Lalu Prasad Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लैंड फॉर जॉब केस : उच्चतम न्यायालय से लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका, निचली अदालत में पेश होने की छूट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को 'जमीन के बदले नौकरी' मामले की कार्यवाही के दौरान निचली अदालत में पेश होने से छूट दे दी है। न्यायालय प्रसाद की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामले को चुनौती दी गई है। इसमें सक्षम प्राधिकारी से अनिवार्य पूर्व मंजूरी के बिना कथित तौर पर नई पूछताछ और जांच शुरू करने के कदम को भी चुनौती दी गई है।

इससे पहले 24 मार्च को, दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में सीबीआई की प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने श्री यादव के उस तर्क को खारिज कर दिया था जिसमें कहा गया था कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत पूर्व मंजूरी के अभाव में यह कार्यवाही कानूनी रूप से उचित नहीं है। यह मामला 2004 से 2009 के बीच प्रसाद के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में की गई कथित 'ग्रुप डी' नियुक्तियों से संबंधित है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि उम्मीदवारों को उन जमीन के टुकड़ों के बदले नियुक्त किया गया था जो लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों या सहयोगियों के नाम पर उपहार में दिए गए थे या स्थानांतरित किए गए थे।

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बोलें संगठनात्मक मुद्दों पर तुंरत होंगे फैसले
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था।

कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी, साथ ही अब संगठनात्मक मुद्दों पर फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की खराब सेहत के कारण पहले कुछ निर्णयों में देरी हो जाती थी।

इस अवसर पर तेजस्वी यादव के पिता और पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

नया साल..नया घर...,आखिरकार नीतीश के आगे राबड़ी देवी की जिद ने टेके घुटने, खाली करना पड़ा अपना घर, जानें अब क्या होगा लालू परिवार का नया पता?
पटना। बिहर के 10 सर्कुलर रोड़ बंगले को अभी तक लालू परिवार का घर माना जाता रहा हैं, लेकिन अब नए साल में लालू परिवार का पता बदलने वाला है और लालू परिवार को ये घर खाली करना पड़ रहा है। इसके साथ ही राबड़ी देवी की वो जिद भी टूट गई जिसके चलते वो इस घर को खाली नहीं कर रही थी। खबरों की मानें तो लालू परिवार रात के अंधेरे में इस घर से अपना सामान शिफ्ट कर रहा है।

बता दें कि हाल ही में, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी मतों से जीत हासिल हुई है जिसके बाद 25 नवंबर को राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड़ बंगले को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था मगर राबड़ी देवी ने इस नोटिस को मानने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वो इस बंगले को कभी भी खाली नहीं करेंगी, लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि राबड़ी देवी ने कल यानी 25 दिसंबर से इस बंगले को खाली करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि साल 2006 से लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड़ बंगले पर अपना अधिकार जमाए हुए था, लेकिन अब इस बंगले का खाली करना ही पड़ेगा। राबड़ी देवी की ये बंगला बतौर विधान परिषद सदस्य मिला हुआ था लेकिन नीतीश सरकार ने अधिकतर विधायकों और विधान परिषदों को नए बंगले आवंटित कर दिए है, जिसके कारण राबड़ी देवी को अब 39 हॉर्डिंग रोड पर बंगला दिया गया है और इसी बंगले पर राबड़ी देवी के समर्थक उनसे मिलने आएंगे।

लालू परिवार के बारे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की राजधानी पटना के महुआबाग में लालू और राबड़ी देवी का नया बंगला तैयार हो रहा है। आरजेडी के कुछ विधायकों के अनुसार, लालू परिवार अब 39 हॉडिंग के सरकारी आवास में नहीं, बल्कि अपने खुद के बंगले में शिफ्ट होंगे। हालांकि, अभी तक लालू परिवार का खुद का बंगला पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है तो अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि लालू परिवार कहां शिफ्ट होगा और अब नए साल में लालू परिवार का नया ठिकाना क्या होगा।

लैंड फॉर जॉब घोटाला में लालू परिवार को बड़ी राहत : दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला टाला, जानें क्या है पूरा मामला ?
पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू ​परिवार को बड़ी राहत देते हुए आरोप तय करने का आदेश फिलहाल टाल दिया है। बता दें कि, सीबीआई के द्वारा दर्ज इस केस में लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा भारती, हेमा यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने थे लेकिन किन्ही कारणों से दिल्ली राउज कोर्ट ने ये फैसला 8 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को आदेश देते हुए कहा है कि, वे आरोपियों की सही ढंग से पुष्टि करें क्योंकि कई आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनका अब इस केस से कोई लेना देना नहीं है, ऐसे में उनको सजा नहीं दी जा सकती है।

बता दें कि, लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने करीब 103 लोगों के खिलाफ चार्जशीट सबमिट की थी, लेकिन इस केस में अब तक करीब 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है। इस केस से पहले 6 दिसंबर को राबड़ी देवी के उस केस में फैसला आ सकता है जिसमें उन्होंने जज विशाल गगोने को केस से ​हटाने की मांग की थी।

जानें क्या हैं लैंड फॉर जॉब केस?

दरअसल, साल 2004 से 2009 तक लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थी और उसी दौरान लालू यादव ने रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियों के बदले लोगों के परिवार के नाम पर जमीनें की थी और उस भर्ती को भी अनुचित तरीके से किया था। इसके बाद लालू विवादों में आ गए थे। सीबीआई ने इस केस में कोर्ट को बताया कि, इस मामले में बड़े लेवल पर भ्रष्ट्राचार हुआ है। सीबीआई ने धारा

बता दें कि लालू प्रसाद यादव साल 2004 से 2009 तक UPA सरकार में रेल मंत्री थे. उस दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले लोगों ने लालू यादव के परिवार के नाम पर जमीनें की थीं और भर्तियां भी अनुचित तरीके से की गईं थीं. साल 2022 में ये मामला सीबीआई और ईडी की जांच में सामने आया था। सीबीआई ने इस मामे में कोर्ट में सबूत, दस्तावेज और गवाहों के बयान आदि शामिल किए ​हैं। ईडी ने इस मामले के बारे में बताया कि, लालू ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और अन्य करीबियों के नाम पर जमीनें की थी। CBI ने इस मामले में कोर्ट में तर्क दिया था कि मामले में बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार हुआ है और ज्यादातर जमीनों के लिए लेन-देन कैश में हुआ है. CBI ने मामले में धारा 120बी, 420, 468, 467, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया ​था।

चुनाव हार के बाद रोहिणी आचार्य का भावुक विस्फोट! बोलीं मुझे मारा-पीटा, चप्पलें उठाई, पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी...जानें और क्या क्या कहा ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में अचानक ही भूचाल सा आ गया है। बिहार चुनाव हारने के बाद आरजेडी  प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को चुनाव हारने की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ले ली थी और अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब रोहिणी ने फेसबुक पर पोस्ट करके सबको​ हिला दिया है। दरअसल, उन्होंने लिखा कि—कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने  पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें ..  मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो। बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में ये भी लिखा है कि, उन्होंने सच का समर्पण नहीं किया और ये ही कारण है कि, उनको ये बेइज्जती झेलनी पड़ी।

मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, ये लालू जी के परिवार का व्यक्तिगत मामला है और इसमें हम किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ना ही इस मामले में किसी को भी टिप्पणी करनी चाहिए। इसके आगे अशोक चौधरी ने कहा कि, रोहिणी आचार्य ने जिस तरह का बयान दिया है और वो जिस तरह पार्टी से और परिवार से गई है ये बहुत ही मार्मिक और दर्दनाक है। ये लालू और उनके परिवार के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि घर की बेटी इस तरह बेइज्जत होकर गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, मैं इस विषण में कुछ भी कहना उचित नहीं समझता हूं क्योंकि किसी पारिवारिक मामले में हमें दखअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ऐसे मामले में परिवार किस परिस्थिति से गुजरता है मैं अच्छी तरह से समझता हूं। मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं, चाहे हमारे बीच राजनीति मतभेद क्यों नहीं रहा हो। इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, मैने हमेशा से ही लालू यादव के परिवार को अपना माना है और आगे भी मानता रहूंगा। मैं तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा और रोहिणी को अपने भाई बहन की तरह मानता हूंं और मैं भगवान से दुआ करूंगा कि, उनका ये पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए।

