vacant posts - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन का सवाल उठा। विधायक गोपाल लाल शर्मा ने यह सवाल उठाया। सदन में गोपाल लाल ने पूछा कि आपने जितने अस्पताल खोले है, कहीं डॉक्टर नहीं कहीं कंपाउंडर नहीं, कब स्टाफ लगाया जाएगा। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जवाब देते हुए कहा कि माल का खेड़ा पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत करने की कोशिश की जाएगी। नियमानुसार सरकार आगामी कार्यवाही करेगी।

विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों का प्रश्न उठा। विधायक जयकृष्ण पटेल ने ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का भी मुद्दा उठाया। विधायक के प्रश्न पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने जवाब दिया कि 117 सब सेंटर हैं,2 उपजिला अस्पताल हैं। गजेटेड में से 50 सेक्शन्स में से 30 वर्किंग डॉक्टर्स हैं। हमारे 2 साल में 25000 भर्ती हुई उसे हमने पोर्टल पर डाला।

पोर्टल पर खाली रिक्त पदों पर लोगों को भेजा गया। सबसे ज्यादा लाभ ट्राइबल और डेजर्ट एरिया में हुआ है। 25000 अन्य भर्तियों में ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि सूरज सभी को रोशनी बराबर देता है, किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है, ऐसे ही हम चिकित्सा विभाग में काम कर रहे।

250 से ज्यादा शिक्षक अब नापेंगे दूसरे स्कूलों का रास्ता
कोटा। कोटा संभाग के राजकीय महात्मा  गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कार्यरत 250 से ज्यादा शिक्षकों को अब वापस हिन्दी माध्यम स्कूलों में जाना होगा। क्योंकि, इनकी जगह परीक्षा में चयनित हुए शिक्षक लगेंगे। ऐसे में अधिशेष हुए शिक्षकों का हिन्दी माध्यम स्कूलों में समायोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने हाड़ौती सहित प्रदेश के 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों से करीब साढ़े 4 हजार से अधिक शिक्षकों को अधिशेष माना है। अब ये अधिशेष शिक्षक वर्तमान सत्र में नए स्कूलों के दरवाजे खटखटाएंगे।  इन अधिशेष शिक्षकों के लिए शिक्षा निदेशक ने समय सारणी जारी की है। बता दें, इन महात्मा गांधी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 25 अगस्त को विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की चयन परीक्षा करवाई थी। जिसमें पास होने वाले शिक्षकों को अंगे्रजी माध्यम स्कूलों में लगाया जाएगा। ऐसे में महात्मा गांधी स्कूलों में व्यवस्थार्त लगाए हिन्दी मीडियम विद्यालयों के शिक्षकों को वापस उन्हीं स्कूलों में भेजा जाएगा। यानी, समायोजन किया जाएगा।

जिला अधिशेष शिक्षकों की संख्या
कोटा    95    झालावाड़    39
बूंदी    24    बारां     104
नोट- यह आंकड़े तृतीय श्रेणी (एल-1 व एल-2 तथा स्पेशल एजुकेशन), व्याख्याता, वरिष्ठ व्याख्याता व प्राचार्य सहित हैं।

कोटा से 95 शिक्षक अधिशेष, 77 का समायोजन
कोटा जिले में तृतीय श्रेणी (एल-1 व एल-2), लेक्चरार, सीनियर लेक्चरार, प्रिंसिपल सहित करीब 95 शिक्षक अधिशेष हुए हैं। इनका वापस हिन्दी माध्यम स्कूलों में समायोजन किया जाना है। विभागीय निर्देशों की अनुपालना में कोटा जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक ने तृतीय श्रेणी के 77 अधिशेष शिक्षकों का समायोजन किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया है और इनकी जगह विभागीय चयन परीक्षा में चयनित हुए शिक्षकों को लगाए जाने से महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पद भी भर गए हैं। अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने वाले शिक्षक मिलने से उनकी पढ़ाई बेहतर हो सकेगी।

ये रहेगी अधिशेष शिक्षकों की प्रक्रिया
शिक्षाविद् मोहर सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अधिशेष रहे शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया इस तरह रहेगी।
- अधिशेष शिक्षकों का समायोजन रिक्तियों के क्रम में उसी राजस्व ग्राम में किया जाएगा। जिसमें वह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लगा है। यदि, उस राजस्व ग्राम में पद रिक्त नहीं होने पर ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालय, ब्लॉक या जिले में पदस्थापित किया जाएगा। यथासंभव निकट के ब्लॉक के विद्यालय में समायोजन होगा।
- शहरी क्षेत्र के अधिशेष कार्मिकों का समायोजन शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के अधिशेष कार्मिकों का समायोजन ग्रामीण क्षेत्र में ही होगा।
- यदि अधिशेष कार्मिकों के समायोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एक भी पद नहीं होने तक अस्थाई रूप से शहरी क्षेत्र में लगाया जा सकेगा।
- शहरी क्षेत्र में भी एक भी पद रिक्त नहीं होने पर शहरी क्षेत्र के कार्मिक को ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जाएगा।

क्या कहते हैं विद्यार्थी
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई इंग्लिश में होती है। ऐसे में यहां अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ाने वाले शिक्षक मिलने से पढ़ाई बेहतर हो सकेगी। वहीं, परीक्षा के दौरान सिलेबस अधूरा रहने की समस्या का भी निदान हो सकेगा। सरकार के यह प्रयास छात्रहित में है।
- देवेंद्र शर्मा, शिवपुरा छात्र

अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने वाले शिक्षक मिलने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही रिक्त पद भरे जाने से परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सकेगी। जबकि, इससे पहले तक तो यह स्थिति थी कि विषय विशेषज्ञों की कमी के कारण ई-नोट्स के जरिए पढ़ाई करनी पड़ती थी और डाउट क्लियर नहीं हो पाते थे।
- तेजेंद्र कुमार, आरकेपुरम

पारदर्शिता से हो प्रक्रिया
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधिशेष हुए शिक्षकों के समयोजन की प्रक्रिया पारदर्शिता से होनी चाहिए और चहतों को लाभ पहुंचाने की प्रवृति से बचना चाहिए। ताकि, शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर भरोसा बना रहे। हालांकि, सरकार का यह प्रयास सराहनीय है और छात्रों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
- मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा

इनका कहना है
विभाग के निर्देशों की अनुपालना में चयनित शिक्षकों  को महत्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगाए जाने से अधिशेष हुए शिक्षकों का समायोजन आदेश जारी कर दिए हैं। कोटा से तृतीय श्रेणी के 77 शिक्षकों के समायोजन किया गया है।
- केके शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी कोटा

युवा कांग्रेस में रिक्त पदों को भरने की तैयारियां तेज अभी तक 700 से अधिक कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू
जयपुर। प्रदेश के युवा कांग्रेस में रिक्त पदों को भरने की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए अभी तक 700 से अधिक कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू हुआ है। जबकि स्टेट लेवल की पोस्ट सचिव महासचिव आदि के लिए करीब 400 और विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष के लिए 500 से अधिक आवेदन मिले है। ऐसे में अब 200 कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार ही बाकि है। हाल ही में 58 प्रदेश पदाधिकारियों और 79 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को निष्क्रिय मानकर संगठन से बाहर किया गया था। इसके बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

30 को होगी बैठक
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने बताया कि  30 जुलाई को अब लोकसभा क्षेत्र अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी को लेकर समीक्षा बैठक होगी, जिसमें उनके कामकाज का आंकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह तक रिक्त हुए पदों को भर दिया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव, लचर कानून व्यवस्था, युवा बेरोजगारी  सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा अगस्त माह के पहले सप्ताह में बड़ा आंदोलन करेगी, जिसके तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव और धरने प्रदर्शमन भी किए जाएंगे।

मुख्यालय में हुआ वन टू वन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के वन टू वन साक्षात्कार हुए। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मूंड,यशवीर सूरा और संभाग प्रभारियों ने संवाद करके कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कामकाज के अनुभव के साथ-साथ पार्टी के रीति-नीति और कल्चर के बारें में फीडबैक लिया। सुबह 10 बजे शुरू में साक्षात्कार शाम पांच बजे तक चले।

अब गुरुजी देंगे इंग्लिश की परीक्षा
कोटा। जिले के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने से पहले शिक्षकों को लिखित परीक्षा देनी होगी। पास होने के बाद साक्षात्कार से गुजरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से इन स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग, इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए हिन्दी मीडियम के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों  व प्राचार्यों का चयन लिखित परीक्षा के  आधार पर करेगा। इस प्रक्रिया से शिक्षकों की अंगे्रजी में दक्षता परखी जाएगी। निर्धारित मापदंड पर खरा उतरने वाले शिक्षकों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। दरअसल, नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही विभाग ने जिले के 52 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।

