Dog Squad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला
अजमेर।  अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की शुक्रवार को धमकी मिली है । धमकीभरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों ऑफिस में हड़कंप मच गया।दोनों ऑफिस के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर खाली करवाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में कोई विफोटक सामग्री नहीं मिली है। पोस्ट ऑफिस के सीनियर पोस्टमास्टर के के मीना ने बताया कि लगभग 1.09 बजे सीनियर सुपरिडेंट ऑफिस से ई-मेल प्राप्त हुआ था, जो जयपुर ऑफिस में मिला था। जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

जिन्होंने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ऑफिस के परिसर को खाली करवा दिया। मौके पर सीआईडी ने डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक दस्ते ने मेटल डिटेक्टर से पूरे परिसर को चेक किया। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की जांच में जब कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई तो सभी ने राहत की सांस ली।। धमकी वाले ई-मेल में लिखा है कि 'दोपहर 2 बजे इस्लामिक प्रार्थना के दौरान आपके पासपोर्ट/डाकघर में धमाका करने लिए 10 जहरीले बम लगाए हैं। हमने (तमिल मुक्ति संगठन) ने फैसला किया है कि अब हम चुनाव जैसे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों के जरिए मां तमिलनाडु' को साफ करेंगे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट
अजमेर। अजमेर में कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जयपुर ऑफिस में ईमेल के जरिए पहुंची है। जिनकी सूचना पर अजमेर के सीनियर पोस्ट मास्टर के.के. मीणा ने तुरंत ही ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया और ऑफिस को खाली करते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना दी गई। जिस पर जिला पुलिस, सीआईडी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।

जिन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के चप्पे-चप्पे को चेक किया। इस दौरान जांच में पुलिस टीम को कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई । पुलिस की जांच होने तक पासपोर्ट ऑफिस के सभी कर्मचारी ऑफिस के बाहर खड़े रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड़ में
मोहाली। पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। जानकारी के अनुसार, एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी है। इससे पहले भी पंजाब, मोहाली और नजदीक चंडीगढ़ में कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार पुलिस का कहना रहा है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण लोगों में कहीं न कहीं डर और भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल मिलने के बाद खाली कराया गया न्यायालय परिसर, सर्च अभियान जारी
पटना। ई-मेल के जरिये जिला एवं सत्र न्यायालय, पटना को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी में दावा किया गया कि न्यायालय परिसर में आरडीएक्स से बने तीन आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाये गये हैं, जिन्हें आठ जनवरी को विस्फोट किया जायेगा। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुये जिला एवं सत्र न्यायालय, पटना के रजिस्ट्रार ने तत्काल आदेश जारी कर सभी अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर खाली करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला बार एसोसिएशन के सचिव से अनुरोध किया गया कि वे सभी अधिवक्ताओं को सूचित कर परिसर को पूरी तरह खाली कराना सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रार ने बताया कि यह धमकी भरा ई-मेल सुबह के समय प्राप्त हुआ था। ई- मेल भेजने वाले ने अपना नाम अरुण कुमार बताते हुये खुद को एलटीटीई का सदस्य बताया है। हालांकि, फिलहाल भेजने वाले की पहचान और उसके दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस बीच जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार मौआर ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये अविलंब न्यायालय परिसर खाली कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी न्यायाधीश, न्यायिक कर्मी और अधिवक्ता सुरक्षित रूप से परिसर से बाहर निकल आये हैं। बम धमकी के बाद न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षित कर लिया। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया, जो कोर्ट परिसर की गहन तलाशी में जुटे हैं।

प्रशासन ने बताया है कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक न्यायालय परिसर में प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके साथ ही बिहार में गयाजी व्यवहार न्यायालय को भी ई- मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलते ही न्यायालय में मौजूद न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम लोग तुरंत परिसर से बाहर निकल गये। सुरक्षा कारणों से पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और सभी न्यायिक कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिये गये।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, आरक्षी अधीक्षक (नगर) रामानंद कुमार कौशल, डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पूरे न्यायालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही श्वान दस्ते की टीम को भी जांच के लिये बुलाया गया है, जो परिसर के हर कोने की सघन तलाशी ले रही है।

इस मामले में गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल तमिलनाडु से भेजा गया है। ई-मेल तमिलनाडु के लिट्टे ग्रुप से जुडा बताया जा है जिसमें, भास्करण के नाम का उल्लेख है। ई-मेल में कुछ मांगें रखी गई हैं और कहा गया है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो गयाजी व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ा दिया जायेगा।

धमकी को गंभीरता से लेते हुये प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये पुलिस बल मुस्तैद है। फिलहाल जांच एजेंसियां ई- मेल की सत्यता, भेजने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाये रखने की अपील की है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक न्यायालय के कार्य स्थगित कर दिये गये हैं। वहीं, धमकी भरे ई- मेल के स्रोत का पता लगाने और भेजने वाले की पहचान सुनिश्चित करने के लिये साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Bomb Threat: गोरखपुर–मुंबई ट्रेन में बम विस्फोट की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर–मुंबई ट्रेन में बम विस्फोट की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रेल प्रशासन ने मऊ जिले में ट्रेन रोकी गई और तलाशी शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान ट्रेन से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है।

फिलहाल, मौके पर बम और डॉग स्क्वायड मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

CISF को ई-मेल भेजकर दी जयपुर एयरपोर्ट पर बम की धमकी
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शाम करीब साढ़े चार बजे बम होने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। तुरंत जांच एजेंसी सक्रिय हो गई। मौके पर सीआईएसएफ, पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीमों ने सर्च किया। करीब तीन घंटे चले सर्च में जब कुछ नहीं मिला, तो सभी ने राहत की सांस ली। अब एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के ड्यूटी ऑफिसर महेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाप्रभारी एयरपोर्ट थाना मोतीलाल शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब साढे़ तीन बजे सीआईएसएफ की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक ई-मेल आया, जिसमें लिखा था कि बिल्डिंग में बम लगा दिया है, लोगोें की जान बचा लो। इसके बाद  पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच एजेंसी ई-मेल भेजने वाले की जानकारी जुटा रही है। धमकी देने वाले ने देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि सर्च में कुछ भी नहीं मिला है।

कोट ग्रुप की ओर से आया मेल
शर्मा ने बताया कि सीआईएसएफ को मिला ई-मेल कोट ग्रुप की ओर से भेजा गया है। उसमें लिखा है कि इसे धमकी मत समझना। ई-मेल कर्ता ने जयपुर एयरपोर्ट समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल में लिखा है कि जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना, अगरतला, जम्मू, लखनऊ, औरंगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एक्सप्लोजिव डिवाइस लगा दी है। कुछ घण्टों में ही ब्लास्ट हो जाएगा।