Medical Department Alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में 104 एम्बुलेंस सेवा ठप : मरीजों को हो रही भारी परेशानी, जिला हेल्थ सोसायटी को सौंपी जिम्मेदारी
जयपुर। प्रदेश में 104 एम्बुलेंस सेवा के चक्के थमने से आमजन, मरीजों, प्रसूताओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में स्टेट टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद 104 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला हेल्थ सोसायटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिला अस्पतालों की तर्ज पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) डॉ. अमित यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मौजूदा सेवा प्रदाता का अनुबंध समाप्त हो चुका है, इसलिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। उच्च स्तर की मंजूरी के बाद ही जिला हेल्थ सोसायटी (DHS) के माध्यम से मरीजों को एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों तक मरीजों को पहुंचाने की सेवाएं लगातार जारी हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर 104 एम्बुलेंस सेवा ठप होने से खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आमजन ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान कर 104 एम्बुलेंस सेवा बहाल करने की मांग की है।

घटिया माल मिलने पर पांच दवाएं और सर्जिकल गलव्स के बेचने पर विभाग ने लगाई रोक : दो एंटीबायोटिक्स, बीपी-शुगर, एलर्जी की है दवाएं
जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से बुधवार को जांच में घटिया मिलने पर पांच दवाओं और सर्जरी में उपयोग आने वाले डिस्पोजल लेटेक्स सर्जिकल गलव्स के बेचान पर प्रतिबंध लगा दिया है। औषधि नियंत्रक प्रथम अजय फाटक ने आदेश जारी कर सभी ड्रग अधिकारियों को इसका अलर्ट भेजा है। कंपनियों से इन दवाओं की जांच में घटिया पाए गए बैच को बाजार में बेचान से हटाने के निर्देश दिए हैं। जिन दवाओं के बैच प्रतिबंधित किए हैं, उनमें दो एंटीबायोटिक्स, एक बीपी, एक शुगर कन्ट्रोल और एक एंटी एलर्जी की दवा है।

किस कंपनी की कौनसी दवा के बैच प्रतिबंधित
हिमाचल के सोलन की वाईएल फार्मा की एंटी एलजी दवा लिवोसिट्रीजन डाईहाइड्रोक्लोराइड टेबल विनसेट-एल और संक्रमण रोकने की एंटीबायोटिक्स ओफ्लोक्सेसिन टेबल आईपी 200 एमजी ओफविन-200 टेबलेट। हिसाचल प्रदेश में निर्मित्त शुगर कन्ट्रोल की लाइफकेयर न्यूरो प्रोडेक्ट लिमिटेड कंपनी की वोग्लिबोज टेबलेट आईपी 0.3 एमजी डलकोवोग। उत्तराखंड के रूड़की में मसकोन लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड की बीपी कन्ट्रोल की टेलमिसरटेन एंड एम्पलोडिपाइन टेबलेट आईपी टेलपीन-ए टेबलेट। धौलपुर के स्वियर हैल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के डिस्पोजल सर्जिकल गलव्स ।

पाक से तनाव पर चिकित्सा विभाग अलर्ट : कंट्रोल रूम में अलग टीम लगाई, बॉर्डर जिलों में बेहतर सेवाओं का जिम्मा
जयपुर। भारत के पाकिस्तान के साथ तनाव के चलते चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। चिकित्साकर्मियों की छुट्टियां निरस्त करने के साथ ही राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में आठ अधिकारियों और कार्मिकों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि यह अधिकारी बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों के सीएमएचओ से कोर्डिनेट करेंगे। यहां अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता, दवा, जांच, उपकरण, रक्त की आपूर्ति भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराने, आपॅरेशन थियेटर और आईसीयू, एम्बुलेंस सेवाएं चुस्त दुरूस्त रखने का काम करेंगे। कंट्रोल रूम का प्रभारी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण असवाल को बनाया गया है। इसके साथ ही सीमावर्ती 12 जिलों हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर, बालोतर, जोधपुर एवं फलौदी के सीएमएचओ को अपने क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी चिकित्सकों एवं कार्मिकों के अवकाश निरस्त करते हुए उन्हें मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करें। जिला स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करें। आशा, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से सीमावर्ती गांवों की गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गो, विकलांग एवं गंभीर व क्रोनिक बीमारियों से ग्रसित रोगियों की लाइन लिस्ट तैयार कर इन्हें अपनी निगरानी में रखें। राजकीय एवं निजी ब्लड बैंकों के माध्यम से सभी गु्रप के ब्लड की पर्याप्त उपलब्धता रखें। चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध ऑपरेशन थियेटर एवं उपकरण क्रियाशील एवं उपयोग लेने योग्य हों।

मौसमी बीमारियों एवं लू तापघात पर चिकित्सा विभाग अलर्ट
जयपुर। चिकित्सा विभाग गर्मी का मौसम आने के साथ ही मौसमी बीमारियों और लू तापघात पर अलर्ट हो गया है। सभी जिलों में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिलावार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने, जरूरी उपकरणों, ऑक्सीजन प्लांट, जांच मशीनों इत्यादि की क्रियाशीलता को जांच करने, मेंटीनेंस करवाने, जांच उपचार के माकूल इंतजाम करने, दवाओं की आपूर्ति में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी नहीं रखने, अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित करने, वाटर कूलर, पंखें, कूलर-एसी आदि की आवश्यकतानुसार खरीद करने, आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकता अनुसार मच्छरों को मारने के लिए फोगिंग, एंटी लार्वा गतिवधियां, सोर्स रिडक्शन एवं अन्य रोकथाम गतिविधियां करने के लिए कहा है।

Dengue-Malaria का कंट्रोल इस बार हाईटेक एप से होगा
जयपुर। राजस्थान में बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया मच्छर का खौफ शुरू होगा। चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर तैयारियों में लगा है। इस बार डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को मारने के लिए विभाग ने हाईटेक ओडीके एप तैयार किया है। यह एप प्रदेश में हजारों की संख्या में कार्यरत चिकित्सा विभाग के कर्मी एएनएम, आशा, सीएचओ, एमपीडीब्ल्यू, डीबीसी वर्कर, ब्लॉक स्तर के बीपीएम, ब्लॉक सुपरवाइजर्स, बीसीएमओ सहित अन्य के मोबाइल में डाउनलोड करवाया जाएगा। इसके अलावा निकाय और पंचायती राज विभाग के एंटी लार्वा और मच्छर मारने की गतिविधियों में शामिल कर्मी भी इससे जोडे़ जाएंगे।

एप के माध्यम से चिकित्साकर्मी डेंगू और मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति मिलने पर पहले की तरह मरीज के घर और आसपास के इलाके का सर्वे करेंगे और फिर जहां डेंगू और मलेरिया का मच्छर या लार्वा मिला, उसकी फोटो और जगह का पता मच्छर मारने के लिए स्थानीय निकाय और पंचायती राज विभाग के कर्मियों को भेजेंगे। सड़क पर पड़े हुए कचरे, नाली में रुका हुआ गंदा पानी, गड्ढों में भरा पानी, खाली प्लॉट में इकट्ठा गंदा-बारिश का पानी, बड़े जल स्रोतों जैसे तालाब, पोखर, बावड़ी में कचरा, घर के बाहर पानी के अन्य स्त्रोत टंकी आदि में मच्छर पनप जाते हैं, इसकी सूचना भी एप से संबंधित विभाग को सफाई के लिए दी जाएगी।  वे यहां आकर एंटी लार्वा और मच्छर रोगी गतिविधियों को अंजाम देंगे, इन्हें मारेंगे। इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग ओडीके एप से ही होगी। वहीं डेंगू-मलेरिया के कहां-कितने मरीज हैं, कितने अस्पताल में भर्ती हैं इत्यादि की भी रियल टाइम माॉनिटरिंग एप से हो सकेगी।

चिकित्सा विभाग  की अतिरिक्त मुख्य सचिव  शुभ्रा सिंह ने बताया कि मच्छरजनित मौसमी बीमारियों की मॉनिटरिंग व नियंत्रण के लिए यह नवाचार किया गया है। जुलाई-अगस्त से लेकर अक्टूबर-नवम्बर तक मच्छरों से डेंगू-मलेरिया फैलता है। इस बार डेंगू रोग के ज्यादा फैलने की भी आशंका केन्द्र ने जताई है। ऐसे में अभी भी इसे रोकने के हर प्रयास हो रहे हैं। ओडीके एप से हाऊस इंडेक्स, ब्रटू इंडेक्स और कंटेनर इंडेक्स को कम किया जाएगा।