Jhalawar News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झालावाड़ एसटीडी गिरोह मामला : पुलिस ने रोडवेज से मांगा कार्रवाई का रिकॉर्ड, कई आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़। एसटीडी गिरोह से जुड़े मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गिरोह के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने रोडवेज प्रशासन से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। जांच अधिकारी कमल किशोर मीणा ने रोडवेज प्रबंधन से फ्लाइंग स्क्वॉड के खिलाफ की गई पूर्व कार्रवाई का विस्तृत विवरण मांगा है। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने रोडवेज प्रशासन ने अवैध वसूली से जुड़ी शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की थी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर एक डिपो मैनेजर को एपीओ (कार्य से पृथक) किया गया था।

उस समय फ्लाइंग टीम पर अवैध वसूली में संलिप्तता के आरोप सामने आए थे। इसी बीच, झालावाड़ पुलिस ने एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह जानना चाहती है कि रोडवेज स्तर पर पहले क्या कदम उठाए गए थे और किन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई थी।

बदहाल सड़क पर धूल के गुबारों से आमजन त्रस्त
झालरापाटन। हाल ही विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई विभागों के कामकाज पर असर पड़ा है। अब छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हो गए है। नई सरकार से आमजन को उम्मीदें है कि वो बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दों पर आमजन को राहत देगी। बात करते है झालरापाटन शहर के इंदौर रोड पर हुई बदहाल सड़क की।

एक ओर शहर झालरापाटन के नजदीक से निकलता शानदार नेशनल हाइवे और वही दूसरी और बडे बडे जानलेवा गड्ढों वाला छोटा सा रोड का टुकडा। जी हां बात करते है झालरापाटन शहर के सुनेल तिराहे से इंदौर उज्जैन रायपुर जाने वाले रोड की जो की सोनी प्लाजा से लेकर झंवरीया खाल पूलिया तक जहां सडक कही दिखती ही नही।

बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे जहां से दुपहिया और चार पहिया वाहन वालों के लिए निकलना किसी खतरे से कम नही। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से समय समय पर हर जन समस्या और बढ़ते अपराध के खिलाफ लिखने वाले झालरापाटन निवासी शैलेन्द्र गुप्ता(बंटी) ने बताया कि सैकड़ों वाहन चालक हर रोज इस रोड से निकलते है। जहां उक्त खस्ताहाल, जानलेवा रोड के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा है। 24 घंटे वाहनों की आवाजाही और शहर झालरापाटन मे आने वाले उक्त रोड पर संबंधित विभाग के और प्रशासन की उदासीनता लगता है किसी बडी दुर्घटना होने का इंतजार कर रही हो।

इस मार्ग पर एक अस्पताल भी स्थित है जहां मरीजों की आवाजाही लगी रहती है। एम्बुलेंस से आए दिन मरीज आते और जाते है। खस्ताहाल सड़क के चलते मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही अभी झालरापाटन में चल रहे कार्तिक मेले में रोजाना सैकड़ों लोग पिड़ावा, रायपुर और उस रोड पर स्थित ग्रामीण इलाकों से खरीदी करने पहुचते है जिन्हें इसी खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। विभाग को जनहित मे उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नेशनल हाइवे के पास ये खस्ताहाल सड़क शहरी सौंदर्य को प्रभावित कर रही है। जल्द निराकरण होना चाहिए।
- अंशु गुप्ता, पार्षद, नगर पालिका झालरापाटन

रायपुर मार्ग में स्थित अस्पताल के मरीजों के साथ रायपुर मार्ग के गांवों से हाल में चल रहे कार्तिक मेले में आने वाले ग्रामीण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- यशोवर्धन बाकलीवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष

नोन पेचेबल रोड है, प्रस्ताव भेज रखा है। स्वीकृति आते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- हुकुम चंद मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूड़ी

बिजली चोरी के मामलों में वसूली करने में विभाग फेल, भार आम उपभोक्ता पर
झालावाड़। विद्युत विभाग पूरे जिले भर में चोरी के मामलों में आरोपियों से वसूली और कार्रवाई में लगातार पीछे रहता चल रहा है, यही वह सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते झालावाड़ जिले में चोरी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। विद्युत विभाग के अधिकारी और विजिलेंस टीमें कहने को तो साल भर फील्ड में विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करती रहती है, किंतु अधिकांश मामलों में ना तो वसूली हो पाती है ना ही नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन से विद्युत विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाहियों का डर निकल चुका है और लोग खुलेआम बिजली की चोरी कर रहे हैं, जिसके चलते विद्युत विभाग की छीजत लगातार बढ़ती जा रही है और आम उपभोक्ता बोझ के तले पिसता जा रहा है।

