Family Dispute - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
खरगोन। चर्चित ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और उसके साथ लव जिहाद की घटना हुई है।

जयसिंह भोंसले ने केरल से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वे अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां गए थे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे देश में पहचान बनाई है और इसलिए वे मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करे।

उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा कि मुस्लिम युवक फरमान खान ने उनकी बेटी को धोखे से अपने जाल में फंसाया है। इस घटना को लेकर वे काफी भावुक हो गए और बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे फिल्मों में काम करेगी और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

जयसिंह भोंसले ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनकी बेटी दो फिल्मों में अभिनय कर रही है। उनकी बेटी ने स्वयं उन्हें बताया था कि कुछ लोग उसे अभिनय और नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वह फिल्मों में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि यदि दो फिल्में बन रही हैं तो भविष्य में और भी अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह का मोड़ ले लेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि राज्य सरकार तथा प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप करेगा तो उनकी बेटी को सुरक्षित घर लाने में मदद मिल सकती है।

इस मामले में कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक समीर माहुले ने कहा कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और उसे समझाइश देकर घर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के एक अन्य पदाधिकारी भूपेंद्र चौहान ने इसे एक साजिश करार दिया। वहीं महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने भी कहा कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया लव जिहाद का मामला है और इसमें पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है।

उधर केरल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मोनालिसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फरमान खान से मंदिर में विवाह किया है और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मोनालिसा के अनुसार विवाह के समय उनके पिता केरल में ही मौजूद थे और उन्हें इस बारे में जानकारी भी थी, हालांकि वे नाराजगी के कारण विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए।

बताया गया है कि मोनालिसा ने बुधवार को फरमान खान से एक मंदिर में विवाह किया था। इस विवाह को लेकर केरल में भी काफी चर्चा हो रही है और कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे प्रेम विवाह बताते हुए समर्थन किया है। शादी से पहले मोनालिसा ने केरल के थंपानूर पुलिस थाने में जाकर अपने पिता से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। जब उनके पिता जयसिंह भोंसले पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें वहां से लौटने को कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस मामले में मोनालिसा को पहली बार फिल्म में अवसर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और मोनालिसा के पिता द्वारा मुख्यमंत्री से की गई गुहार के बाद प्रशासन की संभावित भूमिका को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

चुनाव हार के बाद रोहिणी आचार्य का भावुक विस्फोट! बोलीं मुझे मारा-पीटा, चप्पलें उठाई, पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी...जानें और क्या क्या कहा ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में अचानक ही भूचाल सा आ गया है। बिहार चुनाव हारने के बाद आरजेडी  प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को चुनाव हारने की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ले ली थी और अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब रोहिणी ने फेसबुक पर पोस्ट करके सबको​ हिला दिया है। दरअसल, उन्होंने लिखा कि—कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने  पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें ..  मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो। बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में ये भी लिखा है कि, उन्होंने सच का समर्पण नहीं किया और ये ही कारण है कि, उनको ये बेइज्जती झेलनी पड़ी।

मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, ये लालू जी के परिवार का व्यक्तिगत मामला है और इसमें हम किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ना ही इस मामले में किसी को भी टिप्पणी करनी चाहिए। इसके आगे अशोक चौधरी ने कहा कि, रोहिणी आचार्य ने जिस तरह का बयान दिया है और वो जिस तरह पार्टी से और परिवार से गई है ये बहुत ही मार्मिक और दर्दनाक है। ये लालू और उनके परिवार के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि घर की बेटी इस तरह बेइज्जत होकर गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, मैं इस विषण में कुछ भी कहना उचित नहीं समझता हूं क्योंकि किसी पारिवारिक मामले में हमें दखअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ऐसे मामले में परिवार किस परिस्थिति से गुजरता है मैं अच्छी तरह से समझता हूं। मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं, चाहे हमारे बीच राजनीति मतभेद क्यों नहीं रहा हो। इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, मैने हमेशा से ही लालू यादव के परिवार को अपना माना है और आगे भी मानता रहूंगा। मैं तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा और रोहिणी को अपने भाई बहन की तरह मानता हूंं और मैं भगवान से दुआ करूंगा कि, उनका ये पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए।

Bharatpur पूर्व राज परिवार की कलह कोर्ट पहुंची
भरतपुर। भरतपुर पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनरुद्ध सिंक के बीच चल रही कलह अब कोर्ट पहुंच गई। पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी और बेटे के खिलाफ उपखण्ड अधिकारी ट्रिब्यूनल में भरण-पोषण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं उनकी पत्नी और बेटे ने उन पर जमीनें बेचने से लेकर श्मशान बेचने तक का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी और बेटे पर उपखण्ड अधिकारी ट्रिब्यूनल के यहां भरण-पोषण का प्रार्थना पत्र देते कहा कि पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरूद्ध सिंह उनके साथ मारपीट करते हैं, भरपेट भोजन नहीं देते, लोगों से मिलने तक नहीं देते। मैं मोती महल छोड़ने पर मजबूर हो गया हूं, कभी सरकारी आवास में तो कभी होटलों में रहना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने पत्नी और बेटे पर मारने की साजिश तक का आरोप लगाता कहा कि यह लोग मेरी जीवन लीला समाप्त करने पर तुले हुए हैं और पूरी सम्पत्ति को हड़पना चाहते हैं। मैं हार्ट का मरीज हूं और इलाज के दौरान दो स्टेंट डले होने से टेंशन सहन नहीं कर सकता। सन् 2021 व 2022 में मुझे दो बार कोरोना हुआ लेकिन बेटे व पत्नी ने किसी प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक सहायता नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता से वसीयत में मिली सम्पत्तियों पर मेरा स्वामित्व है। पत्नी और बेटे ने मेरे पहनने के कपड़े कुएं में फेंक दिए, कागजात रिकॉर्ड फाड़ दिए और कमरों से सामान फेंक दिया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि पत्नी-बेटे को सोशल मीडिया के जरिए मुझे बदनाम करने से भी रोका जाए।

घर में करोड़ो की एंटिक चीजें, गहने और पूर्वजों के बेशकीमती फोटोग्राफ हैं, यह सब बेटे और पत्नी के कब्जे में है, इसमें से कुछ को या तो बेच दिया या खुर्दबुर्द कर दिया है। मेरे पास 9.12 करोड़ के सोने-चांदी के जेवराती थ, मैंने भी पत्नी को 25 लाख की ज्वेलरी दी थी यह सब पत्नी और बेटे के कब्जे में हैं, मैं इन सभी को वापस लेने का हकदार हूं।

पिता हमें बदनाम कर रहे हैं : अनिरूद्ध
विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरूद्ध सिंह ने आरोपों पर पलटवार करते कहा कि वह हमें बदनाम कर रहे हैं, हमें घर देखना है और कामधंधा देखना है, सोशल लाइफ भी चलानी है, इनके पास तो कोई काम है नहीं। किसी दिन मैं या मेरी मां बताएंगे कि इन्होंने अपने पिता के साथ क्या सलूक किया था। महाराजा सूरजमल से लेकरअब तक कितनी प्रोपर्टी थी और आज कितनी है। दिल्ली, आगरा, मथुरा और पुष्कर में प्रोपर्टी थी। साल 1995 के बाद से लगातार प्रोपर्टी बेची गई है। आरोप लग रहे हैं कि लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा है तो उनका सोशल मीडिया एकाउंट चेक किया जाए कि वे लगातार लोगों से मिल रहे हैं। वहीं दिव्या सिंह ने कहा कि मैं तीन साल से चुप हूं और बीते 33 साल में मेरे साथ क्या हुआ, अगर इस पर मैं मुंह खोल दूं तो मामला शायद सुप्रीम कोर्ट ही पहुंच जाएगा। मेरे साथ बुरा हो रहा है तो बेटा साथ खड़ा है, मेरी रक्षा कर रहा है।

मैंने इनका बिगड़ा घर संभाला : दिव्या सिंह
दिव्या सिंह ने कहा कि मैंने इनका बिगड़ा हुआ घर संभाला और यह आज मुझ पर इल्जाम लगवा रहे हैं। अपने लोगों से छपवा रहे हैं, ट्यूटर पर लिखना, चार लोगों से फेसबुक पर हमारे खिलाफ पैराग्राफ लिखवाना, तीस साल से मेरे साथ अत्याचार हो रहा है और यह लड़ाई पुश्तैनी जायदाद को बचाने की है।