Bihar Election Result 2025: भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को धूल चटाकर राधोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने दर्ज की भारी मतों से जीत
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट राधोपुर से तेजस्वी यादव ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। इससे पहले 5 बजे तक राधोपुर सीट से तेज प्रताप यादव के बड़े भाई तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे। इस सीट पर भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़त बनाई हुई थी। बता दें कि ,बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर आज सुबह से वोटो की गिनती जारी है और बिहार की सबसे हॉट सीट महुआ से तेज प्रताप यादव अपनी ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि, इनके खिलाफ इस सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और एजलेपी के संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में ढेटे हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव मे महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव की सांख दांव पर लगी हुई है। तेज प्रताप ने खुद अपनी पार्टी की तरफ से करीब 15 सीट जीतने का दावा किया है। करीब छह घंटे की गिनती के बाद बिहार चुनाव में एनडीए 210 सीटों और महागठबंधन 28 पर आगे चल रहा है। यदि हॉट सीटों की बात की जाएं तो राज्य के पूर्व डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अभी पीछे चल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरजेडी से प्रथक होकर अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर 3 नंबर पर बने हुए हैं। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार पहले ओर आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन दूसरे नंबर पर है। इसी साथ आपको बता दें कि, राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। अब सबकी निगाहें एनडीए के संभावित सीएम चेहरे पर टिकी हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के अनुमानों को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल एनडीए के दल जहां उत्साहित हैं वहीं विपक्ष निराश है। बिहार की राजनीतिक के केंद्र में बने रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रियाओं में एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से महुआ सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर तेजस्वी यादव को महागठबंधन के इस बार बहुमत हासिल करने का भरोसा है।  यदि चुनाव के नतीजे अनुमानों के मुताबिक ही आते हैं तो यह दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।

मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गए

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मतदान करने के लिए शाम सात बजे तक लोग खड़े थे। लोग वोटिंग के लिए खड़े रहे और एग्जिट पोल आ गया। यानी मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गया। हम सर्वे पर न खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। यह सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर, जितने अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आप दिखाते थे कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बिहार की जनता किसे पसंद करती है। तो उसमें नीतीश जी 16, 17, 18 परसेंट से ऊपर नहीं उठ पाए। और वहां एनडीए में तो इस बार घोषणा भी नहीं हुई कि आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा कौन होगा।  आप देखें, यह वही गोदी मीडिया है, जिन लोगों ने सर्वे दिखाया। वही मीडिया जिसने पाकिस्तान में इस्लामाबाद, कराची को कब्जे में ले लिया था।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया गया कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।

जश्न नहीं, काम की तैयारी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं।  हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

आईआरसीटीसी स्कैम मामला : लालू-तेजस्वी सहित कई लोगों पर आपराधिक आरोप तय, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के लगे आरोप
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की एक स्थानीय अदालत ने कथित भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) स्कैम मामले में पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और कई अन्य के खिलाफ कई आपराधिक आरोप तय कर दिए।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (पीए एक्ट) विशाल गोगने ने मामले की सुनवाई की। इसमें बिहार के पूर्व रेल मंत्री पर भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भी षड्यंत्र और धोखाधड़ी सहित कई आरोप तय हुये हैं।

