Former CM Gehlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व सीएम गहलोत ने गिग वर्कर्स से मुलाकात कर किया संवाद
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने आवास पर इंटरनेट ऐप आधारित कंपनियों के कैब चालकों, डिलीवरी पर्सन और अन्य गिग वर्कर्स के साथ संवाद किया। इस दौरान गहलोत ने उनसे संवाद में उनकी परेशानियों को जानते हुए कहा कि उनकी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, गहलोत ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश में पहली बार इंटरनेट आधारित कंपनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर उठाया। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट बनाया, जिसमें उनकी समस्याओं जैसे काम के घंटे तय होने, इंश्योरेस ना होने, जॉब सिक्योरिटी न होने का समाधान था और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था थी।

राजस्थान के बाद कर्नाटक एवं तेलगांना की राज्य सरकारों ने भी ऐसा कानून बनाया। राहुल गांधी के दबाव में केन्द्र सरकार को भी बजट में गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में पहली बार एग्रीगेटर, गिग वर्कर और प्लेटफॉर्म वर्कर को परिभाषित किया और पहली बार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए कानूनी प्रावधान पेश करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि केन्द्र सरकार ने अभी तक कानून नहीं बनाया। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट को लागू नहीं किया, जिसके कारण गिग वर्कर्स परेशान हैं।

राहुल गांधी को लेकर जोशी का पत्र हास्यास्पद: गहलोत
जयपुर। भाजपा सांसद सीपी जोशी के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को लिखे पत्र में राहुल गांधी का पासपोर्ट जप्त करने की मांग को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हास्यास्पद और शरारतपूर्ण बताया है। गहलोत ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में लोकसभा स्पीकर को लिखा गया पत्र ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि शरारतपूर्ण है।

राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समाज एवं दलित वर्ग के बारे में जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। राहुल गांधी ने जो कहा उसे देशवासियों ने सुना है और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जैसा भाजपा पेश करने की कोशिश कर रही है। भाजपा केवल राहुल गांधी को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है। राहुल गांधी भारत देश के युवा, किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग की आवाज हैं और उनकी भावनाओं को दुनिया के सामने रखना उनका कर्तव्य है।

वित्तमंत्री जीएसटी बैठक में शामिल नहीं हुई, सरकार में सब कुछ ठीक नहीं: गहलोत
जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी के दिल्ली में मौजूद रहने के बाद भी जीएसटी बैठक में शामिल नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

गहलोत ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री विदेश जाकर वहां के उद्यमियों से राजस्थान में आकर निवेश करने की बात कर रहे हैं पर राजस्थान के मार्बल-ग्रेनाइट उद्यमियों की मांगों को प्रदेश की भाजपा सरकार केन्द्र के सामने क्यों नहीं रख रही है। सरकार को ये नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश के उद्यमी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यह भी आश्चर्यजनक है कि राजस्थान की वित्त मंत्री ने दिल्ली में होने के बावजूद जीएसटी काउंसिल में भाग क्यों नहीं लिया? यह दिखाता है कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मोदी को मणिपुर में शांति स्थापना के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए: गहलोत
जयपुर। मणिपुर में हिंसा के बढ़ते मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मणिपुर हिंसा में तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि ऐसा लगता है कि मणिपुर में हो रही हिंसा के बावजूद वहां का दौरा करने को प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया है। वहां राज्यपाल आवास एवं मुख्यमंत्री के घर जैसे सुरक्षित स्थानों तक पर लगातार हमले हो रहे हैं परन्तु केन्द्र सरकार का इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं है। मणिपुर में अत्याधुनिक हथियारों एवं ड्रोन्स का इस्तेमाल कर आम लोगों पर हमले किए जा रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने असम में शांति स्थापित करने के लिए राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार तक की कुर्बानी देने में संकोच नहीं रखा जिसके कारण आज तक वहां शांति का दौर स्थापित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी दल मणिपुर का दौरा करने की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को मणिपुर में शांति स्थापना के लिए अब आवश्यक कदम उठाने में देरी नहीं करनी चाहिए एवं मणिपुर का दौरा करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर दी शुभकामनाएं
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश में साक्षरता का प्रसार एक चुनौती थी, जिसे हमने कई नवाचारों के साथ बेहतर करने का कार्य किया। राजीव गांधी पाठशालाओं के माध्यम से गांव-ढाणी तक स्कूल खोले गए।

गहलोत ने कहा कि हर ग्राम पंचायत पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने की नीति से गांव में ही उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। आरटीई के तहत 12वीं कक्षा तक में शिक्षा निशुल्क की गई‌। राजकीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षण सामग्री, गणवेश एवं मिड डे मील तथा दूध शुरू किया गया। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से अंग्रेजी भाषा में भी शिक्षा का प्रसार किया गया। हमारी सरकार के समय किए गए नवाचारों से राजस्थान की साक्षरता दर तेजी से बढ़ी है। हम सभी को इसे 100 प्रतिशत करने का प्रयास करना चाहिए।

नाबालिग बालिका से गैंगरेप पर गहलोत-पायलट का सरकार पर निशाना, प्रदेश में जंगलराज के हालात
जयपुर। जोधपुर के अस्पताल में नाबालिग बालिका से गैंगरेप घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

गहलोत ने कहा है कि जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में नाबालिग बालिका से गैंगरेप की घटना राजस्थान में बनते जा रहे जंगलराज के हालातों का एक और उदाहरण है। ऐसा लगता है कि जोधपुर में जनप्रतिनिधियों और पुलिस दोनों का ही कानून व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे अपराधियों के हौसलें दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हमारे शांतिप्रिय और अपराधमुक्त जोधपुर को भाजपा के कुशासन ने बदहाल कर दिया है।

