Corona Virus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिर लौट रहा है कोरोना वायरस, हांगकांग-सिंगापुर से थाईलैंड तक मचा हड़कंप
नई दिल्ली। कोविड 19 एक बार फिर सुर्खियों में है। हांगकांग  में पिछले 10 हफ्तों में हर वीक कोविड केस 30 गुना से अधिक बढ़ गए हैं, लेकिन ये उछाल सिर्फ हांगकांग तक सीमित नहीं है। सिंगापुर में भी एक हफ्ते में करीब 30 फीसदी केस बढ़े हैं। चीन और थाईलैंड से भी कोविड के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

हांगकांग में कोविड नंबर में बड़ा उछाल
हांगकांग ने 10 मई 2025 को खत्म हुए हफ्ते में कुल 1,042 कोविड केस रिपोर्ट किए। उससे पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 972 था। मार्च की शुरूआत में यहां हफ्ते के सिर्फ 33 केस थे। यानी मार्च से लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं।  सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि यहां पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रही है। 1 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 0.31% थी। ये 5 अप्रैल तक 5.09% हो गई और 10 मई को खत्म हुए हफ्ते में बढ़कर 13.66% तक पहुंच गई। हांगकांग सरकार ने लोगों से साफ तौर पर कहा है कि सभी लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए पर्सनल और आस-पास की सफाई का ध्यान रखें। ताकि खुद को और दूसरों को कोविड से बचाया जा सके।

बूस्टर लिया है, तब भी लेनी पड़ सकती है और वैक्सीन
कोविड केस बढ़ने के बाद हांगकांग  सरकार ने खासतौर पर जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, ऐसे हाई-रिस्क लोगों को सलाह दी है कि वे पिछली डोज या संक्रमण के कम से कम 6 महीने बाद एक और कोविड वैक्सीन की डोज जरूर लें। चाहे उन्होंने पहले कितनी भी डोज क्यों न ली हों।

एशिया के और देशों में भी कोविड के केस क्यों बढ़ रहे हैं?
सिंगापुर में कोविड केस 27 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 11,100 थे, जो 3 मई के हफ्ते में बढ़कर 14,200 हो गए। यानी एक हफ्ते में करीब 30% का उछाल। यही नहीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी रोज औसतन 102 से बढ़कर 133 हो गई है। ये आंकड़े सिंगापुर सरकार के हैं।

सरकार का कहना है कि ये उछाल कई वजहों से हो सकता है। जैसे कि लोगों में वैक्सीन से बनी इम्युनिटी का धीरे-धीरे कम हो जाना। इस वक्त सिंगापुर में जो कोविड वेरिएंट सबसे अधिक फैल रहे हैं, वो हैं एलएफ.7 और एनबी.1.8. दोनों जेएन.1 वेरिएंट की ही अगली पीढ़ी हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि जेएन.1 वेरिएंट ही मौजूदा कोविड वैक्सीन बनाने में इस्तेमाल हुआ था। थाईलैंड में भी हाल ही में छुट्टियों के बाद कोविड केस तेजी से बढ़े हैं। इस साल अब तक वहां 71,067 केस और 19 मौतें रिपोर्ट की जा चुकी हैं।

साढ़े तीन साल से अपने हक को तरस रहे कोरोना वॉरियर्स, नहीं मिली राशि
कोटा। कोरोना वायरस के खौफ से जब पूरी दुनिया सहम गई थी, तब फ्रंट लाइन में खड़े रहकर जानलेवा वायरस से सामना स्वास्थ्य कर्मियों ने ही किया था। माहामारी के दौर में जब अपनों ने अपनों का साथ छोड़ दिया था, तब चिकित्सक, नर्सिंग सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी ही बेसहाराओं की ढाल बने थे। संक्रमण से लड़ रहे इन कर्मचारियों के लिए देशभर में ताली से थाली तक बजी। कोरोना योद्धा का सम्मान भी मिला। खुद की जान खतरे में डाल मानवीय धर्म निभाया। संकट के समय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। लेकिन, साढ़े तीन साल बाद भी कोरोना वॉरियर्स को अपना हक नहीं मिला। स्वास्थ्यकर्मी अपने हक के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली।

