Fire breaks out - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्राजील में सीओपी 30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर लगी आग, 21 लोग घायल
बेलम। ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र सीओपी 30 जलवायु शिखर सम्मेलन स्थल पर आग लग गई। एजेंसी के मुताबिक इस घटना में तेरह लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। जील के शहर बेलेम में सीओपी 30 जलवायु शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल के कुछ हिस्सों को गुरुवार को आग लगने की खबरों के बाद खाली कराया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस घटनास्थल पर मौजूद थे: आग के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के सुरक्षा दल ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी वहीं थे मौजूद: मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब आग लगी तब भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी ब्लू जोन के अंदर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद थे, लेकिन वह और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए।

आग लगने के कारण वार्ता रूकी

संयुक्त राष्ट्र जलवायु बैठक (सीओपी30) ब्लू जोन में गुरुवार को आग लगने के कारण वार्ता अचानक रुक गई और प्रतिभागियों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोगों का घटनास्थल पर ही धुएं के कारण सांस लेने के कारण उपचार किया गया। ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

सुरक्षा कर्मचारियों ने बताया कि अलर्ट आयोजन स्थल के उस क्षेत्र में उत्पन्न हुआ, जहां राष्ट्रों और संगठनों के सार्वजनिक स्टैंड हैं, जिन्हें मंडप कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि तेरह लोगों का धुएं के कारण सांस लेने पर मौके पर ही उपचार किया गया। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी : सुलगी हैण्डीक्राफ्ट की दो फैक्ट्रियां, दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को किया काबू
जोधपुर। शहर में गर्मी बढऩे के साथ ही अब आगजनी की घटनाएं बढऩे लगी है। 12 घंटों में शहर में पांच स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई है। रात डेढ़ बजे एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी। वहीं तडक़े एक गोदाम तो दोपहर एक बजे मिल्कमैन कॉलोनी में भी एक गोदाम में आग लगी। रात भर से शहर में दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को काबू किया। फायरमैनों की सजगता से बड़ी आगजनी को काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर बासनी प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि रात डेढ़ बजे के आस पास सूचना मिली कि सांगरिया रामनगर में एक फैक्ट्री में आग लगी है। इस पर बाद में बासनी से गाड़ी को भेजा गया। मगर वहां पता लगा कि आग एक साथ तीन जगहों पर लगी है। एक हैण्डीक्राफ्ट फै क्ट्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं दो अन्य जगहों सोनू देवी की भी हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगी। इसके पास में ही रविंद्र नाम के एक शख्स की फैक्ट्री में आग लगी थी। उसके यहां पर फौजी टेंट का सामान आदि जलकर नष्ट हो गया।

फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह के अनुसार रात डेढ़ बजे आग को काबू पाने के लिए 11 दमकलें भेजी गई। जिसमें बासनी से 3, शास्त्रीनगर-3, नागौरी गेट-1, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड-2, रिको से दो है। तडक़े तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।
इसके बाद तडक़े पांच बजे के आस पास डालीबाई सर्किल के पास में एक गोदाम आग की सूचना मिली। तब बासनी, रिको, शास्त्रीनगर एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से दमकलें वहां भेजी गई। आधा दर्जन से ज्यादा दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस गोदाम में नमकीन का सामान रखा हुआ था।

इधर दोपहर एक बजे के आस पास मिल्कमैन गली नंबर 8 में एक गोदाम में भी आग की सूचना पर तीन चार गाडिय़ां वहां भेजी गई है। सभी आग को काबू करने के लिए चीफ फायर ऑफिसर जलज घसीया, सहायक अग्रि शमन अधिकारी हेमराज शर्मा, बासनी प्रभारी प्रशांत सिंह चौहान के साथ फायरमैन सहदेव, चैनाराम, अमिताब, भोमाराम, रामजीत गुर्जर, भविष्य, रौनक, मोहनयादव, महेंद्र, किशनाराम, अतुल यादव, ओपाराम विश्रोई एवं आसिफ आदि शामिल रहे।

नौ मंजिला सोसाइटी के चौथे माले पर भड़की आग, लाखों का नुकसान
अलवर। शहर की पॉश अपना घर शालीमार सोसाइटी के फ्लैट अमृत कलश में दोपहर भीषण आग लग गई। आग से एडवोकेट आनंद गुप्ता के फ्लैट में लाखों का नुकसान हो गया। घटना के समय गुप्ता पत्नी के साथ शॉपिंग करने बाजार गए थे। वे 6 महीने पहले ही शांतिकुंज से यहां शिफ्ट हुए थे। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। अमृत कलश सोसाइटी अपना घर शालीमार के गेट नंबर तीन पर बनी हुई है, जो 9 मंजिला है। चौथी मंजिल पर आनंद गुप्ता के फ्लैट में सवा दो बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

फ्लैट में लकड़ी का अधिक काम होने से आगे तेजी से फैल गई। आग की लपटें फ्लैट के बाहर तक निकलती दिखी, धुआं ऊपर की टॉप मंजिल तक जा रहा था। नगर निगम के अग्निश्मन अधिकारी अमित मीना ने बताया कि 6 दमकल मौके पर बुलाई। एक बड़ी मशीन से फ्लैट के अंदर लगी आग को बुझाया गया।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी आग, पूरे इलाके में फैली दहशत
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के तमिलनाडु के कृष्णागिरी स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में आज सुबह आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई है।

आग लगने के बाद प्रशासन द्वारा आग रोकने के लिए तुरंत कार्य चालू करवाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय प्लांट में कई वर्कर मौजूद थे।

कपंनी की तरफ से वर्कर की सुरक्षा को लेकर कहा गया कि सभी वर्कर सुरक्षित है। लाग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Delhi के अलीपुर में कार्निवल रिज़ॉर्ट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर
अलीपुर। दिल्ली के अलीपुर में कार्निवल रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि लपटे दूर-दूर तक जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच रही है। यह आग कार्निवल रिजॉर्ट के बैंक्वेट हॉल में लगी है।

आग लगने पर रिजॉर्ट प्रशासन ने घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को दी। प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)