छीजत में अव्वल है झालावाड़ जिला
कहा जाता है कि जयपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले कुल 17 जिलों में से झालावाड़ जिला छीजत में अव्वल है, यहां पर विभाग के आंकड़े खुद 20%  छीजत की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन विद्युत विभाग के सूत्र बताते हैं कि झालावाड़ जिले के कुछ क्षेत्रों में छीजत 45 से 50% तक भी है जिसको रोकने में महकमा बिल्कुल नाकाम साबित हो रहा है। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 झालावाड़ जिले में 20. 17% छीजत थी। 2020-21 मई छीजत का प्रतिशत 20.04 रहा जबकि वर्ष 2021-22 की बात करें तो छीजत घटकर 18.62% तक पहुंची है।

चोरी के मामलों में वसूली और एफआईआर में विभाग फेल
विद्युत चोरी के मामले में आरोपियों से पैनल्टी वसूली तथा वसूली नहीं होने पर एफआईआर को लेकर विभाग का प्रदर्शन जरा भी ठीक नहीं है। आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो विभाग पूरी तरह से फेल नजर आता है। पिछले 3 सालों में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर यदि नजर डालें तो लगभग 20% मामलों में ही विभाग वसूली कर पाया है, वही इतने ही मामलों में एफआईआर दर्ज करवाए जाने की कार्यवाही हुई है, जबकि विभागीय निदेर्शों के अनुसार ऐसे सभी मामले जिनमें वसूली नहीं हो पाती है इनमें एफआईआर करवाए जाने का प्रावधान है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान विद्युत विभाग की विभिन्न टीमों ने जिले में कुल 2195 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 180 मामलों में ही आरोपियों से वसूली हो पाई, जबकि 879 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से वर्ष 2020-21 के दौरान विद्युत विभाग ने कुल 3541 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 1357 मामलों में वसूली हो पाई तथा 1058 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी तरह से वर्ष 2021-22 के दौरान विद्युत विभाग ने चोरी के कुल 1765 से मामले पकड़े, 488 मामलों में वसूली हुई जबकि 264 में एफ आई आर दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से यदि पिछले 3 वर्ष के कुल आंकड़ों की बात करें तो उनमें विद्युत विभाग में कुल 7501 मामले चोरी के पकड़े, जिनमें से 2025 में वसूली हो पाई, जबकि 2201 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई, शेष 3275 चोरी में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। यानी अब तक कुल चोरी के मामलों में से आधे मामलों में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, जो सीधे तौर पर विद्युत विभाग की उदासीनता को दशार्ता है तथा यही वह आंकड़े हैं जो चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के हौसलों को बुलंद करते हैं।

एक्सपर्ट व्यू: चोरी रुकेतो मिले उच्च क्वालिटीकी बिजली
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि छीजत कम होने और चोरी रुकने से आर्थिक फायदा उपभोक्ताओं को कितना हो सकता है यह ऊपर के स्तर से तय होगा। किंतु यह बात निश्चित तौर पर कही जा सकती है कि उपभोक्ता को अच्छी क्वालिटी की विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। अग्रवाल ने बताया कि अभी जहां पर जितने लोड के कनेक्शन है वहां उतनी ही क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, लेकिन वहां आंकड़े डालने वाले लोड को बढ़ा देते हैं और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे नियमित उपभोक्ताओं को पूरा वोल्टेज नहीं मिल पाता है ना ही उन्हें अच्छी क्वालिटी की बिजली मिल पाती है। अग्रवाल ने कहा कि यदि चोरी रुक जाएगी और सभी उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली जलाएंगे तो विद्युत विभाग के पास विद्युत भार की भी पूरी गणना होगी, उसी के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाए जा सकेंगे ताकि उपभोक्ताओं को बिजली अच्छी तरह मिल सके और बार-बार होने वाली तकनीकी परेशानियों से छुटकारा मिल पाए।

विद्युत चोरी रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिन मामलों में वसूली नहीं हो पाई है उन में एफआईआर करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। चोरी और छीजत कम होने से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा, बेहतर क्वालिटी की बिजली मिल पाएगी जिससे आर्थिक रूप से भी कहीं ना कहीं फायदा जरूर मिलेगा।
एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़

