गया है कि, किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इससे पहले आज सुबह सम्राट चौधरी सीएम नी​तीश के पास भाजपा के 14 मंत्रियों की सूची लेकर आए थे लेकिन उस सूची को नीतीश ने सहमती नहीं दी थी , जिसके बाद उस सूची को अमित शाह के पास फाइनल करने के लिए भेजा गया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही हैं कि, नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों का बंटवारा हो चुका है और किस को क्या मिला है।

बता दें कि, सम्राट चौधरी को इस बार गृह विभाग दिया है, जो कि पहले नीतीश कुमार के पास था। संजय टाइगर को श्रम संसाधन, मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन और नितिन नवीन को पथ निर्माण, विजय कुमार सिन्हा को खान एवं भूत तत्व, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, श्रेयसी सिंह को खेल एवं युवा विभाग इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला विभाग का मंत्री बनाया गया है।

विभागों के बंटवारे के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीति हलचल तेज हो चुकी है और हो सकता है कि कल यानी शनिवार को नीतीश कुमार केबिनेट की पहली बैठक हो जाए।

जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

सम्राट चौधरी – गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा – भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग

मंगल पांडे – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

दिलिप जयसवाल – उद्योग विभाग

नीतीन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामकृत्यात यादव – कृषि विभाग

संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेन्द्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग

श्रीमती रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लखेन्द्र पासवान – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह – सूचना प्राविधिकी विभाग, खेल विभाग

प्रमोद चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

LJP (R) – गन्ना उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

HAM – लघु जल संसाधन विभाग

RLM – पंचायती राज विभाग

जेडीयू कोटे के मंत्री के नाम:-

समाज कल्याण - मदन सहनी

ग्रामीण कार्य - अशोक चौधरी

खाद उपभोक्ता -लेसी सिंह

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास विभाग , परिवहन

विजय चौधरी -जल संसाधन , भवन निर्माण

विजेंद्र यादव -ऊर्जा विभाग

जमा ख़ान - अल्पसंख्यक

सुनील कुमार - शिक्षा विभाग

बिहार की नई सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें है। अब देखना है कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मोर्चे पर यह टीम कितना खरा उतरती है।

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को ओवैसी-प्रशांत से ज्यादा इरढ ने पहुंचाया नुकसान, जानें कैसे ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बहुजन समाज पार्टी ने भी एनडीए की जीत में महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी बीएसपी ने कुल 181 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन सिर्फ एक सीट रामगढ़ पर जीत हासिल की। जबकि पार्टी ने वोटकटवा की भूमिका बखूबी निभाई। महागठबंधन के लिए तो बसपा स्पॉइलर साबित हुई। रामगढ़ सहित एक-दो सीट पर ही बसपा से एनडीए को नुकसान हुआ। जबकि महागठबंधन को उसने 20 से ज्यादा सीटों पर नुकसान पहुंचाया।

बसपा को चैनपुर, भोजपुर, मोहनिया, करहगर जैसी सीटों पर खूब वोट पड़े, जो एनडीए के जीत के मार्जिन से ज्यादा है। इससे एनडीए को फायदा पहुंचा। वोटकटवा की भूमिका में बसपा जनसुराज जैसी पार्टी से भी आगे रही। ओवैसी का प्रभाव जैसा सीमांचल की सीटों को हराने में दिखा, उसी तरह यूपी सीमा के आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में बसपा का बड़ा प्रभाव दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो बसपा की यह रणनीति पिछड़े, मुस्लिम और दलित वोट बैंक को विभाजित करने में सफल रही, जिसने विपक्षी गठबंधन को नुकसान पहुंचाया। बसपा ने कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर अपनी इकलौती जीत दर्ज की। यहां पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार सिंह को महज 30 वोटों के अंतर से हराया।

महागठबंधन को दो दर्जन सीटों पर नुकसान

बसपा का सबसे बड़ा प्रभाव स्पॉइलर के रूप में देखा गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के विश्लेषण से साफ पता चलता है कि लगभग दो दर्जन सीटों पर बसपा ने जीत के अंतर से अधिक वोट प्राप्त किए, जिनमें से ज्यादातर पर एनडीए ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि बसपा ने महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई-एमएल) के वोट बैंक को विभाजित किया, जिससे एनडीए को 90% मामलों में फायदा हुआ। यह तीन-तरफा मुकाबले का परिणाम था, जहां छोटी पार्टियां जैसे बसपा, एआईएमआईएम और जन सुराज ने विपक्ष को कमजोर किया।
प्रमुख 10 सीटों का आकलन देखें, जहां बसपा के वोट जीत के अंतर से ज्यादा थे। रामगढ़ के अलावा सब जगह महागठबंधन को नुकसान हुआ।

ओवैसी की एआईएमआईएम के आसपास रहा वोट शेयर

विश्लेषकों का मानना है कि बसपा ने दलित और मुस्लिम वोटों को आकर्षित किया, जो पारंपरिक रूप से महागठबंधन का आधार रहा है। मायावती ने चुनाव से पहले बिहार में दलितों और पिछड़ों के मुद्दों पर फोकस किया था। पार्टी ने युवाओं, सामाजिक कार्यकतार्ओं और विभिन्न जातियों को टिकट देकर संतुलन बनाने की कोशिश की, जैसा कि उनकी तीसरी सूची में देखा गया। चुनाव आयोग के अनुसार बसपा का कुल वोट शेयर 1.62 रहा। जबकि अकटकट को 1.85 प्रतिशत वोट मिला है।

