electricity gepartment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मनोहरथाना। मनोहरथाना में उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को 6 बजे से लाइट गई जिसकी रात को 9 बजे आई, जिस कारण मनोहरथाना के कस्बेवासियों में आक्रोश साफ झलक रहा है।

सप्ताह भर से हो रही कटौती
मनोहरथाना कस्बा और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से जारी अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दिन और रात में घंटों तक होने वाली बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है। बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

अघोषित कटौती से आमजन परेशान
मनोहरथाना कस्बे सहित आसपास के गांवो में अघोषित बिजली कटौती से आम लोग बेहद परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं होने से बिजली से जुड़े व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं वही रात में बिजली बंद रहने से बच्चे और महिलाएं भी काफी परेशान हो रहे हैं। विद्युत विभाग के मनोहरथाना ब्लॉक में आठ जीएसएस के दो दर्जन ठेकाकर्मियों को ठेकेदार द्वारा  समय पर सैलरी और कम सैलरी देने से नाराज  ठेकाकर्मियों  ने गुरुवार शाम को सभी ठेकाकर्मी हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को उपखंड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने गए, लेकिन उपखंड मजिस्ट्रेट मोजूद  मौके पर नही मिले तो सभी ठेकाकर्मियों  झालावाड़ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने झालावाड़ पहुंचे, वहां उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग रखी  ठेकाकर्मियों की जयपुर से आए ठेकेदार निलेश शर्मा की कंपनी में कार्यरत ठेकाकर्मियों की सैलरी से संबंधित बात पर सहमति बन गई और इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।

कभी भी लाइट चली जाती हैं विभाग में फोन लगाते हैं तो कभी तो बिजी बताता है तो कभी फोन ही नहीं उठाते हैं। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
- शाहिद मोहम्मद कस्बावासी

अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं, रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
- मनोज लखेरा व्यापारी

कस्बे में  बिजली बंद रहने से व्यापार व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, भीषण गर्मी में बिजली कटौती करना उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ है।
- भाया कसेरा इलेक्ट्रिकल व्यापारी

ठेकाकर्मी गुरुवार को जीएसएस की लाइट बंद करके हड़ताल पर चले गए जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। शुक्रवार देर शाम को सभी ठेकाकर्मियों ने हड़ताल खत्म करके काम पर लौट आए।
- मन्नालाल मीणा सहायक अभियंता,मनोहरथाना