पास होने के लिए 40% अंक जरूरी
महात्मा गांधी प्रकोष्ठ की उप निदेशक शशि मीणा ने बताया कि लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमें पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। वर्तमान जिले में कार्यरत शिक्षक की ओर से उसी जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूल का विकल्प भरने पर उसे 10% अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा में चयनित कार्मिकों का स्कूलों में पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा। स्कूलवार रिक्त पदों की सूचना काउंसलिंग से पहले प्रकाशित की जाएगी। संबंधित शिक्षक को अपने मूल पद और विषय के अनुसार ही आवेदन करना होगा।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा
यह परीक्षा प्रिंसिपल, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, लेवल वन व सेकंड, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, पीटीआई, कंप्यूटर टीचर आदि पदों के लिए होगी। परीक्षा के जरिए अंग्रेजी में दक्ष शिक्षक मिलने से महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग, इंटरव्यू नहीं
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पदस्थापन के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर के 1/4 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा का परिणाम बीकानेर मुख्यालय द्वारा घोषित किया जाएगा।

यह शिक्षक नहीं होंगे आवेदन के पात्र
राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों में पहले से चयनित शिक्षक आवेदन के पात्र नहीं होंगे। वहीं, नॉन टीएसपी क्षेत्र के शिक्षक नॉन टीएसपी और टीएसपी क्षेत्र के शिक्षक टीएसपी क्षेत्र में ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित कार्मिकों को रिक्त पदों पर ही पदस्थापन दिया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा पदस्थापन स्थान से संबंधित जिले में ही होगी। परीक्षा केंद्र से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी।

प्रिंसिपल से शिक्षक  कर सकेंगे आवेदन
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगने के लिए शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रिंसिपल से लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन के जरिए शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 15 जुलाई से शुरू होंगे, जो 22 जुलाई रात 12 बजे तक जारी रहेंगे।

शिक्षकों का विकल्प भरना जरूरी
ऑनलाइन आवेदन में तृतीय श्रेणी शिक्षक कैडर के कार्मिक अधिकतम पांच जिलों का विकल्प भर सकेंगे। वरिष्ठ अध्यापक एक मंडल के समस्त जिलों का विकल्प दे सकेंगे। प्रिंसिपल व व्याख्याता न्यूनतम एक और अधिकतम 50 जिलों का विकल्प दे सकेंगे।आवेदक द्वारा जिले का विकल्प भरना अनिवार्य है।

विद्यार्थियों को मिलेगी क्वालिटी एजुकेशन
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पदस्थापन के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिसमें शामिल होने के लिए शिक्षक 15 जुलाई से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिले में 52 तथा संभाग में 183 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं।
- शशि मीणा, उप निदेशक, महात्मा गांधी प्रकोष्ठ, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा

कॉलेज में लेक्चरर के पद खाली : बोर्ड परीक्षा ले रहे युवा बेरोजगार
मनोहरथाना। प्रदेश का एक ऐसा राजकीय महाविद्यालय जिसमे पढ़ाई करने वाले बच्चों की परीक्षा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के द्वारा संपन्न करवाई जाती है, सुनने में तो आपको यह अजीब लग रहा होगा लेकिन हकीकत में यह महाविद्यालय  झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में स्थित हैं।  झालावाड़ जिले से करीबन 90 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और गुना जिले से समीप मनोहरथाना में सरकार द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए 2015 में राजकीय महाविद्यालय  खोला ताकि क्षेत्र के बच्चे 90 किलोमीटर दूर जिले में  जाकर शिक्षा ग्रहण करने नही जाना पड़े, ताकि मनोहरथाना क्षेत्र के बच्चे भी उच्च शिक्षा क्षेत्र के महाविद्यालय से ही ग्रहण कर सके। कई सालों से राजकीय महाविद्यालय मनोहर थाना में  रिक्त पद होने के कारण यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की उच्च शिक्षा पर शैक्षिक उन्नति का खतरा मंडरा रहा है।  वैसे तो राजकीय महाविद्यालय मनोहरथाना में 21 पदों में से 16 पद खाली है, अब आप अंदाजा लगा लीजिए यहां पढ़ने वाले बच्चे कैसे पढ़ाई करते होंगे।

