Australia Team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ICC Womens World Cup : पाक ने लगाई हार की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया की जीत में बेथ मूनी का शतक
कोलंबो। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए महिला विश्व कप के नौवें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी की शतकीय और एलाना किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 36.3 ओवर में मात्र 114 रन के स्कोर पर सिमेट गई।

पाक अंक तालिका में आखिरी स्थान पर
फातिमा सना के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की महिला टीम की यह इस महिला विश्व कप में लगातार तीसरी शिकस्त है। इससे पहले उसे भारत (88 रन) और बांग्लादेश (सात विकेट) की टीमों ने शिकस्त दी थी। मौजूदा टूनार्मेंट में लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में आखिरी (आठवें) स्थान पर पहुंच गई। वहीं, तीन में से दो मुकाबले जीतकर और एक मैच रद्द होने की वजह से पांच अंक लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष स्थान पर है। भारतीय टीम दो मैचों में चार अंक लेकर तीसरे पायदान पर है।

पाक की खराब शुरुआत
जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। मात्र 31 रन ही उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। गार्थ ने सादाफ (5), सिद्रा नवाज (5) और आईमन फातिमा (0) को तथा मेगन शट ने मुनीबा अली (3) और नतालिया परवेज (1) को पवेलियन लौटाया। इसके बाद सदरलैंड ने कप्तान फातिमा सना (11) केा बोल्ड कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। गार्डनर ने सिद्रा अमीन को सदरलैंड के हाथों लपकवा ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई। सिद्रा ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। इसके बाद डायना बेग (7), शमीम (15) और नशरा संधू (11) कुछ खास नहीं कर सकी और पूरी टीम 102 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्थ ने 3 व  शट और सदरलैंड ने 2-2 व  तथा  गार्डनर व वारेहम ने एक-एक सफलता हासिल की। इससे पूर्व पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला उस समय सही साबित हो रहा था जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो विकेट 30 रन पर, चार विकेट 59 रन पर, सात विकेट 76 रन पर खो दिए। आस्ट्रेलिया का आठवां विकेट 115 रन गिरा। लेकिन दूसरे छोर पर जम कर खेल रही मूनी ने मोर्चा संभाला और अलाना किंग के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

मूनी और किंग स्कोर को बढ़ाते-बढ़ाते 200 के पार ले गई। इस दौरान मूनी ने शतक और किंग ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मूनी ने एक रन लेकर शतक और किंग ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। किंग ने फातिमा सना के पारी के 50वें ओवर में लगातार दो छक्के और मूनी ने दो चौके मारकर नौंवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। मूनी इस ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुई। लेकिन तब तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एक सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया था। मूनी ने 114 गेंदों पर 109 रन में 14 चौके लगाए। जबकि अलाना किंग 49 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की तरफ से नशरा संधू ने 37 रन पर तीन विकेट लिए जबकि फातिमा सना और रमीम शमीम को दो-दो विकेट मिले।

चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में दबंगई : फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 11 गेंदें शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.1 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।

इसी के साथ भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

T-20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया ने दिया टीम को अंतिम रूप
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय और रिजर्व खिलाड़यिों की टीम को अंतिम रूप दे दिया है।

चयनकर्ताओं ने टीम को अंतिम रूप देते हुए कहा कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैट शॉर्ट रिजर्व के रूप में टीम के साथ होंगे। इन दोनों खिलाड़यिों को बोर्ड ने ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी तब तक अंतिम 15 खिलाड़यिों की टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जब तक किसी खिलाड़ी को चोट या अन्य कारण से टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया जाता। पिछले टी-20 विश्व कप के बाद से टी-20 नहीं खेलने के बावजूद बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर को वापस बुलाया गया है।

आईसीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन के साथ ग्लेन मैक्सवेल को ऑलराउंडर विकल्प के रूप में अंतिम टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से वेस्टइंडीज पहुंचेंगे, इंडियन प्रीमियर लीग में प्रतिस्पर्धा करने वालों को समूह में शामिल होने से पहले घर पर समय दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया पांच जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ अपने टी-20 विश्वकप अभियान की शुरुआत करेगा। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श टीम की कप्तानी वाली टीम की चार मई को घोषणा की थी। उस समय रिजर्व खिलाड़यिों की घोषणा नहीं की गई थी। नियम के अनुसार विश्वकप के लिए सभी टीमों 25 मई तक अपनी टीम अंतिम रूप देना है। इससे पहले वे अपनी टीम में बदलाव कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम : मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।
रिजर्व खिलाड़ी : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैट शॉट