Commissioner of Food Safety and Drug Control - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में मिलावटी दूध पर कार्रवाई : 1150 लीटर दूध व मिलावट सामग्री नष्ट, खेमचंद यादव के पास नहीं मिला खाद्य अनुज्ञा-पत्र
जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देर रात सामोद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में 1150 लीटर मिलावटी दूध तथा लगभग 100 किलो मिलावट सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने तिगरिया गांव के पास खेमचंद यादव के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा था। थाना अधिकारी हनुमान सहाय और सामोद थाना पुलिस के सहयोग से आगे की कार्रवाई की गई ।

टीम ने मौके से तैयार दूध का नमूना लिया। साथ ही दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल हो रहे अपमिश्रक पाउडर और तेल का भी एक-एक नमूना लिया गया। खाद्य अधिकारियों ने मौके पर ही 1150 लीटर दूध और लगभग 100 किलो मिलावट सामग्री को नष्ट करवाया। बताया गया कि खेमचंद यादव के पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र भी नहीं पाया गया। सभी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शाम 8 बजे शुरू होकर देर रात लगभग 1 बजे तक चली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, विशाल मित्तल, नरेश चेजारा, नरेंद्र शर्मा और पवन कुमार गुप्ता शामिल रहे।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान, मिलावट के संदेह में 1228 लीटर खाद्य तेल किया सीज
जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल जयपुर प्रथम द्वारा मिलावटी तेल पकड़ा गया है। अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में कृष्णा मार्केटिंग दुकान नंबर एच 4 सूरजपोल अनाज मंडी जयपुर से सरसों का तेल सनराइज ब्रांड तिल का तेल हरिओम ब्रांड तिल का तेल नटराज ब्रांड का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया।

तिल का तेल नटराज ब्रांड के शेष स्टॉक कुल 1228 लीटर को प्राथमिक जांच में संदेहास्पद पाते जाने पर सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कसेरा ब्रदर्स सूरजपोल अनाज मंडी के यहां से सरसों का तेल एवं सोयाबीन तेल का एक-एक नमूना लिया गया।

19 हजार किलो से अधिक मिलावटी मसाले सीज
जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।  अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 19 हजार किलो से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर सीज किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सुबह विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नम्बर 9 पर पहुंची। यहां वर्षा एंटरप्राइजेज नाम से चल रही मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मसाला तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई।

ओझा ने बताया कि हल्की क्वालिटी की मिर्च एवं धनिया के साथ डंठल भी पीसे जा रहे थे। हल्दी और मिर्च में रंग की मिलावट पाई गई। मौके से मसालों में मिलाए जाने वाले रंग भी बरामद किए गए और मसालों के नमूने लिए गए। फैक्ट्री में 19 हजार किलो से अधिक रंग मिले मसाले मिले, जिन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, अमित शर्मा, पवन गुप्ता, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।