Mr and Mrs Mahi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूर्य कुमार यादव के स्कूप शॉट को आजमाने की कोशिश : जान्हवी
जयपुर। बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर ने कहा कि फिल्म में मैंने इंडियन क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के प्रसिद्ध स्कूप शॉट को आजमाने की कोशिश की है। फिल्म की परिभाषा सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनाओं का मीठा समंदर है। जान्हवी ने ये बात मैरियट होटल में मीडिया से कहीं। जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के सिलसिले जयपुर आई। उन्होंने कहा कि इस मूवी में क्रिकेट के अलावा डांस, मस्ती, रोमांस, सपने पूरा करने की ललक सब कुछ देखने को मिलेगी। जयपुर की लस्सी बहुत पसंद है। जब इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हो रही थी, तो हम सेट पर रोज लस्सी पिया करते थे। अभी इस समय बहुत व्यस्त प्रोग्राम चल रहा है और गर्मी भी बहुत है। कल रात को अहमदाबाद में मैच देखने के बाद सीधा मैं जयपुर आ गई। सुबह जब आंखें खुली तो पता नहीं लगा कि कौनसा शहर है। इस मूवी से पहले भी मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हूं।

फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द
जान्हवी ने बताया कि फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है। फिल्म की कहानी लव स्टोरी के साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए ख्वाब को फिर से जिंदा करने और उसे जीने की कहानी को दर्शाती है।

कपल को क्रिकेट देखना और खेलना पसंद
यह फिल्म एक ऐसे कपल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें क्रिकेट देखना और खेलना बहुत पसंद है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के आगे उन्हें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है। फिर भी आगे चलकर दोनों अपने मन की सुनते हैं। मिस्टर माही मिसेज माही को मैदान में उतारकर दोनों के ख्वाबों को एक नए पंख देते हैं। प्रमोशन के लिए जान्हवी जयपुराइट्स के बीच भी पहुंची। उन्होंने एयरपोर्ट से होटल और कैंपस तक सभी का अभिवादन स्वीकार किया। और लोगों को चीयर करती दिखाई दीं।

ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कड़ी मेहनत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत की है। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड माही को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस स्पोर्ट्स ड्रामा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे फैंस ने काफी सराहा है। जाह्नवी कपूर ने बताया है कि इस फिल्म के लिए वह आईपीएल टीम के साथ घंटों क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करती थीं।

मिस्टर एंड मिसेज माही के मेकर्स की तरफ से हाल ही में फिल्म के एक मेकिंग वीडियो रिलीज किया है। जिसमें जाह्नवी कपूर इस फिल्म के लिए अपनी तैयारियों के बारे में ब्यौरा देती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने बताया है कि क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए मैंने घंटों नेट्स में पसीना बहाया है।

इस दौरान मैंने चोटों का भी सामना किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटिंग कोच और भारतीय क्रिकेटर रहे अभिषेक नायर ने मेरी काफी सहायता की और क्रिकेट खेलने का सही तरीका सिखाया। इसके अलावा मेरा डेली रुटीन करीब 5-6 घंटे तक ट्रेनिंग सेशन में गुजरता था, जिसमें क्रिकेट, जिम वर्कआउट और अन्य वर्कशॉप में शामिल हुआ करते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चला और तब जाकर मैंने मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए खुद को तैयार किया है।

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है जान्हवी कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है।

जान्हवी कपूर ने कहा, हम सभी धोनी के फैन हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं यह कहना चाहूंगी कि सिर्फ क्रिकेटर होने के नाते हम उनसे प्यार नहीं करते हैं। उनका मिजाज, उनके उसूल और वो जिस तरह के इंसान हैं, उनका यह पूरा व्यक्तित्व मुझे बहुत पसंद है। हम उन्हें और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं।

राजकुमार राव ने कहा, पूरी दुनिय धोनी की फैन है।धोनी बहुत बड़े लीजेंड पर्सन हैं। लेकिन जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं, वह तारीफ के काबिल है। धोनी बहुत डाउन टू अर्थ और हंबल इंसान हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके अदंर किसी भी हालात से डील करने की अच्छी समझ है।

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।