Indian Hockey Team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आजादी से पहले हॉकी में ‘दद्दा’ का ऐसा खौफ: कहीं भारत की टीम से हार ना जाएं, इसलिए ओलंपिक ही छोड़ भागे थे अंग्रेज
जयपुर। देश को आजादी भले ही 1947 में मिली लेकिन भारतीय हॉकी टीम में दद्दा (ध्यानचंद) की मौजूदगी का खौफ तो अंग्रेजों में 20 साल पहले ही दिख गया जब इंग्लैंड हॉकी टीम 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक से पहले ही खेल से बाहर हो गई और फिर उन्होंने भारत की आजादी तक ओलंपिक में हॉकी नहीं खेली। एम्सटर्डम में भारत की पहली स्वर्णिम जीत और दद्दा के ध्यान सिंह से ध्यानचंद और हॉकी के जादूगर बनने जैसे कुछ रोचक बाकये बेटे अशोक कुमार ने नवज्योति के साथ साझा किए।कुआलालंपुर में भारत की 1975 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे अशोक कुमार ने बताया कि 1925 के साल में भारत में हॉकी संघ बना और 1927 में उसे इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन से मान्यता मिल गई। ऐसे में 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में पहली बार भारत की भागीदारी का रास्ता खुला। जयपाल सिंह की कप्तानी में भारत की 16 सदस्यीय टीम  में ध्यानचंद भी शामिल थे।

एक हार से डर गए अंग्रेज
अशोक कुमार ने बताया कि एम्सटर्डम पहुंचने से पहले भारतीय टीम 20 दिन लंदन में रुकी। इस दौरान टीम ने कई अभ्यास मैच खेले। लंदन में एक प्रदर्शनी मैच में भारत ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम को 4-0 से हरा तहलका मचा दिया। इस हार से अंग्रेज ऐसे बौखलाए कि ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला कर लिया। इसका कारण यही था कि ब्रिटिश राज ओलंपिक में एक मातहत देश की टीम से हारने के लिए तैयार नहीं था। और फिर अंग्रेजों ने भारत की आजादी तक हॉकी में हिस्सा ही नहीं लिया।

ऐसे बने ध्यान सिंह से ध्यानचंद और हॉकी के जादूगर
एम्सटर्डम ओलंपिक हॉकी में 9 देशों ने हिस्सा लिया। भारत ने शुरुआती ग्रुप मैच में आॅस्ट्रिया को 6-0 से हराया। फिर बेल्जियम को 9-0, डेनमार्क को 5-0 और स्विटजरलैंड को 6-0 से हरा फाइनल में कदम रखा और मेजबान हालैंड को 3-0 से हरा पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने इस दौरान कुल 29 गोल किए, जिसमें 14 गोल ध्यानचंद की स्टिक से निकले। अशोक कुमार ने बताया कि तब अखबारों में लिखा गया कि एक सांवला लड़का भारत से आया है, जिसकी स्टिक से गेंद ऐसे चिपक कर चलती है, जैसे वह कोई जादूगर हो। और यहीं से ध्यानचंद को मिला हॉकी के जादूगर नाम। उन्होंने कहा कि उस दौर में खेल में उनकी चमक ने ही उन्हें ध्यान सिंह वैंस से ध्यानचंद बना दिया था।

आज तक क्यों नहीं मिला देश को दूसरा ध्यानचंद
इस सवाल पर खुद हॉकी के बड़े खिलाड़ी रहे अशोक कुमार ने कहा कि इसे न हम कभी समझ पाए और न खुद दद्दा यह बता सके कि उनमें ऐसी क्या खूबी थी। वे भी बस यही कहते थे कि मैं बता नहीं सकता, आप मुझे खेलते देखकर खुद तय करो। अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें खेलते देख लगता था जैसे उनका शरीर और उनका दिमाग हॉकी के लिए ही बना हो। खेल के दौरान उनका इमेजनी पावर, गेंद पर उनका कंट्रोल और इस खेल के लिए उनके माइंडसेट ने ही उन्हें इस खेल का ऐसा विलक्षण खिलाड़ी बना दिया कि सेना में एक सिपाही के रूप में भर्ती ध्यानचंद जब रिटायर हुए तो पंजाब बटालियन से मेजर ध्यानचंद बनकर निकले।

