doda chura - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एएनटीएफ का शिकंजा : राजस्थान और गुजरात की नम्बर प्लेट लगाकर कर रहे थे डोडा पोस्त की तस्करी, एक लग्जरी वाहन जब्त
जयपुर। एएनटीएफ ने बुधवार को ऐसे शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो तीन राज्यों राजस्थान, उत्तरप्रदेश और गुजरात के वाहनों की नम्बर प्लेट बनाकर साथ रखते थे। जैसे ही एक राज्य की सीमा से दूसरे राज्य में घुसते तो उस राज्य की नम्बर प्लेट लगा लेते थे। इनके कब्जे से करीब तीन क्विंटल डोडा पोस्त और एक लग्जरी वाहन जब्त किया है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

एक नजर में कार्रवाई
एएनटीएफ की जालोर टीम को सूचना मिली कि स्कोर्पियो गाड़ी अफीम उत्पादक क्षेत्र चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा से अवैध डोडा पोस्त भरकर मारवाड़ में सप्लाई करने जा रही है। इस पर टीम ने गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मादक पदार्थ से भरी गाड़ी पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र से होकर गुजरी है। इस पर टीम ने सिरोही की पिण्डवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

ऐसे पकड़े गए तस्कर
एएनटीएफ  ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि चालान बहुत तस्कर हैं और सभी रास्तों से वाकिफ हैं। ऐसे में टीम ने अपने निजी वाहन पर वन विभाग की प्लेट लगाते हुए सादा वस्त्राें में रहना तय किया। जबकि स्थानीय पुलिस से लगातार सम्पर्क मंे रहते हुए गाड़ी को दस्तयाब करने की पूरी प्लानिंग बनाई। ड्राइवर रास्तों का इतना जानकार था कि उसने गाड़ी को टोल से बचाते हुए कच्चे रास्तों से उतार कर गांवों में ले गया। एएनटीएफ  की टीम ने गाड़ी को तीन से चार बार घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गांव की गलियों से होते हुए हाईवे सड़क पर ले जाने के दौरान स्थानीय पुलिस टीम की नाकाबंदी देख घबरा गया।

रुकने का इशारा मिलते ही गाड़ी डिवाइडर से टकराई
एएनटीएफ  की टीम ने जब पीछा शुरू किया तो तस्कर अपनी गाड़ी का पीछा होते देख भागने लगे। तस्कर गाड़ी को भगाने के दौरान हड़बड़ाते हुए गाड़ी को सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर गाड़ी को छोड़ भागे। टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 14 कट्टों में दो क्विंटल 97 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला।

हर टोल प्लाजा पर नम्बर बदल लेते
एएनटीएफ ने टोल नाकों पर वाहनों को चैक किया तो पता चला कि टोल प्लाजा निकलने के बाद वाहन अगले टोल पर नहीं दिखाई देता था। पता चला कि तस्कर हर टोल के बाद गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलते हैं। गाड़ी में तीन नम्बर प्लेट मिली।

इनका कहना है...
मा दक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। तस्कर तीन राज्यों की नम्बर प्लेट लगाकर तस्करी कर रहे थे।
-विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ

कंटेनर में बने बॉक्स से 15 लाख का डोडा पोस्त बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, झालावाड़ से पंजाब जा रहा था मादक पदार्थ
रतनगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला तहसील के कस्बा राजलदेसर पुलिस के सामने आया है। जिले की चूरू रेंज एजीटीएफ टीम एवं राजलदेसर पुलिस ने कंटेनर में बने विशेष बॉक्स से करीब पौने 500 क्विंटल डोडा पोस्त छिलका जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए बताया गया है।

सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे 11 पर भरपालसर फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान एक खाली ट्रक शहर की तरफ से आता दिखाई दिया। कंटेनर को रोककर तलाशी लेने पर चालक सीट के पीछे की साइड में बने विशेष बॉक्स से 479 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ।  पुलिस ने ट्रक चालक 27 वर्षीय बाबूलाल बागरी एवं 29 वर्षीय खलासी दिनेश लुहार निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मादक पदार्थ झालावाड़ से पंजाब ले जाया जा रहा था।

