Hingonia Cow Rehabilitation Center - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम भजनलाल ने की हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र पर एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान की शुरूआत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मिशन वनरक्षण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि गौ माता की हम सेवा करते हैं, यह सामाजिक सरोकार के कार्य हैं। 2014 के बाद पीएम मोदी ने कई सामाजिक सरोकार के कार्य जैसे स्वच्छता अभियान का कार्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक पेड़ मां के नाम किए। हम सबको इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पशुधन सहायक जीव प्रेमी हैं। वे मुंह से नहीं बोलने वाले बेजुबानों की बीमारी दूर करते हैं। उनकी बीमारी में सहायक बनकर आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आने वाली युवा पीढ़ी में भी ये संस्कार पेड़ लगाकर आपने ये संदेश उन्हें दे दिया है कि वे भी सामाजिक सरोकारों के कार्य करेंगे। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्ष लगाकर उसे पालने की व्यवस्था करें। मुझे जानकर खुशी हुई की आज साढ़े सात हजार पौधे लगाएं जाएंगे।

राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आरंभ हुआ है। पिछले दिनों गौपालन निदेशालय की बैठक के दौरान मैंने एक पेड़ गौ माता के नाम करने का सुझाव दिया था।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि अभियान के दौरान 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान से पर्यावरण संतुलन बनेगा और हम अन्य विभागों से ज्यादा पौधे रोपने के लिए मुख्यमंत्री को आशवस्त किया। कार्यक्रम के पश्चात परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में पौधारोपण भी किया। उनके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आमजन ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर नगर निगम ग्रेटर महापौर सोम्या गुर्जर, आरसीडीएफ एमडी सुषमा अरोड़ा, कई बड़े विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री करेंगे ‘एक पेड़ गौमाता के नाम’ अभियान का शुभारम्भ
जयपुर। हरे कृष्ण मूवमेंट जगतपुरा जयपुर के द्वारा हिंगोनिया गौ पुनर्वास  केंद्र में 18000 से ज्यादा गौवंश की सेवा की जा रही है। वर्ष 2016 गौ सेवा के क्षेत्र में केंद्र का बहुत बड़ा योगदान रहा है, समाज की सेवा करने और पर्यावरण को सुरक्षित करने करने के लिए केंद्र 20 जुलाई को एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ गौमाता के नाम’ का आयोजन कर रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कर कमलों से हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 5000 से ज्यादा वृक्षों का रोपण करेंगे, इस विशाल कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 10 बजे होगा। वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री गौमाता को चारा खिलाएंगे, कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण भी गौमाता के नाम से पौधारोपण करेंगे साथ ही उन्हें चारा खिलाकर पुण्य प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में जयपुर के कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे और गौमाता का आशीर्वाद लेंगे।

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र जयपुर नगर निगम की सहायता से पशु कल्याण और सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह केंद्र परित्यत, बीमार गायों के लिए बेहतर पोषण और वातावरण प्रदान करके न केवल उनकी पीड़ा कम करता है बल्कि समाज के भीतर पशु कल्याण और उनकी विनम्र सेवा के महत्व को भी बढ़ावा देता है । हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र गौवंश और समाज कल्याण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति वर्षो से कटिबद्ध है।

Nagar Nigam Greater की महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने किया हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में गायों की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को पर्याप्त छाया पानी व्यवस्था करने के साथ ही चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां छाया पानी नहीं है, वहां त्रिपाल लगाकर गायों को धूप से बचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने गायों को हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।