Happy Birthday - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Happy Birthday: ड्रीम गर्ल बनकर हेमा ने दर्शकों का जीता दिल, फिल्मी परदे से लेकर संसद तक का तय किया सफ़र
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी आज 76 वर्ष की हो गयी। 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के आमानकुंडी में जन्मीं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। हेमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। वर्ष 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक पांडव वनवासम में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1968 में हेमा मालिनी को सर्वप्रथम राजकपूर के साथ सपनों का सौदागर में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के रूप में प्रचारित किया गया। बदकिस्मती से फिल्म टिकट खिडकी पर असफल साबित हुई लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद किया गया।

हेमा मालिनी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म जॉनी मेरा नाम से हासिल हुयी। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देवानंद की जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर लिया और फिल्म सुपरहिट रही।इसके बाद रमेश सिप्पी की वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म अंदाज में भी हेमा मालिनी ने अपने अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1972 में हेमा मालिनी को रमेश सिप्पी की ही फिल्म सीता और गीता में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी। इस फिल्म की सफलता के बाद वह शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचीं। उन्हें इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता.निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में (गहरी चाल) फिल्म का निर्माण किया।सिल्वर स्क्रीन पर हेमा मालिनी की जोडी धर्मेन्द्र के साथ खूब जमी। यह फिल्मी जोडी सबसे पहले फिल्म शराफत से चर्चा में आई। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म शोले में धर्मेन्द्र ने वीरू और हेमामालिनी ने बसंती की भूमिका में दर्शकों का भरपूर मनोंरजन किया। हेमा और धमेन्द्र की यह जोड़ी इतनी अधिक पसंद की गई कि धर्मेन्द्र की रील लाइफ की ड्रीम गर्ल, हेमामालिनी उनके रीयल लाइफ की ड्रीम गर्ल बन गईं। बाद में इस जोड़ी ने ड्रीम गर्ल, चरस, आसपास,  प्रतिज्ञा, राजा जानी, रजिया सुल्तान, अली बाबा चालीस चोर, बगावत, आतंक, द बर्निंग ट्रेन, दोस्त आदि फिल्मों में एक साथ काम किया।

सत्तर के दशक में हेमा मालिनी पर आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमर वाले किरदार ही निभा सकती हैं लेकिन उन्होंने खुशबू,किनारा, और मीरा जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभाकर अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिये बंद कर दिया ।इस दौरान हेमा मालिनी के सौंदर्य और अभिनयका जलवा छाया हुआ था।इसी को देखते हुये निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती ने उन्हें लेकर फिल्म ड्रीम गर्ल का निर्माण तक कर दिया।

वर्ष 1990 में हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और धारावाहिक नुपूर का निर्देशन भी किया। इसके बाद वर्ष 1992 में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लेकर उन्होंने फिल्म दिल आशना है का निर्माण और निर्देशन किया ।वर्ष 1995 में उन्होंने छोटे पर्दे के लिये मोहिनी का निर्माण और निर्देशन किया। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद हेमा मालिनी ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 2000 में हेमा मालिनी पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित की गयीं। हेमा मालिनी ने अपने पांच दशक के सिने करयिर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। हेमा मालिनी मथुरा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर तीसरी बार संसद पहुंची है।

Happy Birthday Kajol: विरासत में मिली अभिनय कला से काजोल ने खुद को निखारते हुए दर्शकों के दिलों को जीता
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल आज 50 वर्ष की हो गयी। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।

काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कान्वेंट पंचगनी से की। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'बेखुदी' से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभायी लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।

वर्ष 1993 में काजोल को अब्बास-मुस्तान की फिल्म 'बाजीगर' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरूख खान ने निभायी थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरूख खान पर केन्द्रित करके बनायी गयी है लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1994 काजोल के सिने कैरियर में अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी उधार की जिंदगी, ये दिल्लगी और करण अर्जुन जैसी फिल्म प्रदर्शित हुयी। उधार की जिंदगी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया, वही बांबे फिल्म जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

वर्ष 1994 में ही काजोल को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ये दिल्लगी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभायी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1995 में काजोल को यश चोपड़ा की ही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे' में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी। काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1997 में काजोल को निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्म 'गुप्त' में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी।फिल्म गुप्त में काजोल का किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 1998 में काजोल के सिने करियर की एक और अहम फिल्म 'दुश्मन' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में काजोल ने अपने सिने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

