World Hypertension Day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज : जीवन की आपाधापी ने बढ़ाया हाइपरटेंशन, शहरों में 33, गांवों में 25% बीपी के मरीज
जयपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी, पैसा कमाने की होड़, काम का बोझ और ना जाने कितने ही कारण से जिनसे आज हर व्यक्ति तनाव में जी रहा है। यही तनाव हाइपरटेंशन को जन्म देता है। हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली बीमारी हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के बारे में भारतीयों को अन्य देशों की तुलना में जानकारी का अभाव है।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन एनसीबीआई में पब्लिश हुई रिपोर्ट के अनुसार भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में 75 प्रतिशत लोग और शहरी क्षेत्रों में 58 प्रतिशत लोगों को मालूम ही नहीं कि उन्हें हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी है। अगर इसे नजरंदाज करते हैं तो मरीज को हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज, एक्यूट किडनी फेलियर जैसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राम चितलांगिया ने बताया कि हाइपरटेंशन के मामले महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। भारत में 27 प्रतिशत पुरुषों और 20 प्रतिशत मामले महिलाओं में हाइपरटेंशन के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बात की जाए तो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में हाइपरटेंशन के 25 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 33 प्रतिशत मरीज हैं। राजस्थान में यह आंकड़ा ग्रामीण में 18.3 प्रतिशत और शहर में 26.1 प्रतिशत है। गांवों में 25 प्रतिशत और शहरों में 38 प्रतिशत मरीज ही इसका इलाज करवा रहे हैं।

बढ़ रहा हाइपरटेंसिव हार्ट डिजीज से मौतों का आंकड़ा
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यता शर्मा का कहना है कि लंबे समय तक हाइपरटेंशन होने से हार्ट कमजोर हो जाता है और हार्ट फेलियर होने के वाली मृत्यु दर बढ़ रही है। करीब 62 प्रतिशत हार्ट फेलियर के मामलों के पीछे का कारण हाइपरटेंशन है। किडनी से जुड़ी समस्याएं जैसे नेफ्रोपैथी, रीनल आर्टरी स्टेनोसिस में भी हाइपरटेंशन बड़ा कारण है।

हाइपरटेंशन से बचने के लिए क्या करें
सीनियर फिजिशियन एंड क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि अगर खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बना लिया जाए तो हाइपरटेंशन के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर हाइपरटेंशन की चपेट में आ गए हैं तो सबसे पहले इसका इलाज करवाएं, क्योंकि स्थिति गंभीर होने पर हार्ट अटैक तक आ सकता है। अगर किसी की फैमिली में कभी हाइपरटेंशन की समस्या रही है तो ऐसे लोगों को नियमित तौर पर जांच करवाते रहना चाहिए। साथ ही 18 साल की उम्र के बाद सभी को कम से कम साल में दो बार बीपी चेक करवना चाहिए।

Hypertension की वजह टेंशन
जयपुर। हाइपरटेंशन यानि उच्च रक्त चाप (हाईबीपी) की समस्या को बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसका बड़ा कारण जीवनशैली में बड़ा बदलाव, खानपान की गुणवत्ता में कमी और तनाव है। ऐस में छोटी उम्र में ही इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। हाइपरटेंशन एक ऐसी समस्या है, जो अपने साथ दूसरी बीमारियां भी लेकर आती है, जो जीवन को काफी प्रभावित करती हैं। हाइपरटेंशन गुपचुप रूप से हमारे दिल-दिमाग और शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करता है। इसलिए इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। चिकित्सकों के अनुसार राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 26 प्रतिशत लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या है।

बीमारियों का कारण
सीनियर फिजिशियन डॉ. आरएस खेदड़ ने बताया कि हाइपरटेंशन होने से हार्ट रिलेक्स नहीं हो पाता और कोरोनरी आर्टरीज में कोलेस्ट्रोल जमने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। वहीं दिमाग में हाइपरटेंशन से लकवा भी मार सकता है। वहीं हाइपरटेंशन से रक्त धमनियों में सूजन और कमजोरी आ जाती है। धमनियों के फटने से मौत भी हो सकती है।

धमनियों में बढ़ जाता है दबाव
सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील बेनीवाल ने बताया कि जब धमनियां कठोर और संकरी हो जाती है तो रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा दबाव से उन धमनियों में रक्त को धकेलना पड़ता है। इसे बढ़े हुए दबाव को ही उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहा जाता है। दबाव बढ़ने दिल ही नहीं अन्य अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ जाता है और कई बार यह जानलेवा स्थिति में भी आ जाता है।

प्राइमरी और सेकंडरी दो तरह का होता है हाइपरटेंशन
नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट एंड इलेक्ट्रो फिजियोलॉजिस्ट डॉ. विनोद पूनिया ने बताया कि प्राथमिक हाइपरटेंशन बिना किसी सटीक कारण के उम्र बढ़ने के साथ विकसित होता है लेकिन सेकेंडरी हाइपरटेंशन कम उम्र में होता है और इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे अधिक नमक का सेवन करना, धूम्रपान करना, मधुमेह, मोटापा, गुर्दा रोग, थायरॉयड समस्याएं, मानसिक तनाव, नींद की कमी और अनुचित खानपान।

लक्षण नहीं करें नजरअंदाज
नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. देवेन्द्र श्रीमाल ने बताया कि सिरदर्द, थकान और सुस्ती होना, दिल की धड़कन बढ़ जाना, सीने में दर्द, सांसें तेज चलना या सांस लेने में तकलीफ  होना, आंखों से धुंधला दिखना, नाक से खून आना आदि इसके लक्षण हैं। यदि किसी भी प्रकार के हाइपरटेंशन से जुड़े गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बचाव के लिए क्या करें
सीनियर फिजिशियन डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि खानपान पर नियंत्रण सबसे जरूरी है। साथ ही समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करें, वजन को नियंत्रण में रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें, खाने में नमक का सेवन कम करें, तनाव कम लें, खाने में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों का सेवन ज्यादा करें, धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। वहीं 18 साल की उम्र के बाद सभी को कम से कम साल में दो बार बीपी चेक करवाना चाहिए।