नशा जब्त नहीं होता तो क्या होता!
कोटा। नशा नाश का कारण होता है। यह सभी जानते हैं। उसके बाद भी कई लोग नशे का सेवन कर रहे है। हाड़ौती में सबसे अधिक नशा युवाओं की नसों में घुल रहा है। नारकोटिक्ट व पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई कर यदि करोड़ों रुपए का नशा जब्त नहीं किया जाता तो यह युवाओं के शरीर को और अधिक खोखला कर देता। कोटा शिक्षा नगरी के साथ ही पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित हो रहा है।यहां स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में युवा बाहर से आकर भी रह रहे है। कई नौकरी पेशा हैं तो कई विद्यार्थी के रूप में रह रहे है। हालत यह है कि कोटा में राजस्थान के कई जिलों के अलावा मध्य प्रदेश तक से नशा पहुंच रहा है। स्मैक, अफीम, गांजा, डोडा पोस्त के रूप में नशा युवाओं के शरीर में पहुंचाया जा रहा है। स्मैक की छोटी-छोटी पुड़ियाएं, नशे की सिगरेट और अन्य तरह से नशा युवाओं को अपनी गिरफ्त में जकड़ रहा है। जिस तरह से पुलिस और नारकोटिक्स विभाग द्वारा पिछले सालों में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस बड़ी मात्रा में नशा जब्त किया गया है वह तो बहुत कम है। उससे कहीं अधिक नशा समाज में पहुंच चुका होगा। यदि यह मादक पदार्थ भी जब्त नहीं होता तो यह उस मात्रा को बढ़ाने में काफी अधिक सहायक होता। कोटा शहर में वैसे तो हर क्षेत्र में नशे का कारोबार हो रहा है। लेकिन सबसे अधिक कोचिंग क्षेत्र में  युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। एनर्जी ड्रिंक्स व स्मरण शक्ति बढ़ाने समेत कई तरह से युवाओं को नशा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से दिया जा रहा है। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई तो नाम मात्र की है। इसके अलावा न जाने कितना नशा युवाओं की नसों में पहुंच चुका होगा।

मध्य प्रदेश की टीम ने किया था 900 किलो डोडा चूरा जब्त
हाल ही में मध्य प्रदेश की नारकोटिक्स टीम करीब 900 किलो से अधिक मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। जिसे कोटा के आस-पास तस्करों ने छुड़ाने का प्रयास किया था। हालांकि तस्कर इसमें सफल नहीं हो सके। इस तरह की घटना पूर्व में भी कई बार हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे को समाज में पहुंचाने का किस हद तक साजिश रची जा रही है। इससे पहले बांसवाड़ा में भी कोचिंग क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया था। कोटा में भी शहर पुलिस की ओर से समय-समय पर नशा करने वालों व मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। जिसमें स्मैक, चरस व गांजा जब्त कर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं नारकोटिक्स विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पिछले सालकी तुलना में अधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही करोड़ों  रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

करीब तीन गुना अधिक डोडा चूरा जब्त
नारकोटिक्स विभाग द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार और बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसमें गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब तीन गुना अधिक डोडा चूरा जब्त किया गया है।  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में7855.37 किलो डोडा चृूरा जब्त किया गया था। वह इस साल नवम्बर तक ही 20341.12 किलो जब्त किया गया। इसी तरह से गत वर्ष 218.31किलो अफीम, 1 किलो हेरोइन,145.56 किलो गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किया था। वहीं इस साल 86.761किलो अफीम,1.354 किलो हेरोइन और 37.51 किलो गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया था। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की बाजार कीमत करोड़ों रुपए है।

गत वर्ष से दोगुनी कार्रवाई
नारकोटिक्स विभाग कोटा ने वर्ष 2023 में मादक पदार्थ जब्त करने के खिलाफ जितनी कार्रवाई की थी उससे दो गुनी से अधिक कार्रवाई इस साल के 11 महीने में ही की जा चुकी है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष कुल 35 मामले दर्ज हुए थे। वहीं इस साल अभी तक 80 मामले दर्ज हो चुके हैं। गत वर्ष कुल 45 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। वहीं इस बार आरोपियों की संख्या भी दो गुनी से अधिक 101 रही है। यदि ये आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो ये समाज में युवाओं को नशा पहुंचाने में  अधिक भागीदार बनते। लेकिन तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई से उसे किसी हद तक कम किया गया है।

जेल में आधे स्मैक ची
इधर जानकारी के अनुसार कोटा की जेल में वर्तमान में जितने आरोपी व बंदी है। उनमें से करीब आधे बंदी स्मैकची व नशे के आदी वाले हैं। पुलिस भी नशा करने वालों को पकड़ने से कतराने लगी है। इसका कारण नशा करने वालों को पकड़कवर उन्हें संभालना व उनके लिए नशे की व्यवस्था कर पाना उनके लिए किसी सिर दर्द से कम नहीं है।

शरीर को खोखला कर शहर की बिगाड़ रहे सूरत
नशा युवाओं के शरीर को खोखला तो कर ही रहा है। साथ ही नशा करने वाले अपराधी बन रहे हैं। नशेड़ी शहर में आए दिन चोरियां करके शहर की सृूरत बिगाड़ रहे हैं। कहीं लोहे की रैलिंग चोरी कर रहे हैं तो कहीं घरों से साइकिल, बाइक, पानी व बिजली के मीटर और मेन रोड से डेकोरेटिव लाइटें तक चोरी कर रहे हैं।

युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आवश्यक
युवा वर्ग देश का भविष्य है। उसमें देश के लिए बहुत कुछ करने की क्षमता है। उसका सही जगह पर उपयोग होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में जिस तरह से युवा नशे की गिरफ्त में जकड़ रहा है उसे इससे बचाने की आवश्यकता है। नशा ही युवा पीढ़ी को उसकी दिशा से भटकाने के साथ ही परिवारों के टृटने का कारण भी बन रहा है।नशे के खिलाफ संबंधित विभागों को लगातार कार्रवाई करते रहना होगा। यदि करोड़ों का नशा जब्त नहीं होता तो यह युवाओं की नसों में ही पहुंचता।
-बल्लभ पोरवाल, छावनी

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। पिछले दो साल में ही कार्रवाई करते हुए सवा सौ से अधिक मामले दर्ज हुए। डेढ़ सौ से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक कार्रवाई कर मादक पदार्थ व नशे की सामग्री को समाज में पहुंचने से रोका जा सके। विभाग का प्रयास है कि कोटा को नशा मुक्त बनाया जाए। इसके लिए छोटे-छोटे तस्करों की जगह बड़े सप्लायरों को पकड़ने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
-नरेश बुंदेल, आयुक्त, नारकोटिक्स विभाग कोटा

सात किलो 340 ग्राम डोडा चूरा सहित तस्कर गिरफ्तार
कोटा। नयापुरा थाना पुलिस ने  गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 7 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने गश्त के दौरान रविवार देर रात कापरडा जिला जोधपुर निवासी दशरथ उर्फ शीनू 21) पुत्र आसूराम धायल विश्नोई के कब्जे से 7 किलो 340 ग्राम अफीम का डोडा चूरा बरामद किया। उन्होंने बताया कि थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा पुलिस जाप्ते के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करते हुए विवेकानन्द सर्किल से चम्बल पुलिया के नीचे पहुंचे, वहां आने जाने वाले लोगों को रोककर चैक किया जा रहा था। उसी समय एक युवक  बैग लटकाए  बस स्टैंड से चम्बल नदी की तरफ आता हुआ नजर आया शक होने पर उसे  डिटेन किया। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तब थैले को चेक किया  उसमें 7 किलो 340 ग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। डोडा चूरा को बरामद किया। आरोपी ने अपना नाम दशरथ उर्फ शीनू बताया। आरोपी को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।