पिछले साल निदेशालय को भिजवाया था डाटा
कोरोना काल में काम करने वाले वॉरियर्स की हौसला अफजाई करने और आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए सरकार द्वारा तय की गई प्रोत्साहन राशि और  पात्र  कोरोना वॉरियर्स की सूची जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्साधिकारी व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की ओर से निदेशालय को भिजवाई गई थी। हालांकि, सीएमएचओ के अधीन आने वाले अस्पतालों के पात्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि मिलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें जल्द ही पैसा मिल जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज में संभाग के सबसे बड़े सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सालय में बने कोविड सेंटर में कार्यरत चिकित्साकर्मियों को नहीं मिला।

कलक्टर से सीएमएचओ तक लगाई गुहार
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बेनीप्रसाद मीणा ने बताया कि कोविड के दौर में जब अपने अपनों का साथ छोड़ दिया था तब नर्सिंगकर्मी ही था जो उनका सहारा बना। रुटीन में 8 घंटे डयूटी करने वाले कर्मियों ने 12 से 15 घंटे बिना डरे आमजन की सेवा की। हालांकि, यह मानव धर्म था और उसी के मद्देनजर काम किया। सरकार ने वॉरियर्स को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए निदेशालय ने सीएमएचओ को जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत कोरोना वॉरियर्स की संख्या और कितना पैसा दिया जाना है, इसकी सूचना मांगी जा रही, जो निदेशालय को भिजवा दी गई। इसके बावजूद अभी तक सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सालय में बने कोविड सेंटर में कार्यरत चिकित्साकर्मियों को उनका हक नहीं मिला।

किसे कितनी मिलनी है प्रोत्साहन राशि
कोरोना वैश्विक महामारी में राज्य सरकार ने डॉक्टर्स के लिए 5 हजार और नर्सिंगकर्मी, एएनएम, एलएचवी, टैक्निशियन, वाहन चालक, वार्डबॉय, सफाईकर्मियों को एकमुश्त 2500 रुपए देना तय किया था। जिसका इंतजार हजारों कर्मचारियों को करना पड़ रहा है।

पिछले साल हमने पात्र कोरोना वॉरियर्स व उनके मिलने वाली राशि की सूची बनाकर निदेशालय से बजट की डिमांड की थी। जहां से बजट ट्रेजरी में आ गया। इस संबंध में संबंधित चिकित्साकर्मियों के बिल बनाकर ट्रैजरी में भेज दिए हैं। जल्द ही वॉरियर्स को प्रोत्साहन राशि मिल जाएगी।
- डॉ. जगदीश सोनी, सीएमएचओ कोटा

मैं अभी कार्यक्रम में हूं, इस संबंध में जानकारी गुरुवार तक दे पाएंगे।
- डॉ. संगीता सक्सेना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा

क्या कहते हैं नर्सिंगकर्मी
पूर्व में जिला कलक्टर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और सीएमएचओ तक को ज्ञापन देकर अवगत करा चुके हैं। लेकिन, अभी तक वॉरियर्स को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली।  जबकि, कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा एक और घोषणा की थी, जिसके तहत आईसीयू में काम करने वाले चिकित्साकर्मियों को 200 रुपए प्रतिदिन एवं कोविड जनरल वार्ड सहित अन्य जगह ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 100 रुपए प्रतिदिन देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज कोटा के कोविड वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों को आज तक पैसा नहीं मिला। - बैनी प्रसाद मीणा, जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन कोटा

