Jaipur Bomb Blast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

18 साल बाद भी जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों को इंसाफ का इंतजार, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय देने की मांग तेज
जयपुर। वर्ष 2008 में जयपुर को दहला देने वाले सिलसिलेवार बम धमाकों की बरसी पर जयपुर व्यापार महासंघ ने पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा कि 13 मई 2008 को जोहरी बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार और चांदपोल बाजार में हुए आतंकी हमले जयपुर के इतिहास का काला अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इन कायराना धमाकों में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और अनेक परिवार हमेशा के लिए बिखर गए।

घटना को 18 वर्ष बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है। सुरेश सैनी ने सरकार और न्यायपालिका से मांग करते हुए कहा कि बम ब्लास्ट के शेष दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक सख्ती से लागू करने की आवश्यकता भी जताई। जयपुर व्यापार महासंघ ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और दोषियों को फांसी से कम कोई सजा स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

Rajasthan University: जयपुर बम ब्लास्ट के 40 पीड़ितों के आश्रितों को नि:शुल्क शिक्षा देकर रोजगार योग्य बनाया
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने जयपुर बम ब्लास्ट के 40 पीड़ितों के आश्रितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देकर रोजगार योग्य बनाया दिया है, जिससे पीड़ित परिवारों का जीवन बदल रहा है। दरअसल, 13 मई 2008 जयपुर के इतिहास में ब्लैक ट्यूसडे के नाम से जाना जाता है। इस दिन जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट के रूप में हुई आतंकवादी घटना ने जयपुर वासियों को झकझोर कर रख दिया। इस आतंकवादी घटना ने सैंकड़ों निर्दोष लोगों की जानें तो ली हीं, साथ ही भारी संख्या में लोगों के शरीर पर ऐसे गंभीर जख्म दिए जिनका सामना ये आज तक कर रहे हैं।
राजस्थान विश्वविद्यालय ने अपनी एक अभिनव पहल के माध्यम से इन पीड़ितों के आश्रितों को विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की न्यूनतम योग्यता के आधार पर ही प्रवेश देकर इन छात्रों से इनके विश्वविद्यालय में अध्ययन समाप्ति तक किसी भी तरह का शुल्क न लेकर इन्हें उच्च शिक्षा से दक्ष करने का जो बीड़ा उठाया उससे इन पीड़ित परिवारों का जीवन ही बदल गया है।

ऐसे मिला सम्बल
विश्वविद्यालय द्वारा सबसे पहला लाभ सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पर पंचर की दुकान पर कार्य करने वाले एक निर्धन इकबाल की बम धमाके से मौत के बाद उसके दो आश्रितों मोहसिम अहमद व शहजाद अहमद को राजस्थान कॉलेज में प्रवेश दिया। आज ये दोनों छात्र राज. हाईकोर्ट में एडवोकेट के रूप में कार्य कर रहे हैं। मृतक ड्राइवर गोपाल सिंह की दो लड़कियों भानू कंवर व सोनू कवंर को महारानी कॉलेज में प्रवेश दिया गया। भानू कंवर आज दिल्ली में एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य कर रही है। दूसरी पुत्री मेडिकल शिक्षा ले रही है। पुत्र बी.ए करने के बाद वर्तमान में विश्वविद्यालय से विधि मे स्नातक कर रहा है। राधेश्याम यादव के पुत्र गिरिराज यादव को विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश दिया गया, जो आज राजस्थान रोडवेज में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। इसी तरह गिरिराज की बहन ने भी महारानी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
चर्चा का विषय रहा
राजस्थान विश्वविद्यालय ने अपनी इस अभिनव पहल योजना के माध्यम से पूरे राष्ट्र के समक्ष आतंकवादी घटनाओं के प्रभाव को उच्च शिक्षा के माध्यम से दूर करने की यह पहल पूरे भारत वर्ष में चर्चा का विषय रही।