वर्ष 1998 में ही काजोल की प्यार तो होना ही था और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन दोनों फिल्मों के लिये भी वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। यह उनके सिने करियर में पहला अवसर था जब एक वर्ष में तीन फिल्मों के लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था। वर्ष 1999 में काजोल को सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'हम आपके दिल में रहते है' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। इसी वर्ष काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2006 में काजोल ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'फना' के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की। काजोल के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरूख खान के साथ खूब जमी। काजोल अपने सिने कैरियर में चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। वर्ष 2011 में काजोल पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

काजोल ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले से कमबैक किया। रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरूख के साथ काजोल की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म दिलवाले टिकट खिड़की पर हिट साबित हुयी। वर्ष 2018 में काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर इला प्रदर्शित हुयी लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2020 में काजोल ने अजय देवगन के साथ की फिल्म तानाजी : द अनसंग हीरो : में काम किया जो सुपरहिट साबित हुयी। काजोल की हाल ही में वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा प्रदर्शित हुयी है। काजोल की आने वाली फिल्मों में महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' और दो पत्ती प्रमुख है।

Happy Birthday: 77 वर्ष की हुयी मुमताज, 12 वर्ष की उम्र में काम किया शुरू
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मुमताज आज 77 वर्ष की हो गयी। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख दिया। साठ के दशक में मुमताज ने कई स्टंट फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके नायक की भूमिका दारासिंह ने निभाई। वर्ष 1965 में मुमताज के सिने करियर की अहम फिल्म मेरे सनम प्रदर्शित हुयी। इसमें मुमताज खलनायिका की भूमिका में नजर आई। इस फिल्म में आशा भोंसले की आवाज में ओ.पी .नैय्यर के संगीत निर्देशन में उनपर फिल्माया गीत ये है रेश्मी जुल्फों का अंधेरा ना घबराइये उन दिनों श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

वर्ष 1967 में प्रदर्शित फिल्म पत्थर के सनम मुमताज की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। मनोज कुमार और वहीदा रहमान अभिनीत इस फिल्म में मुमताज ने सहनायिका की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भी उन पर एक आइटम गाना ऐ दुश्मन जान फिल्माया गया जो श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। वर्ष 1967 में मुमताज की फिल्म राम और श्याम प्रदर्शित हुयी जो बतौर मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। मुमताज के अभिनय का सितारा निर्माता-निर्देशक राज खोसला की क्लासिकल फिल्म दो रास्ते से चमका। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ मुमताज बल्कि अभिनेता राजेश खन्ना को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

वर्ष 1974 में मयूर माधवानी के साथ शादी करने के बाद मुमताज ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया 1वर्ष 1977 में प्र्दर्शित फिल्म आइना बतौर अभिनेत्री उनके के सिने कैरियर की अंतिम फिल्म साबित हुयी। दुर्भाग्य से यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।

लगभग 12 वर्षो के बाद वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म आंधिया से मुमताज ने अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरू की लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ काफी पसंद की गयी। मुमताज ने अपने दो दशक लंबे सिने कैरियर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। मुमताज इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं है।

Happy Birthday Naseeruddin Shah: अभिनय के दम पर पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित है शाह
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज 74 वर्ष के हो गये। 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्में नसीरुद्दीन शाह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर और नैनीताल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पूरी की।

वर्ष 1971 में अभिनेता बनने का सपना लिये उन्होंने दिल्ली नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा स्कूल में दाखिला ले लिया। वर्ष 1975 में नसीरुद्दीन शाह की मुलाकात जाने माने निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल से हुयी। श्याम बेनेगल उन दिनो अपनी फिल्म निशांत बनाने की तैयारी में थे। श्याम बेनेगल ने नसीरूद्दीन शाह में एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया और अपनी फिल्म में काम करने का अवसर दे दिया।

