MLA Ram Bilas Meena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक रामबिलास मीना के नेतृत्व में लालसोट क्षेत्र के लोगों ने बजट में मिली बड़ी सौगातों को लेकर सीएम का जताया आभार
दौसा। प्रदेश के परिवर्तित बजट 2024-25 में लालसोट विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगातों को लेकर शुक्रवार को विधायक रामबिलास मीना के नेतृत्व लालसोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आम जन मुख्यमंत्री आवास जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक रामबिलास मीना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर लालसोट क्षेत्र को दी गई सौगातों के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालसोट क्षेत्र की जनता भी उनका आभार व्यक्त करने उनके यहां पहुंची है। इस अवसर पर विधायक मीना कहां की मुख्यमंत्री का उनके प्रति विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद शुरू से रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लालसोट क्षेत्र के लोगों के समक्ष अपने अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कहा कि लालसोट क्षेत्र की जनता एक जुझारू एवं क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव जागरूक रहने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में रामबिलास मीना को विधायक चुनकर भेजा है यह क्षेत्र लिए के सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा की विधायक मीना उनसे जब भी मिलते हैं क्षेत्र के विकास के लिए बात करते हैं। इस अवसर पर विधायक मीना सहित चेयरमैन प्रतिनिधि सोनू बिनौरी एवं लालसोट क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हनुमान जी की गदा भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुले मंच पर आगामी 4 अगस्त को  विधायक रामबिलास मीना डूंगरपुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लालसोट पहुंचने का निमंत्रण स्वीकार किया। कार्यक्रम सीएम हाउस परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद, सदस्य पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के भाजपा समर्थक सरपंच, वार्डपंचों, पूर्व सरपंचों सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री को विधायक के द्वारा राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित नगरपालिका की ओर से चैयरमेन प्रतिनिधि सोनू बिनौरी ने विधायक मीना के साथ हनुमानजी का गोटा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी, सतपाल मीना, राजेन्द्र स्वामी, शिवशंकर जोशी, रूपसिंह सुरतपुरा, सत्यनारायण बोहरा, डॉ.शम्भू लाल कुईवाला, जिला परिषद सदस्य श्रीनारायण मीना, मुकेश हाडोत्या, लड्डू राम मीणा,रामखिलाड़ी मीना, बलराम बैरवा, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र सैनी, टीकाराम इंदावा, अनिल बैनाड़ा, सोनू बिनोरी, विनोद कोरका, कोलीवाड़ा सरपंच नन्दलाल शर्मा, नयावास सरपंच अर्जुन लाल, राहुवास पूर्व सरपंच लल्लू राम मीणा, सीताराम मानपुरिया, कांजी सरपंच सुरतपुरा, रसाल सुरतपुरा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम जोशी, रामचरण बोहरा, अशोक हट्टीका, कन्हैयालाल नालावास, डूंगरपुर सरपंच दीनदयाल मीना, महेंद्र जैन, रामचरण पट्टया, राकेश जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मीना खुर्रा सहित नगरपालिका लालसोट के पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बिजली पानी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाकर आमजन को राहत प्रदान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- रामबिलास मीना
दौसा। लालसोट नगर पालिका कार्यालय पर शुक्रवार को विद्युत एवं जलदाय विभाग के अभियंताओं की बैठक लेते हुए विधायक रामबिलास मीना ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में बिजली पानी की व्यवस्था में सुधार किया जाना सुनिश्चित करें इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आम जन को बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बरती गई तो लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की जावेगी। विद्युत अभियंताओं को निर्देश देते हुए विधायक मीना ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती इस भीषण गर्मी में नहीं की जावे तथा आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि  अघोषित बिजली कटौती होने से लोग परेशान हैं इसलिए इस समस्या का तत्काल समाधान करें। जनता को आश्वासन नहीं कार्य चाहिए। विधायक रामबिलास मीना ने समीक्षा बैठक में कहा कि खासकर एक सप्ताह के दौरान बिजली की स्थिति बेहद खराब हुई है। लालसोट, रामगढ़ पचवारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की स्थिति खराब होने से लोगों को अंधेरे में तथा बच्चों की पढ़ाई मुश्किल हो गई है तथा इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इसलिए व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाना सुनिश्चित करें। उपखण्ड अधिकारी नरेंद्र मीना ने भी विद्युत समस्या को गंभीरता से लेने की चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बिजली से परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसे प्राथमिकता में रखें। विधायक मीना ने कहा कि मेंटेनेंस के समय लंबे समय तक पावर कट नहीं हो। वहीं संध्याकाल से पहले मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण करें, ताकि लोगों को अंधेरे में नहीं रहना पड़े।

समीक्षा बैठक में विधायक मीना ने पेयजल को लेकर जलदाय विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनावे। उन्होंने कहा जहां भी तेजल समस्या हो वहां टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में लालसोट शहरी क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में 25 से बढ़ाकर 50 टैंकर पानी उपलब्ध कराई जाने एवं पार्षदों टैंकरों का प्रमाणीकरण कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हों रहें अवैध नल कनेक्शनो को पुलिस जाप्ते की मदद से काटकर अंतिम छोर तक पानी सप्लाई करवाकर पेयजल समस्या से निजात दिलाए। उन्होंने पंचायत समिति विकास अधिकारी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के खराब पड़े हैंडपंपों के लिए जलदाय विभाग की टीम को सामान उपलब्ध करावे ताकि ठीक होने पर ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़े। विधायक मीना ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि कस्बे में अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों एवं मांस की दुकानों को अविलंब बंद कराए ताकि आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विधायक मीना ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जालंधर मीना को सोमवार से अवैध नल कनेक्शनो को पुलिस जाप्ते की मदद से हटाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर पालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी, उपखंड अधिकारी नरेंद्र मीना, समाजसेवी सोनू बिनोरी, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नमन शर्मा, मंडावरी नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी गजेंद्र छाबड़ा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हनुमान मीना, सहायक अभियंता जालंधर मीना, रामगढ़ पचवारा कनिष्ठ अभियंता मुकेश गुर्जर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राधेश्याम मीना,सहायक अभियंता रामनरेश मीना, रामगढ़ पचवारा सहायक अभियंता कुलदीप मीना, लालसोट पंचायत समिति विकास अधिकारी जतन सिंह गुर्जर सहित पार्षद लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, सुरेश सैनी, जयप्रकाश सैनी हंसराज सैनी प्रकाश मीना एवं महेंद्र जैन मौजूद रहे। पार्षद लक्ष्मी नारायण भारद्वाज ने भी अपने वार्ड 25 पेयजल समस्या से विधायक को अवगत कराया। इसी तरह अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड में विद्युत एवं पेयजल समस्या से अवगत कराया।