Shooting completed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलकित सम्राट ने पूरी की नई फिल्म की शूटिंग : एक गाने की शूटिंग बाकी, फैंस में उत्साह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो टिप्स फिल्म्स और रमेश तौरानी के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी कर रही हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है।  प्रोजेक्ट को लेकर पिछले साल से ही चर्चा तेज थी, जब पहली बार पुलकित सम्राट का नाम इससे जुड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म एक उभरती हुई निर्देशिका और एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस के साथ पुलकित सम्राट के सहयोग के कारण इंडस्ट्री में पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

हाल ही में, रिलीज फिल्म ग्लोरी में पुलकित के प्रदर्शन और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है। इसी बीच इस नई फिल्म के शूटिंग खत्म होने की खबर ने उनके फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है।

पुलकित सम्राट लंबे समय से अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में काम करते आए हैं और उन्होंने कमर्शियल एंटरटेनर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस-ड्रिवन किरदारों में भी अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी नई फिल्म उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानी जा रही है। फिलहाल, फिल्म के मेकर्स आने वाले महीनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

मनीष पॉल ने ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल किया पूरा : सोशल मीडिया पर अपने किरदार की तस्वीर की शेयर, जानें अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बहुप्रतीक्षित लोक-पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में निभा रहे अपने किरदार की एक तस्वीर के साथ इस वर्ष का शूटिंग शेड्यूल खत्म होने की खबर, अपने फैंस को दी है।

मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुएलिखा है- यह ‘वन’ के लिए 2025 का शेड्यूल पूरा हो चुका है, ‘वन’ आ रहा है, अब अगले शेड्यूल के लिए जनवरी 2026 में फिर से आने का बेसब्री से इंतजार है।

भारतीय लोककथाओं और जंगल की कहानियों से प्रेरित फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’, बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति के साथ एक महत्वाकांक्षी लोक-पौराणिक थ्रिलर है, जो घने जंगल की पृष्ठभूमि पर बनी रहस्यों और सच्चाई से गुंथी हुई है।

अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे मनीष पॉल फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे फिल्म की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है।

गौरतलब है कि ‘वन’ के अलावा, मनीष पॉल, डेविड धवन निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’, में भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह कहें तो गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के साथ मनीष अपने करियर के एक दलेर, डायनैमिक और करियर-डिफाइनिंग नए अध्याय में कदम रख रहे हैं।

सलमान खान ने सिर्फ 45 दिनों में पूरी की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग, फिल्म भारतीय सेना को समर्पित बनने जा रही सबसे असरदार सिनेमाई श्रद्धांजलि
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग सिर्फ 45 दिनों में पूरी कर ली है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयानक लड़ाई के समय में फिर से लेकर जाती है। उस समय सीमा पर हुआ यह एक दुर्लभ संघर्ष था, जिसमें सैनिकों ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ते हुए जान गंवाई थी। सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा भावनात्मक कहानियों में से एक बनकर सामने आई।

अपनी दमदार कहानी और कमाल की स्टार कास्ट के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ हाल के सालों में भारतीय सेना को समर्पित सबसे असरदार सिनेमाई श्रद्धांजलि बनने जा रही है।

सलमान खान ने फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग 45 दिनों के शेड्यूल में अच्छी तरह से पूरी कर ली है। ऐसे में निर्देशक अपूर्व लाखिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट के कुछ खास पर्दे के पीछे के लम्हों को साझा किया है। अपूर्व ने सलमान के साथ बातचीत की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 45 दिन पूरे हुए। शूटिंग लोकेशन से भी कई तस्वीरें शेयर कीं। ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग, कहा- आखिरी दिन ने हमारी बॉन्डिंग को और मजबूत कर दिया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट खत्म होने की पार्टी से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी टीम के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। वीडियो में अक्षय स्टाइलिश पार्टी लुक में अपने को-स्टार्स जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, रोहित सराफ और बाकी टीम को गले लगाते दिख रहे हैं। माहौल हंसी, पॉजिटिव एनर्जी और इमोशनल, लेकिन खुशी भरे विदाई के पलों से भरा हुआ था, जब सबने मिलकर इस बड़े पड़ाव को सेलिब्रेट किया।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा- ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा। वरुण, जाह्नवी और रोहित जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना स्पेशल रहा। सेट पर मिला प्यार और ऊर्जा संक्रामक थी और आखिरी दिन ने हमारी दोस्ती और बॉन्डिंग को और मजबूत कर दिया।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, अक्षय ओबेरॉय और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग की पूरी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, साथियों और दोस्तों के साथ जश्न मनाते दिखे
मुंबई। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। अब फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अहम भूमिका होगी। दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी होने पर दिलजीत जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा- ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

