Manmohan Singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली चुनाव में वोट फ्रॉम होम : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी और मुरली मनोहर जोशी ने घर से किया मतदान
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने घर से मोबाइल वोटिंग सुविधा का इस्तेमाल करके अपना वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (91) और उनकी पत्नी तरला जोशी (89) ने भी अपने घर से मतदान किया। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह ने वोट डालने के लिए डाक मतपत्र सुविधा का इस्तेमाल किया था। चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) पात्र मतदाताओं को अपने चुनाव क्षेत्र के बाहर कहीं से भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र का इस्तेमाल करके अपना वोट डालने में सक्षम बनाती है।
कौन-कौन डाल सकता है इस तरह वोट? दिल्ली के चुनाव आयोग कार्यालय ने 23 जनवरी को घर से मतदान करें कार्यक्रम शुरू किया था जिसके तहत 85 साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ दिव्यांग लोगों को घर मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाती है।

यह पहल पहली बार 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक दिल्ली में 6,399 वरिष्ठ नागरिक और 1,050 दिव्यांग लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

Rajyasabha Election: राजस्थान की 3 सीटों के चुनाव 27 फरवरी को होंगे
जयपुर। निर्वाचन आयोग ने देशभर में रिक्त होने वाली 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी अधिसूचना जारी कर दी हैं। जिसमें राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटों में से 3 सीटों पर चुनाव 27 फरवरी को होने वाले हैं। इन राज्यसभा सीटों में राज्यसभा सांसद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और विधायक व राजस्थान में मंत्री बने किरोड़ीलाल मीणा की खाली हुई सीटो पर चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी रखी गई है। 2 सीटों पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का राज्यसभा सांसद बनाना लगभग तय माना जा रहा है।

कुल 56 सीटों पर होंगे चुनाव
पूरे देश में कुल 56 सीटों पर राजस्थान के साथ चुनाव होने हैं। जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।

कांग्रेस के हालात
कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बड़े नेताओं में मनमोहन सरकार में कानून मंत्री और अनेक बड़े पदों पर सुशाभित अश्विनी कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अश्विनी कुमार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अमरिंदर सिंह जैसे बहुत से बड़े नेता कांग्र्रेस से किनारा कर चुके हैं। पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना इसलिए महत्वपूर्ण और अलग है, क्योंकि वह सोनिया गांधी और परिवार के बेहद निकट थे। जी-23 के नाम से संगठित कांग्र्रेस नेताओं का भी उन्होंने विरोध किया था, लेकिन इतने नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भी राहुल गांधी या वर्तमान कांग्र्रेस की कार्यशैली में बदलाव आने की संभावना नहीं है। कांग्र्रेस लगातार जनाधार खो रही है और अपने पुराने और अनुभवी नेताओं को भी। अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए परोक्ष रूप से टिप्पणी की है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता के दौर पर देश के जनमानस को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में प्रतिभाशाली व वरिष्ठ नेताओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। इसका एक तरह से सीधा मतलब यही निकलता है कि केवल परिवार के चाटुकारों का वर्चस्व है। अश्विनी कुमार चार दशक से अधिक समय तक पार्टी से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर सत्ता का सुख लेते रहे हैं, लेकिन अब जब वैसा पुराना सुख नहीं मिल रहा है, तो फिर सुख प्राप्ति की चाह में पार्टी को छोड़ने को मजबूर हुए हैं। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने आगे के कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। बहरहाल, अश्विनी कुमार स्वयं कोई बड़े जनाधार वाले नेता नहीं हैं। पंजाब में वह नगर पालिका तक का चुनाव भी नहीं जीत पाए हैं। पार्टी छोड़कर जाने वाले एक-दो नेताओं को छोड़कर लगभग सभी नेता गांधी परिवार के करीबी बनकर कांग्र्रेस की सत्ता में बार-बार सत्ता का सुख लेते रहे हैं। अब कांग्र्रेस सत्ता में नहीं है तो कांग्र्रेस के नेता अपने नए राजनीतिक सुख की खातिर पार्टी छोड़कर चले गए हैं। दरअसल यह कांग्र्रेस का इतिहास रहा है कि समय-समय पर इसका साथ ऐसे नेता छोड़ते रहे हैं जिन्हें सिर्फ सत्ता की राजनीति से ही मोह होता है। कांग्र्रेस कई बार टूटी है तो फिर सशक्त रूप से खड़ी भी हुई है। लेकिन तत्कालीन केन्द्रीय नेतृत्व भी सशक्त था। लेकिन आज कांग्र्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पार्टी की हालत दयनीय है। जनाधार का दायरा काफी घटा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व को सारे हालात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और पलायन के कारणों पर गहन विचार करना चाहिए। गंभीर आत्म मंथन व पार्टी के काया कल्प की सख्त जरूरत हो चली है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तोड़ा मौन, देश की तमाम परेशानियों के लिए केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों को ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। सिंह ने कि उनकी सरकार की नीतियां अदूरदर्शी, विभाजनकारी और अहंकारपूर्ण है। इसके कारण अर्थव्यवस्था गिर रही है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन सरकार नीतियों में सुधार करने के बजाय समस्याओं के लिए पहले की सरकारों को दोषी करार देने में लगी है। सिंह ने पंजाब के मतदाताओं को एक वीडियो संदेश में कहा कि जिस तरह से पंजाब को बदनाम करने की कोशिश हुई है। उसे लेकर वह पंजाब के लोगों के बीच आकर चर्चा करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को विधानसभा चुनाव में पंजाब की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को वोट देना चाहिए।

पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने पर बोले मनमोहन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी और वहाँ के लोगों को भाजपा की ओर से बदनाम करने का प्रयास किया गया जिसे किसी भी लिहाज से सही परिपाटी नहीं  माना जा सकता। किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। जिन पंजाबियों के साहस, शौर्य, देशभक्ति और त्याग को पूरी दुनिया सलाम करती है, उन पंजाबियों के बारे में क्या कुछ नहीं कहा गया। पंजाब की बहादुर मिट्टी से उपजे एक सच्चे भारतीय के रूप में मुझे उस पूरे घटनाक्रम से पीड़ा हुई है।

केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था की जरा भी समझ नहीं: मनमोहन
पूर्व प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरते कहा कि उसे अर्थव्यवस्था की जरा भी समझ नहीं है। इनकी गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश आर्थिक संकट में फंस गया  है और बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है। किसान, कारोबारी, छात्र, महिलाएं सब परेशान हैं। देश में सामाजिक असमानता बढ़ रही है, लोगों पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है जबकि अमीर और अमीर के बीच की खाई बढ़ रही है लेकिन सरकार आंकड़ों की बाजीगरी करके दावा कर रही है कि सब कुछ ठीक है।

मोदी सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट: मनमोहन
उन्होंने मोदी सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट बताते हुए कहा कि उसकी हर नीति में स्वार्थ है और नीयत में नफरत तथा बंटवारा है। अपने स्वार्थ की सिद्ध के लिए लोगों को जाति-धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटकर उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। इस सरकार का राष्ट्रवाद न$कली, खोखला और खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद 'बांटो और राज करो' की अंग्रेजी नीति पर टिका हुआ है।

मोदी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करने का आरोप
डॉ. सिंह ने मोदी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया और कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के रूप में दस साल तक काम करते हुए खुद ज्यादा बोलने की बजाय मेरे काम के बोलने को प्राथमिकता दी। हमने कभी अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश को नहीं बांटा, कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की, कभी देश और पद की गरिमा कम नहीं होने दी। हमने हर मुश्किल के बावजूद भारत और भारतीयों का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जो संविधान हमारे लोकतंत्र का आधार है, उस पर इस सरकार की जरा भी आस्था नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है ।