परीक्षा के समय उधार मांगे जाते थे शिक्षक
कॉलेज के अधिकतर पद रिक्त होने से जब कभी भी कोई कार्य होता था तो यहां पर शिक्षकों को उधार मांगना पड़ता है , प्रतिवर्ष होने वाली परीक्षाओं में बीईओ कार्यालय से परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे ब्लॉक के स्कूलों के शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होती थी। पहली बार ली जा रही शिक्षित बेरोजगार युवाओं द्वारा बोर्ड परीक्षा राजकीय महाविद्यालय मनोहरथाना में चल रही बोर्ड परीक्षा में कुछ नया देखने को मिल रहा है। कॉलेज में रिक्त पद होने के कारण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए मनोहरथाना क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मौका दिया ताकि बोर्ड परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न करवाई जा सके।  वैसे तो रिक्त पदों को लेकर कई बार कॉलेज प्रबंधन की तरफ से उच्च अधिकारियों से मांग की लेकिन आज दिन तक मनोहरथाना कॉलेज में रिक्त पदों की पूर्ति नहीं हो सकी।

राजकीय महाविद्यालय मनोहरथाना में सन 2015 से संचालित है, यहां कई सालों से पद खाली है कई बार कॉलेज आयुक्तालय को सूचना देने के बाद  भी  रिक्त पदों को नहीं भरा गया। अभी पेपर चल रहे है तो यहां  पेपर भी  क्षेत्र के आसपास के शिक्षित बेरोजगारो युवाओं को बुलाना पड़ रहा है और उनकी ड्यूटी पेपर लेने में लगाई जा रही है यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का भविष्य खतरे में होगा।
- आकाश कुमार गुप्ता मंत्री एबीवीपी मनोहरथाना

उपखंड मुख्यालय पर 10 वर्ष पूर्व  महाविद्यालय तो खोल दिए लेकिन स्वीकृत पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नही होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को समुचित लाभ नही मिल पा रहा हैे।  कई बार समय समय पर आयुक्तालय एवं शिक्षा मंत्री के नाम, कई अधिकारियों को ज्ञापन दिए। यदि नए शिक्षा सत्र में इन पदों को भर दिया जाए तो छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।
- रवि साहू एबीवीपी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष,मनोहरथाना

हर साल कॉलेज में परीक्षा के समय ब्लॉक से करीबन पंद्रह से बीस अध्यापकों की ड्यूटी लगती रहती थी लेकिन इस बार लोकल परीक्षा चल रही हैं और रिजल्ट भी तैयार करना था इसी कारण अध्यापकों को नहीं लगाया।
- चंद्रशेखर लुहार कार्यवाहक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरथाना

महाविद्यालय मनोहरथाना में रेगुलर सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर के साथ प्राइवेट की बात करे तो कुल 1622 विद्यार्थी हैं वैसे तो कॉलेज में कुल स्वीकृत 21 पद है जिसमें से 16 पद रिक्त चल  कॉलेज में पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है इसलिए पद भरना तो सरकार का काम है हमने समय-समय पर पत्रिकाओं में भी हम देते रहे की हमारे यहां इन विषयों के पद खाली है खाली पद भरने के लिए हमारे पास कोई अधिकार नहीं है 1622 विद्यार्थी रेगुलर और प्राइवेट मिलकर इस साल पेपर दे रहे हैं इन परीक्षाओं के लिए हमारे पास स्टाफ की कमी है सीईओ से संपर्क किया था क्योंकि हर साल अध्यापकों की नियुक्ति की जाती थी लेकिन इस साल उनकी भी कोई व्यक्तिगत परेशानी या स्कूल संबंधी परेशानी के कारण व्यवस्था नहीं कर पाए तो हमने शिक्षित बेरोजगारों क्वालिफाइड लड़के और लड़कियों को भी आयुक्त के आदेश के बाद उनको बुलाया गया और जो पात्र पाए गए उनसे हम परीक्षा करवा रहे हैं और वह अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। 2 मई से पेपर चालू हुए थे इसके लिए हमने 1 तारीख को शिक्षित बेरोजगार पात्र व्यक्तियों के साथ एक बैठक रखी थी और उन्हें यह समझाया गया कि किस तरीके से  ड्यूटी रहेगी बच्चों के साथ किस तरीके से पेश आना है बच्चों की अगर कोई समस्या है तो किस तरीके से उसको समाधान करना है।
- बृजमोहन कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मनोहरथाना