महिला सुरक्षा में भजनलाल सरकार हर कदम पर विफल: पायलट
जोधपुर मे मासूम से दरिंदंगी की घटना पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में राज्य सरकार हर कदम पर विफल सिद्ध हुई है। जोधपुर में एक वर्ष की मासूम बच्ची से हुई दरिंदंगी की घटना दिल दहला देने वाली है। महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर भाजपा के वादे और इरादे दोनों ही खोखले साबित हुए हैं।

जोधपुर हाईकाेर्ट के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई, हमारी सरकार ने नए भवन के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : गहलोत
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने उच्च न्यायालय जोधपुर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी हैं। इस अवसर पर गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा यह मेरे लिए भी गर्व का विषय है कि एक वकील के तौर पर मेरा अल्प समय के लिए इस न्यायालय के साथ जुड़ाव रहा।

हमारी सरकार ने हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस उच्च न्यायालय की एक ऐतिहासिक अहमियत है। उन्होंने इस मौके आयोजित उच्च न्यायालय जोधपुर के प्लैटिनम जयंती समारोह कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, 2047 तक प्रत्येक व्यक्ति को बीमित करने का लक्ष्य हास्यास्पद
जयपुर। राजस्थान के हर व्यक्ति का 2047 तक बीमा के लिए गठित कमेटी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि यह हास्यास्पद है कि राज्य की भाजपा सरकार ने 2047 तक राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को बीमित करने का लक्ष्य रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के सामने लाए गए आंकड़ों में प्रदेश के केवल 8 से 10 प्रतिशत लोगों द्वारा ही स्वास्थ्य बीमा के दायरे में बताया गया है।

गहलोत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ध्यान में लाना चाहता हूं कि भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट 2021 के मुताबिक प्रदेश के सभी परिवारों का बीमा करने के लिए लाई गई चिरंजीवी योजना से प्रदेश के 87.8 प्रतिशत परिवारों का बीमा हो चुका है जो देश में सर्वाधिक है। जब देश के सभी राज्यों के बीमित परिवारों का औसत 41प्रतिशत था तब राजस्थान में 88 प्रतिशत परिवार बीमित थे। 2023 तक यह प्रतिशत निश्चित ही और बढ़ा होगा। चिरंजीवी योजना में 25 लाख रु तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रु तक का दुर्घटना बीमा शामिल था। मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि वो कौनसे लोग हैं जो उन्हें 2047 का लक्ष्य देकर भ्रमित कर रहे हैं जबकि यह लक्ष्य तो 2024 में ही हासिल किया जा सकता है। ऐसे काल्पनिक लक्ष्य के लिए कमिटी बनाना केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास हैं।

कारगिल विजय दिवस पर गहलोत ने भारतीय सेना को किया नमन
जयपुर। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय सेना की वीरता को नमन किया है। गहलोत ने कहा है कि ठंड, ऊंचाई और विषमता के बाद भी सेना ने पराक्रम से लड़ाई जीती। दुर्गम, दुरूह और अत्यंत विषम मौसम में अपने पराक्रम, निष्ठा और समर्पण से गौरवशाली कारगिल विजय को साकार करने वाली भारतीय सेना को नमन। इस गौरवशाली विजय ने न सिर्फ देश की अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा की अपितु विश्व को भारतीय सेना के पराक्रम से भी अवगत कराया। इस अभियान में बलिदान देने वाले समस्त जवानों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

छत्तीसगढ़ कोल ब्लॉक पर दोनों सीएम के बयानों से विरोधाभास: गहलोत
जयपुर। छतीसगढ़ कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम के बयानों में विरोधाभास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे विरोधाभाषी स्थिति बताया है।
गहलोत ने कहा कि यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल दावा करते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजस्थान के विद्युत गृहों के लिए कोयले की आपूर्ति हेतु हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी है पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को इसकी सच्चाई बताई जानी चाहिए। क्या दोनों मुख्यमंत्रियों को अधिकारी इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं या दोनों मुख्यमंत्री मिलकर अपने-अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप जनता को गुमराह कर रहे हैं। बिजली जैसे जरूरी मुद्दे पर दोनों सरकारों को संवेदनशील होने की आवश्यकता है पर इस तरह की भ्रम फैलाने वाली राजनीति से किसका भला होगा?

आतंकी हमलों की रोकथाम के लिए केंद्र करे गम्भीरता से प्रयास: गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से आतंकी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही करने की मांग की है।

गहलोत ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी और हमारे वीर जवानों व निर्दोष नागरिकों की हत्याएं बेहद दुखद हैं। पिछले 39 दिनों में 9 आतंकी हमलों में 12 जवान शहीद हो चुके हैं और 10 निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी हैं। चिंता की बात ये है कि अब कश्मीर के बाहर जम्मू के शांत क्षेत्र में भी आतंकी पहुंचकर सेना पर हमला करने की हिमाकत कर रहे हैं। केन्द्र सरकार को जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करने और आतंकी हमलों पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।

पीसीसी सचिव राहुल तंवर का निधन, गहलोत, डोटासरा और पायलट ने जताई संवेदना
जयपुर। पीसीसी सचिव राहुल तंवर का सोमवार को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। राहुल तंवर कैंसर की बीमारी से पीडित होने के चलते कई दिनों से बीमार थे। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कई कांग्रेस नेताओं, पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।

इन नेताओं ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि राहुल तंवर की असामयिक निधन की सूचना मिली है। पार्टी के कर्मठ एवं युवा साथी का यूं चले जाना अत्यंत दु:खद है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।