प्रोत्साहन राशि के इंतजार में साढ़े तीन साल बीत गए लेकिन अब तक हक नसीब नहीं हुआ। जब लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते थे, उस दौर में हम संक्रमण के बीच अपना फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटे। 24 घंटे काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी अपने हक के लिए तरस रहे हैं। पूर्व में उच्चाधिकारियों को लिखित में ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली।
-हनुमान मीणा, प्रदेश सह संयोजक, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन

महामारी के दौर में नर्सिंग सहित अन्य चिकित्साकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल मरीजों की सेवा की थी। सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जो आज तक नहीं मिली। इससे कर्मचारियों में निराशा है। हमने हक के लिए  उच्चाधिकारियों को लिखित में पत्र देकर गुहार लगाई, आश्वासन मिले लेकिन हक का पैसा नहीं मिला।
- सीपी बैरवा, महासचिव, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन

Covid-19: तो क्या फिर से लौट रहा है कोरोना वायरस, WHO ने दी ये जानकारी
पेरिस। दुनिया भर में पिछले महीने में कोविड -19 के नए मामलों में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ )ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ ने मई में कहा था कि कोविड अब वैश्विक स्वास्थ्य आपात नहीं है लेकिन उसने कोरोनावायरस के मामलों की वृद्धि पर चेतावनी दी और कहा कि इस संक्रमण से लोगों की मृत्यु की भी आशंका है। इस साप्ताहिक आंकड़ों में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि देशों में 10 जुलाई से छह अगस्त तक करीब 15 लाख कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुयी है, जो पिछले 28 दिनों की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। मौतों की संख्या 57 प्रतिशत गिरकर 2,500 हो गई।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई नए मामले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आए, जहां संक्रमण में 137 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान सहित उत्तरी गोलार्ध के कई देशों में हाल के सप्ताह में गर्मियों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिर से बड़ी संख्या में कोविड मामले और मृत्यु को आकंड़ा अचानक बढ़ सकता है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ऑरेलियन रूसो ने सतर्कता का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कोविड की संख्या निम्न स्तर पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय इस वायरस के फिर से उत्थान के साथ रहना होगा।

जिनेवा विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के निदेशक एंटोनी फ़्लाहॉल्ट ने कहा कि वास्तविक कोविड स्थिति कोविड मामलों को लेकर, स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल एक विश्वसनीय कोविड स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली बहाल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के कारण संक्रमण का प्रभाव अब कम हो गया है। लेकिन लोगों की इसके चपेट में आने का खतरा अभी भी बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने देशों से टीकाकरण प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया है।

जयपुर में चार मिनट में इलाज शुरू, अजमेर में ऑक्सीजन प्लांट नहीं चले, कोटा में एम्बुलेंस में फंसा स्ट्रेचर
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। कोरोना के इलाज के प्रबन्धन सहित अन्य उपकरण और सेवाओं को जांचने के लिए मंगलवार को प्रदेशभर के अस्पतालों में मॉकड्रिल हुई। इस दौरान ओपीडी, आईपीडी की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट्स एवं स्टोरेज टैंक, वेंटीलेटर्स एवं आॅक्सीजन कंसनटेटर्स की क्रियाशीलता, आईसीयू बैड्स की उपलब्धता, दवा वितरण केन्द्रों में दवा स्टॉक, डॉक्टरों की मौजूदगी, नर्सिंग स्टाफ की एक्टिव सेवाओं को बाकायदा डमी मरीज के जरिए परखा गया।  इस दौरान अस्पतालों के प्रशासक भी मौजूद रहे।
जयपुर में जहां आरयूएचएस अस्पताल में मरीज के आने के चार मिनट में उसकी सामान्य जांच, सांस में दिक्कत आने पर आॅक्सीजन देकर उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। यहां जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित भी जायजा लेने गए। वहीं अजमेर में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आॅक्सीजन सप्लाई के प्लांट जैसे ही चलाए गए, नौ में से तीन प्लांट चले नहीं। दो भी झटके मार रहे थे। उनको भी सर्विस की जरूरत महसूस की गई। हालांकि वेंटीलेटर्स और वार्डों की स्थिति ठीक दिखी। कोटा में मरीज को एम्बुलेंस में अस्पताल लाया गया, इस दौरान यहां मरीज जिस स्ट्रेचर पर लेटा था, वह एम्बुलेंस में ही फंस गया। बाहर आया ही नहीं। बाद में दूसरा स्ट्रेक्चर मंगवाकर उस पर मरीज को लेटाकर बाहर लाया गया। यहां एम्बुलेंसकर्मी और ट्रोली कर्मियों ने पीपीई किट भी नहीं पहने थे। उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में 7464 आॅक्सीजन सिलेंडर क्षमता है, लेकिन यहां एमबी अस्पताल में पांच आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट अभी इंस्टाल ही नहीं हुए हैं।