कंटेनर की टक्कर से कार और बाइक सवार 5 लोगों की मौत
झालावाड़। झालावाड़ के अकोदिया गांव में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 5 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

अकोदिया और तेलियाखेड़ी गांव के मध्य एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया, जो कार और बाइक से टकरा गया। कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कार को भी चपेट में ले लिया। पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कंटेनर का चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

एलडीसी 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
झालावाड़। मिनी सचिवालय स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक को एसीबी की टीम ने बंदूक का डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने और लाइसेंस रिन्यूअल करने की एवज में 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी शौकत अली ने शिकायत में बताया था कि उसकी लाइसेंसशुदा बंदूक का लाइसेंस फट गया है।

इसके स्थान पर वह नया डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय झालावाड़ गया था, जहां पर एलडीसी हेमराज नागर द्वारा डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने की एवज में उससे 5 हजार रिश्वत की मांग कर रहा है तथा एक हजार लाइसेंस नवीनीकरण की फीस मांगी। सत्यापन के बाद आरोपी हेमराज नागर को झालावाड़ मिनी सचिवालय स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय में 4 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अपहरण एवं फिरौती के मामले में ढाई महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़। फिरौती के लिए अपहरण करने एवं फिरौती की मांग पूरी नहीं करने पर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में ढाई महीने से फरार चल रहे आरोपी युवक गांव चिड़ी थाना उन्हेल निवासी श्याम सिंह राजपूत पुत्र गब सिंह (32) को उन्हेल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि जिले में वांछित चल रहे हैं मुल्जिमो की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी युवक श्याम सिंह फिरौती के लिए अपहरण करने एवं फिरौती ना देने पर गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर देने के एक मामले में करीब ढाई महीनों से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में गठित टीम ने दोस्तों-रिश्तेदारों के यहाँ ओर सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी तथा मुखबिर एक्टिव कर सूचना एकत्रित की। सोमवार को सूचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपी युवक श्याम सिंह को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग में एक की मौत
मिश्रोली। झालावाड़ के मिश्रोली थाना क्षेत्र में सगस महाराज के सामने आमलिया का खेड़ा में दुकानें लगाने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की, लाठियां, तलवारों से वार किए। वारदात में एक की मौत हो गई तथा वहीं एक गंभीर घायल को झालावाड़ रैफर किया गया। थानाधिकारी नंद सिंह ने बताया कि मिश्रोली थाना क्षेत्र में सगस महाराज के सामने आमलिया का खेड़ा में दुकानें लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां, तलवारों बरसाई व बंदूक से फायर किए। वहीं पास में खड़े वाहन में आग लगा दी। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों का घेराव कर हालात पर काबू पाया गया। विवाद करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 10 से 15 लोगों ने हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया।

कहासुनी से फायरिंग तक बढ़ा विवाद
थाना क्षेत्र मिश्रोली में सगस महाराज आमलिया परिसर में गोपाल सिंह एवं देवी सिंह के बीच दुकानें लगाने को लेकर इनके बीच पहले से शुरू हुई कहासुनी कुछ ही घंटों में मारपीट आगजनी और फायरिंग तक जा पहुंची। फायरिंग में रतन सिंह व सौदान सिंह घायल हो गया एवं गोली लगने से घायल सोदान सिंह की भवानीमंडी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही रतन सिंह को झालावाड़ रैफर किया गया। पुलिस ने निषेधाज्ञा लगाकर प्रवेश निषेध किया। पुलिस द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

3 बच्चों की मां ने की मासूम की हत्या
भवानीमण्डी। थाना क्षेत्र के मेहरपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली हादसा सामने आया है, जिसमें एक 3 बच्चों की मां ने पड़ौस में रहने वाली 4 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या कर रेत के ढेर में दबा दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि मृतक के नाना लक्ष्मीनारायण मेहर ने बताया कि मासूम बालिका चंचल पिछले 5 माह से मेरे पास रह रही थी। हम सभी लोग भवानीमण्डी खरीदारी करने आए थे, उसी दौरान बालिका को उसकी मां संगीता के पास छोड़कर आये थे। करीब 3 बजे के लगभग बालिका खेलने गई, जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने बालिका को आसपास कुओं, बावड़ी, खेत खलिहानों में तलाश की। उसके बाद भी नहीं मिलने पर बालिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज करया। सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार शर्मा, थानाधिकारी महेश सिंह चारण ने सुबह तड़के पहुंचकर हर घर की तलाशी लेना शुरू किया।

