AU SFB - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

AU SFB ने ग्रामीण महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 'एयू उद्योगिनी बाजार' का शुभारम्भ
जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी)  ने शुक्रवार को जयपुर के नवरंगपुरा में 'एयू उद्योगिनी बाजार' का उद्घाटन  किया। इसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछड़े वर्ग की ग्रामीण महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान करके उनका विकास करना है, साथ ही महिला स्वामित्व वाले व्यवसायों को बढ़ावा देना भी है। यह पहल एयू उद्योगिनी का हिस्सा है जो एयू फाउंडेशन - एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की सीएसआर विंग का एक रणनीतिक कार्यक्रम है।

एयू उद्योगिनी बाजार पिछड़े और वंचित वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए एक मंच है, जिन्हें एक व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से सावधानीपूर्वक चुना गया है। इस पहल के अंतर्गत एयू फाउंडेशन इन महिलाओं को नेतृत्व और उद्यमिता में प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए समर्थन देगा। एयू फाउंडेशन उनकी मार्केटिंग, मैनेजेरियल (प्रबंधकीय) और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने में भी मदद करेगा।

एयू उद्योगिनी बाजार एक-व्यवसाय-एक-दुकान मॉडल का अनुसरण करता है, जिसमें 10X12 फीट की 9 इकाइयां शामिल हैं जो हर एक व्यवसाय को चलाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और उपकरणों से सुसज्जित हैं। एयू उद्योगिनी बाजार में मसाले की दुकान, दर्जी की दुकान, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर, कपड़े की दुकान जैसे अलग अलग आउटलेट शामिल होंगे, जो नवरंगपुरा के लोगों की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। इस तरह का पहला और अपनी तरह का अनूठा बाजार न सिर्फ स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें एक संगठित बाजार सेटअप में थोक विक्रेताओं के रूप में एक साथ लाकर उनमें स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देगा।

उद्घाटन समारोह में  ज्योति अग्रवाल, को-फाउंडर, संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन (एसजेएफ) और विधायक कुलदीप धनकड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर एयू एसएफबी के  हेड ऑफ स्वदेश बैंकिंग  सुल्तानराम जाट और एयू एसएफबी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग और सीएसआर सौरभ ताम्बी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि बैंक के सामाजिक सरोहकार की वजह से महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। यह बात जानकार मुझे बहुत गर्व है क्योंकि मैं हमेशा से महिलाओं को स्वम सहायता समूह के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए कार्य करता रहा हूँ। इस उद्योगिनी बाज़ार के माध्यम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। एयू बैंक के माध्यम से महिलाएं लखपति दीदी अवार्ड भी जीत रही हैं।

इस अवसर पर संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन की को-फाउंडर  ज्योति अग्रवाल ने कहा कि एयू फाउंडेशन लगातार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए विकास के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि कैसे एयू उद्योगिनी लगातार समाज के इस वर्ग की ग्रामीण महिलाओं के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। एयू उद्योगिनी बाजार इन महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उनमें स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देगा, जबकि एयू फाउंडेशन महिला उद्यमियों के लिए क्षमता निर्माण के साथ-साथ उन्हें बिजनेस शुरू करने के लिए शुरुआती तौर पर पूंजी उपलब्ध कराएगा। साथ ही एयू फाउंडेशन इन छोटे व्यवसायों के लिए किराया भी वहन करेगा। मैं इनमें से हर एक महिला को बधाई देती हूं, जो जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन रही हैं।