वर्ष 1976 नसीरूद्दीन शाह के सिने कैरियर में अहम पड़ाव साबित हुआ। इस वर्ष उनकी भूमिका और मंथन जैसी सफल फिल्म प्रदर्शित हुई । दुग्ध क्रांति पर बनी फिल्म मंथन में नसीरुद्दीन शाह के अभिनय ने नए रंग दर्शको को देखने को मिले। इस फिल्म के निर्माण के लिये गुजरात के लगभग पांच लाख किसानों ने अपनी प्रति दिन की मिलने वाली मजदूरी में से (दो-दो) रूपये फिल्म निर्माताओं को दिये और बाद में जब यह फिल्म प्रदर्शित हुई तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1977 में अपने मित्र बैंजमिन गिलानी और टॉम आल्टर के साथ मिलकर नसीरुद्दीन शाह ने मोटेले प्रोडक्शन नामक एक थियेटर ग्रुप की स्थापना की जिसके बैनर तले सैमुयल बैकेट के निर्देशन में पहला नाटक वेटिंग फॉर गोडोट पृथ्वी थियेटर में दर्शकों के बीच दिखाया गया। वर्ष 1979 में प्रदर्शित फिल्म स्पर्श में नसीरुद्दीन शाह के अभिनय का नया आयाम दर्शकों को देखने को मिला। इस फिल्म में अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाना किसी भी अभिनेता के लिये बहुत बड़ी चुनौती थी। चेहरे के भाव से दर्शकों को सब कुछ बता देना नसीरुद्दीन शाह की अभिनय प्रतिभा का ऐसा उदाहरण था जिसे शायद ही कोई अभिनेता दोहरा पाये। इस फिल्म में उनके लाजवाब अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म आक्रोश नसीरुद्दीन शाह के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। गोविन्द निहलानी निर्देशित इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह एक ऐसे वकील के किरदार में दिखाई दिये जो समाज और राजनीति की परवाह किये बिना एक ऐसे बेकसूर व्यक्ति को फांसी के फंदे से बचाना चाहता है। हालांकि इसके लिये उसे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वर्ष 1983 में नसीरुद्दीन शाह को सई परांजपे की फिल्म कथा में काम करने का अवसर मिला। फिल्म की कहानी मे कछुए और खरगोश के बीच दौड़ की लड़ाई को आधुनिक तरीके से दिखाया गया था।

वर्ष 1983 में नसीर के सिने कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म जाने भी दो यारो प्रदर्शित हुई। कुंदन शाह निर्देशित इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म से पहले उनके बारे में यह धारणा थी कि वह केवल संजीदा भूमिकाएं निभाने में ही सक्षम है लेकिन इस फिल्म उन्होंने अपने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1985 में नसीरुद्दीन शाह के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म मिर्च मसाला प्रदर्शित हुयी। फिल्म मिर्च मसाला ने निर्देशक केतन मेहता को अंतराष्ट्रीय ख्याति दिलाई थी। यह फिल्म सामंतवादी व्यवस्था के बीच पिसती औरत की संघर्ष की कहानी बयां करती है।

अस्सी के दशक के आखिरी वर्षो में नसीरुद्दीन शाह ने व्यावसायिक सिनेमा की ओर भी अपना रूख कर लिया। इस दौरान उन्हें हीरो हीरा लाल, मालामाल, जलवा और त्रिदेव जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला, जिसकी सफलता के बाद नसीरुद्दीन शाह को व्यावसायिक सिनेमा में भी स्थापित कर दिया। नब्बे के दशक में नसीर ने दर्शको की पसंद को देखते हुये छोटे पर्दे का भी रूख किया और वर्ष 1988 में गुलजार निर्देशित धारावाहिक मिर्जा गालिब में अभिनय किया। इसके अलावा वर्ष 1989 में भारत एक खोज धारावाहिक में उन्होंने मराठा राजा शिवाजी की भूमिका को जीवंत कर दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप मे भी स्थापित करने के लिये नब्बे के दशक में उन्होंने स्वयं को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा में वह खल चरित्र निभाने से भी नहीं हिचके। इस फिल्म में भी उन्होंने दर्शकों का मन मोहे रखा। इसके बाद उन्होंने टक्कर, हिम्मत, चाहत, राजकुमार, सरफरोश और कृष जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

नसीरुद्दीन शाह के सिने करियर में उनकी जोड़ी स्मिता पाटिल के साथ काफी पसंद की गयी। नसीरुद्दीन शाह अबतक तीन बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है। इन सबके साथ ही नसीरूद्दीन शाह तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये है। फिल्म के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये वह भारत सरकार की ओर से पदमश्री और पदमभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किये जा चुके है। नसीरूद्दीन शाह ने करीब चार दशक लंबे सिने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। नसीरुद्दीन शाह आज भी उसी जोशोखरोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।

