CS sudhansh pant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएस सुधांश पंत ने सचिव समिति की बैठक में दिए निर्देश, कहा- डीपीसी से संबंधित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को सचिव समिति (कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज) की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से लंबित या प्रक्रियाधीन संभावित विधिक और न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा की गई। सीएस पंत ने विभागों को अत्यंत जरूरी किस्म के क्लीयर्स और पीएलएस पोर्टल से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीसी से संबंधित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए, ताकि पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को लंबित कैबिनेट नोट्स के प्रारूप को जल्द अंतिम रूप देकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि विचाराधीन प्रकरणों की समयबद्ध जांच कर तुरंत निस्तारण किया जाए। पंत ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि विभाग नियमित रूप से बैठकें करें और प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने विधानसभा से जुड़े सवालों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेखों और आश्वासनों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए। सीएस ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिवों और सचिवों को विभागीय स्तर पर सक्रिय समन्वय बनाए रखने और शासन के निर्णयों को समयबद्ध रूप से लागू करने पर बल दिया।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने केंद्र को लिखा पत्र, राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का किया आग्रह
जयपुर। राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की फिर से कवायद शुरू हुई है। इस बार मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहिल को पत्र लिखा गया है। राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर 3 सितंबर 2003 को राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित किया जा चुका है।

सीएस ने पत्र लिख कर राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश की है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा कि संविधान की 8वीं अनुसूची में और भाषाओं को सम्मिलित करने, वस्तुनिष्ठ मानदंड तैयार करने के लिए सीताकांत महापात्र की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश में विभिन्न भाषाओं को संवैधानिक दर्जा देने के लिए पात्र बताया गया है, समिति की सिफारिश गृह मंत्रालय में विचाराधीन है। राजस्थानी भाषा को अब तक भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। अतः राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए यथोचित आदेश प्रदान किए जाए।

सीएस सुधांश पंत ने राइजिंग-राजस्थान समिट की तैयारियों का जायजा लिया
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अगले महीने जयपुर में आयोजित होने वाली राइजिंग-राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट की तैयारियों का जायजा लिया। पंत तैयारियों का जायजा लेने जेईसीसी पहुंचे। आयोजन और इसकी सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। पंत ने इस मौके पर अफसरों से कहा कि आयोजन में अब तकरीबन एक महीना ही बचा है। सरकार के इस सर्वोच्च प्राथमिकता वाले आयोजन को सफल बनाकर गौरन्वावित महसूस करें। सभी विभाग और सरकार के अन्य सहयोगी संगठनों को आयोजन के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। पंत ने मौके पर ही आयोजन स्थल के ले आउट, जेईसीसी में ट्रेफिक और पार्किंग मैनेजमेंट, प्रोटोकॉल, एस्कॉर्ट व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की अफसरों से रिपोर्ट मांगी।

समिट आयोजन में मुख्य अतिथि से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा की। आयोजन में शामिल होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स और संभावित निवेशकों की मौजूदगी के मद्देनजर जयपुर को अपने बेहतरीन स्वरूप में पेश करने के महत्व पर भी पंत ने जोर दिया। इस दौरान डीजीपी यूआर साहू, एसीएस गृह आनंद कुमार, डीजी इंटेलीजेंस संजय अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा, जयपुर कलक्टर सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

निर्माण भवन में सीएस का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मची खलबली
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को एक बार फिर से औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों में खलबली मचा दी। पंत कार्यालय खुलने के समय से पहले ही सुबह 9:18 बजे पीडब्ल्यूडी  मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान  कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और गार्ड ही वहां पर मौजूद थे। चीफ इंजीनियर डीआर मेघवाल टूर थे।  सीएस जैसे ही निकलने लगे तो मेघवाल भी पहुंच गए। सीई कार्यालय में काफी फ़ाइल देखकर सीएस बोले 'समय पर निस्तारण' करे। सीई मुकेश भाटी ने सीएस को फीडबैक दिया, कुछ देर रुक कर पंत फिर वापस रवाना हो गए।