Last rites - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में स्थित सैन्य छावनी में सोमवार को सेना के एक सूबेदार की सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूबेदार मुकेश सिंह राजपूत (46) रोजाना करीब 12 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे। उसके बाद पीटी व्यायाम करता थे। सुबह करीब सवा सात बजे वह पीटी व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद अपने क्वार्टर जा रहे थे कि मैदान में ही उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गये। उन्हें तुरंत साधुवाली छावनी के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना के सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए शव उनके पैतृक गांव मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा के जौटाई गांव ले जाया गया है।

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वबंधु सेन का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वबंधु सेन का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 72 साल के थें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बिस्वबंधु सेन का निधन बेंगलुरु के एक अस्पताल में हुआ। अगरतला रेलवे स्टेशन पर मस्तिष्क आघात के बाद से उनका 8 अगस्त से इलाज चल रहा था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर शनिवार को त्रिपुरा लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहनगर, उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर ले जाने से पहले विधानसभा ले जाया जाएगा।

बिस्वबंधु सेन ने 70 के दशक में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और कांग्रेस-टीयूजेएस (त्रिपुरा उपजाति जुबा समिति) सरकार के दौरान 1988 में धर्मनगर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने। वह 2008 और 2013 में कांग्रेस से दो बार विधायक बने। वह 2017 में कई लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और 2018 और 2023 में धर्मनगर से चुनाव जीते। वह 2018 में उपाध्यक्ष बने और 2023 में भाजपा के दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

बिस्वबंधु सेन अपने शांत स्वभाव, प्रशासनिक क्षमता और संसदीय परंपराओं के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सेन के निधन से दुख हुआ। उन्हें त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों और कई सामाजिक कामों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, उनका असामयिक निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और अनुयायियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

उनके पूर्व सहयोगी कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि उनका निधन त्रिपुरा के राजनीतिक और विधायी जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

बारूद डिपो में विस्फोट में शहीद हुए नंदू सिंह का हुआ अंतिम संस्कार
झुंझुनू। लेह-लद्दाख में सेना के बारूद डिपो में विस्फोट में शहीद हुए राजस्थान में झुंझुनू जिले के जवान का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

जिले के सूरजगढ़ के रहने वाले नंदूसिंह एक साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वह सूरजगढ़ गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। गत आठ मई को वह विस्फोट में घायल हो गए थे। सोमवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। आज सुबह उनकी पार्थिव देह उनके गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की थी। अपनी मांगों को लेकर उनके परिवार एवं ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सीकर-लोहारू हाईवे भी जाम रखा। प्रशासन से सहमति के बाद करीब चार किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसके बाद उनके पैतृक गांव स्यालू कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि नंदू सिंह आर्मी के एम्यूनिशन डिपो में ट्रेड्समैन थे। यह पोस्ट डिफेंस सिविलियन कैटेगिरी में आती है। इस तरह के हादसों में इन्हें शहीद का दर्जा देने का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा सर्विस से जुड़े अन्य सभी परिलाभ नंदू सिंह के परिजनों को मिलेंगे।

एसडीएम दयानंद ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को आयुध डिपो से शव के साथ आये सैन्यकर्मी और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से बात की। उन्होंने बताया कि नंदूसिंह राजपूत को नियमानुसार विभिन्न मद से कुल लगभग 90 लाख रुपये का फंड दिया जायेगा, इसके अलावा परिजनों को पेंशन भी मिलेगी। लेह में दर्ज प्राथमिकी के बारे में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की सेना के अधिकारियों से हुई (एजेंसी) के बाद बताया गया कि वह एक सामान्य प्रक्रिया है, प्राथमिकी नंदूसिंह के विरुद्ध नहीं है। प्रशासन से हुई (एजेंसी) के बाद ग्रामीणों ने धरना वापस ले लिया।