100 सीटों पर स्पॉइलर बने छोटे दल

राजनीतिक विश्लेषक राजेश यादव का कहना है कि पार्टी का प्रदर्शन 2020 से बेहतर रहा है, लेकिन सीमित संसाधनों और बड़े गठबंधनों के बीच फंसने से ज्यादा सफलता नहीं मिली। बसपा की यह भूमिका भविष्य में बड़े गठबंधनों को सतर्क कर सकती है, खासकर 2029 के लोकसभा चुनावों में। मायावती, ओवैसी व प्रशांत की पार्टी ने लगभग सौ सीटों की जीत-हार को प्रभावित किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है। कुल मिलाकर बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की भारी जीत (202 सीटें) के बीच बसपा जैसी छोटी पार्टियों ने विपक्षी एकता को चुनौती दी। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमटने में बसपा योगदान भी अहम है। बसपा की यह कहानी दर्शाती है कि छोटे खिलाड़ी भी बड़े खेल को प्रभावित कर सकते हैं।

चुनाव हार के बाद रोहिणी आचार्य का भावुक विस्फोट! बोलीं मुझे मारा-पीटा, चप्पलें उठाई, पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी...जानें और क्या क्या कहा ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में अचानक ही भूचाल सा आ गया है। बिहार चुनाव हारने के बाद आरजेडी  प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को चुनाव हारने की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ले ली थी और अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब रोहिणी ने फेसबुक पर पोस्ट करके सबको​ हिला दिया है। दरअसल, उन्होंने लिखा कि—कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने  पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें ..  मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो। बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में ये भी लिखा है कि, उन्होंने सच का समर्पण नहीं किया और ये ही कारण है कि, उनको ये बेइज्जती झेलनी पड़ी।

मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, ये लालू जी के परिवार का व्यक्तिगत मामला है और इसमें हम किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ना ही इस मामले में किसी को भी टिप्पणी करनी चाहिए। इसके आगे अशोक चौधरी ने कहा कि, रोहिणी आचार्य ने जिस तरह का बयान दिया है और वो जिस तरह पार्टी से और परिवार से गई है ये बहुत ही मार्मिक और दर्दनाक है। ये लालू और उनके परिवार के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि घर की बेटी इस तरह बेइज्जत होकर गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, मैं इस विषण में कुछ भी कहना उचित नहीं समझता हूं क्योंकि किसी पारिवारिक मामले में हमें दखअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ऐसे मामले में परिवार किस परिस्थिति से गुजरता है मैं अच्छी तरह से समझता हूं। मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं, चाहे हमारे बीच राजनीति मतभेद क्यों नहीं रहा हो। इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, मैने हमेशा से ही लालू यादव के परिवार को अपना माना है और आगे भी मानता रहूंगा। मैं तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा और रोहिणी को अपने भाई बहन की तरह मानता हूंं और मैं भगवान से दुआ करूंगा कि, उनका ये पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए।

रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं…’ पारिवारिक कलह हुई उजागर!
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से करारी शिकस्त के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। चुनाव परिणाम के ठीक अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इस बात की पुष्टि रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से की। इतना ही नहीं, रोहिणी ने ये दावा भी किया है कि, उन्होंने ये कदम संजय यादव और रमीज के दबाव में आकर उठाया है। अब आरजेडी के खेमे में उनके इस बयान ने हलचल मचा दी है। रोहिणी के इस कदम से पारिवारिक कलह की बात उजागर हो रही है जिससे पार्टी की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।

रोहिणी आचार्य के इस बयान के बाद आरजेडी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, ये हमारा पारिवारिक मामला है और इसमें किसी को दखल देने की आवश्यकता नहीं है। रोहिणी आचार्य के इस फैसले के बाद भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि, ऐसा लग रहा है शायद पीएम मोदी की ''परिवार बनाम परिवार'' वाली भविष्यवाणी अब सच साबित हो रही है और आरजेडी का आंतरिक कलह अब सबके सामने आ चुका है।

हालांकि, लालू परिवार में काफी समय से जिस तरह की राजनीतिक घटनाएं हो रही है उससे तो ये बात बिल्कुल साफ हो गई है कि आरजेडी में कुछ भी सही नहीं है। क्योंकि इससे पहले लालू यादव के बेटे ने परिवार से नाता तोड़ते हुए अपनी खुद की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई थी और महुआ सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उनको इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

Bihar Election Result 2025: भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को धूल चटाकर राधोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने दर्ज की भारी मतों से जीत
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट राधोपुर से तेजस्वी यादव ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। इससे पहले 5 बजे तक राधोपुर सीट से तेज प्रताप यादव के बड़े भाई तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे। इस सीट पर भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़त बनाई हुई थी। बता दें कि ,बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर आज सुबह से वोटो की गिनती जारी है और बिहार की सबसे हॉट सीट महुआ से तेज प्रताप यादव अपनी ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि, इनके खिलाफ इस सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और एजलेपी के संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में ढेटे हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव मे महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव की सांख दांव पर लगी हुई है। तेज प्रताप ने खुद अपनी पार्टी की तरफ से करीब 15 सीट जीतने का दावा किया है। करीब छह घंटे की गिनती के बाद बिहार चुनाव में एनडीए 210 सीटों और महागठबंधन 28 पर आगे चल रहा है। यदि हॉट सीटों की बात की जाएं तो राज्य के पूर्व डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अभी पीछे चल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरजेडी से प्रथक होकर अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर 3 नंबर पर बने हुए हैं। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार पहले ओर आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन दूसरे नंबर पर है। इसी साथ आपको बता दें कि, राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। अब सबकी निगाहें एनडीए के संभावित सीएम चेहरे पर टिकी हैं।