Happy Birthday: भक्ति राठौड़ ने काम से कोई ब्रेक न लेकर सेट पर अपना जन्मदिन मनाया
मुंबई। अपनी बहुमुखी अदाकारी और अपने काम के प्रति समर्पण के लिए मशहूर अभिनेत्री भक्ति राठौड़ ने इस साल अपना जन्मदिन सेट पर मनाया।

भक्ति राठौर अपने जन्मदिन के दिन अपने लोकप्रिय शो के आगामी एपिसोड की शूटिंग जारी रखे हुए थीं। भक्ति ने अपने खास दिन पर काम करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। काम पर अपना जन्मदिन मनाना मुझे खुशी देता है और मैं अपने दिन को बिताने का इससे बेहतर तरीका नहीं सोच सकती। हर साल नई चुनौतियां और अवसर लेकर आता है। मैं अपने प्रशंसकों और जिस बेहतरीन टीम के साथ काम करती हूं, उसके समर्थन के लिए आभारी हूं।

भक्ति राठौड़ का अपने काम के प्रति समर्पण और प्यार कई लोगों को प्रेरित करता है, और उनका काम पर जन्मदिन उनके काम के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वह अगली बार नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म जर्नी में नजर आएंगी।

Happy Birthday: 74 वर्ष के हुये मिथुन चक्रवर्ती
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज 74 वर्ष के हो गये।

16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्में मिथुन चक्रवर्ती मूल नाम गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरूआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की असमय मृत्यु से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया। निर्देशक  मृणाल सेन की नजर मिथुन पर पड़ी थी। लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना मिथुन का अंदाज मृणाल को पसंद आया और दो साल बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'मृगया' के लिए मिथुन को कास्ट कर लिया।

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म मृगया बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक मृगया की भूमिका निभाई जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है । फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अवॉर्ड को लेने के लिए दिल्ली जाने के लिए मिथुन के पास पैसे नहीं थे। उन दिनों रेखा दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करने जा रही थीं। उन्होंने अपना स्पॉटबॉय बनाकर फ्लाइट में उनका टिकट बुक करवाया और मिथुन को लेकर दिल्ली गई। फिल्म मृगया की सफलता के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को दो अंजाने फूल खिले है गुलशन गुलशन जैसी कुछ फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा ।

वर्ष 1979 में मिथुन चक्रवर्ती को रविकांत नगाईच की फिल्म सुरक्षा में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती एक जासूस की भूमिका में थे। उनका यह अंदाज सिने प्रेमियों को काफी पसंद आया। बाद में वर्ष 1982 में इस फिल्म का सीक्वल वारदात बनाया गया।

मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत का सितारा वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर से चमका । नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर की भूमिका में दिखाई दिये। बेहतरीन गीत संगीत और अभिनय से सजी बी सुभाष निर्देशित इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म डिस्को डांसर की सफलता के बाद मिथुन चक्रवर्ती की छवि एक डांसिग स्टार के रूप में बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती की डांसिग अभिनेता की छवि को भुनाया। इन फिल्मों में कसम पैदा करने वाले की डांस डांस जैसी फिल्में शामिल है।

अस्सी के दशक में मिथुन चक्रवर्ती उन निर्माताओं की पहली पसंद बन गये जो कम बजट की पारिवारिक फिल्म बनाते थे । इस दौर में वह फिल्म निर्माताओं के लिये गरीबों का अमिताभ बनकर उभरे और कई सफल फिल्मों में काम करके दर्शको का मनोरंजन करने में सफल रहे । मिथुन को गरीबों का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। इस पर रिएक्शन देते हुए मिथुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी तारीफ है। अमिताभ सदी के सबसे बड़े स्टार हैं। अमिताभ बड़े बैनर की फिल्में करते थे और मैं छोटी बजट की फिल्में करता था। बजट के हिसाब से दोनों फिल्मों की कमाई हो जाती थी। नब्बे के दशक के आखिरी वर्षों में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से कुछ हद तक किनारा कर लिया और उटी चले गये जहां वह होटल व्यवसाय करने लगे, हालांकि इस दौर में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपना नाता पूरी तरह से नही तोड़ा और फिल्मों में अभिनय कर दर्शको का मन मोहते रहे।

अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये मिथुन चक्रवर्ती ने खुद को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म एलान में ग्रे शेडस निभाकर अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरु की। वर्ष 2005 में ही मणिरत्नम की फिल्म गुरू में उनके अभिनय का नये आयाम देखने को मिले । मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर पर नजर डाले तो पायेगे वह मल्टी स्टारर फिल्मों का अहम हिस्सा रहे है । जब कभी फिल्म निर्माताओ को ऐसी फिल्मों में अभिनेता की जरूरत होती वह मिथुन चक्रवर्ती को नजर अंदाज नहीं कर पाते । मिथुन चक्रवर्ती को बुद्धदेव दासगुप्ता की बंगाली फिल्म तहादेर कथा के लिए दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म स्वामी विवेकानंद के लिए सहायक अभिनेता का नेशनल अवार्ड भी मिला है।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने सिने करियर में सभी नामचीन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन रूपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी रंजीता के साथ खासी पसंद की गयी । इसके अलावे मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी श्रीदेवी, पदमिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान के साथ भी पसंद की गयी । मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने कैरियर में अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके है। मिथुन चक्रवर्ती को को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज भी जोशो-खरोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Happy Birthday Nawaz : 50 वर्ष के पूरे हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज 50 वर्ष के हो गये।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव में हुआ था। वर्ष 1999 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनेता बनने का सपना लिये मुंबई आए थे। नवाजउद्दीन बैक स्टेज पर काम किया करते थे। स्टेज की साफ-सफाई करना, एक्टर्स के लिए चाय-पानी लाने का काम भी करते थे।

काफी मेहनत के बाद उन्हें आमिर खान की वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म 'सरफरोश' में काम करने का अवसर मिला। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी' और 'न्यूयॉर्क' जैसी कई फिल्मों में नजर आने के बावजूद नवाजुद्दीन ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ नहीं बना पाए। उन्हें असल पहचान वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'पीपली लाइव' से मिली थी। 'पीपली लाइव' से दर्शकों की नजर में आने के बाद वर्ष 2012 में अनुराग कश्यप ने उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल का रोल ऑफर किया और इस एक रोल ने नवाज की की किस्मत पलट दी।उसके बाद से उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर की लाइन लग गई।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र होने के बाद भी  नवाजुद्दीन को शुरुआती दिनों में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। वह ऑडिशन दे-देकर थक गए थे। टीवी निर्माताओं ने एक बार उन्हें खूब बेइज्जत किया था। उन्हें यह कहकर जलील किया गया था कि यदि तुम्हें लिया तो ज्यादा लाइट्स लगानी पड़ेंगी। संघर्ष के दिनों में नवाजुद्दीन ने मुंबई में चौकीदार की नौकरी की, लेकिन वहां से उन्हें निकाल दिया गया, जबकि कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें यह नौकरी मिली थी। उन्होंने अपने दोस्त से पैसे उधार लेकर सिक्योरिटी अमाउंट भरी थी।

नवाजुद्दीन शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे, इसलिए ड्यूटी पर वह अक्सर बैठे ही रहते थे। एक दिन मालिक की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। उन्हें सिक्योरिटी का पैसा भी वापस नहीं मिला। नवाज ने बताया था कि तंगहाली के दिनों में वह अपने दोस्त के साथ दादर की सब्जी मंडी पहुंचे और 200 रुपये का धनिया खरीदा। फिर '10 की एक गड्डी' चिल्लाते हुए धनिया बेचने लगे। थोड़ी ही देर में धनिया काला पडऩे लगा और मुरझा गया। फिर वो वापस सब्जीवाले के पास पहुंचे। वजह पूछी तो उसने कहा कि आपने पानी डाला था क्या? इसके बाद नुकसान उठाकर दोनों पैदल घर की तरफ निकल गए। नवजाउद्दीन ने बताया था कि फिल्मों में रोल पाने के संघर्ष में उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया था कि उनके पास दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने तक के पैसे नहीं थे। आखिरकार थक-हारकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कॉलेज के अपने सीनियर के पास उधार मांगने पहुंचे और उनसे 50 रुपए उधार मिलते ही नवाज की आंखों में आंसू छलक पड़े।

नवाजउद्दीन ने अपने सिने करियर के दौरान तलाश, द लंच बॉक्स ,किक, बदलापुर, बजरंगी भाईजान, मांझी द माउंटेन मैन, रईस समेत कई कामयाब फिल्मों में काम किया है।