मारकर मकान में ही दबा दिया
मृतका के घर के नजदीक ही 3 मकान छोड़ रहने वाले रामकरण मेहर के मकान में तलाशी ली तो रेत के बने ढेर में बालिका का पैर नजर आया। जब रेत हटाकर देखा तो बालिका का शव दबा हुआ दिखाई दिया।

गागरोन की आहू नदी पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज
झालावाड़।   झालावाड़ और गागरोन के मध्य पड़ने वाली आहू नदी पर हाई लेवल पुलिया अब शीघ्र ही बनने वाली है, जिसको लेकर लोगों में खुशी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिया के लिए सरकार ने घोषणा की थी तथा 22 करोड़ का बजट भी विभाग को मिल गया है, साथ ही विभाग ने तुरंत पुलिया के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, पुलिया का टेंडर जारी कर दिया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इस पुलिया का निर्माण शुरू होगा और झालावाड़ गागरोन की राह सुगम हो सकेगी। साथ ही बारिश के दिनों में टापू बनने वाले लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।

मुकंंदरा टाइगर रिजर्व की राह होगी आसान
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व बनाया जा चुका है, जिसमें एक बार बाघ भी छोड़ दिए गए थे तथा अब दोबारा से बाघ छोड़ने की तैयारी की जा रही है। वही मुकुंदरा टाइगर रिजर्व का एक गेट गागरोन के बिल्कुल समीप स्थित है जहां से टाइगर सफारी का लुत्फ उठाने के लिए काफी लोगों के टाइगर रिजर्व में प्रवेश करने की उम्मीद है, ऐसे में यह चिंता लोगों को सता रही थी कि बारिश के लगभग 4 महीनों तक गागरोन तक पहुंचना काफी कठिन काम हो जाता है दोनों तरफ से नदियां रास्ता रोके रहती हैं, ऐसे में इस प्रकार से टाइगर रिजर्व की राह आसान होगी, किंतु पुलिया का निर्माण होने से गागरोन की राह बेहद आसान हो जाएगी और गागरोन क्षेत्र झालावाड़ शहर से ही जुड़ जाएगा।

विश्व विरासत गागरोन दुर्ग तथा सूफी संत मिठे शाह की दरगाह पर पूरे वर्ष पहुंचेंगे पर्यटक
झालावाड़ के गागरोन में दो प्रमुख स्थान ऐसे हैं जहां पर देश के दूरदराज इलाकों से पर्यटक काफी बड़ी तादात में पहुंचते हैं, जिनमें से एक प्रसिद्ध विश्व विरासत में शामिल गागरोन का जलदुर्ग है तो वहीं गागरोन में ही सूफी संत मिट्ठे शाह की प्रसिद्ध दरगाह भी स्थित है। दरगाह पर वर्षा के दौरान और पूरे वर्ष भर हजारों की तादात में जायरीन आते हैं तथा गागरोन के जलदुर्ग को निहारने भी पूरे वर्ष ही पर्यटकों का आना लगा रहता है, किंतु बरसात के 4 महीनों में पहुंच मार्ग अधिकांश समय बंद रहने के चलते लोग यहां आने से कतराते हैं। अब जबकि पुलिया का निर्माण हो रहा है तो पूरे वर्ष भर लोग इन दोनों स्थानों पर पहुंच पाएंगे तथा विश्व विरासत जलदुर्ग की सुंदरता को कालीसिंध और आहू नदी के संगम स्थल से वर्षा काल में भी लोग निहार सकेंगे। गागरोन मार्ग पर उच्चस्तरीय पुलिया नहीं होने के चलते अब तक वर्षा काल में कालीसिंध और आहू नदी में जरा सा भी उफान आते ही लगभग एक दर्जन गांव टापू में तब्दील हो जाते थे।  वहां के लोगों तक ना तो चिकित्सा सुविधाएं पहुंच पाती थी ना ही अन्य सुविधाएं, कई कई दफा तो 1 हफ्ते से लेकर 10 दिनों तक भी यह मार्ग बंद रहता था, ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाया करते थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गागरोन को अन्य भूभाग से जोड़ने वाले रास्तों पर दोनों तरफ नदियां पड़ती है, जिनमें एक तरफ कालीसिंध तो एक तरफ आहू नदी है, दोनों ही नदियों पर पुराने जमाने की छोटी पुलिया हैं जो जरा से पानी में ही डूब जाती है। ऐसे में नदी में हल्का सा उफान आने पर भी संपर्क कट जाता था। तेज बारिश होने पर या मध्य प्रदेश में अधिक बरसात होने पर जैसे ही कालीसिंध हो आहु नदियों में उफान आता है तो गागरोन, चंगेरी, लक्ष्मीपुरा, नोलाव, नारायण खेड़ा राजपुरा सही तो लगभग एक दर्जन गांव झालावाड़ से कट जाते हैं। अब जबकि उच्च स्तरीय पुलिया का निर्माण हो रहा है तो इन सभी गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी और वह कभी भी किसी भी समय झालावाड़ की ओर जा सकेंगे।