फिलहाल राहत ये- 27 जिले कोरोना फ्री, 1 ही मिला नया मरीज
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का केवल एक रोगी उदयपुर में आया है। बाकी जयपुर समेत 32 जिलों में कोई केस नहीं है। एक ही मरीज रिकवर हुआ है। ऐसे में प्रदेश एक्टिव केस 83 ही बने हुए हैं। जयपुर में सर्वाधिक 70 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा जोधपुर, दौसा में 3, पाली, अलवर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर में 1-1 एक्टिव केस हैं। शेष 27 जिले वर्तमान में कोरोना फ्री है। पॉजिटिविटी रेट भी मात्र 0.01 फीसदी रही है।

मॉ  कड्रिल के दौरान चिकित्सा से जुड़े सभी पहलूओं का गंभीरता से निरीक्षण किया गया है। कमी-खामी पर निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ है।
- डॉ. पृथ्वी, शासन सचिव, चिकित्सा विभाग

आगरा में चीन से लौटा युवक मिला संक्रमित
एजेंसी/आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कोरोना का पहला ताजा मामला मिला है, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले चीन से लौटा था, उसने एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई।

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई। शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था, वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उसने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है, युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।

विदेशों से आने वालों का आरटीपीसीआर टेस्ट
देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन, जापान सहित 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो इन लोगों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। इधर,केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को एक बार फिर लेटर लिखा है। उन्होंने 27 दिसंबर को देशभर में कोविड से जुड़े हेल्थ सेंटर्स में मॉक ड्रिल करने को कहा है। खासकर आॅक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर को लेकर राज्यों को आगाह किया है।

आर्मी की एडवाइजरी : पॉजिटिव होने पर 7 दिन क्वारेंटाइन रहना होगा
देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच इंडियन आर्मी ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें जवानों को कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं, लक्षण वाले जवानों का कोरोना टेस्ट करने और पॉजिटिव आने पर 7 दिनों के लिए क्वारेंटाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

चीन में फिर कोरोना विस्फोट क्या संदेश लाया?
चीन में कोरोना के बढ़ते ग्राफ  से एक बार फिर विश्व समुदाय चिंतित है। मीडिया और समाचार पत्रों में चीन में जिस तरह के कोरोना महामारी के आंकड़े प्रदर्शित किए जा रहे हैं, उससे विश्व के सभी देशों का चिंतित होना स्वाभाविक ही है। 2019 में भी चीन ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के विषय में पूरे विश्व समुदाय को अंधेरे में रखा, जिसका परिणाम हुआ लाखों लोगों की मौत और उसके बाद जिस तरह की त्रासदी से पूरा विश्व गुजरा, वो किसी से छुपा नहीं है। आज फिर स्थिति चिंतनीय बनती नजर आ रही है। समाचार एजेंसियों और समाचार पत्रों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि 20 लाख लोग चीन में कोरोना की चपेट में आकर मौत का शिकार हो सकते हैं। यहां तक दावा किया जा रहा है कि अस्पताल  लाशों से भरे पड़े हैं तथा मुर्दाघरों में भी लोगों को अंत्येष्टि करने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वायरस विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी 90 दिन में चीन को 60 फीसदी जनसंख्या कोरोना संक्रमित हो सकती है। अर्थात लगभग 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। जिसका चरम (पीक) जनवरी से अप्रैल के बीच आने के बातें कही जा रही है।  माना जा रहा है कि चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से संक्रमण के केसों में विस्फोटक स्थिति बन गई है। चीन का हमेशा से रवैया, तथ्यों को छिपाने का रहा है, अभी चीन में कोरोना को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है, कह पाना मुश्किल है। चीन की इसी नीति का नतीजा, पिछले संक्रमण में लाखों लोगों की मौत के रूप में हमारे सामने आ चुका है, पर चीन आज भी वही रवैया अपनाए हुए हैं। यह वो ही चीन है जिसने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन निर्माण  और सबसे पहले अपने देश के लोगों को वैक्सीन देने का भी दावा किया था। यहीं तक नहीं चीन ने तो अपने देश में सबसे पहले कोरोना पूर्ण नियंत्रित और खत्म होने के भी दावे किए थे। आज भी चीन पर कॉविड को लेकर विश्वास किया जाना मुश्किल है।

