Major road accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत
पीपलू। टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र में शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात कठमाणा पंचायत के गांव अरनिया काकड़ गांव के निकट हुआ। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को नाड़ी के पानी में डूबी कार नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।

झिराना थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक हंसराज (40) और उनका दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर शराब के ठेके पर सेल्समैन थे। दोनों डिग्गी इलाके के सोडा के रहने वाले थे। गुरुवार रात कार में देसी शराब लेकर गांव की ओर जा रहे थे। दादिया नाड़ी के पास टर्न पर कार बेकाबू हो गई और तालाब में जा गिरी। गेट लॉक होने से दोनों बाहर नहीं निकल पाए।

एक शव कार्टन के नीचे दबा था : कार का कुछ हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। एक ग्रामीण पानी में उतरा और कार का गेट खोलकर अंदर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक दिखाई दिया। पीछे का गेट खोला गया, जहां एक और युवक कार्टन के नीचे दबा था।

डिवाइडर कूदकर ट्रेलर से टकराई कार पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, 8 वर्षीय बालक घायल
बानसेन। चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी गांव के निकट गुरुवार देर रात सड़क पर मवेशी बचाने के प्रयास में असंतुलित हुई कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कार सवार उदयपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर दोनों को जब्त कर लिया है।

मवेशी सामने आया तो असंतुलित हुई कार
भदेसर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौके पर कार चित्तौड़गढ़-उदयपुर लेन में ट्रेलर के अगले हिस्से में घुसी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार में चार से पांच लोग सवार थे, अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से कार चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार असंतुलित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की ये हुई पहचान
मृतकों की पहचान चित्तौड़गढ़ के सिंधी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी रिंकेश पुत्र राजकुमार नानवानी (46), पत्नी सुहानी (44), रजनी (60) पत्नी मनोज नानवानी तथा इनके रिश्तेदार इंदौर निवासी हीरानंद (74) के रूप में हुई है। हादसे में रिंकेश का आठ वर्षीय पुत्र वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

खरबास सर्किल हादसा : फरार आरोपी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों का धरना प्रदर्शन
जयपुर। पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार से हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा चालक अब तक गिरफ्त से बाहर है। हादसे में एक युवक की मौत और 18 लोगों के घायल होने के बावजूद आरोपी का न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि वह पतासी खाने सर्किल पर पहुंचा था लेकिन वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया। थड़ी-ठेले पलटे हुए थे चारों ओर भीड़ जमा थी और लोगों से पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी चालक दिनेश रणवा की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस ने लग्जरी कार में सवार कांस्टेबल मुकेश जाट और पप्पू को डिटेन कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी चालक को फरार होने में मदद करने के आरोप में सुमित चौधरी और अशोक मीणा को भी हिरासत में लिया गया है।

परिजनों का धरना मुआवजे की मांग
हादसे में जान गंवाने वाले भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले परिजनों ने जयपुरिया अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। करीब दोपहर में एसडीएम विकास प्रजापत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद रोकने के बजाय उसे अपने बंपर में फंसा लिया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में सवार परिवार की चीख-पुकार से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में धंस गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई,जिससे कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थानाप्रभारी रामकृपाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीकर रोड स्थित 5 नंबर पुलिस चौकी के पास हुआ।

गाजियाबाद निवासी जगदीश बैरागी अपनी पत्नी लक्ष्मी बैरागी और बेटी श्वेता के साथ कार से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। कार उनका निजी चालक चला रहा था। जैसे ही कार 5 नंबर चौराहे के पास पहुंची तभी 14 नंबर की ओर से तेज गति से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डंपर के बंपर में फंस गई। चालक डंपर को रोकने के बजाय कार को सवारियों सहित दो किलोमीटर तक घसीट ले गया। कई लोगों ने डंपर का पीछा कर उसे रुकवाने की कोशिश की। आखिरकार डंपर और कार सड़क से नीचे उतर गए, जहां मिट्टी में धंसने के कारण दोनों वाहनों के पहिए थम गए।

सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार : हादसे में कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल
नदबई। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डहरा और पहरसर के बीच शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी में से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गौरव घायल हो गया। डहरा चौकी के अनुसार गांव मौलौनी निवासी गौरव अपनी पत्नी पूजा के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर गया था।

इलाज के बाद दोनों कार से वापस अपने मौलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान डहरा और पहरसर के बीच उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसा में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार पूजा 30 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गौरव बच गया। पुलिस ने कार में फंसे शव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से भरतपुर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने आठ को रौंदा, 4 की मौत : हाईवे पर पलटे ऑटो को सीधा कर रहे रहे थे, पिकअप को भी चपेट में लिया
बीकानेर। भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर नापासर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात एक ऑटो पलट गया था, उसे सीधा करने के लिए पिकअप को बुलाया गया। इस दौरान मौके पर आठ लोग मौजूद थे, जो ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए आठ लोगों को रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फ रार हो गया।

मृतक और घायलों की हुई पहचान
हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर, चूरू, सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया, चूरू, सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर, बीकानेर और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी झुंझुनूं की मौत हो गई। वहीं महिला समेत जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को घायल अवस्था में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफ र किया गया है।

कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला
आमेट। सरदारगढ़ रोड पर राजपुरा के समीप चलती कार पलटने से एक वर्ष की बालिका की मौत हो गई तथा दंपति व चालक सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार राजपुरा मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खा गई। पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार मेंविकास जैन (32) निवासी रेलमगरा व उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन (28) व उनकी 2 बेटियां 4 साल की गनिष्ठा व एक साल की प्रनिधि व कार ड्राइवर कालूराम सवार थे। कार में सवार विकास, उनकी पत्नी राजेश्वरी, बड़ी बेटी गनिष्ठा व कार ड्राइवर कालूराम को राहगीरों ने जलती हुई कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिससेहादस में एक साल की मासूम प्रनिधि जैन की जलने से मौत हो गईं। कार भी पूरी तरह जल कर राख हो गईं। सूचना मिलते ही आमेट थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां आमेट नगर पालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। दमकल ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में सवार दंपती, उनकी बेटी व चालक चारों की हालत नाजुक बताई गई जिनका आमेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजसमंद आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमेंराजेश्वरी जैन का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं विकास जैन की जीभ पूरी तरह से कट गई। सभी का राजसमंद के आर के अस्पताल मेंइलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया  कि यहां मोड़ पर करीब बारह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोड़ इतना विकट है कि अनजान वाहन चालक गाड़ी को संतुलित नहीं कर पाता।

डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल
भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-758 पर गुरुवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बीगोद थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 8 महीने के मासूम और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृत मासूम की मां और 3 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हैं। बीगोद पुलिस के अनुसार, इको कार में सवार परिवार मांडलगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह नेशनल हाईवे-758 पर सामने से आ रहे एक डंपर ने एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान कविया ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में कारोही निवासी नारायण (40) और 8 महीने के नकुल की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं कार चालक भानू प्रताप को गंभीर हालत में एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया जबकि हादसे में घायल महिला गनिया (30) और उसकी 3 साल की बेटी मन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गनिया अपने जीजा नारायण के साथ भीलवाड़ा के मेजा गांव ससुराल से अपने पीहर मांडलगढ़ जा रही थी। उधर हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजनों संग ग्रामीणों ने एक घंटे जाम लगाकर किया प्रदर्शन
कैथून। कैथून में रविवार को सेंट्रल बैंक के निकट एक सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। जानकारी के अनुसार कैथून के टोड़ी मोहल्ला निवासी प्रकाश सुमन उम्र 25 वर्ष रविवार दोपहर करीब 1.45 बजे मेला बस स्टैंड से बाइक से अपने घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान सेंट्रल बैंक के सामने सांगोद की ओर से कोटा जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक नीचे गिर गया और बस का टायर सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजे की मांग क८ी।

-इनका कहना है
मृतक के पिता रमेश की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस को जब्त कर उद्योग नगर थाने में खड़ा किया गया है।
-संदीप शर्मा, थानाधिकारी, कैथून

कार और ट्रेलर की भिड़ंत : महिला समेत चार की मौत, पारिवारिक विवाद को सुलझा कर आ रहे थे
चूरू। सांडवा थाना क्षेत्र के कातर व तेहनदेसर के बीच शुक्रवार शाम एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के  बताए गए हैं, जो एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। सांडवा पुलिस ने बताया बोलेरो सांडवा से लालगढ़ की तरफ  जा रही थी और ट्रेलर नोखा से सांडवा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कातर व तेहनदेसर के बीच दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें शव बुरी तरह फं स गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बोलेरों से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को सांडवा पीएचसी में रखवाया, वहीं चार गंभीर घायलों को बीकानेर रेफ र किया गया हैं। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फ रार हो गया। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में बोलेरो सवार लालगढ़ निवासी उम्मेद सिंह (55) प्रहलाद सिंह (35), राजू कंवर (35) पत्नी मदन सिंह और श्यामसर नागौर निवासी दिलीप सिंह (25)की मौत हो गई। वहीं लालगढ़ निवासी मदनसिंह, भैरोंसिंह, नारायण और प्रेम सिंह घायल हो गए।

एक्सप्रेसवे पर मौत का कहर : तेज रफ्तार कंटेनर कार पर जाकर पलटा, दो महिलाओं की मौत ; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार
मोड़क स्टेशन। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे स्थित चेचट टोल प्लाजा के निकट बुधवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसर लेन में कार पर जाकर पलटा गया। हादसे में कार सवार दो महिलाओं मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और महिलाएं मलबे में दब गईं। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गया और दूसरी लेन में चल रही कार पर पलट गया। हादसे में शिवानी चौहान, पत्नी कुलदीप सिंह भंडारी, निवासी देहरादून वर्तमान निवास ऑस्ट्रेलिया और सुधा राणा, पत्नी वीरेंद्र राणा, निवासी नोएडा की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बच्चे करते रहे मां को कॉल
हादसे का दर्दनाक पहलू सामने आया कि मृतका शिवानी चौहान के (15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी) दो बच्चे ऑस्ट्रेलिया में मां के लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। हादसे के समय और बाद में भी मां के मोबाइल पर बच्चों के संदेश लगातार आते रहे, मां कहां हो, कब आओगी। इन संदेशों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अस्पताल स्टाफ को भी भावुक कर दिया।

पिकअप दूसरे वाहन से टकराई तीन लोग जिंदा जले, मृतकों के शव सीट से चिपके मिले
रैणी (अलवर)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप के दूसरे वाहन से टकराने से उसमेंं आग लग गई, जिससे पिकअप में सवार तीन लोग जिंदा जल गए, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। एएसआई मोहम्मद आमीन के अनुसार हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 131.5 के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि पिकअप में तीन शव सीट पर चिपके मिले। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिकअप के नंबरों से वाहन झज्जर (हरियाणा) का पाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।