सोनम बाजवा ने की ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी, सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें, क्लैपरबोर्ड के साथ पोज देती आई नजर
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है। सोनम बाजवा ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। सोनम बाजवा ने एक पोस्ट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो क्लैपरबोर्ड के साथ पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी है और फिल्म के बारे में जानकारी दी है।

सोनम बाजवा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- और बस यूं ही ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी हो गई। यह मेरी दूसरी हिंदी फिल्म है। यह एक ऐसा सफर है, जो जोश और विश्वास से बुना गया है। मेरे शानदार निर्देशक ए. हर्षा, हमारे दूरदर्शी निर्माता साजिद, मेरे अछ्वुत सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और इस कहानी में अपना सब कुछ देने वाली दीप्ती जिंदल समेत हर व्यक्ति का आभार। इस अध्याय को आपके साथ साझा करने के लिए बेताब हूं।

‘बागी’ फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम किरदार में हैं। ‘बागी 4’ 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ की शूटिंग हुई पूरी
मुंबई। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ की शूटिंग पूरी हो गई है। वर्ष 2022 में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म ‘वध’ की अगली कड़ी ‘वध 2’ की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। ‘वध 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

संजय मिश्रा ने कहा- ‘वध’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, वो एक ऐसा सिनेमा अनुभव था जो हमारे साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी उतर गया। अब जब वो एक फ्रैंचाइज़ी बन रही है, तो ये एक साथ विनम्रता और उत्साह से भर देने वाला है। जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा, उनकी सोच हर सीन को एक गहराई दे देती है।

नीना गुप्ता ने कहा- ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं, जिनकी अपनी एक अलग आवाज़ होती है। जसपाल सिंह संधू के पास सच्चाई और तनाव को पकडऩे की जो नजर है, वो उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है। मुझे गर्व है कि मैं एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनी हूं और दर्शकों को ‘वध 2’ में हमारे द्वारा रची गई दुनिया दिखाने का बेसब्री से इंतजार है।

निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा- संजय और नीना के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए एक तोहफे जैसा है। मैं लव फिल्म्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विजन पर भरोसा किया और पूरे दिल से इसका साथ दिया। अब बस इंतजार है, उस पल का जब दर्शक हमारी इस दुनिया का हिस्सा बनेंगे।

‘वध 2’ इस साल रिलीज होगी। इस साल की शुरुआत में ‘वध 2’ की टीम ने प्रयागराज में आयोजित शुभ महाकुंभ में संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर अपनी फिल्म के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लिया था।

The Virgin Tree संजय दत्त पर आधारित फिल्म की शूटिंग पूरी
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर आधारित फिल्म द वर्जिन ट्री की शूटिंग पूरी हो गयी है।

द वर्जिन ट्री की शूटिंग मुंबई और पुणे में हुई है। सिद्धांत कुमार सचदेव द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में नवनीत मलिक ने कहा कि संजय दत्त के जवानी के दिनों को पर्दे पर उतारना मेरे लिए अविश्वसनीय यात्रा रही है। रणबीर कपूर के बाद संजय दत्त की भूमिका को निभाना मेरे लिए बड़ा सम्मान है।

नवनीत मलिक ने कहा कि संजय के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। वह न सिर्फ एक अद्भुत अभिनेता हैं, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी हैं। शूटिंग का अनुभव शानदार था। फिल्म द वर्जिन ट्री में नवनीत का लुक संजय दत्त की फिल्म रॉकी में उनके लुक से प्रेरित है। द वर्जिन ट्री में नवनीत मलिक के साथ मौनी रॉय की भी अहम भूमिका है।