Abhishek Manu Singhvi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रत्याशी की घोषणा में देरी, कांग्रेस की सुस्ती या कोई नई रणनीति, 26 साल बाद विधानसभा में वापसी की तैयारी में अधीर
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जहां भाजपा, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस ने तेजी दिखाते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, वहीं कांग्रेस अब तक असमंजस की स्थिति में नजर आ रही है। चुनावी बिगुल बजने के तीन दिन बाद भी कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा न होना पार्टी की आंतरिक कमजोरी और रणनीतिक भ्रम को उजागर करता है। प्रदेश नेतृत्व, खासकर शुभंकर सरकार, पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि संगठनात्मक ढांचा कमजोर है और कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी साफ दिख रही है।

पिछले चुनाव में वाममोर्चा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन के बावजूद खाता न खुलना भी पार्टी के आत्मविश्वास पर असर डाल चुका है। इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी का बयान कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को सामने लाता है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस-तृणमूल गठबंधन की वकालत की। सिंघवी का यह भी कहना कि सही आंकड़े पर गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है, इस बात का संकेत है कि पार्टी के भीतर रणनीति को लेकर एकमत नहीं है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की देरी के पीछे तीन बड़े कारण हैं-पहला, गठबंधन बनाम अकेले लड़ने की दुविधा; दूसरा, मजबूत और जीताऊ उम्मीदवारों की कमी और तीसरा, केंद्रीय नेतृत्व का अंतिम निर्णय लेने में विलंब। इसके अलावा, बंगाल में पार्टी का सीमित जनाधार और संसाधनों की कमी भी निर्णय प्रक्रिया को धीमा कर रही है।

बंगाल की राजनीति में बहरमपुर के राबिनहुड कहे जाने वाले अधीर रंजन चौधरी एक बार फिर राज्य की सियासत में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस उन्हें बहरमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। 1996 में विधायक रहने के बाद अधीर ने 1999 से 2024 तक लगातार लोकसभा में बहरमपुर का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, 2024 में तृणमूल उम्मीदवार यूसुफ पठान से हार के बाद अब पार्टी उन्हें राज्य की राजनीति में उतारने की रणनीति बना रही है। यदि अधीर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो बहरमपुर सीट पर भाजपा, तृणमूल और कांग्रेस के बीच हाई-प्रोफाइल त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो इस चुनाव का सबसे दिलचस्प मुकाबला बन सकता है।

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
हैदराबाद। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी तथा वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है।

Congress मुख्यालय पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी - चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी पूरी नहीं कर रहा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बराबरी का मौका नहीं देने आरोप लगाया है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर रहा। सिंघवी ने कहा कि सांप्रदायिक बयानबाजी से दलों के स्टार प्रचारको को बचने की हिदायत दी गई है। लेकिन यह सब कर कौन रहा है?

अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा कि वोटर डेटा रिलीज देरी से क्यों हो रहा है। इससे लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो जवाब दाखिल किया है। वह आम जनता से पर्दा करने वाली बात है। सवाल पारदर्शिता का है। समय पर पूरा डेटा विस्तार से अपलोड करने में क्या दिक्कत है? क्या कुछ छुपाने की मंशा है? फॉर्म 17 को छुपाने का क्या मतलब है? जबकि यह आम जनता में विश्वास पैदा करने का जरिया है। जिससे बचा नहीं जाना चाहिए।