आज जब अन्य देशों में कोरोना संक्रमण के केस बहुत कम है या न के बराबर में है, तब ऐसे में किसी एक देश में संक्रमण का बढ़ना, एक अग्रिम चेतावनी के रूप में लिए जाने की आवश्यकता है। हमारे देश में वैक्सीनेशन का एक वृहत अभियान पूरा हो चुका है, वैक्सीन को खुले बाजार में भी उपलब्ध करवा दिया गया है। भारत की अधिकांश जनसंख्या का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। हमारे देश में संक्रमण के मामले न के बराबर हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध 20 दिसंबर, 2022 के प्रात: 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल एक्टिव मामले 3490 (0.01 फीसदी) हैं। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और ओडिसा में एक्टिव मामले क्रमश: 1275, 1448, 145 तथा 105 है शेष राज्यों में यह संख्या एक या दो अंकों तक सीमित है। रिकवरी दर 98.80 फीसदी है। देश में कोविड के ये आंकड़े सकुन देने वाले हैं। बहुत से लोगों ने अपनी कोरोना उपयुक्त व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं किया है। वे आज भी हर बार अपने हाथों को साबुन से धोते हैं, बाहर से आने पर अपने वस्त्रों को बदलते हैं आदि-आदि, उन्होंने इन आदतों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात कर लिया है। परंतु जब पड़ोसी देश में संक्रमण के मामलों में भयावह स्थिति बनती नजर आ रही है, ऐसे में हमें सावधान होने की आवश्यकता है।

‘सतर्कता’ और ‘घबराहट’ में बहुत अंतर है। घबराहट, सतर्कता से हमारा ध्यान हटा देती है और जरा सी सतर्कता,  संक्रमण की घबराहट और चिंता मुक्त कर देती है।आज हमारे पास इस बीमारी से लड़ने के शस्त्र मौजूद हैं, हमें जानकारी है कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। जरूरत है उस सावधानी और जागरूकता को प्रयोग में लाने की। न की घबराने की। जितना संभव हो सके उतना भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर रहना। वैसे भी सामान्य संक्रमण में भी व्यस्त जगहों से दूर रहा जाए तो स्वास्थ्य के हित में ही होता है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। ताकि देश में कोरोना की दूसरी लहर जैसे हालात  फिर कभी उत्पन्न न होने पाए। प्रत्येक देशवासी की यह नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि वह जागरूक बनें, अफवाहों से दूर रहे तथा अपने स्वास्थ्य का स्वयं ख्याल रखें। विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए। चीन में कोरोना मामलों की स्थिति पर नजर रखने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर मामलों की जांच करवाकर आंकड़ों की सत्यता विश्व समुदाय के सामने रखनी चाहिए। ताकि डब्लूएचओ को फिर पिछली बार की तरह आक्षेपों का सामना न करना पड़े और समय रहते संयुक्त प्रयासों से  समस्या का समाधान हो सके।

