domestic cricket - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इस बार 28 अगस्त से भारत के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत, बीसीसीआई ने राजस्थान को दी 4 रणजी समेत 75 मैचों की मेजबानी
जयपुर। भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत इस बार 28 अगस्त को दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट से होगी। बीसीसीआई की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान को इस बार चार रणजी ट्रॉफी मैच सहित विभिन्न टूर्नामेंटों के कुल 75 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। लेकिन यहां आरसीए की एडहॉक कमेटी और राजस्थान खेल परिषद के बीच चल रहे विवाद के कारण आईपीएल मैचों के दौरान हराभरा नजर आने वाले सवाई मानसिंह स्टेडियम का ग्राउण्ड अब पीला पड़ता नजर आने लगा है। आरसीए की एडहॉक कमेटी ने अपने ग्राउण्ड स्टाफ को यहां से हटा लिया। ग्राउण्ड का रखरखाव न होने की वजह से भीषण गर्मी में घास पीली पड़ने लगी है। यदि ग्राउण्ड के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो रणजी ट्रॉफी सहित घरेलू सीजन के अन्य मैच अन्य मैदानों पर कराने पड़ेंगे।

राजस्थान को मिले ये मैच
बीसीसीआई के आगामी घरेलू सत्र के दौरान विजय हजारे ट्रॉफी के कुल 28 मैचों की मेजबानी राजस्थान को दी गई है। इसके अलावा अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के 21 मैच भी यहां खेले जाएंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ को अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के 4 मैच, रणजी ट्रॉफी के 4 मैच, अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के तीन मैच तथा अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के 15 मैचों की मेजबानी भी मिली है।

जोनल फॉर्मेट में होगी दलीप ट्रॉफी
घरेलू सत्र की शुरूआत दलीप ट्रॉफी से होगी और यह फिर से अपने पारंपरिक जोनल प्रारूप में लौटेगा। पिछले सत्र में दलीप ट्रॉफी इंडिया ए, बी, सी और डी चार टीमों के बीच खेली गई थी। टूनार्मेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला गया था। इस सत्र से टूनार्मेंट जोनल प्रणाली में लौटेगा, जिसमें छह टीमों (नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंटर और नॉर्थ ईस्ट) का चयन संबंधित जोनल समितियों द्वारा किया जाएगा।

इन टूर्नामेंटों में भी होगा बदलाव
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में ग्रुप चरण के बाद सुपर लीग चरण भी होगा। पुरुष (विजय हजारे ट्रॉफी) और महिला घरेलू 50 ओवर के टूनार्मेंट में अब रणजी ट्रॉफी की तरह प्लेट डिविजन की शुरुआत होगी।

दो चरण में होगी रणजी ट्रॉफी
2024-25 की तरह रणजी ट्रॉफी दो चरणों में आयोजित की जाएगी और बीच में सफेद गेंद के टूनार्मेंट आयोजित होंगे। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम के प्रभाव को कम करना है।

एडहॉक कमेटी को अनुदान राशि जारी नहीं कर रहा बीसीसीआई, आरसीए के चुनाव जल्द नहीं हुए तो घरेलू क्रिकेट संकट में होगी
जयपुर। संभवत: अपने गठन के बाद पहली बार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा राजस्थान क्रिकेट संघ अब घरेलू क्रिकेट कराने में भी समर्थ नहीं है। आरसीए में नये सत्र का आगाज हर साल मई-जून के माह में हो जाता है लेकिन भंग आरसीए का कामकाज संभाल रही एडहॉक कमेटी के पदाधिकारी अब तक एक भी टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान नहीं कर पाए हैं। एडहॉक कमेटी ने पूर्व में 20 मई से काल्विन शील्ड और एक जून से अंडर-16 का टूर्नामेंट कराने की घोषणा की थी लेकिन तंगी के हालात में उसे भी रद्द कर दिया है। कमेटी अब जिलों में समर कैंप के आयोजन की औपचारिकता निभाने में जुटी है।

जानकारों के मुताबिक आरसीए के हालात नई कार्यकारिणी के चुनाव के बाद ही सुधरेंगे। एडहॉक कमेटी ने हालांकि कई बार बीसीसीआई को पत्र लिखकर अनुदान राशि जारी करने की मांग की है लेकिन बीसीसीआई एडहॉक बॉडी को सरकारी हस्तक्षेप मानते हुए उसके पत्रों पर भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा।

20 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर
राजस्थान के घरेलू क्रिकेट सत्र में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में जिले से राज्य स्तर तक 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी रहती है।  अगर फंड  नहीं होने की वजह से प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होता है तो इतने खिलाड़ी प्रभावित होंगे।  अक्सर आरसीए की अंडर-19 और अंडर-23 की प्रतियोगिता मई-जून में कराई जाती है, जबकि सीनियर कॉल्विन शील्ड और जूनियर अंडर-16 के टूर्नामेंट जुलाई-अगस्त के महीने में होते रहे हैं। इसके अलावा अंडर-14 का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर और कंडीशनिंग कैंप का आयोजन जून-जुलाई में होता है।

दस माह से नहीं मिल रहा फंड
आरसीए को बोर्ड से सालाना 40 करोड़ रुपए अनुदान के रूप में मिलते हैं लेकिन पहले आरसीए पदाधिकारियों के बीच विवाद और फिर एडहॉक कमेटी के गठन की वजह से पिछले करीब 10 माह से बोर्ड ने अनुदान जारी नहीं किया है। ऐसे में आरसीए की सभी गतिविधियां उधारी पर ही चल रही हैं। लेकिन फंड नहीं होने की वजह से प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना संभव नहीं होगा।

70 करोड़ रुपए की उधारी
जिला संघ के एक सचिव के मुताबिक आरसीए पर करीब 70 करोड़ रुपए की उधारी है। इसमें करीब 35 करोड़ रुपए का नये स्टेडियम का लोन है, जबकि 11 करोड़ रुपए स्टाफ और ग्राउण्ड स्टाफ के वेतन के  बाकी हैं। खिलाड़ियों का टीए/डीए, चयनकर्ताओं की फीस, बसों और होटलों का किराया भी 15 करोड़ से ज्यादा बाकी है। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपए की राशि राजस्थान प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की फीस और वैंडरों को भुगतान की जानी है। बीसीसीआई से बजट मिलने के बाद ही इन देनदारियों का भुगतान संभव हो सकेगा।

चुनाव से पहले फंड जारी होना संभव नहीं
आरसीए में एडहॉक कमेटी का गठन हुए 50 दिन पूरे होने को हैं, जबकि कमेटी का कार्यकाल 90 दिन निर्धारित किया गया था। एडहॉक कमेटी का कार्य तीन माह के भीतर नये चुनाव कराना है जिसके लिए कम से कम 25 दिनों की जरूरत होगी। लेकिन कमेटी  क्रिकेट गतिविधियों के संचालन, चयनकर्ताओं की नियुक्ति जैसे कामों में लगे हैं। जब तक नई कार्यकारिणी के चुनाव नहीं हो जाते बोर्ड की ओर से पैसा जारी होना संभव नहीं लगता। एडहॉक कमेटी ने इसके लिए प्रयास किए हैं लेकिन बीसीसीआई ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई।