3 deaths - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे यमदूत : डम्पर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचला, तीनों की मौत
धौलपुर। नेशनल हाईवे- 44 पर मनियां क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक उत्तर प्रदेश के बिरेहरु गांव से मुरैना जिले के हाथी गांव (मध्यप्रदेश) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी लाडो (28 वर्ष) पत्नी राजा निवासी कारई थाना रूपवास (भरतपुर) और उसकी दो वर्षीय पुत्री की मौके पर ही डंपर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।

वहीं बाइक चालक मनोज तोमर (35) पुत्र जंडेल सिंह को गंभीर घायल होने पर धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर डंपर को सुआ का बाग क्षेत्र से जब्त कर परिचालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद जब्त डम्पर और इनसेट में शवों को एम्बुलेंस में ले जाते पुलिसकर्मी।

सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर जमकर किया प्रदर्शन
दौसा। सदर थानान्तर्गत दौसा-लालसर मार्ग पर गुरुवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व समझाईश के बाद जाम खुलवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भांडारेज से गुजर रहे दौसा-लालसर मार्ग स्थित ढाणी बाग पर लोडिंग टेंपू और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार परिवार के साथ गोठड़ा से दौसा की ओर जा रहे थे। लोडिंग टेंपू के तेज गति में होने से उसका संतुलन बिगड़ गया था।

जाम में फंसी दो एम्बुलेंस
दुघर्टना की सूचना मिलते ही गांव गोठड़ा से सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और दौसा लालसर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया गया। सड़क जाम के कारण करीब एक किलोमीटर लम्बी वाहनों की लाइन लग गई। जाम में दो एम्बुलेंस भी फंस गई जिसको पुलिस व ग्रामीणों ने रास्ता देकर निकाली गई।

घायल यश योगी को जयपुर रैफर किया
सदर थानाधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि बाइक सवार महेंद्र कुमार योगी, नारंगी देवी, शिवानी की मृत्यु हो गई। गम्भीर घायल यश योगी को इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया। सीटी सीओ रवि शर्मा ने बताया की मृतक के आश्रितों को राज्य सरकार के नियमानुसार हर सम्भव सहायता के प्रयास किया जाएगा।

चीन में कोयला खदान की ढही सुरंग : फंसने से 3 श्रमिकों की मौत, सुधार कार्य कर रहे थे मजदूर
शियान। उत्तर-पश्चिम चीन के शानक्सी प्रांत के झेनपिंग काउंटी में एक कोयला खदान की सुरंग ढहने से फंसे सभी तीन श्रमिक शनिवार सुबह मृत पाए गए। स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंकांग शहर के झेनपिंग काउंटी में स्थित कोयला खदान की भूमिगत सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 3 श्रमिक फंस गए। काउंटी अधिकारियों ने पहले कहा था कि जब यह हादसा हुआ, तब आठ श्रमिक घटनास्थल पर सुधार कार्य कर रहे थे, जिनमें से पांच सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

चिकित्साकर्मियों के अनुसार, आज तड़के 1:20 बजे तक तीन फंसे हुए श्रमिकों को निकाल लिया गया लेकिन उनमें जीवन के कोई महत्वपूर्ण लक्षण नहीं दिखे। 1998 में बनी इस खदान में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण मार्च 2024 से सुधार कार्य चल रहा है। प्रारंभिक आकलन से पता चला है कि हादसे में लगभग 500 घन मीटर मलबा शामिल था। वर्तमान में, दुर्घटना के कारणों की जांच सहित अनुवर्ती कार्य चल रहा है।

बरसाती नाले में गिरी एसयूवी, तीन युवकों की मौत : दो कार सवार शीशा तोड़कर बाहर निकले
उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में सोमवार रात एक एसयूवी बरसाती नाले में गिर गई, जिससे 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई, वहीं दो युवक शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस ने बताया कि हादसे में ध्रुव पटेल निवासी लकोड़ा, लव पटेल निवासी बायड़ी और नरेश मीणा निवासी महुडिया की मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने नरेश मीणा और ध्रुव पटेल का शव रात को ही मिल गए थे, जबकि लव पटेल का शव मंगलवार को मिला। प्रवीण मीणा निवासी महुड़िया और लक्ष्मण मीणा निवासी सागवाड़ा ने कांच तोड़कर अपनी जान बचाई।

ध्रुव और लव खेरवाड़ा से बायड़ी गांव जा रहे थे, जबकि अन्य तीन युवकों ने उनसे रास्ते में लिफ्ट ली थी। इस नाले में बारिश के दिनों में बहुत तेज पानी का बहाव है। हादसा लकोड़ा गांव में उस जगह हुआ, जहां सड़क के दोनों ओर बारिश में नाला तेज उफान पर है। घटना स्थल पर ढलान और यू-टर्न है। ऐसे में तेज रफ्तार कार जब ढलान से उतरी और यू-टर्न लेने की कोशिश की। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

तालाब में डूबते पोते-पोती को बचाने पानी में कूदी दादी : बकरियां चराने गए थे, नहाने के दौरान डूबने लगे, तीनों की मौत
बरार। राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में तालाब में पोते और पोती को डूबते देखकर उन्हें बचाने के लिए दादी भी पानी में कूद पड़ी, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंडावर पंचायत के ढाक का चौड़ा निवासी 60 वर्षीय भंवरी देवी भील, उसका 11 वर्षीय पोता हिम्मतराम पुत्र तुलसाराम एवं 11 वर्षीय पोती मीना बकरियां चराने के लिए रविवार सुबह घर से निकले थे।

इस दौरान दोनों चचेरे भाई बहन हिम्मतराम व मीना तालाब किनारे नहा रहे थे। दोनों अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे, जिसे देखकर पास बैठी दादी भी तालाब में उतर गई और दोनों बच्चों के साथ वह भी पानी में डूब गई। पास में बकरियां चरा रहे अन्य लोग दौड़कर आए। उनकी सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामवासी भी तालाब पर पहुंच गए। ग्रामीण पानी में उतरे और महिला सहित दोनों बच्चों को बाहर निकाला, मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाई और एक बच्ची की मौत का मामला
जयपुर। परिवार में उपजे क्लेश और आर्थिक तंगी ने एक ही परिवार की तीन जिंदगियों को काल का ग्रास बना दिया। जब परिवार के तीन शव सोमवार सुबह गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। खोहनागोरियान थाना इलाके में सीबीआई फाटक के पास रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो सगे भाई और एक बच्ची के ट्रेन से कटने से मौत हो गई थी। मृतक फागी तहसील के सेंदरिया गांव हाल जय अम्बे नगर में किराए के मकान में रहने वाले सुमित सैन (40) उसकी बेटी निशा (15) और बड़े भाई गणेश (44) का सोमवार को जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे के बाद मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर पहचान की। प्रथम दृष्टया जांच में गृह क्लेश होना सामने आया है।

ऐसे चला था पता: सुमित का अपने परिवार में झगड़ा हो गया। वह आत्महत्या के इरादे से सीबीआई फाटक के पास पटरी पर आकर बैठ गया। रात सवा ग्यारह बजे उसने अपने रिश्तेदार को वीडियो कॉल कर ट्रेन दिखाते हुए कटकर मरने की बात कही। जब रिश्तेदार ने एड्रेस पूछा तो सुमित ने फोन काट दिया। इसकी जानकारी रिश्तेदार ने सुमित के भाई गणेश को दी। गणेश ने तुरंत सुमित को फोन पर समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर सुमित ने अपनी लोकेशन गणेश को भेज दी। लोकेशन के आधार पर गणेश और सुमित की बेटी निशा सीबीआई फाटक पहुंचे। वे सुमित को ट्रैक से खींचकर दूर कर रहे थे, इस दौरान हरिद्वार मेल ट्रेन आ गई। सुमित के साथ निर्दोष गणेश और निशा भी ट्रेन की चपेट में आए और तीनों की मौत हो गई। मृतक के भाई मोतीलाल ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उनके भाई सुमित का पैर ट्रैक में फंस गया था, जिसे बचाने के लिए उनकी बेटी निशा और भाई गणेश पहुंचे थे। इस दौरान आई ट्रेन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मची चीख पुकार
जानकारी के अनुसार सुमित अपनी पत्नी, चार बेटियों, बेटे के साथ जय अंबे नगर में किराए से रहता था। कुछ दिनों से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चलने के कारण परिवार में झगड़ा होता रहता था। रविवार को देर रात तक झगड़ा हुआ। जिसके बाद वह रेलवे ट्रैक पहुंच गया। वहीं गणेश अपने पैतृक गांव सेंदरिया में रहता था और अपने वृद्ध माता-पिता का सहारा था। गणेश के एक बेटा है। वह दो दिन पहले ही गांव से जयपुर आया था। सुमित और गणेश के दो भाई और हैं जो शहर में सैलून की दुकान चलाते हैं।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को रौंदा, बेटे की हालत नाजुक
कवाई। कवाई कस्बे में रविवार दोपहर 12:30 बजे नेशनल हाइवे 90 पर पावर प्लांट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 90 पर पावर प्लांट गेट के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचााया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बारां के लिए रेफर कर दिया। थानाधिकारी देवकरण जाट ने बताया कि अटरू उपखंड मुख्यालय के ग्राम कुंजेड निवासी बबलू सुमन 35 वर्ष अपनी पत्नी मीना सुमन 28 एवं बेटी गोरी 7 वर्ष , बेटा गौरव 5 वर्ष को साथ लेकर बाइक से ससुराल फुलबडौदा लगन के कार्यक्रम जा रहा था।

जिसके नेशनल हाईवे 90 पर पावर प्लांट गेट के समीप कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बबलू सुमन की मौके पर ही मौत हो गई व बाइक पर सवार पत्नी व दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों मां, बेटी और बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत होने से जिला अस्पताल से कोटा के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान पत्नी मीना सुमन व बेटी गोरी की मौत हो गई। वहीं बेटे गौरव की भी नाजुक हालत बनी हुई है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : 3 युवकों की मौत, एक उछलकर 30 फुट गहरी खाई में गिरा
भीलवाड़ा। जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामस्वरूप भील, भैरू भील और प्रहलाद भील मोटरसाइकिल से राशन सामग्री लेकर सोपुरा की ओर जा रहे थे कि कोटा राजमार्ग पर नया गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार से मोटर साइकिल टकरा गयी, जिससे रामस्वरूप और भैरू भील वहीं गिरकर बुरी तरह घायल हो गये, जबकि प्रहलाद टक्कर लगने से उछलकर सड़क किनारे करीब 30 फुट गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामस्वरूप और भैरू को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह प्रहलाद की तलाश की गयी, तो उसका शव खाई में मिला।