International market - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी
जयपुर। इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं ने नई ऊंचाई को छुआ। चांदी 13,000 रुपए की छलांग लगाकर 2,51,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 4200 रुपए बढ़कर 1,56,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

जेवराती सोना 4,000 रुपए तेज होकर 1,46,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 2,51,500

शुद्ध सोना 1,56,000

जेवराती सोना 1,46,000

18कैरेट 1,21,700

14कैरेट 96,800

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी : शुद्ध सोना और चांदी सात सौ रुपए महंगा
जयपुर। इंटरनेशनल मार्केट की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। चांदी सात सौ रुपए तेज होकर 1,26,900 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना सात सौ रुपए बढ़कर 1,09,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 600 रुपए उछलकर 1,01,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 1,26,900
शुद्ध सोना 1,09,300
जेवराती सोना 1,01900
18कैरेट 85,300
14कैरेट 67,800

दौसा की दरी, गंगापुर का खीरमोहन, झालावाड़ का संतरा और दस जिलों के ग्रेनाइट-मार्बल को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार
जयपुर। वैसे तो प्रदेश के कई जिलों के ऐसे उत्पाद हैं, जो देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं, लेकिन राज्य सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद की थीम को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुहैया करवाने के लिए एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) पॉलिसी जारी की है। इससे दौसा की दरी, गंगापुर का खीरमोहन, झालावाड़ का संतरा और दस जिलों का ग्रेनाइट-मार्बल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जाएगा। इस पॉलिसी के तहत प्रत्येक जिले से निर्यात क्षमता वाले उत्पादों और सेवाओं की पहचान करना और उन्हें बढ़ावा देना और प्रत्येक जिले को एक संभावित निर्यात केन्द्र के रूप में बदलना है। राज्य के समस्त जिलों की ओर से अपने जिले से संबंधित निर्यात क्षमता वाले उत्पादों को सुनिश्चित कर दिया है।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी बनेगी
पॉलिसी के तहत एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स गठित होगी। इसके साथ ही एक स्टेट लेवल रिव्यू कमेटी भी गठित होगी, जो एमएसएमई के नए प्रोजेक्ट की लागत को वेरीफाई करेगी और मंच मुहैया कराएगी। नए एंटरप्राइजेज क्रिएशन के लिए प्रोजेक्ट लागत की 25 प्रतिशत राशि अर्थात 15 लाख रुपए तक सब्सिडी देय होगी। ओडीओपी माइक्रो एण्ड स्माल यूनिट एससी-एसटी के लिए 35 साल की आयु पर पांच लाख का अतिरिक्त सब्सिडी देय होगी।

मेले-प्रदर्शनी में मिलेगा सहयोग

किसी भी जिले के किसी उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मेले व प्रदर्शनी में डिस्प्ले करने के लिए न्यूनतम 50 हजार या स्टॉल का 75 प्रतिशत किराया दिया जाएगा। यह एक वित्तीय वर्ष में तीन बार देय होगा। इसके अलावा फेयर में जाने के लिए थ्री-एसी ट्रेन और बस का दो व्यक्तियों का किराया भी दिया जाएगा। इसी तरह फेयर व प्रदर्शनी आयोजित करने पर दो लाख या 75 प्रतिशत राशि स्टॉल रेंट की देय होगी। एक साल में यह एक बार ही देय होगी।

कारीगरों की आय वृद्धि में सहायक: सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पॉलिसी को लेकर मानना है कि राज्य के जिलों के विशिष्ट उत्पादों और शिल्पों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी नीति लाई गई है, जिससे कारीगरों, शिल्पकारों, कृषकों और उत्पाद निर्माताओं की आय में वृद्धि होगी।

ओडीओपी का फण्ड बनेगा
जिलों के उत्पाद को अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंच पर प्रसिद्धी दिलाने के लिए एक फंड का गठन किया जाएगा। इसके जरिए ट्रेनिंग, वर्कशॉप आदि के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पॉलिसी की क्रियान्विति को लेकर स्टेट लेवल रिव्यू कमेटी होगी, जिसमें एसीएस चैयरमेन होंगे और रीको, राजसिको, बीआईपी, कृषि विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। इसी तरह जिला स्तरीय टास्क फोर्स में जिला कलक्टर चेयरमेन होंगे, जबकि चार अन्य सदस्य होंगे।

तेजी पर सवार चांदी नई ऊंचाई पर पहुंची, 92,100 रुपए प्रति किलो
जयपुर। तेजी पर सवार सोने के साथ चांदी भी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। 3450 रुपए की छलांग लगाकर चांदी 92,100 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना सात सौ रुपए बढ़कर 76,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 600 रुपए तेज होकर 71,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। माना जा रहा है कि कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो शीघ्र एक लाख को पार करेगी। घरेलू वायदा बाजार में चांदी 17 मई को पहली बार 92000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकली और 92,536 रुपए के रिकॉर्ड लेवल को टच किया। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में चांदी ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 डॉलर प्रति आॅन्स का लेवल पार दिया।

ईवी और सोलर पैनल इंडस्ट्री में मांग बढ़ी
चांदी ने खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी, इलेक्ट्रिकल व्हीकल और सोलर पैनल इंडस्ट्रीज के लिए बढ़ती मांग से चांदी में तूफानी तेजी है। भारतीय बाजारों हो या फिर ग्लोबल मार्केट, दोनों में चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

चांदी की तूफानी तेजी की वजह
चांदी की कीमत 2024 में करीब 25% बढ़ी। खासकर चांदी की हाजिर डिमांड तेजी से इजाफा हुआ है। क्योंकि सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्रीज से इसकी जबरदस्त डिमांड आ रही। जबकि उत्पादन मांग के मुकाबले कमजोर है। ऐसे में कीमत तेजी से ऊपर जा रही।

Share Market की तीन दिन की तेजी थमी
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एशियन पेंट, टाटा मोटर्स, मारुति और रिलायंस समेत सोलह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार की पिछले लगातार तीन दिन की तेजी थम गई और गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.58 अंक की गिरावट लेकर 72,987.03 अंक रह गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.30 अंक फिसलकर 22,200.55 अंक पर आ गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,894.78 अंक और स्मॉलकैप 0.96 प्रतिशत मजबूत होकर 46,544.29 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3935 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2201 में तेजी जबकि 1591 में गिरावट रही वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां लाल जबकि 23 हरे निशान पर बंद हुई।

बीएसई के चार समूहों में बिकवाली हुई। इससे एफएमसीजी 0.75, वित्तीय सेवाएं 0.07, ऑटो 0.31 और बैंकिंग समूह  के शेयर 0.17 प्रतिशत गिर गए। वहीं, 16 समूहों में तेजी का रुख रहा। इंडस्ट्रियल्स 1.76, ऊर्जा 0.95, दूरसंचार 0.82, यूटिलिटीज 1.27, कैपिटल गुड्स 2.13, धातु 0.89, तेल एवं गैस 1.09, पावर 2.01, रियल्टी 1.11 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.08 प्रतिशत  चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.28, जर्मनी का डैक्स 0.47 और जापान का निक्केई 0.08 प्रतिशत उछल गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.22 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82 प्रतिशत गिर गया।