सभी आरोपियों ने अदालत से कहा कि वे इस मामले में निर्दोष हैं।  इसके बाद से मामले का अदालत में चलने का रास्ता खुल गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का आरोप है कि 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में यादव और उनके परिजनों ने एक निजी फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाया। आरोपियों में आईआरसीटीसी के पूर्व अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

बिहार के मौजूदा सियासी घटनाक्रम के बारें में लालू लेंगे फैसला: मनोज झा
पटना। बिहार में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में कोई भी निर्णय लेने के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया है। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लालू प्रसाद यादव को बिहार में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने हाथ उठाकर राज्य में अस्थिर राजनीतिक परि²श्य में निर्णय लेने के लिए यादव को अधिकृत किया।

झा ने कहा कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय महत्व और बिहार से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक महागठबंधन सरकार काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर बुलाई गई राजद विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन सरकार में पार्टी कोटे के सभी विधायकों और मंत्रियों से सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा। बैठक में सभी विधायकों ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्णय का पालन करेंगे।

इस बीच राजद सुप्रीमो यादव ने पार्टी के सभी विधायकों को अगले कुछ दिनों तक पटना में मौजूद रहने को कहा है। साथ ही उन्होंने सभी से एकजुट रहने को कहा।

भाजपा वाले पिछड़ों का आरक्षण खा रहे है: लालू यादव
पटना ((एजेंसी))। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रोफेसर की संख्या महज चार प्रतिशत रहने से संबंधित रिपोर्ट को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला और कहा कि पिछड़ों का आरक्षण भाजपाई खा रहे हैं।

यादव ने गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इस संबंध में प्रकाशित रिपोर्ट की प्रति के साथ टिप्पणी की, भाजपा की गरीब, वंचित,उपेक्षित और बहुजन विरोधी विचारधारा और धर्म के आवरण तले और मोदी सरकार की एक सोची समझी रणनीति और षड्यंत्र के तहत केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में सुनियोजित ढंग से अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सिर्फ 4 प्रतिशत ओबीसी प्रोफेसर हैं जबकि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों का आरक्षण भाजपाई खा रहे हैं।

अमित शाह बोले- 2024 में बिहार की सारी सीटें जीतेंगे, नीतीश कुमार की दाल नहीं गलेगी
गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर रहे। उन्होंने मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा नीतीश कुमार और लालू यादव पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि नीतीश जी पीएम बनना चाहते है लेकिन उनकी दाल नहीं गलेगी। पीएम की कु्र्सी खाली नहीं है। अगली बार भी नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे। अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। लालू यादव अपने बेटे को बिहार का सीेएम बनाना चाहते हैं। ये बिहार को एक बार फिर जंगलराज बनाने की ओर ले जा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि 2014 में बीजेपी ने बिहार में 40% वोट के साथ 31 सीटें जीती थी। बिहार की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया था। साल 2019 के चुनाव में 53% वोट के साथ 39 सीटें बीजेपी ने जीती थी। शाह ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि 2024 के चुनाव में 40 में से 40 सीट हम जीतेंगे।

भाजपा का सफाया करने को तैयार महागठबंधन : लालू
पूर्णिया। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2024 के चुनाव में 2015 से भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का दावा किया और भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई अब भ्रम में न रहे, वह और नीतीश कुमार एक हो गए हैं और महागठबंधन भाजपा का सफाया करने के लिए तैयार है। यादव ने शनिवार को महागठबंधन की रैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जो ताकत वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में दिखाई थी उससे अधिक ताकत वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दिखाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाना है।

भाजपा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुखौटा
राजद प्रमुख ने कहा कि उन्होंने आठ वर्ष पहले कहा था कि अगले चुनाव में भारत टूटेगा या जुटेगा। आज स्थिति ऐसी है कि भाजपा-आरएसएस देश को टुकड़े करने में लगे हैं। भाजपा पार्टी नहीं बल्कि आरएसएस का मुखौटा है। जैसा वह चाह रहा है वैसा ही प्रधानमंत्री  कर रहे हैं। देश में तानाशाही ह। मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं।