Terrorist Attacks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान: बेगुनाहों की हत्या की इजाजत कोई धर्म नहीं देता, 10 दिनों के दौरान दो आतंकवादी हमले
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि किसी भी धर्म में निर्दोष लोगों की हत्या की अनुमति नहीं है और ऐसी घटनाओं को रोकना एवं लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है। दक्षिण कश्मीर में पिछले 10 दिनों के दौरान दो आतंकवादी हमले हुए हैं। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक के निकट आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके नौ दिन बाद 31 जुलाई को कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर संदिग्ध आतंकवादी ने गोली चला दी। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अगले दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अब्दुल्ला ने श्रीनगर में एक गोल्फ प्रतियोगिता के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन हत्याओं से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है। उन्होंने कहा, “ जिन लोगों की हत्या हुई, यह बहुत दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।” अब्दुल्ला ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाये जाने का किसी भी परिस्थिति में औचित्य नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, "इस तरह बेगुनाह लोगों की हत्या करने की इजाजत कोई धर्म नहीं देता। इसकी जितनी भी निंदा की जाये और इसके खिलाफ जितने भी शब्द कहे जायें, वे कम हैं।" अब्दुल्ला कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिन एजेंसियों पर है, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे इस प्रकार के हमलों को रोकें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

आतंकी हमलों की रोकथाम के लिए केंद्र करे गम्भीरता से प्रयास: गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से आतंकी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही करने की मांग की है।

गहलोत ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी और हमारे वीर जवानों व निर्दोष नागरिकों की हत्याएं बेहद दुखद हैं। पिछले 39 दिनों में 9 आतंकी हमलों में 12 जवान शहीद हो चुके हैं और 10 निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी हैं। चिंता की बात ये है कि अब कश्मीर के बाहर जम्मू के शांत क्षेत्र में भी आतंकी पहुंचकर सेना पर हमला करने की हिमाकत कर रहे हैं। केन्द्र सरकार को जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करने और आतंकी हमलों पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।

रूस में आतंकवादी हमलों में 15 पुलिस अधिकारी मारे गए
मास्को। रूस के दागेस्तान में आतंकवादी हमलों में 15 से अधिक पुलिस अधिकारी और कई नागरिक मारे गए है।

दागेस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने टेलीग्राम पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा कि आज के आतंकवादी हमले में 15 से अधिक पुलिस अधिकारी हथियार थामे दागेस्तान की शांति और स्थिरता की रक्षा करते हुए मारे गए। झड़पों के दौरान कई और नागरिक भी मारे गए। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमलों में शामिल छह बंदूकधारियों को मार गिराया।

उल्लेखनीय है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने को डर्बेंट और माखचकाला शहरों में दो चर्चों, एक आराधनालय और यातायात पुलिस के एक थाने पर हमला किया। हमले के बाद अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।

पहले लगा आतिशबाजी हो रही, फिर अहसास हुआ कि गोलियों की बौछार हो रही है : फरहा
जयपुर। जम्मू-कश्मीर में 18 मई की रात आतंकी घटना में बुरी तरह घायल हुई फरहा खान बताती हैं कि उस दिन मेरे भाई सलमान की बिटिया का जन्मदिन था, अनंतनाग में होटल में पार्टी रखी थी। जैसे ही हमारा 50 लोगों का ग्रुप रात करीब साढ़े नौ बजे होटल पहुंचा तो मैं और मेरे पति तबरेज पठान होटल में सभी के पीछे-पीछे चल रहे थे। तभी धमाकों की आवाज आई तो लगा कि जन्मदिन की पार्टी है, वेलकम के लिए धमाका किया होगा, लेकिन दूसरे ही पल तबरेज के मुहं के पास से गोली निकल गई। तब अहसास हुआ कि आतंकी हमला हुआ है। यह कहना है हमले में घायल हुई फरहा का। मैं मेरे बेटे हैदर को बचाने के लिए पीछे दौड़ी तो मुझे दो गोलियां लगी। मेरी पीठ और तरबेज की आंखों से खून का फव्वारा छूट गया। मैं निढाल होकर गिर गई। लगा कि कुछ ही पल की मेहमान हूँ। मैंने हमलावरों को नहीं देखा था, लेकिन मेरे बेटे हैदर ने हमलावरों को देखा, उसने बताया कि हमलावर बाइक से आए और पीछे से गोलियां चला कर चले गए। परिजनों ने मुझे और पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्रेसिंग के बाद हमें आर्मी हॉस्पिटल जम्मू भेज दिया गया। आर्मी हॉस्पिटल में हमारा बहुत अच्छे से इलाज हुआ। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हमारा बहुत साथ दिया। मेरे पति की दोनों आंखें डैमेज हो चुकी हैं। एक आंख तो पूरी तरह खराब हो गई, जबकि दूसरी आंख करीब 20 प्रतिशत ठीक है, उनका इलाज चेन्नई स्थित हॉस्पिटल में हो रहा है, यदि उनको डोनर आंख देता है तो वे फिर से दुनिया देख पाएंगे। जम्मू कश्मीर घूमने गए फरहा समेत सभी लोग जयपुर अपने घर पहुंच चुके हैं।

अब तो हिल स्टेशन जाने से भी डर लगने लगा
फरहा बताती हैं कि अब तो हिल स्टेशन जाने से भी डर लगने लगा है। हमने दुबई जाने का प्रोगाम बनाया था, लेकिन बाद में जम्मू-कश्मीर जाने का मन बनाया। परिवार में बात की तो एक-एक कर 50 लोग तैयार हो गए। सभी परिवार के लोग अनेक सपनों के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे, लेकिन आतंकी घटना ने सपने को चकनाचूर कर दिया।

जम्मू-कश्मीर तो जयपुर-दिल्ली जैसा
हमले से कुछ देर पहले ही मैंने शौहर को बताया था कि जम्मू-कश्मीर तो पूरी तरह जयपुर, दिल्ली जैसे शहरों जैसा दिखता है। होटल में प्रवेश करते उससे पहले ही मुहं बांधकर आए आतंकियों ने हमला कर दिया। वो बताती हैं कि अनंतनाग होटल में आतंकियों की फायरिंग में घायल जम्मू स्थित आर्मी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।

दो-तीन छर्रे मेरे भी लगे: सलमान खान
फरहा खान के भाई सलमान खान ने बताया कि जब मेरे दीदी और जीजाजी को गोली लगी तो मैं दौड़कर उधर गया तो दो-तीन छर्रे मेरे भी लगे, जिन्हें अस्पताल में बाहर निकाल दिया गया।
फरहा का एक्सरे-सिटी स्कैन, सारी जांचें नॉर्मल
आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल जयपुर के दंपती को जम्मू स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद अब जयपुर शिफ्ट किया गया है। पति तबरेज खान (सनी) को आंख के इलाज के लिए चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पत्नी फरहा खान को गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। फरहा ने कहा कि मेरे पति की दोनों आंखें डैमेज हो चुकी हैं। गोली मेरे पति के नाक की हड्डी को चीरते हुए निकली तो उनकी नाक का भी ऑपरेशन हुआ। मेरी अपील है कि मेरे पति को एक आंख डोनेट की जाए।

अस्पताल में एक्स-रे के साथ ही फरहा के कंधे का सिटी स्कैन किया। ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार फरहा का हॉस्पिटल में चेकअप किया गया है। उनके बुलेट के घाव को अच्छी तरह से एग्जामिन किया गया। दाहिने कंधे में गोली लगने से फरहा के कंधे की हड्डी भी क्रेक हो गई थी। जम्मू के आर्मी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर कंधे के पास प्लेट डाली गई थी। एक्स-रे और सिटी स्कैन में सभी चीजें नॉर्मल आने के बाद उनके कंधे की ड्रेसिंग करके दोबारा प्लास्टर लगाया गया है। मरीज को ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती रहने के लिए कहा लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण परिजनों ने मना कर दिया। परिजन स्वेच्छा से उन्हें घर ले गए हैं। उनको उनके घर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हमने मरीज को 10 दिन बाद फोलोअप के लिए हॉस्पिटल आने को कहा है और जरूरी दवा दी हैं।