अधूरी रह गई इंग्लैंड के सामने खेलने की हसरत
अशोक कुमार कहते हैं कि अपने आखिरी दौर में भी बाबूजी की जुबां पर हॉकी की चर्चा ही थी। वो देश में हॉकी में गिरावट का दौर था और बिस्तर पर लेटे बाबूजी आने वाले हर किसी शख्स से यही सवाल करते कि देश में इतने अच्छे खिलाड़ी हैं, फिर वे हॉकी का स्तर क्यों नहीं ऊपर ला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबूजी की दो हसरतें थीं, जो अधूरी रह गईं। एक तो वे कभी ओलंपिक हॉकी में इंग्लैंड के सामने नहीं खेल सके और दूसरा उनके जीतेजी देश की हॉकी फिर उस मुकाम तक नहीं पहुंच सकी, जहां वे उसे फिर से देखना चाहते थे।

Paris Olympic:आखिरी क्षणों में कप्तान हरमनप्रीत के गोल से भारत की विजयी शुरुआत
पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 59वें मिनट में किए शानदार गोल की बदौलत ओलंपिक हॉकी के पूल बी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से पराजित कर दिया। मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। पहले क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने सैम लेन के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे क्वार्टर में मनदीप सिंह के गोल से भारत ने वापसी की। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में विवेक के गोल से भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल की। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड के सिमोन चाइल्ड ने गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। फुल टाइम से एक मिनट पहले कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग भारत को 3-2 से जीत दिला दी।

ग्रेट ब्रिटेन और बेल्जियम जीते
पुरुष हॉकी में डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम ने ग्रुप बी में आयरलैंड को 2-0 से हराया। ग्रुप ए में ग्रेट ब्रिटेन ने स्पेन को 4-0 से शिकस्त दी।

Olympics की तैयारी और प्रदर्शन की निरंतरता पर होगा हमारा सारा ध्यान : राहिल
बेंगलुरु। भारतीय हॉकी टीम के मिडफिल्डर मोहम्मद राहिल मोहसिन ने कहा कि एफआईएच लीग में हमारा सारा ध्यान पेरिस ओलंपिक की तैयारियों और प्रदर्शन में निरंतरता पर होगा।

राहिल ने कहा कि मुझे लगता है कि मुख्य ध्यान ओलंपिक की तैयारी पर है। मेरा मानना है कि हमारा पिछला प्रशिक्षण वास्तव में अच्छा था। एफआईएच प्रो लीग मैचों से टीम को और मुझे मदद मिलेगी। मैं कई बार टीम से अंदर-बाहर होता रहा हूं, इसलिए पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए टीम में जगह पक्की करने का यह सही मौका होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इन मैचों के दौरान क्या भूमिका निभाता हूँ। मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने का लक्ष्य रखूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं बेल्जियम, जर्मनी और अन्य टीमों का सामना करने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरे लिए एक नई चुनौती है। हालांकि मैंने उन्हें खेलते हुए देखा है। उनके खिलाफ मैदान पर उतरना तरह से अलग अनुभव है। मैं वर्तमान में इन नए विरोधियों के खिलाफ अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कई यूरोपीय टीमें एक समान रणनीतियों को अपनाती हैं, और मेरा मानना है कि मेरी चकमा देने की क्षमता अमूल्य साबित होगी।

उन्होंने टीम में जगह बनाने पर कहा कि टीम में वास्तव में प्रतिस्पर्धा स्वस्थ है, क्योंकि हम एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी सुधार का प्रयास करता है, टीम के समग्र विकास में योगदान देता है। यह सामूहिक प्रयास होगा। निस्संदेह ओलंपिक के लिए हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा।

उल्लेखनीय है कि राहिल ने एफआईएच प्रो लीग 2022-23 में न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ पदार्पण किया। वह 2022 और 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

Asian Games 2023: जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का गोल्ड
हांगझोउ। भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया।

गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा।

पुरुषों की एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही भारत ने पहला मौका बनाया, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके।

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने इसके बाद भी कई बार मौके बनाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जापान की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर 66 साल में सबसे बड़ी जीत
हांगझाऊ। भारत ने पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल  में प्रवेश कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के चार गोलों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया। भारतीय टीम पूल ए में चार मैच जीतकर शीर्ष पर है। उसका अगला मुकाबला दो अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होगा। भारत के लिए अन्य गोल वरुण कुमार (41वें और 54वें मिनट), मंदीप सिंह (8वें), सुमित (30वें), शमशेर सिंह (46वें) और ललित उपाध्याय (49वें मिनट) ने किए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद खान (38वें), अब्दुल राणा (45वें) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। भारत और पाकिस्तान के बीच यह 180वां मुकाबला था, लेकिन आज तक इन दोनों देशों के बीच आठ गोल का अंतर किसी भी मैच में नहीं रहा। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को दो बार 7-1 के अंतर से पराजित किया था। पाकिस्तान भी भारत को 7-1 के अंतर से 1982 के एशियाड फाइनल में हरा चुका है।

Asian Games: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया
हांगझोउ। भारत की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से पीट दिया।

आज गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 12वें, 30वें, 51वें, ललित उपाध्याय ने 16वें, गुरजंत सिंह ने 22वें, विवेक सागर प्रसाद ने 23वें, हरमनप्रीत सिंह ने 24वें, 39वें,40 वें, 42वें , मनप्रीत सिंह ने 37वें, समशेर सिंह ने 38 वें, अभिषेक ने 51वें , 52वें और वरुण कुमार ने 55 वें, 56 वें मिनट गोल दागे। सिंगापुर के लिए एक मात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन ने 53 वें मिनट में किया।

इस जीत के साथ, तीन बार के एशियाई चैंपियन भारत ने पूल ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिडेंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 16-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि सिंगापुर को अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान से 11-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

उज्बेकिस्तान मैच से बाहर रहने के बाद अपने करिश्माई कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्लेइंग इलेवन में लौटने के साथ, भारत ने तुरंत आक्रमण शुरू कर दिया। भारत ने प्रतिद्वंद्वी के हाफ में बढ़त बनाना जारी रखा और मैदानी गोल से स्कोरिंग की शुरुआत की। मनदीप सिंह ने गतिरोध को तोडऩे के लिए गुरजंत सिंह से एक पास को पुनर्निर्देशित किया। पहला क्वार्टर भारत की बढ़त 1-0 रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी।

इससे पहले कि सिंगापुर शुरुआती झटकों से उबर पाता, भारत के गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने चार और गोल दाग दिए। ब्रेक के बाद, भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और 10 और गोल दाग दिये। जबकि सिंगापुर की ओर से एकमात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन जापान से मुकाबला होगा।

Asian Games 2023: भारत की हॉकी में धमाकेदार शुरुआत
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल ए के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की।  भारत ने आज यहां अपने पहले मुकाबले के 7वें मिनट में ललित कुमार उपाध्याय ने पहला गोल किया। इस बीच वरुण ने अपनी ड्रैग-फ्लिक को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त 2-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने अटैक और डिफेंस की बदौलत उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने मनदीप के लेफ्ट फ्लैंक को गोल तब्दली बढ़त को कर 3-0 कर दिया। इसके ीक अगले मिनट ही मनदीप सिंह ने एक बेहतरीन पास को गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम के स्कोर में इजाफा किया। ललित कुमार उपाध्याय ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 5-0 पहुंचा दिया। मनदीप सिंह ने एक के एक दो गोल करते भारत का स्कोर 7-0 पहुंचा दिया।