-राजेंद्र कुमार शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

न्यूजीलैंड: कोरोना के 4,818 नए मामले आए सामने
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 4,818 नए मामले सामने आए हैं और इस महामारी से 24 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि न्यूजीलैंड ने अब तक कोविड-19 के 16, 62,645 मामलों की पुष्टि की है और 1,726 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है।  इस समय देश के विभिन्न अस्पतालों में 571 कोरोना रोगियों का इलाज चल रहा है, जिनमें 13 लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।

प्रियंका गांधी को फिर हुआ कोरोना
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले भी एक बार कोविड-19 से ग्रसित हुई थीं। उन्होंने ट्वीट किया- आज फिर कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हूं। घर में आइसोलेशन में रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करूंगी।

बता दें कि प्रियंका गांधी जून के महीने में भी कोरोना की चपेट में आई थी। उस वक्त सोनिया गांधी भी संक्रमित हुई थी। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,047 नए मामले सामने आए हैं और 19,539 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1,28,261 है और पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी है।

भारत: दो अरब से ज्यादा कोविड वैक्सीन लगाई गई
नई दिल्ली। देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 206.88 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे तक दो अरब 6 करोड़ 88 लाख 49 हजार 775 टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 751 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 31 हजार 807 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का  0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.50 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 412 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 35 लाख 18 हजार 71 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.51 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 63 हजार 855 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 87 करोड़ 85 लाख 52 हजार 17 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

पेरू में कोविड की चौथी लहर, आपात स्थिति का विस्तार 1 अगस्त से
लीमा। पेरू में कोरोना वायरस महामारी की चौथी लहर के कारण आपात स्थिति का विस्तार कर दिया गया है। आधिकारिक समाचार पत्र 'एल पेरुआनोÓ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए 1 अगस्त से 28 दिनों के लिए आपात स्थिति का विस्तार करने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी से लोगों के जीवन और स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली गंभीर परिस्थितियों के कारण राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति को एक अगस्त से बढ़ाया जाएगा।

पेरू के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि देश में औसतन प्रति दिन 11 हजार नए मामले सामने आ रहे है। अब तक 80,336,753 वैक्सीन दी जा चुकी है जिसमें से 68.6 प्रतिशत को तीसरी डोज और 17.4 प्रतिशत को चौथी डोज दी गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पेरू में गुरूवार को कोरोना के 14,186  नए मामले और 41 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,873,702 और मृतकों की संख्या 214,120  हो गई है।

महाराष्ट्र मेें फिर कोरोना का डर: आठ मरीजों की मौत, 2,138 नए मामले
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,138 नए मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को जारी बुलेटिन में बताया कि नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से अब तक 80,39,319 लोग प्रभावित हुए हैं और 1,48,088 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस दौरान 2,279 लोग कोविड से ठीक हुए। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,77,288 हो गई। वर्तमान में रिकवरी दर 97.98 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है। राज्य में इस समय 13,943 सक्रिय मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

इस बीच, मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना के 136 नए मामले सामने आए है और एक व्यक्ति की मौत हुई। इनमें उस्मानाबाद में 41 मामले, औरंगाबाद में 39 मामले, लातूर में 27 मामले, जालना में 13 मामले, नांदेड़ में 11 मामले और बीड जिले में पांच मामले सामने आए है।

दक्षिण कोरिया में कोरोना बलास्ट: 88,384 नए मामले आए सामने
सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 88,384 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19,535,242 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार नए मामलों में 425 मामले बाहर से आए लोगों के है और इसी के साथ बाहर से आए लोगों के मामलों की संख्या अब 43,103 हो गई है।

केडीसीए के अनुसार देश में इस बीमारी के गंभीर रोगियों की संख्या 196 हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान महामारी से 15 और लोगों की मौत हुई है। कोविड -19 से देश में अब तक 24,957 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।