SSO portal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025: प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क सौ रुपए निर्धारित, 8 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज
अजमेर। लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 के 8 विषयों की मॉडल उतरकुजियों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी को किया गया था।

आपत्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करानी हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क सौ रुपए निर्धारित है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

कुल आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क से किया जा सकता है। अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

RPSC : सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा-2023
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2023 के तहत 27 विभिन्न ऐच्छिक विषयों  की परीक्षा का आयोजन 16 से 24 मई तक एवं 28 मई से 2 जून तक  किया जाएगा। परीक्षा अंतर्गत प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रश्न पत्र- प्रथम  एवं दोपहर ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक प्रश्न पत्र-द्वितीय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक के पाँचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर परीक्षा दिनांक से तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी परीक्षा दिनांक से सात दिवस पूर्व एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त की जा सकेगी। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।