Bomb Disposal Squad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट
अजमेर। अजमेर में कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जयपुर ऑफिस में ईमेल के जरिए पहुंची है। जिनकी सूचना पर अजमेर के सीनियर पोस्ट मास्टर के.के. मीणा ने तुरंत ही ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया और ऑफिस को खाली करते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना दी गई। जिस पर जिला पुलिस, सीआईडी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।

जिन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के चप्पे-चप्पे को चेक किया। इस दौरान जांच में पुलिस टीम को कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई । पुलिस की जांच होने तक पासपोर्ट ऑफिस के सभी कर्मचारी ऑफिस के बाहर खड़े रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में स्थित जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। इस दौरान कोर्ट में मौजूद वकील, कर्मचारी, फरियादी और आम लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए गए और पूरे क्षेत्र को चारों ओर से सील कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों द्वारा कोर्ट परिसर के भीतर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। ई-मेल में धमकी देने वाले ने ड्रोन के जरिए बम विस्फोट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही है। पुलिस साइबर सेल ई-मेल की जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

CISF को ई-मेल भेजकर दी जयपुर एयरपोर्ट पर बम की धमकी
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शाम करीब साढ़े चार बजे बम होने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। तुरंत जांच एजेंसी सक्रिय हो गई। मौके पर सीआईएसएफ, पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीमों ने सर्च किया। करीब तीन घंटे चले सर्च में जब कुछ नहीं मिला, तो सभी ने राहत की सांस ली। अब एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के ड्यूटी ऑफिसर महेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाप्रभारी एयरपोर्ट थाना मोतीलाल शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब साढे़ तीन बजे सीआईएसएफ की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक ई-मेल आया, जिसमें लिखा था कि बिल्डिंग में बम लगा दिया है, लोगोें की जान बचा लो। इसके बाद  पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच एजेंसी ई-मेल भेजने वाले की जानकारी जुटा रही है। धमकी देने वाले ने देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि सर्च में कुछ भी नहीं मिला है।

कोट ग्रुप की ओर से आया मेल
शर्मा ने बताया कि सीआईएसएफ को मिला ई-मेल कोट ग्रुप की ओर से भेजा गया है। उसमें लिखा है कि इसे धमकी मत समझना। ई-मेल कर्ता ने जयपुर एयरपोर्ट समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल में लिखा है कि जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना, अगरतला, जम्मू, लखनऊ, औरंगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एक्सप्लोजिव डिवाइस लगा दी है। कुछ घण्टों में ही ब्लास्ट हो जाएगा।

Bomb Threat : अज्ञात व्यक्ति ने स्कूलों को भेजा ई-मेल, जयपुर के 68 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर। राजधानी जयपुर की 68 स्कूलों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है। सबसे पहले मोती डूंगरी थाना इलाके के तिलक नगर स्थित एमपीएस स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिली। सुबह से लेकर शाम तक 68 स्कूलों तक धमकी भरे ई-मेल पहुंच चुके थे। सभी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरे ई-मेल की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद हर स्कूल में जाकर बम स्कॉयड टीम ने स्कूल परिसर को खंगाला, हालांकि कहीं कोई बम जैसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एडिशनल  कमिश्नर क्राइम कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि धमकी मिलने के बाद जिस ई-मेल से मेल आए थे उसके बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले ने रसियन डोमेन यूज किया है। इस संबंध में सायबर थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली है और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही पेरेट्स को बच्चों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

स्कूलों को किया बंद
बम की सूचना के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्कूलों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बम निरोधक दस्त भी मौके पर मौजूद हैं। बम की सूचना के बाद स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई। सभी बच्चों को घर पर भेज दिया गया है। स्कूल से बम की सूचना पर अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। स्कलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

इन स्कूलों को मिली धमकी

डीजीपी साहू ने दिए सघन चेकिंग के निर्देश
डीजीपी यू आर साहू ने कहा कि जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है उन सभी की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

एयरपोर्ट पर बम की सूचना

कोर्ट ग्रुप ने दोपहर में सीआईएफ की ऑफिशल मेल आईडी पर मेल भेज कर कहा कि एयरपोर्ट पर बम रखा है, निर्दोषों की जान बचा सकते हो, तो बचा लो। तुरंत हरकत में आई सीआईएसफ और स्थानीय पुलिस समेत बीडीएस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन 3 घंटे के बाद भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस प्रशासन और आमज ने राहत की सांस ली ।

धमकी भरा मैसेज जो मेल किया गया था