Municipal Corporation Jaipur Heritage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर निगम जयपुर हेरिटेज : महापौर कुसुम यादव ने किए विकास के नए आयाम स्थापित, हरियाली और पारदर्शी कार्यशैली ने बदली शहर की तस्वीर
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव के नेतृत्व में बीते 14 महीनों में शहर ने स्वच्छता, आधारभूत ढांचा और जन-सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। तेज निर्णयों, जन-सहभागिता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए निगम ने शहर की रैंकिंग, सुविधाओं और समग्र छवि पर सकारात्मक प्रभाव ड़ाला है। सबसे बड़ी उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में रही, जहां हेरिटेज जयपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 20वीं रैंक हासिल किया। प्रतिदिन 1000 टन कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और 300 टीडीपी क्षमता वाले एमआरएफ प्लांट के निर्माण कार्य ने स्वच्छता मॉडल को सुदृढ़ किया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक दिन में 2.12 लाख पौधारोपण कर स्थापित किया गया।

पिंक टॉयलेट से बनाई अलग पहचान
महिला-सुविधाओं को बढ़ावा देने के तहत पिंक टॉयलेट्स की संख्या में वृद्धि की गई। सुल्तान नगर और संजय बाजार में दो नए पिंक टॉयलेट निर्माणाधीन हैं, जबकि गोल मार्केट और टीएन मिश्र मार्ग पर आधुनिक पिंक टॉयलेट्स का लोकार्पण किया गया। प्रत्येक इकाई लगभग 21 लाख की लागत से तैयार की गई है। करीब 100 वार्डो में सड़कों, सीवरेज और सार्वजनिक सुविधाओं के उन्नयन में व्यापक निवेश हुआ।

चौगान स्टेडियम का नाम बदलने का ऐतिहासिक निर्णय
शहर के चौगान स्टेडियम का नामकरण पंडित भंवरलाल शर्मा स्टेडियम, पांच बत्ती मार्ग को लीलावती मार्ग और जनाना अस्पताल को माता यशोदा अस्पताल किए जाने जैसे निर्णय किए गए। बड़ी चौपड़ और व्यस्त इलाकों में बड़े पैमाने पर की गई कार्यवाही से पैदल मार्ग और यातायात व्यवस्था में सुधार आया।

एनसीएपी के तहत होंगे 35 करोड़ के कार्य
इसके तहत श्मशान घाटों का आधुनिकीकरण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और पाकोंर् के विकास ने शहर को नई दिशा दी। वहीं राजस्थान का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क जो पूरी तरह रिसाइकल्ड वेस्ट से निर्मित कलाकृतियों पर आधारित होगा, हेरिटेज जयपुर में निर्माणाधीन है। 20 मृतक आश्रितों को नियुक्तियां दी गई। महापौर कुसुम यादव का यह 14 माह का कार्यकाल हेरिटेज जयपुर के लिए विकास स्वच्छता, हरियाली, पारदर्शी प्रशासन बनकर सामने आया है।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज की बड़ी कार्रवाई : किशनपोल में जर्जर भवनों को किया सीज, लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के किशनपोल जोन में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी के नेतृत्व में टीम ने इलाके के छह जर्जर भवनों को सीज कर दिया। वहीं सात भवन मालिकों को अपने मकानों की मरम्मत और मजबूतीकरण के लिए पाबंद किया गया। कार्रवाई लाल जी सांड का रास्ता, मिश्र राजा जी का रास्ता और नाटाणी का रास्ता क्षेत्र में की गई।

निगम प्रशासन ने बताया कि जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि की संभावना न रहे। जोन उपायुक्त ने बताया कि जिन भवनों का हिस्सा अत्यधिक जर्जर पाया गया है, उन्हें सीज करने के साथ-साथ मकान मालिकों से शपथ पत्र भी लिया गया है, जिसमें उन्हें जर्जर हिस्से को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए ऐसे भवनों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Encroachment हटाने गए नगर निगम के दस्ते को झेलना पड़ा विरोध
जयपुर। शहर के प्रमुख मार्गों, फुटपाथों एवं चारदीवारी के बाजारों के बरामदों में अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए नगर निगम जयपुर हैरिटेज की सतर्कता शाखा को रामगंज बाजार में  विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को समझाइश कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
निगम हैरिटेज के सतर्कता उपायुक्त पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान कर घाटगेट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। निगम दस्ते ने दोनों तरफ सड़क पर किए गए अतिक्रमणों का हटाकर यातायात का सुचारू करवाया गया। कार्रवाई के दौरान हल्का विरोध किया लेकिन समझाइश के बाद कार्रवाई कर अतिक्रमणों का हटा दिया।