भारत को पहले हॉफ में 7-0 की बढ़त
पहले हाफ तक भारत ने 7-0 से अपनी बढ़त बना ली थी और उसने उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत भारत ने रोमांचक अंदाज में की, भारतीय खिलाड़ियों ने फिर लगातार दो गोल कर भारत का स्कोर 9-0 पहुंचा दिया। 38वें मिनट में अमित रोहिदास तो 42वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर टीम की बढ़त में इजाफा किया। वरूण कुमार ने लगातार दो गोल दागे। इसी बीच ललित उपाध्याय ने अपना चौथा गोल किया। भारतीय खिलाड़ी संजय ने 57वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम का आखिरी गोल किया। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपनी धमाकेदार शुरुआत की।

ललित ने ठोके चार गोल
भारतीय टीम की ओर से ललित उपाध्याय (7वें, 24वें, 37वें और 53वें मिनट), वरूण कुमार (12वें, 50वें और 52वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें, 27वें और 28वें मिनट), अभिषेक (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (42वें मिनट), अमित रोहिदास (38वें मिनट) और संजय (57वें मिनट) ने गोल किया।

सिंगापुर से मुकाबला कल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को अपना अगला मुकाबला सिंगापुर से खेलेगी।

Asian Champions Trophy: भारत पांचवीं बार फाइनल में
चेन्नई। भारत ने शुक्रवार को यहां जापान को 5-0 से रौंद पांचवी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में भारत का मुकाबला शनिवार को मलेशिया से होगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया था। मलेशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में कोरिया को 6-2 से हराया।

आकाशदीप सिंह ने 19 वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 23 वें मिनट, मनदीप सिंह ने 30 वें मिनट, सुमित ने 39 वें मिनट और कार्थी सेल्वम ने 51 वें मिनट में गोल दागा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट में आठवां गोल दाग अभी तक टूर्नामेंट में शीर्ष गोल स्कोरर हैं।
भारत के पास चौथी बार खिताब जीतने का मौका
भारत के पास चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मौका है। भारत ने पिछली बार यह खिताब 2016 में जीता था। वहीं भारत 2018 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रहा था।  भारत पहले क्वार्टर में पूरी तरह हावी रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने आरंभ से ही आक्रामक खेल खेला। जापान ने पिछली गलतियां नहीं की। हरमनप्रीत के एक पेनल्टी कॉर्नर शॉट ने भारत को लगभग बढ़त दिला दी थी, लेकिन जापान का डिफेंस गोल बचाने में कायम रहा।

आकाशदीप ने खाता खोला
दूसरे क्वार्टर में 18 वें मिनट में हार्दिक ने सुमित के साथ वन-टू-वन गेम खेला। गेंद जापानी गोलकीपर से टकराकर आकाशदीप को मिली, उन्होंने भारत को बढ़त दिलाने में काई गलती नहीं की। दूसरा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से 23 वें मिनट में आया। तीसरा गोल क्वार्टर के आखिरी मिनट में आया जब 30 वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल पर शॉट लगाया  और गेंद मनदीप सिंह से टकराते हुए गोलपोस्ट में चली गई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने जापान को अपने बॉक्स में आने का मौका ही नहीं दिया। 39 वें मिनट में सुमित गेंद को अंदर लेकर आए और नेट के टॉप पर स्कूप कर फील्ड गोल दागा। 52 वें मिनट में भारत के कार्थी सेल्वम ने शानदार गोल दागा।

श्रीजेश ने 300 मैच खेलने वाले 9वें भारतीय बने
भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश 300 मैच खेलने वाले नौवें भारतीय खिलाड़ी बने।  उनके अलावा दिलीप टिर्की (412), धनराज पिल्लै (339), बलजीत सिंह ढिल्लन (327), मनप्रीत सिंह (320), सरदार सिंह (314), परगट सिंह (313), मुकेश कुमार (307) और  बलीजीत सिंह (304) है। श्रीजेश और मनप्रीत सिंह अभी खेल रहे है।

मलेशिया-कोरिया
जजलान नजमी और शेलो सिल्वेरियस के गोलों की बदौलत शुक्रवार को एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कोरिया को 6-2 से पीटकर फाइनल का टिकट कटा लिया। ड्रैग फ्लिकर नजमी (9वां, 21वां मिनट) और फॉरवर्ड सिल्वेरियस (47वां, 48वां मिनट) ने जहां मलेशिया के लिये दो गोल किये, वहीं अबू कमाल अज़राई (तीसरा मिनट) और फैज़ल सारी (19वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाया।

पाकिस्तान ने हासिल किया पांचवां स्थान
पाकिस्तान ने पांचवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में चीन को 6-1 से हरा अपने अभियान का विजयी अंत किया। मोहम्मद सुफयान खान (11वां, 12वां मिनट) और मोहम्मद अम्माद (10वां, 52वां मिनट) ने दो-दो गोल किये, जबकि अब्दुल शाहिद (15वां मिनट) और अब्दुल राणा (55वां मिनट) ने एक-एक गोल का योगदान दिया।

चीन का सांत्वना गोल चेन बेन्हाई ने 35वें मिनट में किया। सुफयान और अम्माद ने पहले क्वार्टर में चार गोल जमाकर पाकिस्तान की जीत की राह आसान की। पाकिस्तानी फॉरवर्ड पंक्ति ने चीन के डिफेंस पर लगातार हमले किए, जबकि सुफयान और अम्माद ने दबाव बनाकर अर्जित किए गए पेनल्टी कॉर्नरों को भुनाने में कोई चूक नहीं की।

अम्माद ने अपना पहला गोल 10वें मिनट में एहतिशाम असलम की मदद से किया। अहतिशाम ने दाहिने फ्लैंक से गेंद को गोल की तरफ खेला। चीनी डिफेंडर कायू वांग ने गेंद को रोकना चाहा लेकिन मोहम्मद अम्माद ने सही समय पर गेंद को नेट में धकेल दिया।

विश्व कप में लगी चोट से उभरने में योग ने मदद की : हार्दिक
बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा है कि योग उनके जीवन का एक अभिन्न अंग है और इसने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के दौरान लगी चोट से उभरने में भी उनकी मदद की थी।

हार्दिक ने हॉकी इंडिया के साथ बातचीत में कहा, ''सबसे पहले जब हमें योग से परिचित कराया गया, तो हमें लगा कि यह उतना लाभदायक नहीं है और सभी आसनों को ठीक से करना हमारे लिये आसान नहीं है। हम में से बहुत लोग जिम में एक घंटे का योगाभ्यास करना उचित समझते थे, लेकिन आखिरकार हमें पता चल गया कि योगाभ्यास ने ध्यान की शक्ति को बढ़ाने में जबरदस्त मदद की है।"

उन्होंने कहा, ''आज, योग हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। व्यक्तिगत रूप से यह मुझे बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और खास तौर पर  मुझे विश्व कप के दौरान लगी चोट के बाद योग ने ठीक होने में मदद की थी। मैं योग सत्रों के बाद बहुत अधिक आराम महसूस करता हूं और इससे हमें बेहतर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिली है।"

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान नवनीत कौर ने लोगों से अपने समग्र कल्याण के लिये योग का अभ्यास करने का आग्रह किया।

कौर ने कहा, ''योग हमारी साप्ताहिक दिनचर्या का हिस्सा है और इसने हमें अपने तनाव को प्रबंधित करने में बहुत मदद की है। विशेष रूप से एक भारी सत्र के बाद यह हमारे शरीर को आराम देता है और कुछ आसनों ने हमारे लचीलेपन को बढ़ाने में मदद की है।"

गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम वर्तमान में अपने स्पेन दौरे से पहले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में है जबकि पुरुष टीम यूरोप में अपने प्रो लीग अभियान के बाद दो सप्ताह के अवकाश पर है। चीन में होने वाले एशियाई खेलों से पहले अगले कुछ महीने दोनों टीमों के लिये महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिये सीधे क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगी।