विदेश नीति के मोर्चे पर भी सरकारल को बताया पूरी तरह असफल

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मसला केवल देश के अंदर की समस्या का नहीं है, विदेश नीति के मोर्चे पर भी यह सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। चीन के सैनिक हमारी पवित्र धरती पर पिछले एक साल से बैठे हैं, लेकिन उस पूरे मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। पुराने दोस्त हमसे लगातार छिटक रहे हैं और पड़ोसी देशों के साथ भी रिश्ते खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विदेश नीति के मामले में देश असफल हुआ है, इस हालत को देख कर उन्हें उम्मीद है कि अब सत्ता के हुक्मरानों को समझ में आ गया होगा कि देशों के रिश्ते नेताओं से जबरदस्ती गले मिलने, उन्हें झूला-झुलाने या बिन बुलाए बिरयानी खाने के लिए पहुंच जाने से नहीं सुधरते हैं।

खुद की सूरत बदलने से सीरत नहीं बदलती: मनमोहन
डॉ. सिह ने कहा कि सरकार को ये भी समझ लेना चाहिए कि खुद की सूरत बदलने से सीरत नहीं बदलती है। जो सच है, वो किसी न किसी रूप में सामने आ ही जाता है। बड़ी बड़ी बातें करना बहुत आसान है, लेकिन उन बातों को अमल में लाना बहुत मुश्किल होता है।

मनमोहन सिंह की वोट अपील
उन्होंने कहा कि पंजाब के सामने बड़ी- बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका ठीक तरीके से मुकाबला करना बहुत जरूरी है। पंजाब के विकास की समस्या, खेती में खुशहाली का मुद्दा एवं बेरोजगारी की समस्या को सुलझाना जरूरी है और यह काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है इसलिए पंजाब की जनता को अपना वोट कांग्रेस को ही देना चाहिए।

मनमोहन सिंह को बुखार, एम्स में भर्ती : CM गहलोत ने की डॉ. मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं है और वह बुखार से पीड़ित हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि डॉ. सिंह को पिछले तीन दिन से बुखार था। डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार वहां चिकित्सकों की टीम उनकी निरंतर देखरेख कर रही है। डॉ. सिंह एम्स अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती हैं, वहां उनके स्वास्थ्य की आवश्यक जांच की जा रही है। अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने पर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके अलावा गहलोत ने इससे पहले ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंट कटारिया और मंत्रिमण्डल में सहयोगी खेल मंत्री अशोक चांदना को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आर्थिक सुधारों के 30 साल: मनमोहन सिंह ने दी चेतावनी, बोले- आने वाला समय 1991 के संकट से ज्यादा कठिन
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि तीन दशक पहले देश के समक्ष जो आर्थिक संकट था उसके कारण शुरू हुई उदारीकरण की प्रक्रिया के बाद देश ने गौरवशाली आर्थिक प्रगति हासिल की लेकिन आने वाले वक्त में ज्यादा गंभीर स्थिति होने वाली है इसलिए यह वक्त आनंद और उल्लास का नहीं बल्कि सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आत्मचिंतन का है। डॉ. सिंह ने देश में तीन दशक पहले शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के 30 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 30 साल पहले 1991 में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश ने अर्थव्यवस्था में सुधारों की महत्वपूर्ण शुरुआत कर नई आर्थिक नीति आरंभ की। उसके बाद की सरकारों ने लगातार देश को तीन खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की तरफ ले जाने के लिए जो राह तैयार की गई उसका निरंतर अनुसरण किया है।

कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया
उन्होंने कहा कि लगातार आगे बढ़ रही हमारी अर्थव्यवस्था को कोविड-19 महामारी ने तबाह किया है और इससे हमारे करोड़ों देशवासियों को भारी नुकसान हुआ है। इसके कारण देश स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गया है और असंख्य लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इन आर्थिक सुधारों का सबसे बड़ा फायदा हुआ है कि इस अवधि में देश के लगभग 30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का मौका मिला और करोड़ों युवाओं के लिए नौकरियों के नए अवसर मिले। दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों ने भारत का रुख किया, जिसके कारण देश को आर्थिक प्रगति की राह पर रफ्तार मिली और देश कई क्षेत्रों में वैश्विक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।