22 करोड़ की लागत आएगी
झालावाड़ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई लेवल पुल के लिए 22 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके लिए विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं, शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, जिसके बाद जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिया की ऊंचाई उस स्तर तक रखी जाएगी, जहां तक कभी पानी ना पहुंचा हो, ऐसे में पूरे वर्ष भर लोगों को गागरोन आने-जाने की सुविधा मिल पाएगी।

आहू नदी पर बना पुल बनने से गागरोन के लोगों को काफी सुविधा मिल पाएगी। खासकर बारिश के मौसम में लोग इलाज के अभाव में यहां दम नहीं तोड़ेंगे, बीमारों को झालावाड़ ले जाया जा सकेगा।
जाकिर, स्थानीय निवासी गागरोन

बरसात के 4 महीने बड़ी ही मुश्किल से गुजरते हैं, किसी सामान की जरूरत पड़ जाए तो लेने आ नहीं सकते। पूरे 4 महीनों का इंतजाम पहले ही घर में करके रखना पड़ता है, वरना खाने के भी लाले पड़ जाते हैं, अब पुल बनने से परेशानी खत्म होगी।
रतीराम, निवासी राजपुरा

गागरोन की आहू नदी पर हाई लेवल ब्रिज के लिए 22 करोड रुपए मिले हैं तथा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, शीघ्र ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
आर. के. सोनी, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग झालावाड

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार जिंदा जले
रायपुर। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंवास के समीप कोटा इंदौर मार्ग पर शाम को आमने सामने दो कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार चार लोगों की जलने से मृत्यु हो गई। वहीं कार में सवार पांचवा व्यक्ति गंभीर अवस्था में कांच तोड़कर बाहर निकल गया जिसको झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों कारों की भिड़ंत के बाद कोटा इंदौर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। कार में सवार चारों व्यक्तियों के शव बुरी तरह से जल चुके थे, जिनको ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार में सवार पांच व्यक्ति डोंगरगांव मध्य प्रदेश थाना सोयत के निवासी थे, जो रायपुर की तरफ आ रहे थे। वहीं झालावाड़ से जा रही कार में निवासी हैप्पी व उसकी चचेरी बहन श्रुति सवार थे। दोनों भाई बहन को भी चोट आई है, लेकिन उनकी सूझबूझ से वह बाहर निकल गए इसलिए उनकी जान बच गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, वृताधिकारी तपेंद्र मीणा सहित सुनेल थाना और रायपुर थाने से जाब्ता मौजूद रहा।

कोटा एसीबी की कार्रवाई, झालावाड़ में जेलर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
झालावाड़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा ग्रामीण की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जेल में कार्रवाई करते हुए कारापाल (जेलर) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेलर करण सिंह (58) पुत्र नंद सिंह निवासी बोरखेड़ा कोटा हाल कारपाल जिला झालावाड़ ने परिवादी से उसकी मां को जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परेशान नहीं करने की एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे।

एसीबी एएसपी डॉ. प्रेरणा शेखावत ने बताया कि परिवादी भवानी शंकर मीणा (19) पुत्र रामप्रसाद मीणा निवासी सरोती ने शिकायत दी थी कि उसकी मां एक मामले में झालावाड़ जेल में बंद है। वहां उसे परेशान किया जा रहा था। इस पर उसने जेलर करण सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने उसकी मां को जेल में सुविधाएं देने तथा परेशान नहीं करने की एवज में बीस हजार मांगे थे।

शेखावत ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को एसीबी ने सत्यापन कराया तो आरोपी जेलर 10 हजार रुपए लेने के लिए राजी हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीबी ने मंगलवार को ट्रैप का आयोजन किया और परिवादी से 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी की बाइक के बैग से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि को बरामद किया  है।