कौर ने कहा, ''शिविर में हम जो भी सत्र देखते हैं, चाहे वह जिम, योग, हॉकी कौशल प्रशिक्षण, रिकवरी आदि सभी एशियाई खेलों की हमारी तैयारियों में महत्वपूर्ण हैं। हम महसूस करते हैं कि हम जो कुछ भी करते हैं उसमें अपना 100 प्रतिशत देने की आवश्यकता है। हम भाग्यशाली हैं कि हम साई  केंद्र में पेशेवर माहौल में प्रशिक्षण कर पा रहे हैं।"

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन को 4-2 से हराया
लंदन। भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 (4-4) से मात दी। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवां मिनट), मनदीप सिंह (19वां मिनट), सुखजीत सिंह (27वां मिनट) और अभिषेक ने गोल किए, जबकि ब्रिटेन की ओर से सैम वॉर्ड (आठवां, 40वां, 47वां मिनट, 53वां मिनट) ने चार गोल दागकर मुकाबले को शूटआउट में पहुंचा दिया।

शूटआउट में हालांकि भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा। मेहमान टीम की ओर से मनप्रीत, हरमनप्रीत, ललित और अभिषेक ने गोल किए। ब्रिटेन के लिए कालनन और जैकरी वॉलेस ही गोल कर सके। इस जीत के साथ भारत प्रो लीग तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। हरमनप्रीत की टीम अब यूरोप दौरे का अंत करने से पहले नीदरलैंड के आइंडहोवन रवाना होगी, जहां उसका सामना मेजबान डच टीम और अर्जेंटीना से होगा।

भारत ने महिला हॉकी में 16 साल बाद जीता राष्टमंडल पदक
बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को न्यूजीलैंड को शूटआउट में मात देकर 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता। भारत ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को 1-1 (शूटआउट में 2-1) से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। इससे पहले मैनचेस्टर 2006 खेलों में भारत ने महिला हॉकी का रजत पदक जीता था।  भारत के लिए सलीमा टेटे और कीवी टीम की ओर से ओलिविया (59 मिनट) ने गोल किया। शूटआउट में भारत के लिये सोनिका और नवनीत ने गोल किए।

सलीमा ने बनाया पहला गोल
मैच का पहले क्वार्टर में भारत ने न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाया मगर कीवी गोलकीपर ने भारत को खाता नहीं खोलने दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक रवैया बरकरार रखा और जब हाफ टाइम में दो मिनट का समय बचा था तब सलीमा टेटे ने गेंद को नेट तक पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलायी।

न्यूजीलैंड का गोल अमान्य घोषित किया

मैच के तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड मैच को बराबरी पर लाने के लिये आतुर थी। जब क्वार्टर-3 की समाप्ति में सिर्फ दो मिनट बचे थे तब न्यूजीलैंड ने एक गोल किया भी, मगर भारत के वीडियो रेफरल के बाद उसे अमान्य घोषित कर दिया गया।

पेनल्टी स्ट्रोक से स्कोर बराबर हुआ
भारत मैच के 58वें मिनट तक 1-0 से आगे चल रहा था। कीवियों को पेनल्टी कॉर्नर और फिर पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसके उपयोग से न्यूजीलैंड ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। यह मैच भी शूटआउट में चला गया। न्यूजीलैंड ने पहले प्रयास में स्कोर किया जबकि भारत असफल रहा, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया। यहां भारत की अगुवाई करते हुए कप्तान सविता पूनिया ने न्यूजीलैंड के अगले चारों प्रयास रोके, जबकि सोनिका और नवनीत ने एक-एक गोल करके भारत को 2-1 से जीत दिलायी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। इससे पहले मैनचेस्टर 2006 खेलों में भारत ने महिला हॉकी का रजत पदक जीता था।

हार के बाद PM मोदी ने बढ़ाया भारतीय हॉकी टीम का हौसला, बोले- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल में मुकाबल में 5-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि अब भी भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है। इस हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम का हौसला बढ़ाया है। मोदी ने कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है और देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा होती है। हमारी हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपना अच्छा प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। । टीम को उसके अगले मैच के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि वह बेल्जियम के साथ भारतीय टीम के हॉकी के सेमीफाइनल मैच को देख रहे हैं।